New Delhi, 22 April (NNS): the demand of wheat seems high from the roller flour mills in the North India because the stockists started trading at the lower level in UP even after the rumour of weak production during the previous days, due to this reason, in Delhi, it’s prices jumped by Rs 250 to Rs 2750/2760 per quintal. The arrival pressure of wheat will likely to remain high in the current week, but the government also purchasing the stock at the minimum support price and it’s procurement seems easy due to the affected crop amid constant rainfall, due to this reason, the procurement may reach to its target. The prices showed illegitimate increment because of the weak buying from the stockists, due to this, it is profitable to trade at the current level rather than it’s storage. The procurement of wheat reported to be sluggish during the previous week because it was around 15.3 lakh metric tonnes till 15th April, after this, it should heavy uptrend. The government has not released any official data yet, but as per the data of states, around 120/122 lakh metric tonnes of the stock has been purchased.

गेहूं-स्टॉकिस्ट मैदान में कूदे

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) उत्तर भारत में रोलर फ्लोर मिलों की मांग गेहूं की बढ़ गई है, क्योंकि पिछले दिनों उत्पादन में कमी की अफवाह उड़ाकर यूपी में नीचे भाव पर स्टॉकिस्ट कूद गए हैं, जिस कारण चालू सप्ताह के अंतराल 250 रुपए छलांग लगाकर दिल्ली में 2750/2760 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। चालू माह में गेहूं का दबाव भरपूर रहेगा, लेकिन सरकार भी अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद जोरों पर करने लगी है तथा बरसात से गेहूं खराब होने के चलते कुछ खरीद के मानक में भी सुगमता की गई है। इस वजह से खरीद एक बार फिर लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना बन गई है। गेहूं में स्टाकिस्टों की खरीद के चलते कम समय में नाजायज तेजी आ गई है, इसलिए अब इन भावों में स्टाक की बजाय अपना मुनाफा लेना चाहिए। पिछले सप्ताह तक खरीद में काफी निराशा रही, क्योंकि 15 अप्रैल तक केवल खरीद 15.3 लाख मीट्रिक टन ही हो पाई थी, उसके बाद खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकारी आंकड़े अभी नहीं आए हैं, लेकिन राज्यवार संकलित आंकड़ों के मुताबिक 120-122 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है।

Fine rice: availability of the stock will be difficult

New Delhi, 22 April (NNS): the prices of basmati rice dropped down by Rs 200/300 per quintal due to the profit taking selling during the current week, due to this, the exporters are not demanding the stock. Whereas, other countries are not trusting the trump on seeing the current circumstances, due to this reason, the prices showed correction sometimes. Here, surprises of rice sela 1509 and 1718 also ruling at Rs 8400/8500 and Rs 8700/8800 per quintal respectively. The prices of rice steam 1401 also declined after the increment in the prices. It is expected that the market may increase from here because it’s arrivals reported to be decline in the markets and the mills are not selling their stock on seeing the higher prices. Therefore, it is expected that there will be the shortage of basmati rice at the current level.

बारीक चावल-माल मिलना मुश्किल होगा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) चालू सप्ताह मुनाफा वसूली की बिकवाली से 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बासमती चावल में गिरावट आ गई है, जिसके चलते निर्यातक चुप हो गए है। ट्रंप पर दूसरे देशों का विश्वास कम रह गया है, इसलिए बीच-बीच में करेक्शन आ जा रहा है। यहां चावल 1509 सेला 8400/8500 रुपए एवं 1718 सेला चावल 8700/8800 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। चावल 1401 स्टीम में भी तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती आ गई है। अब यहां से फिर बढ़त लग रहा है, क्योंकि धान की आवक मंडियों में टूट गई है तथा राइस मिलें भी पड़ते के अभाव में बिकवाल नहीं है। अत: वर्तमान भाव का बासमती चावल में आगे जबरदस्त शॉर्टेज बन जाएगी।

