New Delhi, 17 September (NNS): The all-round arrivals of wheat reported to be high because the government has procured the stock as expectedly and the big farmers have stored the stock and they are constantly selling their stock. Huge amount of  stock has been lying in the producing markets. Here, the mill quality wheat also ruling at Rs 2810/2820 per quintal due to the higher supply amid clearance of weather as per the quality. The government has been started selling Bharat brand flour. Therefore, the market has remained under pressure. Here, the upcountry demand of flour, maida and suji showed downfall. Now, the demand seems feeble from the roller flour mills. The government has not fixed any guideline for selling the stock till now, due to this, the market may not show downfall. Now, it is profitable to sell the stock at the current level.

गेहूं-आपूर्ति बढ़ने से मजबूती

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा आवक का दबाव बढ़ गया है, क्योंकि सरकार की खरीद पहले ही इस बार लक्ष्य के अनुरूप हो गई थी तथा बड़े किसान माल को रोक लिए थे, उनकी बिकवाली आने लगी है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉक रुका हुआ है। इधर मौसम साफ होने से आपूर्ति बढ़ जाने से यहां मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 2810/2820 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व डस्ट के हिसाब से मिलों तथा चक्कियों में उतर रहे हैं। सरकार खुले बाजार में भारत ब्रांड आटा बेचने लगी है। अत: बाजार अभी और दब जाएगा। इधर आटा मैदा सूजी में चालानी मांग घट गई है। अब इन भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग थोड़ी सुस्त पड़ गई है। सरकार गेहूं बेचने की अभी तक कोई फिक्स गाइडलाइन सरकार द्वारा नहीं दी गई है, इसलिए मंदा अब रुक जाएगा। इन भावों में मुनाफा मिलने पर माल भी बेचना चाहिए।

Fine rice: shortage of stock for export

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of rice 1718 ascended by Rs 200 per quintal in the previous week owing to the all-round buying from the exporters, after this, the prices declined by Rs 150/200 per quintal due to the weak enquiry from the exporters in the current week. Similarly, the prices of rice sela 1509 also declined to Rs 6350 per quintal, after this, its prices rose to Rs 6250 per quintal. We believe that huge amount of August shipments have been done by the exporters, despite this, the prices showed correct trend after the uptrend in the prices during the previous days. Therefore, the market may show uptrend.

बारीक चावल-निर्यात हेतु माल की कमी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1718 प्रजाति के चावल में गत सप्ताह के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के बाद चालू सप्ताह में निर्यातकों की पूछपरख कमजोर पड़ने से 150/200 रुपए की गिरावट आ गई है हैं। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी घटकर 6350 रुपए बिकने के बाद आज फिर 6250 रुपए पर आ गया है। हम मानते हैं कि निर्यातकों के शिपमेंट अगस्त में प्रचुर मात्रा में होने हैं, इसके बावजूद भी पिछले दिनों की आई तेजी के बाद थोड़ा करेक्शन आ गया है। अत: फिर बाजार बढ़ जाएगा।

Maize: constant selling from the stockists

New Delhi, 17 September (NNS): Huge amount of rabi stock has been lying in the Bihar, but there is a shortage of demand, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 2100/2150 per quintal in Semapur and Manasi line in the current level. Here, the arrival pressure of maize showed downfall in Aita, Pahasu, Kasganj and Unjhani of UP, but the arrivals of best quality stock seem weak, due to this, there, the prices remained stable at Rs 2100/2130 per quintal. In godown reach, it is being traded at Rs 2150 per quintal.  The prices have not showed uptrend due to the lack of demand despite the lack of dry stock. In Bihar, its prices declined by Rs 200 per quintal from the upper level. Presently, it is profitable to purchase the stock at the current level.

