New Delhi, 31 December (NNS): In UP, the buying oif wheat seems high from the roller flour mills and the flour chakkis of UP and Haryana, due to this, the market showed heavy uptrend. The government is not selling the stock of wheat via OMSS in December, on seeing this, the prices of wheat jumped to Rs 2880/2890 per quintal as per the quality due to the higher demand from the mills. On the other hand, the government has closed the selling in open market scheme before three months. The stockists have been selling the stock at the higher level from the distributive markets. Now, the market will likely to remain high. In January, the prices of wheat for mill quality also ruling at Rs 2950/3000 per quintal, but the availability of the stock seems high and it is expected that the prices may get back during the near future.
गेहूं-आवक टूटने से तीन तेजी
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की हरियाणा एमपी यूपी में गेहूं की लिवाली से कच्ची मंडियों बाजार काफी बढ़ गए हैं। सरकार द्वारा दिसंबर महीने में ओ एम एस एस में गेहूं की बिक्री बंद कर दी गई है, इसे देखकर यहां भी फ्लोर मिलों की मांग बढ़ जाने से क्वालिटी अनुसार गेहूं के भाव उछलकर 2880/2890 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में हो गए हैं। दूसरी ओर तीन सप्ताह पहले सरकार द्वारा ओपन मार्केट सेल स्कीम में बिकवाली टेंडर द्वारा बंद कर दी गई थी। वितरक मंडियों के स्टॉकिस्ट भी बिकवाल बढ़ाकर आने लगे हैं। अभी कुछ दिन बाजार और तेज रहेगा। जनवरी में ग्राहकी निकलने पर निकट 2950/3000 रुपए के बीच मिल क्वालिटी गेहूं बन सकता है है, लेकिन इससे ऊपर होना मुश्किल लग रहा है। इसके नजदीक आते ही भाव बैक मार जाएगा।
Fine rice: increment due to the supply of paddy
New Delhi, 31 December (NNS): The arrivals of new paddy reported to be around 1.5 crore bags on daily basis in Amritsar, Tarantaaran line of Punjab after the uptrend in the prices during the previous days. Here, the arrivals of paddy reported to be weak in the producing markets in Jabalpur and Satna line of MP because there, the crop seems delayed due to the heavy rainfall in the end of the previous month, due to this, the harvesting gets affected. There also, it is selling at Rs 3500/3600 per quintal as per the quality. The reality is that almost 20/25 percent of the crop gets affected in Punjab. On the other hand, the exporters are purchasing less amount of stock from the mills, due to this reason, the market has remained under pressure, but the market may increase after the downfall in the arrival pressure after some days. Therefore, the trade of basmati rice should not be done at the lower level. The harvesting of bold paddy seems delayed, due to this, the trade should not be done at the higher level.
बारीक चावल-धान की आपूर्ति में बढ़ी
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों की आई तेजी के बाद पंजाब के अमृतसर तरनतारन लाइन में बासमती प्रजाति के नये धान की आवक बढ़कर डेढ़ करोड़ बोरी दैनिक हो गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक अपेक्षाकृत कम हो रही है, क्योंकि वहां पिछले महीने के अंत में भारी बरसात होने से फसल लेट हो गई है, जिससे कटाई बाधित हुई है। वहां भी 3500/3600 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान बिकने लगा है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 20-25 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक खरीद कम कर रहे हैं। जिस कारण चावल में बाजार दबा हुआ है, लेकिन कुछ दिनों के बाद आवक का दबाव घटने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। अत: बासमती प्रजाति के चावल में मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मोटे धान की फसल भी कट गई है, इसलिए इसमें भी तेजी नहीं लग रही है।
Maize: buying will be profitable
New Delhi, 31 December (NNS): The buying of maize seems constant in MP from the stockists, due to this, the prices gained by Rs 50/75 to Rs 1900/2150 per quintal in Haryana and Punjab as per the quality. The reality is that the demand showed uptrend due to the improved demand in the ethanol companies during the previous days. There is a fear in maize in the big companies, but the situation seems normal. Presently, the availability of maize seems high from ethanol companies, in these circumstances, the market will likely to remain high. The market may increase due to the downfall in the crop of Rajasthan and Maharashtra.