Maize: no increment for some days

New Delhi, 22 April (NNS): the new stock of maize has been started arriving in the kursela line of Bihar. There, the best quality maize also being traded at Rs 1750/1800 per quintal. The moisturious stock also being at the lower level. The old stock of which was selling at Rs 2100 per quintal, now, it is being available at Rs 1950 per quintal due to the arrivals of new maize. The arrival pressure of the new crop will likely to increase day by day, on seeing this, there is no increment in the price of maize, but it’s prices may not show more downfall even after the higher arrival pressure of the stock in the markets. Stock has already been over in Madhya Pradesh and the starch Millers are not getting profit in these prices because the government is focusing on ethanol.

मक्की-कुछ दिन तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) बिहार के कुर्सेला लाइन में की आने लगी है, वहां बढ़िया मक्की 1750/1800 रुपए प्रति कुंतल मंडियों में बिक रही है। नमी वाले माल इससे भी नीचे बोल रहे हैं, नई मक्की आने से, पुरानी मक्की भी जो 2100 रुपए बिक रही थी, जो नया माल आने के बाद 1950 रुपए रह गई हैं। अभी नयी फसल का दबाव आगे दिन प्रति दिन बढ़ेगा, इसे देखते हुए मक्की में फिलहाल तेजी नहीं है, लेकिन ज्यादा मक्की में माल के दबाव बनने पर भी नहीं घटेगी। एमपी में इसका स्टाक समाप्त हो चुका है तथा स्टार्च मिल वालों को इन भावों में पड़ता लग रहा है, क्योंकि इथेनॉल पर सरकार का पूरा जोर है।

Millet: prices may increase

New Delhi, 22 April (NNS): the new crop of millet has been started arriving in the markets of Haryana Rajasthan and Uttar Pradesh. In Mauli Barwala reach, it’s prices have been quoting at Rs 2000/2040 per quintal and it is being traded at Rs 1850/2000 per quintal in the markets. Less than 50% of the crop has been arrived in Etawah, Tundla, Etah, Kasganj, Charra, Mainpuri along with prayagraj and western Bihar, due to this reason, there is a lack of arrival pressure of the stock in the markets. Now, there is no risk in the trade at the current level. The reality is that the situation of millet seems weak due to the swamp of downfall in the prices of maize, but the trade will be profitable during the near future.

बाजरा-अभी बढ़त संभव

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के मंडियों में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2000/2040 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 1850/2000 रुपए के भाव बोल रहे हैं। इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई है, जिससे माल का मंडियों में प्रेशर नहीं है, इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरे की दुर्दशा बनी हुई थी, लेकिन अब इन भावों में लाभदायक लग रहा है।

Masoor: prices may increase after the correction

New Delhi, 22 April (NNS): the prices of masoor has been ruling at the higher level in the producing markets, but it’s prices corrected by Rs 100/150 per quintal due to the profit taking selling after the increment in the prices during the previous week, due to this reason, the all round prices of bold masoor showed downfall and the market have been ruling at the higher level on seeing the shortage of small masoor, due to this, it’s prices increased by Rs 500 per quintal. It is expected that the prices of bold masoor may also increase in the near future because of its higher import prices. The import prices of musoor have been ruling at the higher level because of the week rupee against the American dollar. Here, the prices of 2.5 kg condition bold masoor also being quoted at Rs 6650 per quintal.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, लेकिन इससे बीते सप्ताह के अंतराल आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली आने से 100/150 रुपए प्रति कुंटल का करेक्शन आ गया है, जिस कारण चौतरफा मोटी मसूर के भाव घट गए हैं तथा छोटी की शॉर्टेज से बाजार अकड़ में गए हैं, इसलिए उसमें 500 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी की संभावना है। इसके पीछे-पीछे मोटी मसूर भी फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि आयात पड़ता काफी महंगा हो गया है। डॉलर महंगा होने से आयात सौदे ऊंचे पड़ रहे हैं। यहां ढाई किलो कंडीशन में मोटी मसूर देसी 6650 रुपए बोलने लगे हैं।