मक्की-अभी स्टॉकिस्टों की बिकवाली

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) रबी सीजन वाली मक्की बिहार में आकर स्टाक में चुकी है, वहां ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है। यही कारण है कि चालू सप्ताह सेमापुर मानसी लाइन में 2100/2150 रुपए प्रति क्विटल भाव रह गए। इधर यूपी के एटा पहासू कासगंज उंझानी लाइन में भी मक्की का दबाव घट गया है, लेकिन बढ़िया मक्की कम आने से वहां मंडियों में  ठहराव लिए 2100/2130 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। गोदाम पहुंच में 2150 रुपए का व्यापार हो गया। स्टॉक में सूखी मक्की कम  होने के बावजूद ग्राहकी का सन्नाटा होने से अभी तेजी नहीं लग रही है, ऊपर के भाव से बिहार में 200 की गिरावट आ चुकी है। वर्तमान भाव पर माल खरीदना चाहिए।

Millet: downfall due to the new stock

New Delhi, 17 September (NNS): The sowing of millet reported to be high in Western UP, Haryana and Rajasthan. The crop has been started arriving constantly, which is being traded at Rs 2160/2210 per quintal as per the quality. The old stock also declined by Rs 100 per quintal from the upper level. Apart from this, the bali has been started arriving in Prayagraj line and the crop will arrive after 15th October. Here, the trade of millet reported to be weak because the prices have been ruling at the higher level. On the other hand, the government has been selling the bold rice at the sluggish rates to the ethanol companies. In these circumstances,  the prices of millet reduced to Rs 2300/2425 per quintal despite the shortage of the stock. The new crop has been started arriving and the market may show uptrend and the kharif crop will likely to arrive in Mathura and Jaya line, in these circumstances, there is no possibility of more decrement in the roots during the coming days.

बाजरा-नये माल से मंदा

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की बिजाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं राजस्थान में जबरदस्त हुई थी, वह फसल पककर मंदिरों में आने लगी है जो 2160 2210 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। ऊपर के भाव से पुराने माल भी 100 रुपए घट गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में  भी फसल में बाली निकलने लगी है, वह फसल 15 अक्टूबर के  बाद आएगी। यहां चालू सप्ताह बाजरे का व्यापार ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल की बिक्री की जा रही है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2300/2425 रुपए प्रति क्विंटल पर नरम चल रहा है। नई फसल के प्रेशर में आगे और बढ़ जाएगा तथा गर्मी वाली मथुरा जाया लाइन में स्टॉक अभी बाकी है, इन परिस्थितियों से जड़ में तेजी नहीं है।

Masoor: possibility of more uptrend

New Delhi, 17 September (NNS): This year, the production of masoor reported to be high as compared to the previous year, but there is a lack of stock in the pipeline in the markets. Here, the prices have been ruling at the higher level in Canada. Its arrivals seems feeble in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Ashok Nagar, due to this reason, both the local and upcountry demand of malka and dal reported to be high, due to this, the prices showed strong trend. The market seems feeble owing to the profit taking selling from the last one week. In Bilti, the prices of bold masoor have been ruling at Rs 6720/6745 per quintal. In Canada reach, the masoor also being quoted at Rs 6250/6260 per quintal. There is a shortage of small masoor and best quality stock also being traded at Rs 100/105 per kg. The prices of dal and chanti also ruling at the higher level.

मसूर-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने से शॉर्टेज की स्थिति बनी हुई है। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव बोल रहे हैं। इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने से पिछले दिनों तेजी का रुख बना हुआ था, जो एक सप्ताह से मुनाफा वसूली बिकवाली के चलते बाजार घट गए हैं। आज भी मोटी मसूर बिल्टी में 6720/6745 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 6250/6260 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई।  छोटी मसूर की भारी कमी बनी हुई है, बढ़िया माल 100/105 रुपए प्रति किलो बिक गया। दाल व छांटी के भाव भी तेज बोल रहे हैं।

Urad: no possibility of long uptrend

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of urad gained by Rs 30 which stood SQ at Rs 8270 and FAQ at Rs 7550 per quintal respectively due to the improved sale of chilka and dhoya along with the higher local and upcountry demand. Along with this, the market showed strong trend, but there is a lack of rupee in the markets and the major crop will likely to arrive after a long time. There, the mills are purchasing the stock at the higher level after two days, in these circumstances; there is no long possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

उड़द-लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने एवं दाल छिलका तथा धोया की बिक्री सुधरने से उड़द के भाव 30 रुपए बढ़कर एसक्यू 8270 एवं एफएक्यू 7550 रुपए प्रति क्विंटल के हो गई है। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ मजबूत बोले गए, लेकिन बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। मुख्य फसल आने वाली अनुकूल नहीं है, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, इन परिस्थितियों में लंबी बढ़ने की गुंजाइश नहीं लग रही है।

