नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों से एमपी यूपी में मौसम खराब होने से गेहूं की आपूर्ति कच्ची मंडियों से रोलर फ्लोर मिलों में घट गई है। इसके अलावा किसान भी बिकवाल कम आ रहे हैं, जिस कारण 25-30 रुपए प्रति कुंतल नीचे के भाव से उक्त अवधि के अंतराल बाजार बढ़कर 2855/2865 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। अभी कुछ दिन बाजार और मजबूत रहेगा, लेकिन अभी 2900 रुपए से ऊपर मुश्किल लग रहा है। बाजार इसके नजदीक आते ही बैक मार जाएगा।
Wheat: weak supply due to the unfavourable weather conditions
New Delhi, 16 August (NNS): The supply of wheat reported to be weak in the roller flour mills from the producing markets because of the unfavourable weather conditions in UP and MP from trhe last some days. Apart from this, the farmers are selling less amount of stock, due to this reason, the prices of wheat gained by Rs 25/30 to Rs 2855/2865 per quintal. Now, the market showed strong trend, but the prices ascended to Rs 2900 per quintal and the market may return back.
बारीक चावल- धान की आपूर्ति में कमी
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) साठी धान की आवक गदरपुर बिलासपुर रुद्रपुर उझानी बहजोई रामनगर काशीपुर किच्छा आदि उत्पादक मंडियों में नहीं के बराबर रह गई है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल पहले ही 15-20 प्रतिशत रह गई थी। दूसरी ओर राइस मिलों में धान नहीं होने से हर भाव में लिवाल हैं, लेकिन घरेलू एवं निर्यातकों की मांग में सुधार होने से गत सप्ताह भी 200 रुपए प्रति कुंतल चावल में तेजी आ गई तथा अभी थोड़ा ठहर कर फिर तेजी संभव है। इधर मोटे चावल में सरकार की बिक्री नीति एक बार फिर उदार बनने से बाजार 50/75 रुपए प्रति कुंतल नीचे आ गए हैं तथा नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए इसमें तेजी नहीं लग रही है।
Fine rice: shortage of paddy supply
New Delhi, 16 August (NNS): The arrivals of sathi paddy reported to be weak in Gadarpur, Bilaspur, Rudrapur, Unjhani, Behjoi, Ramnagar, Kashipur, Kichcha. The reality is that the crop of paddy remained 15/20 percent. On the other hand, the traders are purchasing the stock at every price as the stock of paddy has not been available in the mills, but the prices ascended by Rs 200 per quintal as the demand showed improved trend from the domestic traders and the exporters and the market may increase after some time. Here, the market may slipped by Rs 50/75 per quintal due to the sale policy of the government and the new crop seems ready, due to this, the prices may not show uptrend during the near future.
मक्की-बरसात से आपूर्ति घटी
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) यूपी के मंडियों में गत सप्ताह बढ़िया धान की आपूर्ति कमजोर होने तथा 9-10 रैक अलग-अलग पार्टियों के एथेनॉल कंपनियों में चले जाने से बाजार 50/75 बढ़ गया था, लेकिन आज बाजार में ग्राहकी कमजोर होने से 2 दिन के अंतराल 30/40 रुपए प्रति क्विंटल लूज में मंडियां घट गई है। अब वहां रैक पॉइंट पर जो मक्की 2100/2125 रुपए बिकी थी, उसके भाव 2050/2055 नमी के हिसाब में बोलने लगे। गोदाम पहुंच में मक्की जो सिलेक्टेड 2125 रुपए बिकी थी, उसके भाव 2065 रुपए रह गए। यहां भी 20/30 रुपए बाजार मुलायम रहे।
Maize: weak supply due to constant rainfall
New Delhi, 16 August (NNS): In the markets of UP, the supply of premium paddy showed downfall during the review week and almost 9–10 rakes of the stock has been selling to the ethanol companies, but the prices may decrease by Rs 30/40 per quintal in loose from the last two days because of the weak demand. Now, the maize that was selling at Rs 2100/2125 per quintal, but now, it is ruling at Rs 2050/2055 per quintal depending on moisture. In godown reach, the selected quality maize was being sold at Rs 2125 per quintal, but now, it is available at Rs 2065 per quintal. Here too, the market softened by Rs 20/30 per quintal.