Urad: possibility to increase from here

New Delhi, 22 April (NNS): The prices of urad slipped by Rs 200 to Rs 8750 per quintal due to the weak demand from the mills during the current week, but now, it’s prices jumped to Rs 8900 per quintal. The prices of urad FAQ remained strong at Rs 8250 per quintal. The reality is that the traders have sold the unloaded stock at the lower level in Chennai, due to this, the market showed sluggish trend. Now, does illegal stop is being available at the higher level and the availability of spot stock reported to be weak, due to this, yesterday, the market gained by Rs 150 per quintal, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level. There is a shortage of urad stock in the markets of Madhya Pradesh and Maharashtra. The arrival pressure of vegetables have been started decreasing, due to this reason, the sale of its Dal have been improving constantly. Therefore, the prices of urad may increase by Rs 300 per quintal during the coming days.

उड़द-यहां से तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) चालू सप्ताह उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी कमजोर होने से 200 रुपए नीचे होकर 8750 रुपए प्रति क्विंटल नये एसक्यू क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ, जो उछलकर 8900 हो गई है। उड़द एफ ए क्यू भी 8250 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, वहीं घटाकर कारोबारियों ने बेच दिया है, जिससे बाजार सुस्त चल गिर गया था, अब पीछे से माल पड़ते में नहीं मिल रहे हैं, हाजिर में मांगने पर माल नहीं मिला, जिससे बाजार कल ही 150 रुपए बढ़ गया, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है। अभी सब्जियों का प्रेशर कम होने लगा है, इसलिए दाल की बिक्री सुधरने लगी है। अत: शीघ्र वर्तमान भाव की उड़द 300 रुपए लाभ दे जाएगी।

Moong: no time for Uptrend

New Delhi, 22 April (NNS): The old stock of moong has been trading constantly in the markets. There is a lot of quality difference in the stock of Rajasthan, due to this, it’s prices have been ruling between Rs 6500/8400 per quintal. There is a shortage of both inferior and superior qualities talk in the markets but the tender stock of Madhya Pradesh has been started arriving in the markets and the new crop has also been ready, due to this reason, the stock is being available at the slugged rates to the dhoya manufacturing mills. Therefore, the trade should not be done at the higher level. Huge amount of inferior quality stock has been lying in the markets. It is expected that both the inferior and superior quality stock will be available easily during the near future.

मूंग-तेजी का समय नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) मूंग का व्यापार पुराने मालों का चल रहा है। राजस्थान के माल में क्वालिटी का डिफरेंस बहुत ज्यादा होने से 6500/8400 रुपए प्रति कुंतल के बीच दागी के हिसाब से व्यापार हो रहा है। हल्के भारी माल ज्यादा नहीं बचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के टेंडर वाले माल आ रहे हैं तथा नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए धोया बनाने वाली दाल मिलों को अब सस्ता मिल रहा हैं। अत: तेजी का व्यापार अभी नहीं करना चाहिए। हल्के माल अभी स्टाक में मंडियों में पड़े हुए हैं। माल की उपलब्धि हल्के भारी माल की अभी बनी रहेगी।

Tur: profitable at the current level

New Delhi, 22 April (NNS): the sale of the Dal has been started improving in the markets of North India. On the other hand, the arrived  Rangoon stock has already been unloaded in Narela, Bawana, Lawrence Road, Rai and Kundali during the last some days, due to this reason, it’s raw stock has not been available in the Mills as its reaches to Rs 7650 per quintal, due to this, again its prices jumped to Rs 7800 per quintal. Here, it is being available at the higher level while importing the stock from Burma. Therefore, it is expected that it’s prices may rose by Rs 300/400 per quintal at the current level because of the weak demand.