मक्की-लिवाली लाभदायक
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) मकई में एमपी के स्टॉकिस्टों की लिवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार चालू सप्ताह में 50/75 रुपए बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार 1900/2150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों इथेनॉल कंपनियों में माल सुधर जाने से कारोबारी मजबूती में है। इधर बड़ी कंपनियों में भी मक्की में कुछ दहशत बन गया था, लेकिन अब सामान्य हो गया है। फिलहाल एथेनॉल क्वालिटी मक्की का उपलब्धि ज्यादा है, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिन तेज रहेगा। राजस्थान महाराष्ट्र की चालू सीजन की फसल में पोल से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ेगा।
Millet: downfall due to the weak production
New Delhi, 31 December (NNS): The crop of millet seems delayed due to the constant rainfall. On the other hand, almost 60 percent of the crop seems weak in the prayagraj line because the plants have been started increasing due to the constant rainfall before 2 months. The arrivals reported to be high in all the bordering areas of Dausa, Deedwana, Khatu along with Haryana. The prices showed constant uptrend due to the constant demand from Haryana and Punjab before a week, but its prices softened by Rs25/30 per kg. Despite this, the stock has been ruling at the lower level of Rs2150/2160 per quintal in Haryana and Punjab reach. The prices of maize remained firm at the previous level, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming dyas.
बाजरा-उत्पादन में कमी से मंदा नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) इस बार लगातार बरसात होने से बाजरे की फसल कुछ लेट आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 60 प्रतिशत फसल कम रह गई है, क्योंकि 2 माह पहले चार दिन की लगातार बरसात से फसल में ही पौधे उगने लगे हैं। बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले हरियाणा पंजाब की मांग से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ था, लेकिन मक्की के दलदल में 25-30 रुपए मुलायम हो गया है। इन सबके बावजूद अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2150/2160 रुपए पर थोड़ा सुस्त चल रहा है। यानी मकई के बराबर भाव हो गए हैं, इन परिस्थितियों में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।
Masoor: trade will be profitable
New Delhi, 31 December (NNS): The supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line of MP and the previous crop gets affected during the previous days. The growth of the crop seems high in the areas where moisture level were higher, due to this reason, pod formation is likely to adversely affected because of the rapid growth of the crop in the short period of time. We believe that the market reduced by Rs 50 to Rs 6550 per quintal due to the weak demand from the mills and constant profit taking selling during the previous days, but the prices have been available at the higher level illegally, due to this, it is profitable to trade at the current level during the near future.
मसूर-फिर लाभ का सौदा रहेगा
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति पूरी घट गई है तथा पिछले दिनों की आई हुई फसल को भी व्यापक नुकसान हुआ है। जिन क्षेत्रों में अधिक नमी थी, वहां फसल का ग्रोथ बढ़ गया है। जिस कारण फली लगे में प्रतिकूलता रहेगी, क्योंकि मसूर की फसल का ग्रोथ, कम समय में ज्यादा होना ठीक नहीं होता है। हम मानते हैं कि पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली आने एवं दाल मिलों की मांग कमजोर होने से बाजार 50 रुपए घटकर 6550 रुपए बिल्टी में रह गया है, लेकिन इन भाव में पीछे से माल मंगाने पर पड़ता नहीं है, इसलिए मसूर में वर्तमान भाव पर लाभ का सौदा रहेगा।
Urad: possibility to increase
New Delhi, 31 December (NNS): The ready crop of urad seems good in Gangoh, Saharanpur and Nanauta line, but the mills have sell huge amount of stock as the Rangoon’s stock has been available at the reasonable prices. Now, the arrivals reported to be weak in the markets. Presently, the stock has been selling out constantly in the markets due to the clearance of weather and the farmers have sold huge amount of stock on seeing the higher prices. On the other hand, the import deals have been done at the higher level from Rangoon and the loading reported to be at the higher level from Chennai, due to this reason, the market of SQ also ruling at Rs 8150/8175 per quintal. The stock of FAQ quality also being available at Rs 7450/7475 per quintal. Presently, the market of urad may increase. Therefore, the trade of urad should be done at the current level during the coming days.
