नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इसमें तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है, इसके बाद भी 5/10 रुपए बढ़कर 2855/2865 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, लेकिन पिछले एक माह के अंतराल एक साथ है इतनी तेजी में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। भविष्य में तेजी मंदी सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का रिजर्व प्राइस, गत वर्ष की अपेक्षा 250 रुपए बढ़ाकर निर्धारित किया गया है, इस वजह से वर्तमान भाव से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन इन भाव में एक बार बेचना लाभदायक रहेगा, इसमें 20/25 रुपए निकल सकते हैं।
Wheat: depends on the sale policy of the government
New Delhi, 13 August (NNS): The production of wheat reported to be high and the buying reported to be high in the central pool from the last three to four years, after this, its prices improved by Rs 5/10 to Rs 2855/2865 per quintal, but the prices showed uptrend from the last one month and it is advisable to sell the stock at the current level. The further upend and downfall in the prices depends on the sale policy of the government. The government has fixed the reserve price of wheat after the increment of Rs 250 per quintal as compared to the previous year, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level. It is profitable to sell the stock at the current prices and the prices may improve by Rs 20/25 per quintal.
चावल बारीक-अब और घटना मुश्किल
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि व्यापार निर्यात में बासमती प्रजाति के सभी चावल का सुचारू रूप से नहीं चल रहा है, इन सब के बावजूद भी बाजारों में हाजिर माल की कमी होने तथा नई फसल आने में कम से कम ढाई महीने का समय बाकी होने से वर्तमान भाव से और घटने की गुंजाइश नहीं है। यद्यपि डॉमेस्टिक मार्केट में ग्राहकी का अभाव जरूर बना हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल के भाव सबसे नीचे होने से जब भी डिमांड निकलती है, तो हमारे शिपमेंट होने लगते हैं। अभी शिपमेंट चल रहा है, लेकिन बाजार बढ़ते भाव को रोकने के लिए कल निर्यातकों ने सौ-डेढ़ सौ रुपए घटा दिए थे, लेकिन यहां से और घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि बाजार जल्दी 200/300 रुपए बढ़ जाएगा।
Fine rice: no more decrement
New Delhi, 13 August (NNS): The export of all varieties of basmati rice seems unfavourable, despite this, there is no possibility of more downfall in the prices as the new crop will arrive after two and a half months and lack of spot stock in the markets. However, there is a lack of demand in the domestic markets, but the prices of Indian rice have been ruling at the lower level in the international markets, due to this, it will be shipped after the increment in the demand. Now, the shipments have been running, but yesterday, the exporters have declined the prices by Rs 100/150 per quintal to control the inflation in the prices, but there is no possibility of more downfall in the prices, but the market may gain by Rs 200/300 per quintal during the coming days.
मक्की-वर्तमान भाव में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) इस समय यूपी के कासगंज छर्रा एटा उझानी लाइन में मक्की प्रचुर मात्रा में आ रही है। वहां बरसात होने से गीली मक्की की उपलब्धि ज्यादा हो रही है, इसलिए वह स्टॉक के लायक नहीं है। मंडियों में 10-15 रुपए बढ़ाकर लूज व्यापार 1600/2020 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो रहा है, जबकि रैक पॉइंट पर 2060/2080 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार कारोबारियों की खरीद चल रही है, यह सब माल एथेनॉल एवं स्टार्च कंपनियों में जा रहा है। मक्की में अधिकतर साउथ की मांग बनी हुई है, इस बार गीली मक्की आने से स्टॉक में ज्यादा नहीं जा रही है। यही कारण है कि वर्तमान भाव की सूखी मक्की में जोखिम नहीं है तथा आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगी।
Maize: profitable at the current level
New Delhi, 13 August (NNS): Presently, huge amount of maize has been arriving in Kasganj, Charra, Aita and Unjhani line of UP. There, the availability of wet maize reported to be high due to the constant rainfall, due to this, it is not profitable to store the stock at the current level. Its prices improved by Rs 10/15 to Rs 1600/2020 per quintal in the markets, whereas, the traders are purchasing the stock at Rs 2060/2080 per quintal as per the quality at the rack points. This stock has been selling out in the ethanol and the starch companies. Mostly, the demand of maize seems high from South India, due to this reason, there is no risk in the trade of dry maize at the current level and it will be profitable during the near future.