बाजरा-और तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि खरीफ व रबी सीजन का बाजरा इस बार कम आया है। गत सप्ताह अभी माल की कमी से जो कंपनियां बाजरे की लिवाली कर रही थी, उन्हें 25/30 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाकर मौली बरवाला पहुंच में व्यापार करना पड़ा, लेकिन मकई के बाजार फिर टूट जाने एवं चावल सस्ता बिकने से बाजरे की वास्तविक मांग घट गई है। यही कारण है जो बाजरा 2450 पहली मौली बारवाला पहुंच में बिक रहा था, उसमें आज लिवाली नहीं है तथा अब यहां से तेजी नहीं लग रही है।
Millet: no more uptrend
New Delhi, 16 August (NNS): We believe that both the millet of both Kharif and Rabi season showed downfall this year. Last week, the companies which are buying the stock of millet due to the lack of stock, in Mauli Barwala reach, it is being traded up by Rs 25/30 per quintal, but the actual demand of millet has decreased due to the falling of maize prices and the stock of rice has been selling at the sluggish rates, due to this reason, it was being traded at Rs 2450 per quintal in Mauli Barwala reach, and the buying seems weak in this. Apart from this, the market may not show further rise from here.
मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मोटी मसूर कनाडा से उतर रही है, लेकिन वहां भी ऊंचे पड़ते के माल मिलने से यहां मोटी में मसूर गत सप्ताह बिल्टी में 200 रुपए बढ़कर 7250 रुपए प्रति क्विंटल बन गई थी, लेकिन गत सप्ताह फिर से मुनाफा वसूली बिकवाली से इसके भाव फिर से 7050 रुपए रह गए। उधर छोटी मसूर की मंडियों में भारी कमी बन गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गए हैं तथा अभी और बाजार बढ़ जाने के आसार हैं। इस बार छोटी-मोटी दोनों ही मसूर में माल की शॉर्टेज है, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे बाजार तेज ही रहेगा। मोटी एवं छोटी का अंतर और बढ़ जाएगा, छोटी मसूर अपने भाव पर बिकेगी।
Masoor: prices may increase after the correction
New Delhi, 16 August (NNS): Although large-sized masoor is unloading from Canada, but in bilti, the prices gained by Rs 200 to Rs 7250 per quintal in the previous week as the stock has been available at the higher cost. Again, its prices slipped to Rs 7050 per quintal owing to the profit taking selling. Meanwhile, there is a severe shortage of small-sized masoor in the markets, due to this reason, here, the market showed heavy uptrend and the market may increase. This year, there is a shortage of both small and bold stock of masoor in the markets. Considering these circumstances, the market may show bullish trend. The price gap between large and small masoor will increase and the small masoor will sell at its own prices.
उडद-तेजी को विराम संभव
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में ग्राहकी कमजोर होने तथा रंगून के निर्यातक 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने लगे, जिस कारण यहां बाजार नीचे के भाव से 100 रुपए बढ़कर 7900 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी के हो गए। इसी अनुपात में बढ़कर एफ ए क्यू 7425/7450 रुपए हो गई। वास्तविकता यह है कि घरेलू फसल भी बहुत बढ़िया आने वाली है, लेकिन नीचे भाव में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है। दाल धोया एवं छिलका का व्यापार थोड़ा बढ़ा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए उड़द में तेजी की चाल कुछ दिन रहेगी, लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए।
Urad: no more increment
New Delhi, 16 August (NNS): Last week, the exporters of Rangoon are doing spot shipments after the uptrend of $15/20 per tonne due to weak demand, but the market of SQ quality ascended by Rs 100 to Rs 7900 per quintal. Similarly, the prices of FAQ quality also gained in the same ratio to Rs 7425/7450 per quintal. The reality is that the upcoming domestic crop is also expected to be very good, but the demand has been started increasing from the mills at the sluggish rates. The trade of its dal dhoya and chilka showed uptrend, in these circumstances, the prices of urad is likely to remain high for few more days, but profit-taking should be done regularly.