उडद-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द की खड़ी फसल गंगोह सहारनपुर ननौता लाइन में फसल बहुत बढ़िया आई है, लेकिन रंगूनी माल से इसका पड़ता अच्छा लगने से दाल मिलों ने माल झटक लिया है, अब मंडियों में आवक कम हो रही है। वर्तमान में साफ होने से वहां तेजी से माल निकल रहा है तथा किसान ऊंचे भाव देखकर माल काट चुके हैं। दूसरी ओर उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग पड़ते महंगा होने लगे हैं, जिससे बाजार 8150/8175 रुपए प्रति कुंतल पर एसक्यू क्वालिटी पर आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7475 रुपए चल रहे हैं। वर्तमान में उड़द में और तेजी के आसार बन गए हैं। अत: इन परिस्थितियों वर्तमान भाव के उड़द का व्यापार करना चाहिए।
Moong: uptrend in the best quality stock
New Delhi, 31 December (NNS): The availability of inferior quality stock reported to be constant as the amount of kharif moong seems good and the stock also seems spotted. There is a lack of best quality stock in Rajasthan. The farmers have sown huge amount of stock, but the equation gets affected due to the higher rainfall in the season, despite this, no new crop will likely to arrive after 3/4 months, due to this, the trade of moong should be done at the current level during the coming days. Presently, the difference between both the best and inferior quality stock seems high. Now, the upcountry sale has been increasing for Makar sankranti, due to this, there is no possibility of more downfall at the current level. Here, both the inferior and superior quality stock also being quoted at Rs 5300/7600 per quintal.
मूंग-बढ़िया माल में आगे तेजी
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) खरीफ वाली मूंग बहुत अधिक किंतु दागी माल ज्यादा आने से हल्के माल के उपलब्धि बनी हुई है। राजस्थान में बढियां माल की किल्लत है। किसान अधिक बिजाई किए थे, लेकिन सीजन में अत्यधिक बरसात होने से क्वालिटी का समीकरण बिगड़ गया है, इन सबके बावजूद भी 3-4 महीने तक दूसरी फसल आने वाली नहीं है, इसलिए वर्तमान भाव पर मूंग का व्यापार करते रहना चाहिए। फिलहाल बढ़िया एवं हल्के माल का अंतर ज्यादा जरूर रहेगा। अब मकर संक्रांति के लिए चालानी में सेल निकलने लगी है, जिस कारण वर्तमान भाव में अब घटने की भी गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है। यहां हल्के भारी माल 5300/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।
Tur: should purchase at the current level
New Delhi, 31 December (NNS): The upcoming kharif crop of tur gets affected due to the heavy rainfall during the previous days and there is no doubt in it. The production of the tur reported to be around 52 lakh metric tonnes in both the season which is higher than the same period of the last three years, but this year, the production reported to be almost 42/44 lakh metric tonnes, due to this reason, the tur of Maharashtra also being available at the higher level and most of the mills are purchasing the stock at the higher level. The raw stock has been ruling at the higher level as compared to the ready stock. Here, the prices of lemon tur also ruling at Rs 7150 per quintal. The prices of lemon quality also selling at Rs 95/96 per kg. The government has imposed 30 percent import duty on pea during the previous days. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level during the near future.
तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की खरीफ सीजन में आने वाली फसल पिछले दिनों की बेमौसमी बरसात से खराब हो गई है, इसमें कोई दो राय नहीं है। गत वर्ष उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है, लेकिन इस बार फिर 43-44 लाख मीट्रिक टन रह जाने की संभावना बन गई है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही है, अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की तुलना में कच्चे माल महंगे मिल रहे हैं। लेमन तुवर यहां 150 रुपए बढ़कर 7150 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 95/96 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। पिछले दिनों मटर पर आयात शुल्क सरकार ने 30 प्रतिशत लगा दिया है। अत: माल अब खरीदना चाहिए।
Gram desi: fear due to the stock of Australia
New Delhi, 31 December (NNS): There is a fear of gram desi which arrived from Australia, due to this, the speculators are selling the sock at the current level. Here, the traders are selling the stored stock constantly, due to this, the stock has been available to the mills as per the milling. Here, the prices of gram Rajasthan also selling between Rs 5600/5625 per quintal. However, there is a lack of stock in the markets, but the mills are milling as per the needs, due to this, the market may not show uptrend. It is expected that the market may increase after the increment in the demand.
