नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 5100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 35 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 31 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 16 August (NNS): The offtake of soybean reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, soybean prices remained stable at Rs 5100 per quintal in Jalgaon. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract prices slipped by 35 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went down by 31 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