मूंग-इन भाव में बेचते रहिए
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) मूंग गर्मी वाली फसल बहुत बढ़िया आने से सभी मंडियों में माल का दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर खरीफ सीजन में आने वाली मूंग राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक तीनों ही राज्यों में बहुत ही बढ़िया बताई जा रही है। आने वाली फसल भी किसान अधिक बिजाई किए हैं, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का कोई लॉजिक नहीं बनता है। पिछले दिनों चीन के लिए काफी माल बढ़िया क्वालिटी का चला गया जिससे उसमें ज्यादा तेजी आएगी उसके समर्थन में नीचे वाले माल भी 500/600 रुपए बढ़ गए थे। अभी इन भाव में अपना ही माल बेचना चाहिए। सरकार छिटपुट पिछले दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एमपी में कुछ खरीद की थी, लेकिन उससे कोई विशेष प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। यहां हल्के भारी माल 5800/7500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, जो नई फसल तक तेजी नहीं आने देंगे।
Moong: should sell the stock at the current level
New Delhi, 16 August (NNS): The arrival pressure of the stock reported to be high in all the markets as the quality of kharif crop seems good. On the other hand, the upcoming moong of Kharif season in Rajasthan, Maharashtra, and Karnataka is also reported to be of very good quality. The farmers have sown huge amount of crop, in these circumstances, there is no logical of uptrend in the prices. In recent days, a substantial quantity of high-quality moong was shipped to China, due to which, the prices showed heavy uptrend. As a result, the prices of inferior quality moong also rose by Rs 500/600 per quintal. it is advisable to sell the stock at the current level. The government has been purchasing the stock at the minimum support price in Madhya Pradesh, but this will have no significant impact. Here, both the inferior and superior quality stock has been trading between Rs 5800/7500 per quintal, which will likely prevent prices from rising until the new crop arrives.
तुवर- ज्यादा नहीं बढ़ेगी
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) तुवर की रबी व खरीफ सीजन में आने वाली फसल भी बहुत बढ़िया आएगी, क्योंकि बिजाई चारो तरफ अधिक हुई है तथा मौसम भी दलहनी फसलों के लिए अनुकूल हो रहा है। पिछला उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर दाल मिलों को मिल रही है, लेकिन उसमें अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं। लेमन तुवर यहां 50 रुपए घटकर 6675 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई । दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी पर 9200/9400 के बीच चल रही है, क्योंकि मटर 40-42 प्रतिशत मिलकर पूर्वी भारत में बेच रहे हैं। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: no more uptrend
New Delhi, 16 August (NNS): The upcoming tur crop in both the Rabi and Kharif seasons is expected to be high, as the all-round sowing seems high and the weather remains favorable for pulse crops. The combined output from both seasons was around 5.2 million metric tonnes, which is higher than the past three years. This is why, the tur of Maharashtra has been available to the mills, but most mills are buying less amount of stock due to its higher prices. Here, the prices of lemon tur fell by Rs 50 to Rs 6675 per quintal. Patka lemon prices also being traded between Rs 9200/9400 per quintal because peas are being blended at 40/42 percent and sold in eastern India. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend during the near future.