Moong: no trade of uptrend

New Delhi, 17 September (NNS): The all-round arrival pressure of moong seems constant. On the other hand, the upcountry demand of dal chilka and dhoya seems unfavourable. The trade seems weak in local, but the prices have been ruling at the higher level to the mills due to the unloading of both inferior and superior quality stock in the markets, due to this reason, the prices of selected stock declined by Rs 100 to Rs 7800 per quintal. Whereas, the inferior quality stock also being traded at Rs 5900/6800 per quintal as per the quality. The sowing of moong seems spotted in both the states like Karnataka and Maharashtra because the crop gets affected due to the constant rainfall during the last some days. Therefore, the production reported to be bumper, but it seems spotted. The new crop will likely to arrive after a long time in Rajasthan, due to this, the prices may not show uptrend during the coming days.

मूंग-तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना रहा। दूसरी ओर दाल छिलका एवं धोया की चालानी मांग अनुकूल नहीं थी। लोकल में कुछ व्यापार हुआ, लेकिन हल्के भारी माल ज्यादा मंडियों में उतरने से दाल मिलों को उन मालों में पड़ते लग रहे हैं। यही कारण है कि 100 रुपए गिरकर सिलेक्टेड माल 7800 रुपए प्रति कुंतल रह गए। जबकि नीचे वाले माल 5900/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच दागी व नमी के हिसाब से बोले गए। मूंग की बिजाई कर्नाटक महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में दागी आई हैं, क्योंकि पिछले दिनों लगातार बरसात होने से तैयार फसल को नुकसान हुआ है। अत: उत्पादन बंपर होगा, किंतु दागी आई है। राजस्थान में नई फसल का प्रेशर अगले महीने बन जाएगा, इसलिए तेजी दिमाग से निकाल देना चाहिए।

Tur: no risk at the current level

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of tur declined to Rs 6550 per quintal owing to the weak demand. The sale of dal dali seems weak, due to this, its prices softened by Re 1/2 per kg. The sale of dal seems unfavourable at the higher level. On the other hand, the traders of Chennai are not selling the stock at the lower level. Presently, some mills are declining the stock by Rs 25/50 per kg due to the weak buying. In Chennai, the containers are quoting down the prices by Rs 40/50 to Rs 6100/6110 per quintal. Now, the mills are purchasing less amount of stock at the current level because the dal of Hathras and Katni line are selling the stock at the sluggishness of Rs 8/10 per kg as compared to Delhi in UP, Uttarakhand, Bihar and Jharkhand. Despite all this, there is no risk in the trade at the current level.

तुवर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) तुवर में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार घटकर 6550 रुपए प्रति कुंतल रह गई है, दली हुई दाल की बिक्री भी काफी सुस्त होने से एक-दो रुपए प्रति किलो नरम बोलने लगे हैं। दाल की बिक्री भी बढ़े हुए भाव में अनुकूल नहीं है। उधर फिर से चेन्नई वाले घटाकर बेचू आ गए हैं। वर्तमान भाव पर दाल मिलों कुछ लिवाली घटने से 25/50 रुपए की सुस्ती पर व्यापार हुए। ग्राहकी के अभाव में 40/50 रुपए प्रति क्विंटल की सुस्ती पर चेन्नई में 6100/6110 रुपए कंटेनर के भाव बोलने लगे हैं। अब इन भाव में दाल मिलें कम खरीद रही है, क्योंकि हाथरस एवं कटनी लाइन की दालें, दिल्ली की अपेक्षा 8-10 रुपए किलो सुस्ती पर यूपी एवं उत्तराखंड बिहार झारखंड में बिक रही है। इन सब के बावजूद वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।

Gram desi: prices may show uptrend

New Delhi, 17 September (NNS): Although, the Australia’s of October and November of Australia reported to be weak as compared to the previous year, due to this, most of the traders are selling their stock at the rubbish rates. Now, the prices corrected by Rs 200 per quintal, but the prices of gram desi have been ruling at Rs 6300 per quintal. Here, the gram Rajasthan is being traded at Rs 6000 per quintal, but the supply has already been over in the markets.