बाजरा-अभी घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, इन सब के बावजूद भी बाजरा पिछले कुछ दिनों से ठहरा हुआ है। गौरतलब है कि मक्की क्वालिटी के अनुसार मंडियों में 1500/2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच हल्के भारी बिक रही है। यही कारण है कि बाजरे की बिक्री ठप पड़ गई है। गर्मी वाला मथुरा जाया लाइन का बाजार 2380 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहा है, जबकि पुराना माल 2445/2450 रुपए चल रहा है। अत: नयी फसल आने तक मंदा नहीं है।
Millet: no more fluctuations
New Delhi, 13 August (NNS): This year, the trade of millet seems unfavourable. It is also true that there is a shortage of both old and new stock in the markets, despite this, the millet stock remained stable at the same level from the last some days. Notably, both the inferior and superior quality maize also being traded between Rs 1500/2000 per quintal, due to this reason, the sale of millet reported to be weak. The kharif crop of Mathura and Jaya line also being traded at Rs 2380 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the old stock has been ruling at Rs 2445/2450 per quintal. Therefore, the prices may not show downfall till the arrivals of the new stock.
मसूर-धीरे-धीरे तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों के लिए निर्यात मांग लगातार बंनी रहने से बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। मसूर बिल्टी में यहां 7060/7100 रुपए प्रति कुंतल बिक गई है तथा अभी और माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 7130 रुपए भी बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 9500 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 100 रुपए प्रति किलो को पार कर गए हैं। घरेलू नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए धीरे-धीरे तेजी कायम रहने की संभावना है। विदेशी माल में भी बढ़त लिए भाव 6500 को पार कर गए हैं, लेकिन एक बार मुनाफा लेना चाहिए।
Masoor: prices will remain high
New Delhi, 13 August (NNS): The market of masoor has been started increasing constantly due to the constant export demand for the domestic and the neighbouring countries. Here, in bilti, it is being traded at Rs 7060/7100 per quintal and the availability of the stock seems difficult. Some traders are quoting the prices at Rs 7130 per quintal. Here, the prices of small masoor also ruling at the higher level of Rs 9500 per quintal. The prices of its dal also went up by Rs 100 per quintal. The new domestic crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, the prices will may show uptrend gradually. The prices of imported stock also went up to Rs 6500 per quintal, but it is profitable to take the profit at the current level during the near future.
उड़द-अभी और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि उड़द की नई फसल अगले महीने के अंत में आ जाएगी, लेकिन अभी पाइपलाइन में माल नहीं है तथा फसल बढ़िया होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से अधिकतर दाल मिलें हैंड टू माउथ चल रही थी। इस वजह से बाजार में माल की कमी है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यही कारण है कि 7950 रुपए प्रति क्विंटल एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 7500 रुपए बिक गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन माल बेचते रहना चाहिए।
Urad: possibility of uptrend
New Delhi, 13 August (NNS): The new crop of urad will likely to arrive in the last of the next month, but there is a shortage of the stock in the pipeline and most of the mills are running hand to mouth due to the unfavourable sale of its dal dhoya and chilka and the quality of the crop also seems good, due to this reason, there is a lack of stock in the markets. The new containers of Chennai are constantly milling, due to this reason, the stock of urad SQ also being traded at Rs 7950 per quintal and the stock of FAQ also ruling at Rs 7500 per quintal. The difference between both the new and the small stock seems weak as the small stock has been selling out constantly in the markets and the prices may show uptrend, but it is profitable to sell the stock at the current level during the near future.
मूंग-बिकवाली लाभदायक रहेगी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) हालांकि बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में निकल चुकी है, लेकिन हल्के भारी माल पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बिकवाली में आ गए हैं तथा दाल धोया एवं छिलका की पकड़ अनुकूल नहीं है। नई फसल एक महीने बाद आने लगेगी तथा फसल चारों तरफ बढ़िया है, इन परिस्थितियों में और तेजी का व्यापार करने की बजाय अपने पिछले दिनों के खरीदे हुए माल को बेचना ज्यादा लाभदायक रहेगा। नीचे वाले माल में दो दिनों से सुस्ती बनी हुई है। अत: 100/200 रुपए की गिरावट लग रही है।
Moong: selling will be profitable
New Delhi, 13 August (NNS): Presently, huge amount of best quality moong has already been sold out for China, but both the inferior and superior quality stock has been selling out constantly after the increment during the previous days and the demand of dhoya and chilka seems unfavourable. The new crop will likely to arrive after a month and the all-round quality of the crop seems good, in these circumstances, it is profitable to sell the previously purchased stock. The inferior quality stock seems feeble from the last two days. Therefore, the market may decrease by Rs 100/200 per quintal during the near future.
