नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 14 August (NNS): The offtake of red chilli reported to be weak at the higher prices. As a result, here, red chilli 334 no. prices remained stable at Rs 15500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लौंग : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में आपूर्ति लगभग सामान्य ही होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग तेज होने की संभावना नहीं दिख रही है।

Cloves: no possibility to increase

New Delhi, 14 August (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect weak supply than the normal level in the international markets and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the spot cloves prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 200 रुपए की गिरावट आई थी। 13 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी स्पाइस मोर ट्रेडिंग कम्पनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 61,805 किलोग्राम की होने की सूचना मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली का अभाव बनने से इसकी औसत नीलामी कीमत लुढ़ककर 3440.13 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की जानकारी मिली थी। इससे पूर्व 29 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2755.80 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 14 August (NNS): The offtake of small cardamom reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, the prices of 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals of small cardamom ascended to 61805 kg in the Spices More Trading Company which held on 13th August. Its average auction price dropped down to Rs 3440.13 per kg because of the lack of buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2755.80 per kg in the last auction which held on 29th July. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.

कालीमिर्च : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए बढ़कर 730 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही वृद्धि हुई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका के मालों की प्रतीक्षा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: no downtrend

New Delhi, 14 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara improved by Rs 5 to Rs 730 per kg owing to the strong sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because the stock of Shri Lanka will likely to arrive after some time. There is no possibility of downfall in the spot black pepper prices during the near future.

सौंठ : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सौंठ के उठाव में और सुधार हुआ। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 500 रुपए और तेज होकर 23,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। कीमत तुलनात्मक रूप से नीची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूती जारी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: will remain strong

New Delhi, 14 August (NNS): The prices of dry ginger ascended by Rs 500 to Rs 23800 per quintal due to the improved offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak prices than the normal level. The spot dry ginger prices will likely to remain high during the coming days.

पिस्ता : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरान में सीजफायर चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Pistachio: no possibility to decrease

New Delhi, 14 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar held stable at Rs 2700 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing ceasefire in Iran. The spot pistachio prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में कमी आई। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 20,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.68 प्रतिशत मंदा होकर 18,870 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 14 August (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 100 to Rs 20500 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 130 or 0.68 percent to Rs 18870 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot will likely to remain high in the spot cumin prices during the coming days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा नवीनतम कीमत भी सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 14 August (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1125 per kg owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and higher prices than the normal level. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the near future.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 14 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 6500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं है।

Coconut powder: no fear of decrement

New Delhi, 14 August (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 6500 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.