New Delhi, 18 August (NNS): This year, due to higher wheat production and strong procurement into the central pool, the roller flour mills have been started purchasing wheat from the open markets. Despite the downfall of wheat supply, the prices of stored stock improved by Rs 10 due to the shortage of the stock. The reality is that the stock has been selling out at the cheaper rates in the mills of outside Delhi from the producing markets, due to this reason, the demand of flour, maida and suji showed downfall. As a result, wheat prices showed soft trend. Meanwhile, the arrivals showed downfall from the markets of UP and MP due to the constant rainfall, whereas, the roller flour mills are purchasing the stock as per their needs as the selling of the stock seems feeble, due to this reason, the prices of wheat remained sluggish at Rs 2850/2860 per quintal.
गेहूं-अभी कुछ दिन ठहराव कायम
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार खरीद जबरदस्त होने से रोलर फ्लोर मिलें, खुले बाजार में गेहूं की खरीद करने लगी हैं। गत सप्ताह गेहूं की आपूर्ति घटने के बावजूद स्टॉक के माल निकलने से इसके भाव 10 रुपए नरम हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे हैं, जिसका कारण आटा मैदा सूजी की मांग घट गई है। इस वजह से गेहूं में भी नरमी आ गई है। उधर एमपी यूपी में बरसात से मंडियों से आवक घट गई है, जबकि कुछ रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद कम बिकने से गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव सुस्ती पर 2850/2860 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं।
Fine rice: no downfall in the roots
New Delhi, 18 August (NNS): This year, the crop of saathi paddy crop has completely failed, due to this reason, there is a shortage of stock for milling until the next Kharif season’s. We believe that exporters’ demand is comparatively weak, but as export deals are being finalized and overseas demand is emerging, the market has started to improve. The market showed strong trend from the lower level and it may increase by Rs 500 per quintal during the current month. The reality is that exports had been affected due to the ongoing war in the medalist countries in recent days, but it has been started gradually.
बारीक चावल-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) साठी धान की फसल इस बार पूरी तरह फेल रही है, जिससे मिलिंग के लिए अगली खरीफ सीजन की फसल तक माल की शॉर्टेज बनी हुई है। हम मानते हैं कि अपेक्षाकृत निर्यातकों की मांग अनुकूल नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे निर्यात के सौदे हो रहे हैं तथा निर्यात मांग निकल रही है, वैसे-वैसे बाजार सुधरने लगा है। नीचे के भाव से बाजार मजबूत हो गए हैं तथा आगे चलकर इसमें चालू माह के अंतराल 500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों के मेडलिस्ट देशों में युद्ध चलने से सारा निर्यात प्रभावित हुआ था, जो धीरे-धीरे सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
Maize: best quality stock will remain high
New Delhi, 18 August (NNS): This year, the traders are not able to do competitive buying in Bihar as the traders get cheater during the last year because their morale had collapsed. On the other hand, the quality of the crop also seems good, but most of the maize stock got wet due to the early rains this year and there is a shortage of dry stock in Bihar, after this, the arrivals of maize showed downafall in Unjani and Kasganj line of UP, here also, there was constant rainfall from starting, due to this reason, the prices of maize went up by Rs 40/50 to Rs 2100/2110 in loose and at the rack points, it is being quoted at Rs 2125/2140 per quintal respectively as per the quality, due to this reason, the all-round buying of maize seems weak. Huge amount of inferior quality stock has been available, but the traders are not purchasing the stock for the storage because this is not permanent. In these circumstances, the prices of maize may increase by Rs 100 per quintal during the near future.