तुवर-दाल की बिक्री घटी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी नीचे बिकने लगी है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां से चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार कुछ मजबूत तो रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां लेमन तुवर 67.50 रुपए बिक रही है, इसमें एक दो रुपए ऊपर नीचे बाजार चलने की उम्मीद है।
Tur: weak sale of its dal
New Delhi, 13 August (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets, but the dal of katni and hathras line has been selling at the sluggish rates. On the other hand, the buttery, khesari dal and pea has been selling directly in the markes of Bengal, Assam and Orissa which is there mixing in tur dal, due to this reason, the demand of tur seems weak from the mills as the upcountry demand showed downfall. As a result, the market may show strong trend, but the trade should not be done at the long uptrend. Here, the lemon tur also being traded at Rs 67.50 per kg and the market may fluctuates by Rs 1/2 per kg.
देसी चना-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में दाल की बिक्री निकलने से पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद बाजार सुधर कर 6275 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिकने लगा है। दाल के भाव भी 25 रुपए बढ़कर 7100/7150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। बेसन में भी बढ़त लिए बाजार बंद हुए हैं। नवंबर से पहले कोई नया चना विदेशी आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी खुलकर व्यापार करना चाहिए।
Gram desi: trade will be profitable
New Delhi, 13 August (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. On the other hand, the market of gram Rajasthan on standing motor improved to Rs 6275 per quintal after the downfall in the prices during the previous days as the sale of the dal also started increasing at the lower level. The prices of its dal also gained by Rs 25 to Rs 7100/7150 per quintal as per the quality. The market of besan also showed uptrend. No new crop of imported gram desi will likely to arrive before November, in these circumstances, the trade should be done after some time during the near future.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की थोड़ी कमी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजमां चित्रा की शॉर्टेज बनी हुई है, लेकिन ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 102/105 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। नीचे वाले माल 100/101 रुपए भी बिकने के समाचार हैं। इधर चीन का व्यापार 108/112 रुपए के बीच चल रहा है। अभी नया माल आने में 2 महीने का पक्का समय बाकी है, इन परिस्थितियों में ग्राहकी निकलते ही 5/7 रुपए बढ़ जाएंगे।
Rajma chitra: will be the shortage of demand
New Delhi, 13 August (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock, but both the desi and the imported stock has been selling at the lower level due to the heavy shortage of demand in the markets. Here, the stock of Indian Brazil also being traded between Rs 102/105 per kg as per the quality. Its inferior quality stock also ruling at Rs 100/101 per kg. Here, the stock of China also being available at Rs 108/112 per kg. The new stock will likely to arrive after two months, in these circumstances, the market may increase by Rs 5/7 per kg owing to the higher demand.
काबुली चना-वर्तमान भाव में घटना मुश्किल
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने में नीचे वाले भाव पर मांग निकलने लगी है। हालांकि कुछ कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा विदेशों में नया माल आने में लंबा समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में रिस्क नहीं लग रहा है। जो काबुली चना महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 65/68 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इसमें व्यापार में जोखिम दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है।
Gram kabuli: no more downfall at the current level
New Delhi, 13 August (NNS): The demand of gram kabuli has been started increasing at the lower level. However, huge amount of stock has been stored in Karnataka as per the traders, but there is no risk in the trade of gram kabuli at the current level as the prices seems high in the international markets along with the new stock will likely to arrive after a long time. The unfiltered stock of gram kabuli also being traded at Rs 65/68 per kg. Now, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
मटर-अब घबराकर बिकवाली नहीं
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा अगली फसल भी विदेशों में सितंबर-अक्टूबर में आ जाएगी, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3250 एवं कनाडा की 3300 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, जबकि कुछ कारोबारी वहां 3320 रुपए प्रति क्विंटल भी बोल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 37 रुपए किलो बिक रही है, इसमें 2/3 रुपए प्रति किलो बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Pea: no selling at the lower level
New Delhi, 13 August (NNS): Presently, huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the next crop will arrive in September and October, despite this, the stock of Russia and Canada also being traded at Rs 3250 and Rs 3300 per quintal respectively as the consumption increased to four times. Therefore, there is no risk in the trade, whereas, there, some traders are quoting the prices at Rs 3320 per quintal, in these circumstances, the pea which was being sold at Rs 37 per kg, but now, its prices may improve by Rs 2/3 per kg.