देसी चना-ऑस्ट्रेलिया के माल से दहशत
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से आया हुआ देसी चने का दहशत बाजार में बना हुआ है, जिससे आढ़त पर आए हुए माल कारोबारी काटने लगे है। यहां भी स्टॉक के माल को हर भाव में बेचू आ गए हैं, जिससे दाल मिलों को मिलिंग के अनुरूप माल एक बार फिर मिलने लगा है। यहां राजस्थानी चना 5600/5625 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक रहा है। हालांकि मंडियों में कहीं भी स्टॉक नहीं है, लेकिन दाल मिलें जरूरत की ही मिलिंग के लिए माल खरीद रहे हैं, इसलिए बाजार उठने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राहकी निकलने पर कुछ बाजार बढ़ सकता है।
Rajma chitra: no uptrend in the roots
New Delhi, 31 December (NNS): There is a lack of rajma chitra stock in the pipeline, but the market slipped from Rs 116/117 to Rs 93/94 per kg as the containers have arrived from China during the previous week and the stock has been reached in all the markets of Delhi and Mumbai. Here also, its prices dropped down from Rs122 to Rs 97/98 per kg. The inferior quality stock also being quoted at the lower level. The traders are selling the stock of full February at the lower level, due to this, there is a panic situation the markets, on seeing this, the market may reduce by Rs 4/5 per kg.
राजमां चित्रा-जड़ में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है, लेकिन पिछले सप्ताह चीन के चले हुए कंटेनर लग जाने तथा दिल्ली मुंबई सहित सभी मंडियों में माल पहुंच जाने से बाजार 116/117 रुपए खुलने के बाद 93/94 रुपए प्रति किलो वहां रह गया है। यहां भी 122 रुपए बिककर 97/98 रुपए रह गए हैं। नीचे वाले माल और मंदे भाव बोलने लगे हैं। फुल फरवरी का कारोबारी घटाकर बेचने लगे हैं, जिससे बाजारों में घबराहट का माहौल बन गया है, इसे देखते हुए चार-पांच रुपए किलो की और जल्दी गिरावट आ सकती है।
Gram kabuli: should trade as per the needs
New Delhi, 31 December (NNS): Huge amount of gram kabuli stock in all the markets, due to this reason, the selling reported to be high and the buying seems weak. Presently, there is a lack of demand in the markets, due to which, the market will not stop at the current level. Here, the gram kabuli of Maharashtra also ruling at Rs 5800/6000 per quintal. The stock of Indian Mexico and other stock also being quoted at the lower level. We believe that the sown crop gets affected due to the constant rainfall during the last some days and the sowing reported to be weak, but the market may increase till there the demand may not increase.
काबुली चना-केवल जरूरत का व्यापार
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक ज्यादा कारोबारियों को दिखाई दे रहा है, इस वजह से बिकवाल अधिक एवं लिवाल कम है। फिलहाल बाजारों में ग्राहकी का पूरी तरह सन्नाटा बना हुआ है, जिसके चलते बाजार कहीं रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां महाराष्ट्र काबुली चना 5800/6000 रुपए प्रति कुंतल के निम्न स्तर पर चल रहा है। इंडियन मैक्सिको एवं अन्य माल भी इसी अनुपात में घटाकर बोल रहे हैं। हम मानते हैं कि काबली चने की बोई हुई फसल को पिछले दिनों की बरसात से व्यापक नुकसान है तथा बिजाई भी कम हुई है, लेकिन अभी जब तक ग्राहकी नहीं निकलेगी, तब तक बाजार बढ़ना मुश्किल है।
Pea: no possibility to decrease
New Delhi, 31 December (NNS): The government has imposed 30 percent of duty on the pea of Canada during the previous days, due to this, the prices showed uptrend from the lower level. The prices have been ruling at the higher level at the Kolkata port rather than the other port because the consumption of pea dal showed uptrend in besan, gram dal and tur dal and the consumption reported to be good in all the states like Orissa, Assam, Bengal and Jharkhand due to its sluggish prices. Therefore, it is ruling at Rs 35 per kg at the ports and the unfiltered stock also selling at Rs 40 per kg respectively.
मटर-यहां से मंदा बिल्कुल नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों सरकार द्वारा एक नवंबर से 30 प्रतिशत कनाडा की मटर पर आयात शुल्क लगा दिया था, जिससे गिरते भाव में उछाल आ गया है। कोलकाता पोर्ट, अन्य से तेज चल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां मटर दाल की खपत बेसन व चने की दाल, तुवर की दाल में बढ़ गई है तथा सस्ता होने से उसकी मांग उड़ीसा बंगाल असम झारखंड सभी राज्यों की अच्छी है। अत: बंदरगाहों पर यह 35 रुपए एवं यहां बिना छनी हुई 40 रुपए बिक रही है।