मक्की-बढ़ियां माल तेज ही रहेगा
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) गत वर्ष के धोखा खाए कारोबारी इस बार बिहार के सीजन में प्रतिस्पर्धात्मक खरीद नहीं कर पाए थे, क्योंकि मनोबल टूट गया था। वहीं फसल भी बहुत बढ़िया थी, लेकिन इस बार समय से पूर्व बरसात चलने से अधिकतर मक्की भीगती चली गई तथा सूखी मक्की का बिहार में स्टॉक ज्यादा नहीं हो पाया है। उसके बाद यूपी के उझानी कासगंज लाइन की मक्की की आवक घट गई है, यहां भी शुरुआत से ही बरसात की मार झेलनी पड़ी है। इस वजह से मकई के भाव एक सप्ताह के अंतराल 40/50 रुपए बढ़कर वहां की मंडियों में लूज 2100/2110 रुपए तथा रैक पॉइंट पर 2125/2140 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोलने लगे हैं। यही कारण है कि चारों तरफ मक्की की खरीद कम हो पाई है। हल्की मक्की प्रचुर मात्रा में मिल रही है, लेकिन उसको स्टॉक के लिए कारोबारी नहीं खरीद रहे हैं, क्योंकि टिकाऊ नहीं होगी। इन परिस्थितियों में मक्की 100 रुपए और बढ़ जाएगी।
Millet: not likely to decrease
New Delhi, 18 August (NNS): The arrivals of millet reported to be weak in Mathura and Jaya line due to the constant rainfall. On the other hand, the prices of maize showed uptrend from the last 10 days, due to this, the procurement of maize has also been started increasing. The stock has been available at the higher level to the distillery plants owing to the higher prices of the commodity. In Mauli Barwala reach, the millet of UP and Rajasthan also being available at Rs 2500 per quintal, due to this reason, the the demand of millet showed improved trend. The availability of the stock seems weak in the consuming markets along with ethanol and the starch mills. Therefore, the prices may not show downfall. It is expected that the market may increase after the shortage of the stock.
बाजरा- अभी मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) बाजरा भी बरसात होने से मथुरा जाया लाइन में इस बार काम आया है। दूसरी ओर मकई के भाव 10 दिनों के अंतराल ऊंचे हो जाने से बाजरे की खरीद भी बढ़ने लगी है। अन्य जिंस ऊंचे होने से डिस्टलरी प्लांटों को भी पड़ता लग रहा है। यूपी राजस्थान का बाजरा 2500 रुपए मौली बरवाला पहुंच के आसपास पड़ता आ रहा है। इसलिए बाजरे की मांग में भी सुधार हो गया है। मक्की, इथेनॉल स्टार्च मिलों एवं अन्य खपत के लिए मंडियों में माल की कमी से कम मिल रही है। अत: बाजरे में फिलहाल मंदा नहीं आएगा। हो सकता है, शॉर्टेज बनने पर एक बार बाजार बढ़ जाए।
Masoor: possibility to increase due to the shortage
New Delhi, 18 August (NNS): The prices of masoor ascended by Rs 100 per quintal owing to the profit taking selling in the previous week. No new crop of masoor will likely to arrive in the near future. On the other hand, recently, the prices of October and November masoor also being quoted up by $15/210 per tonne in Canada. There, the demand showed downfall in spot, due to which, here, its prices slipped by Rs 150 to Rs 6350/6375 per quintal as per the quality. Here, in bilti, masoor prices also being quoted at Rs 6950/7000 per quintal, but the quality of the stock seems weak as compared to before and the all-round upcountry demand of its dal and malka has been started increasing, due to this, the traders are not selling the quoting the prices at the lower level in the producing markets and the market may show uptrend due to the shortage of the stock. The new domestic crop will likely to arrive after a year.
मसूर-शॉर्टेज में तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से 100 रुपए प्रति कुंतल की वृद्धि बन गई। मसूर की निकट भविष्य कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 15-20 डॉलर प्रति टन अक्टूबर-नवंबर की मसूर ऊंची बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा मांग नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 150 रु घटकर 6350/6375 रु प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 6950/7000 रु बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग चौतरफा बढ़ने लगी है, इसलिए उत्पादक मंडियों में कारोबारी घटाकर भाव नहीं बोल रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी पूरा साल पड़ा है।
Urad: stored stock will not be profitable
New Delhi, 18 August (NNS): The producing deals of urad seems weak and the mills are trading as per the needs. Therefore, the traders will not get much profit because the mills are trading as per the needs and its prices fluctuate by Rs 50/75 per quintal. The sale of its dal chilka and dhoya seems unfavourable. Here, the sowing of upcoming urad crop reported to be good in Maharashtra and MP and the weather seems favourable, due to this, the best quality crop will likely to arrive soon, in these circumstances, the prices of urad SQ and FAQ also being traded at Rs 8050 and Rs 7600 per quintal respectively, in these circumstances, the trade seems weak from the importers.