देसी चना- वर्तमान भाव पर खरीदने रहिए
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) देसी चने में घटे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से 75 रुपए बढ़कर लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में 6300 रुपए प्रति क्विंटल तक व्यापार रह गया, कुछ कारोबारी 6325 भी बोल रहे थे। वास्तविकता यह है कि मटर की दाल एवं बेसन धड़ल्ले से मिक्स हो रही है, जिससे देसी चना व दाल की खपत घटी जरूर है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने एवं आयातित माल भी निपट जाने आने वाले नये माल दिसंबर से पहले नहीं आएंगे। अत: शीघ्र बाजार 6500 रुपए प्रति बन सकता है।
Gram desi: should purchase the stock at the current level
New Delhi, 16 August (NNS): At Lawrence Road, the prices of gram on standing motor went up by Rs 75 to Rs 6300 per quintal due to the strong demand from the mills at the lower level. whereas, some traders are quoting the prices at Rs 6325 per quintal. In reality, both the pea dal and besan has been mixing rapidly, due to this, the consumption of gram des and dal showed downfall, but there is a lack of old stock in the pipeline and no new crop will likely to before December and the imported has already been sold out in the markets. Therefore, the market may gain to Rs 6500 per quintal during the near future.
राजमां चित्रा-तेजी के लिए समय कम
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्र का स्टाक पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर फसल आने में अभी विलंब है। इन सब के बावजूद भी चालू सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने से 2/3 रुपए घटकर चीन 108-111 एवं इंडियन ब्राजील 101/104 रुपए प्रति किलो बिक गया। भूटानी माल में भी घटाकर बोलने लगे हैं। आगे हाजिर माल की कमी को देखते हुए ग्राहक निकलने पर बाजार बढ़ जाएगा।
Rajma chitra: no uptrend
New Delhi, 16 August (NNS): There is a shortage of the stock in the pipeline, whereas, the crop will likely to arrive after some time, despite this, the stock of China and Indian Brazil also being slipped by Rs 2/3 to Rs 108/111 and Rs 101/104 per kg respectively because of the feeble demand. The bhutani stock also being quoted down in the same ratio. The market may increase on seeing the shortage of the spot stock.
काबुली चना-अभी ठहर कर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक, केवल कारोबारियों को दिखाई दे रहा है, जबकि उतना नहीं है, जितना शोर सराबा ज्यादा है। चालू सप्ताह ग्राहकी के अभाव में 300 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर यहां महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 6500/6800 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बिक गया। अन्य मालों में भी 200/300 रुपए की गिरावट आ गई। नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है। अत: ग्राहकी निकलते ही इसमें बढ़ सकते हैं।
Gram kabuli: prices may increase after some time
New Delhi, 16 August (NNS): The stock of gram kabuli has been lying only to the traders, whereas, there is a shortage of the stock as per the expectations. Here, its prices went up by Rs 300 per quintal owing to the weak demand during the previous week. The unfiltered stock of Maharashtra also being traded at Rs 6500/6800 per quintal. The prices of other stock also declined by Rs 200/300 per quintal. No new crop will likely to arrive in the near future. Therefore, the market may increase after the uptrend in the prices.
मटर- अब घटने का तंत नहीं
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह मटर में कोलकाता मुंदड़ा एवं मुंबई बंदरगाह से व्यापार बढ़िया रहा, जिससे गिरते भाव को विराम लग गया। कोलकाता मंडी अन्य बंदरगाहों से तेज चल रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां मटर दाल की खपत बेसन व चने की दाल, तुवर की दाल में बढ़ गई है तथा सस्ता होने से उसकी मांग उड़ीसा बंगाल असम झारखंड सभी राज्यों की अच्छी है। अत: बंदरगाहों पर 32.5/33 रुपए एवं यहां बिना छनी हुई 37 रुपए में और रिस्क नहीं है।
Pea: no possibility of more downfall
New Delhi, 16 August (NNS): The trade of pea reported to be good in Kolkata, mundra and Mumbai port during the previous week, due to which, the prices may not show more downfall. Both the Kolkata and the other ports are ruling at the higher level because there, the consumption of besan and dal showed uptrend in tur dal and its demand seems good in all the states like Bengal, Assam and Jharkhand as the prices seems feeble. Therefore, the unfiltered stock is being traded at the ports at Rs 32.5/33 per kg and here at Rs 37 per kg respectively.