तुवर-वर्तमान भाव पर लाभ संभव

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री चालू सप्ताह में सुधरने लगी है। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 7650 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद दाल मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने से पुन: उछलकर 7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।

Gram desi: no risk in the trade

New Delhi, 22 April (NNS): The productive deals of best quality gram desi of Australia have already been closed. On the other hand, there is a lack of arrival pressure of the new stock in all the markets and there is also shortage of spot stock, due to this, at Lawrence Road, it’s prices improved by Rs 50 to Rs 5540/5550 per quintal. The prices of Gram desi has been ruling at the higher level in annagiri also and its arrivals also seems weak from Madhya Pradesh as it’s prices have been ruling at the higher level. There is no expectations of arrival pressure of Gram desi from Rajasthan even in the next month also, on seeing these circumstances, the prices of old stock may improve by Rs 200 per quintal during the near future.

देसी चना- व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 50 रुपए की बढ़कर 5540/5550 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर अगले महीने भी बनाना मुश्किल लग रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में 200 रुपए जल्दी बढ़ जाने की संभावना बन गई है।

Rajma chitra: demand may increase

New Delhi, 22 April (NNS): The rajma Chitra of China has been started unloading constantly and the filtered stock also selling between Rs 110/115 per kg. The buying of of Indian Brazil and Barsi Beed line reported to be weak, due to this, it’s prices slipped to Rs 88/89 per kg. It is expected that the prices may not show more downfall from the current level. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The prices of China may also show more downfall, due to this, the stock of China may improve by Rs 5/7 per kg in the coming days.

राजमां चित्रा-आगे ग्रहकी निकलेगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, छने हुए माल क्वालिटी के अनुसार 110/115 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली कमजोर होने से घटकर  88/89 रुपए प्रति किलो रह गया है। अब यहां से जो भाव बोल रहे हैं, वह नीचे जाने वाले नहीं हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। चीन के भाव भी ज्यादा घटेंगे, इसलिए 5/7 रुपए प्रति किलो चीन के माल में भी बढ़ सकते हैं।

Gram kabuli: prices may increase after the increment in demand

New Delhi, 22 April (NNS): the market of Gram Kabuli reported to be high in the previous month because of the downfall in the prices, but the prices of medium quality stock reduced by Rs 5/6 to Rs 62/67 per kg due to the lack of rupee in the markets during the current month. Huge amount of both new and old stock has been lying in the cold storages of Delhi, but it’s prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, there is a lack of export support. Therefore, there will be the shortage of stock in the future. Huge amount of stock has been exported in the other countries in the previous month from the Indore line and the exporters are purchasing less amount of stock, but the demand seems constant from the other countries. Here, its consumption has been increasing in the domestic markets, on seeing this, the market may increase from here.

काबुली चना-ग्राहकी निकलते ही तेजी आएगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने में पोल आने से पिछले महीने बाजार बढ़ गए थे, लेकिन चालू माह में रुपए की भारी तंगी होने से ऊपर के भाव से 5/6 रुपए घटकर मीडियम माल के भाव 62/64 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। दिल्ली के कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक नए पुराने माल का अधिक बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यात का समर्थन मिल रहा है, अत: आगे चलकर स्टॉक कम पड़ जाएगा। इंदौर लाइन से पिछले महीने काफी माल विदेश में गया है तथा अभी निर्यातक कुछ माल कम खरीद रहे हैं, लेकिन आगे भी कई देशों की मांग आ रही है। इधर घरेलू मंडियों में भी इसकी खपत बढ़ने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है।

Pea: prices may increase after some time

New Delhi, 22 April (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level because the rupee seems weak against the American dollar. Presently, the prices have been ruling at the higher level from the ports and both the local and upcountry demand seems good in these prices, due to this, the prices may increase from here and it is profitable to purchase the stock at the current level because almost 46 percent of the crop has been lying in the markets.  

मटर-ठहरकर अच्छी तेजी संभव

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) मटर का आयात  पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर मंडियों में 46 प्रतिशत ही रह गई है।