उड़द-स्टाक में ज्यादा लाभ नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) उड़द में अगाऊं सौदे नहीं हो रहे हैं तथा दाल मिलें जरूरत का व्यापार केवल कर रही है। अत: आगे पीछे के सौदे करने वाले कारोबारियों को ज्यादा व्यापार में लाभ मिलने वाला नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही है तथा 50/75 रुपए ऊपर नीचे के भाव में ही व्यापार हो रहा है। दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है। इधर महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन की आने वाली उड़द की बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम अनुकूल है, जिससे फसल बढ़िया आने वाली है, इन परिस्थितियों में जो एसक्यू 8050 रुपए एवं एफ ए क्यू 7600 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें ज्यादा प्राप्ति नहीं होगी, इन परिस्थितियों को देखकर आयातकों के भी व्यापार कम चल रहे हैं।
Moong: the inferior quality stock will not let the prices to go up
New Delhi, 18 August (NNS): The sowing of moong reported to be good in Akola, Jalgaon and Parbhani line. The rainfall seems good before time. The water has been logged in some areas, but huge amount of water has been available in Pune and Satara line. The sowing of the crop reported to be weak in moong producing areas. Here, the crop of Rajasthan seems high because here, the sowing of the crop reported to be high. On the other hand, the moong of UP, Bihar and Jharkhand has been arriving constantly. The stock of MP has also been unloading constantly. Here, the old stock of Rajasthan has been arriving constantly, due to this, every quality stock has been available to the mills. The inferior quality dhoya quality stock has been traded at Rs 5600/6800 per quintal, whereas, the best quality also ruling between at Rs 7300/7600 per quintal. This year, the stored stock should be done as per the needs.
मूंग- हल्के माल और उठने नहीं देंगे
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) अकोला जलगांव परभणी लाइन में मूंग की बिजाई बहुत बढ़िया हुई है, समय से पूर्व बरसात अच्छी हुई है। कुछ क्षेत्रों में पानी अधिक होने के समाचार जरूर मिल रहे हैं, लेकिन वह पूना सतारा राजमां चित्रा वाले क्षेत्रों में पानी लगा हुआ है। मूंग वाले क्षेत्रों में फसल के अनुरूप ही बिजाई हुई है, इधर राजस्थान में भी फसल बढ़िया होने के समाचार मिल रहे हैं, क्योंकि यहां भी बिजाई बहुत ही बढ़िया हुई है। दूसरी ओर यूपी बिहार झारखंड के मूंग लगातार आ रही है। मध्य प्रदेश के माल भी उतर रहे हैं। इधर राजस्थान के पुराने माल अभी आ रहे हैं, इसलिए हर क्वालिटी का माल दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। धोया के मतलब की हल्की क्वालिटी की मूंग 5600/6800 रुपए के बीच बिक रही है, जबकि बढ़िया में 7300/7600 रुपए के बीच चल रही है। इस बार स्टॉक की बजाय मजूरी का काम करना चाहिए।
Tur: no more downfall
New Delhi, 18 August (NNS): The new crop of tur will likely to arrive after 5 months. The old rabi and kharif season has already been arrived. This year, the production of tur of both the seasons reported to be good. On the other hand, the importers are constantly selling the stock at the lower level from Rangoon, due to this reason, in Chennai, the market seems weak after the stock of spot shipments and the spot loading has been selling at Rs 6400 per quintal. However, the lemon tur which was being sold at Rs 6740/6750 per quintal, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices, but the trade should not be done at the long uptrend. Notably, the tur of katni and hathras line has been selling at the sluggish rates in UP to Bengal as compared to Delhi.
तुवर-ज्यादा मंदा भी नहीं आएगा
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी 5 महीने का समय बाकी है, पिछली रबी व खरीफ सीजन की फसल आ चुकी है। हम मानते हैं कि इस बार की फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया आई है। उधर रंगून से भी लगातार घटकर आयातक बिकवाल आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 6400 रुपए प्रति कुंतल हाजिर शिपमेंट एवं हाजिर लोडिंग के बिकने के बाद फिर बाजार खामोश हो गया है। हालांकि वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6740/6750 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि कटनी एवं हाथरस लाइन की तुवर की दाल यूपी से लेकर बंगाल तक दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है।
Gram desi: lack of demand
New Delhi, 18 August (NNS): The small stockists of gram desi has been started selling out constantly, due to this reason, there is a shortage of the stock. Presently, there is a lack of demand at the current level. Today, the stock of gram desi has been available at the higher level by Rs 100 per quintal from all the markets, due to this reason, here, the stock of gram on Rajasthan on standing motor also being traded at Rs 6300 per quintal. The new crop will not likely to arrive in the near future and the shipments of October and November reported to be nominal because its prices also seems weak. Therefore, the prices of gram desi will likely to be high after some time.
देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के अभाव वाले दिखाई दे रहे हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर 100 रुपए से ऊपर का बेपड़ता लग रहा है। यही कारण है कि ग्राहकी कमजोर के बावजूद भी यहां 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक रहा है। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के थोड़े बहुत ही हो रहे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उसके पड़ते भी ज्यादा नीचे के नहीं है। अत: देसी चना रुक रुक कर भरपूर तेज होने वाला है।
Rajma chitra: no more downfall
New Delhi, 18 August (NNS): This year, the rainfall reported to be high in the producing areas. July has already been over and the all-round sowing reported to be high, but the crop will likely to arrive after 15/20 days. There is a shortage of China’s stock. On the other hand, the import deals of June shipments seems weak, due to this reason, the prices have been ruling at the higher level in the markets. Here also, it is being traded at Rs 108/110 per kg as per the quality. The stock of Indian Brazil also ruling between Rs 100/105 per kg. On the other hand, the stock of Bhutan also being available at Rs 84/85 per kg. There is all-round shortage of the stock. Therefore, the market may increase after the increment in the demand.
राजमां चित्रा-अब मंदे को विराम
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा के उत्पादक क्षेत्रों में इस बार अधिक बरसात हुई है, जुलाई बीत गया है तथा बिजाई चौतरफा अधिक हुई है, लेकिन अब फसल 15-20 दिन लेट हो जाएगी। चीन का माल स्टाक में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर आयात सौदे भी जो जून शिपमेंट के हुए थे, वह भी कम आने वाले हैं। यही कारण है कि मुंबई में भी बाजार ऊंचे चल रहे हैं। यहां भी 108/110 रुपए प्रति किलो के बीच रंगत के हिसाब से व्यापार हो रहा है। इंडियन ब्राजील 100/105 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। उधर भूटान माल 84/85 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। चौतरफा माल की कमी है। अत: ग्राहकी निकलते ही बाजार बढ़ जाएगा।
Gram kabuli: no risk in the trade
New Delhi, 18 August (NNS): The stock of gram kabuli has been selling out constantly. The stock of Maharashtra which was sold at Rs 58 per kg, but now, the unfiltered stock also ruling at Rs 64/68 per kg. Now, no new crop of gram kabuli will likely to arrive after a long time and the prices have been ruling at the higher level. The situation does not seems good in Turkey, Jordan and Iran, due to this, some importer are taking enquiry of Indian gram kabuli, on seeing this, it is expected that the market may increase after some time.
काबुली चना-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने में धीरे-धीरे बोल काफी कट चुके हैं। नीचे में 58 रुपए प्रति किलो महाराष्ट्र का बिकने के बाद अब 64/68 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अभी काबुली चना निकट में कहीं से आने वाला नहीं है तथा ब्राजील में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं। तुर्की जॉर्डन ईरान की स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए कुछ आयातक देश भारतीय काबुली चना की पूछपरक करने लगे हैं, इसे देखते हुए बाजार एक बार फिर बढ़ जाएगा।
Pea: no more downfall
New Delhi, 18 August (NNS): The production of pea reported to be weak, despite this, there is a swamp of downfall as the import policy of the government gets affected. In spot, the prices of pea have been quoted at Rs 33 per kg at the Indian ports. The shipments of various countries also reported to be available at Rs 34/35 per kg during the previous days. It is also true that the further deals seem weak. Therefore, there is no need to get panic at the current level. There is no possibility of more downfall from here.
मटर-आगे चलकर और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद लगातार सरकार की आयात नीति में परिवर्तन होने से पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया है। भारतीय बंदरगाहों पर 33 रु प्रति किलो हाजिर में भाव बोल रहे हैं। पिछले दिनों की 34/35 रु का शिपमेंट अलग-अलग देशों के होने के समाचार मिल रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि आगे के सौदे कुछ ही हुए हैं। अत: वर्तमान भाव पर घबराने की भी जरूरत नहीं है। मटर में यहां से मंदा नहीं है।
Guar: no more downfall
New Delhi, 18 August (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar remained stable at Rs 5150/5200 per quintal owing to the sluggish selling even after the feeble prices and weak demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5000/5150 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract August delivery also showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level.
ग्वार – घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने एवं घटे भाव पर बिकवाली कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 5150/5200 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5150/5150 रुपए रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा अगस्त डिलीवरी गिरावट रही। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