देसी चना-एक बार चाल आएगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि गत वर्ष की अपेक्षा ऑस्ट्रेलिया से मंदे भाव के सौदे अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के हो रहे हैं, इसलिए अधिकतर कारोबारी लेने की बजाय अपने चने को औने-पौने भाव में काट गए हैं। अभी एक साथ 200 रुपए का करेक्शन आ गया है, लेकिन इसके बाद देसी चना 6300 रुपए प्रति क्विंटल जल्दी बिक सकता है। यहां 6000 रुपए प्रति कुंतल के बीच राजस्थानी चना बिक रहा है, लेकिन मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है।

Rajma chitra: uptrend due to the shortage of the stock

New Delhi, 17 September (NNS): The supply of rajma chitra reported to be weak in the markets  due to the constant rainfall in Pune, Satara, Waai and Khatav line. The stock which has been arriving in Satara line, it has already been discoloured, due to this reason, the prices of Indian Brazil jumped by Rs 6/7 to Rs 102/110 per kg. The stock of China also ruling at Rs 110/117 per kg. The crop of China will likely to arrive after a long time due to the all-round constant rainfall, on seeing this, the prices improved by Rs 5/7 per kg. Huge amount of stock has not been loading and the prices of Indian Brazil also being quoted at the higher level.

राजमां चित्रा-माल की कमी से तेजी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव लाइन में लगातार बरसात होने से नये राजमां चित्रा की आपूर्ति मंडियों में घट गई है, जो माल सतारा लाइन में आ रहा है, वह भी कर डिसकलर हो गया है। इस वजह से इंडियन ब्राजील के भाव 6/7 रुपए  उछलकर 102/110 रुपए प्रति किलो हो गया है, चीन के भाव भी फिर से 110/117 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंचा है। चौतरफा बरसात होने से फसल आने में चीन में भी विलंब होगा, उसे देखते हुए 5/7 रुपए किलो और तेज हो सकता है। चीन से ज्यादा माल लोड नहीं है, इंडियन ब्राज़ील भी और बढ़ाकर बोलने लगे हैं।

Gram kabuli: downfall due to demand

New Delhi, 17 September (NNS): Both the local and upcountry demand of gram kabuli showed downfall despite the feeble supply, due to this, the medium quality stock of Maharashtra also remained stable at Rs 64/67 per kg. The superior quality stock also being quoted down in the same ratio. The market of Indian Mexico also remained weak 2/4 per kg. Huge amount of stock has been lying in the markets according to the traders, but the upcountry demand showed improved trend after the after noon in the distributive markets, on seeing this, the trade will be profitable during the coming days.

काबुली चना-केवल ग्राहकी का मंदा

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग घट गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 64/67 रुपए प्रति किलो पर कुछ दिनों से मंदे लिए टिके हुए हैं। ऊपर वाले माल भी उसी अनुपात में मंदे बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 2/4 रुपए किलो की नरमी लिए बाजार बंद हुए। व्यापारियों के अनुसार मंडियों में स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वितरक मंडियों में दोपहर बाद चालानी मांग सुधर गई है, इसे देखते हुए अब व्यापार लाभदायक रहेगा।

Pea: no risk at the current level

New Delhi, 17 September (NNS): The traders are not interesting in the trade of pea due to the duty free trade of import, due to this reason, huge amount of stock has been selling out constantly and the consumption of pea reported to be high, due to this, there is a shortage of the stock at the ports. Here, its prices also being quoted at Rs 36 per kg owing to the lack of demand. The demand of its dal reported to be good in Eastern UP, Bihar and Bengal. Presently, the deals of Canada have not been ruling at the sluggish rates. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.

सफेद मटर-अब व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) आयात शुल्क मुक्त मटर का व्यापार होने से व्यापारियों का रुझान इसके व्यापार से दूर था, जिस कारण माल काफी काटते चले गए हैं तथा दलहनों में सबसे अधिक खपत इस समय मटर की है, जिससे बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है। यहां ग्राहकी के अभाव 36 रुपए पर नरम बोलने लगे हैं। दाल में भी पूर्वी यूपी बिहार बंगाल की अच्छी मांग है। वर्तमान में आगे के सौदे भी कनाडा से सस्ते नहीं मिल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव के मटर में रिस्क नहीं लग रहा है।