New Delhi, 19 November (NNS): The all-round arrival pressure of wheat reported to be high, on seeing this, the government has not released the floating of wheat for the previous Saturday, due to this reason, today, tender has not been allotted. The big farmers have stored the stock and their selling also seems constant. Huge amount of stock has also been lying in the producing markets. Here, the prices of wheat for mill quality also ruling between Rs 2790/2820 per quintal as per the quality owing to the higher supply amid unfavourable weather conditions, despite this, the market showed strong trend due to no tender. Therefore, the prices may increase by Rs 20/25, but the trade will not be profitable in these prices
गेहूं-साप्ताहिक टेंडर नहीं आया
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा आवक का दबाव बढ़ गया है, इसे देखकर सरकार द्वारा गज शनिवार को गेहूं की फ्लोटिंग नहीं दिया जिस कारण आज का टेंडर संभवत नहीं हुआ। बड़े किसान माल को रोक लिए थे, उनकी बिकवाली आने लगी है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉक रुका हुआ है। इधर मौसम साफ होने से आपूर्ति बढ़ जाने से यहां मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 2790/2820 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व डस्ट के हिसाब से मिलों तथा चक्कियों में उतर रहे थे। इन सबके बावजूद भी चालू सप्ताह का टेंडर नहीं होने से कुछ बाजार मजबूत हो गए हैं। अत: बाजार अभी 20/25 रुपए बढ़ जाएगा। लेकिन इन भावों में मुनाफा मिलने पर माल भी बेचना चाहिए।
Fine rice: uptrend due to the export demand
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of all varieties of basmati rice along with 1401 rose by Rs 300 per quintal due to the higher demand from the exporters along with all-round buying from the exporters. Similarly, rice sela 1509 prices also jumped from Rs 5400 to Rs 5800 per quintal. Notably, huge amount of shipments will done in November from the exporters, due to which, the prices of fine rice showed uptrend after the downfall in the prices during the previous days and it is expected that the market may increase during the near future.
बारीक चावल- निर्यात मांग से तेजी
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1401 सहित सभी तरह के के बासमती चावल में चालू सप्ताह में निर्यातकों की मांग बढ़ने से 300/400 रुपए की तेजी आ गई है। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी नीचे में 5400 रुपए बनने के बाद 5800 रुपए पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट नव में प्रचुर मात्रा में होने हैं, जिससे पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद थोड़ी तेजी आ गयी है तथा आगे और बाजार बढ़ जाएगा।
Maize: farmers are in trouble
New Delhi, 19 November (NNS): The arrival pressure of kharif maize reported to be high in MP and Maharashtra. Presently, there is a heavy shortage of demand in the markets, due to this reason, its prices also ruling at Rs 1600/1700 per quintal in Chindwada, Linga, Shivni and Baitoolganj line during the current week. Here, huge amount of old stock has also been lying in the markets of Bihar. Apart from this, the rice has been processing constantly in the ethanol companies, due to which, its prices also ruling at the higher level as compared to maize, but the government has mandatory the 40 percent of tariff, due to this, buying rice for corn has become a necessity. In Haryana and Punjab reach, maize is being traded at Rs 2000/2200 per quintal and it is ruling at Rs 1600/1700 per quintal in the markets. The arrivals of maize seems weak till the government will not change its policies. The arrivals of best quality maize reported to be weak, there, its prices remained stable at Rs 2100/2130 per quintal in the markets. In godown reach, it is being traded at Rs 2150 per quintal.
मक्की- किसान बेहाल हुए
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) खरीफ सीजन वाली मक्की एमपी महाराष्ट्र में जोरों से आ रही है, फिलहाल ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है। यही कारण है कि चालू सप्ताह छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी बैतूल गंज लाइन में 1600/1700 रुपए प्रति क्विटल भाव रह गए। इधर यूपी बिहार की मंडियों में पुराना स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, इधर एथेनॉल कंपनियों में चावल की प्रोसेसिंग हो रही है, जबकि वह मकई की अपेक्षा महंगी पड़ रही है, लेकिन सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की अनिवार्यता किए जाने से मकई के लिए चावल खरीदना मजबूरी हो गई है। इस वजह से मक्की 2000/2200 प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में पोल्ट्री उद्योग में जा रही है तथा मंडियों में 1600/1700 रुपए में धक्का खा रही है। जब तक सरकार की पॉलिसी चेंज नहीं होगी, तब तक मक्की की गति होना मुश्किल लग रहा है। बढ़िया मक्की कम आने से वहां मंडियों में ठहराव लिए 2100/2130 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। गोदाम पहुंच में 2150 रुपए का व्यापार हो गया।
Millet: higher arrivals of new stock
New Delhi, 19 November (NNS): The arrivals of millet gets destroyed in mid and eastern parts of UP, but it seems high as comparatively. The best quality stock reported to be good in Haryana and Rajasthan and almost 40 percent of the crop has already been sold out in the markets which is being traded at Rs 2050/2080 per quintal as per the quality. The old stock also gained by Rs 100 per quintal. Apart from this, the new crop has been started increasing constantly as per the quality. Apart from this, the crop has also been started increasing in prayagraj line, but the production seems weak. Here, the sale of millet reported to be sluggish in the current week because maize prices showed heavy downfall. On the other hand, the bold rice has been selling at the sluggish rates to the ethanol companies by the government, in these circumstances, there is a shortage of millet, despite this, it is being traded at Rs 2170/2180 per quintal. There will be lack of arrival pressure of new stock, in these circumstances, there is no downfall in the roots during the near future.
