नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च के उठाव में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए तेज होकर 15,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा क्वालिटीनुसार 200-1000 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 12 August (NNS): The offtake of red chilli reported to be weak at the higher prices. As a result, here, red chilli 334 no. prices went up by Rs 500 to Rs 15500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive and the prices ascended by Rs 200/1000 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लौंग : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में आपूर्ति लगभग सामान्य ही होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cloves: no possibility to increase
New Delhi, 12 August (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply in the international markets and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the spot cloves prices during the coming days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। आज हुई हैडर सिस्टम्स नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 56,053 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि बिकवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2410.57 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। यहां भी स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 200 रुपए टूटकर 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 12 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom ascended to 56053 kg in the Haider system auction. Its average auction price dropped down to Rs 2410.57 per kg because of the higher selling even after the weak arrivals than the normal level. Here, the prices of small cardamom 7.5mm dropped down by Rs 200 to Rs 2500 per kg due to the higher selling from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.
कालीमिर्च : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका के मालों की प्रतीक्षा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालमिर्च घटने के आसार नहीं हैं।
Black pepper: no long uptrend
New Delhi, 07 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara held firm at Rs 725 per kg owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because the stock of Shri Lanka will likely to arrive after a long time. There is no possibility of downfall in the spot black pepper prices during the near future.
सौंठ : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर सौंठ के उठाव में सुधार हुआ। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 500 रुपए तेज होकर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। कीमत तुलनात्मक रूप से नीची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभातिवत हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 12 August (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23300 per quintal due to the improved sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak prices than the normal level. The spot dry ginger prices will likely to remain high during the coming days.
पिस्ता : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरान में सीजफायर चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 12 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar held stable at Rs 2700 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing ceasefire in Iran. The spot pistachio prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जीरा : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में कमी आई। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 20,800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 15 रुपए या 0.08 प्रतिशत नरम होकर 18,920 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रह सकता है।
Cumin: will remain sluggish
New Delhi, 12 August (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 20800 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 15 or 0.08 percent to Rs 18920 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot will likely to remain weak in the spot cumin prices during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा नवीनतम कीमत भी सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 12 August (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1100 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and higher prices than the normal level. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the near future.
गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 6500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Coconut powder: no fear of decrement
New Delhi, 12 August (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 6500 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.