बाजरा-नये माल की आवक बढ़ी
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे की आवक मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में खराब हो गई है, लेकिन पहले की अपेक्षा थोड़ी आवत बढ़ी है। हरियाणा एवं राजस्थान में फसल बढ़िया आई थी, वह फसल पककर मंडियों में आकर 40 प्रतिशत बिक चुकी है, जो 2050/2080 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। नीचे के भाव से पुराने माल भी 100 रुपए बढ़ गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में भी फसल निकलने लगी है, लेकिन उत्पादन में पोल आ गई है। यहां चालू सप्ताह बाजरे का की बिक्री ठप पड़ गई है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल की बिक्री की जा रही है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2170/2180 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। नई फसल के प्रेशर आगे बन पाना मुश्किल है, इन परिस्थितियों से जड़ में मंदा नहीं है।
Masoor: possibility to increase
New Delhi, 19 November (NNS): The production of masoor reported to be high as compared to the previous year, but there is a lack of stock in the pipeline. In Canada, its prices also ruling at the higher level. Its arrivals reported to be weak in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Ashok Nagar, due to this reason, both the local and upcountry demand of malka and dal showed uptrend, due to this reason, the prices showed uptrend during the previous days. In Bilti, bold masoor prices also remained stable at Rs 6875/6900 per quintal. In Delhi reach, it is being quoted at Rs 6150/6160 per quintal from the Mundra port. There is a shortage of small masoor in the markets and the best quality stock also selling at Rs 90/95 per kg. The prices of both dal and chanti also being quoted at the higher level.
मसूर-तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने से शॉर्टेज की स्थिति बनी हुई है। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव बोल रहे हैं। इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने से पिछले दिनों तेजी का रुख बना हुआ है। आज भी मोटी मसूर बिल्टी में 6875/6900 रुपए प्रति क्विंटल पर हो गई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 6150/6160 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। छोटी मसूर की भारी कमी बनी हुई है, बढ़िया माल 90/95 रुपए प्रति किलो बिक गया। दाल व छांटी के भाव भी तेज बोल रहे हैं।
Urad: should sell the stock at the downfall
New Delhi, 19 November (NNS): The sale of dal chilka and dhoya seems weak because of both local and upcountry demand during the previous days, due to this, the prices of urad gained by Rs 50 which stood SQ at Rs 7600 and FAQ at Rs 6900 per quintal respectively. Along with this, the market of desi urad seems sluggish. There is a heavy shortage of rupee in the markets. The upcoming crop of UP does not seems favourable, there, the mills are purchasing less amount of stock after the increment from the last two days, but there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
उड़द- मंदे में माल बेचिए
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों उड़द में लोकल एवं चालानी में बिकवाली एवं दाल छिलका व धोया की बिक्री कमजोर से उड़द के भाव 50 रुपए बढ़कर एसक्यू 7600 एवं एफ ए क्यू 6900 रुपए प्रति क्विंटल के रह गए हैं। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ सुस्त बोले गए। बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। यूपी की मुख्य फसल आने वाली अनुकूल बहुत बढ़िया नहीं है, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, लेकिन नीचे भाव में और घटने की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Moong: possibility to increase from here
New Delhi, 19 November (NNS): There is all-round pressure of moong, but the availability of moong reported to be weak due to the shortage of best quality stock, due to which, the prices of gram Rajasthan gained by Rs 100/200 to Rs 7500/7600 per quintal. The selected stock also being quoted at Rs 7800 per quintal. Huge amount of spotted stock seems high, but the mills have purchased the stock on seeing the weak prices of dhoya mills because its crop has been arrived before 2 months. Now, the dry stock has been started arriving. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level in these prices.
मूंग-यहां से बढ़ाने की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना हुआ है, लेकिन बढ़िया माल की कमी होने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की उतनी उपलब्धि नहीं हो रही है, जिससे 100/200 रुपए बढ़कर 7500/7600 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड माल 7800 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी बनाने वाली मूंग की भरमार है, लेकिन उसमें भी अब धोया मिलें नीचे भाव देखकर माल खरीदने लगी है, क्योंकि इसकी फसल आए 2 महीने हो चुके हैं। अब माल सूखा आने लगा है। अत: इन भावों में व्यापार क्वालिटी अनुसार माल का करना चाहिए।
Tur: no risk at the current level
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of tur gained by Rs 50 to Rs 7050 per quintal due to the higher demand from the last three days and the sale of dal dali also being quoted up by Rs 2 per kg owing to the higher sale. On the other hand, the traders of Chennai are also quoting the prices at the higher level. Presently, its prices also gained by Rs 200 per quintal due to the higher buying from the mills. In Chennai, its prices reduced by Rs 200 to Rs 6625/6650 per quintal owing to the constant buying from the mills. It is profitable to purchase the stock at the current level because the dal of hathras and katni line also selling at the higher level as compared to before. Therefore, there is no risk in the trade at the current level during the coming days.
तुवर- वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) तुवर में ग्राहकी तीन दिनों से निकलने से बाजार 50 रुपए बढ़कर 7050 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं, दली हुई दाल की बिक्री भी निकलने से दो रुपए प्रति किलो तेज बोलने लगे हैं। उधर फिर से चेन्नई वाले बढ़ाकर बोलने लगे हैं। वर्तमान भाव पर दाल मिलों कुछ लिवाली बढ़ने से 200 रुपए और बढ़ने की संभावना है। दाल मिलों की लिवाली से 200 रुपए प्रति क्विंटल की सुस्ती पर चेन्नई में 6625/6650 रुपए कंटेनर के भाव बोलने लगे हैं। अब इन भाव में दाल मिलें खरीद रही है, क्योंकि हाथरस एवं कटनी लाइन की दालें भी पहले की अपेक्षा बढ़कर बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।
