New Delhi, 06 December (NNS): The government has been started selling the stock of wheat in the open markets to control the inflation in the markets. The tender has been started from the last Wednesday, due to this reason, the prices may decrease by Rs 35/40 per quintal. However, the buying of the stock seems feeble at the sluggish prices, due to this, the market may show uptrend. Now, the market showed strong trend because of the downfall in the quantity.

गेहूं-ओएमएसएस में बेचने लगी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की महंगाई को नियंत्रित करने के लिए आखिरकार खुले बाजार में गेहूं बेचने का निर्णय ले ही लिया गया है। गत बुधवार से  टेंडर होना शुरू हो गया है। इस खबर से ही बाजार में 35/40 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। हालांकि इन घटे भावों में भी कोई ज्यादा बिकवाली भी नहीं थी, जिससे अभी एक बार फिर बढ़ सकता है। अभी क्वांटिटी कम दिए जाने से बाजार अंदर मजबूती है।

Rice: temporary downfall at the current prices

New Delhi, 06 December (NNS): The arrivals of fine paddy of kharif season reported to be high in Haryana and Punjab during the last two to three days, due to this reason, the market showed soft trend. The arrivals of paddy have not been increasing as per the expectations, due to this reason, the prices of fine rice may increase due to the higher milling prices from the mills. The traders have removed the minimum support prices from the basmati rice before two months. Therefore, the export gets support as compared to before. In the markets of Haryana, the prices of paddy 1509 reduced to Rs 3000/3050 per quintal during the last two days and it has been ruling at Rs 3050/3100 per quintal in the markets of Punjab. Apart from this, around two lakh bags of paddy reported to arrive in the markets of Narela, Raai and Najafgarh mandi. It is expected that the market may decrease due to the higher prices of rice in the international markets despite the higher arrival pressure of paddy in the kharif season. This year, the storage of the stock will be profitable at the current prices for the rice mills and the traders.

चावल-वर्तमान में टेंपरेरी मंदा

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) खरीफ सीजन के बारीक धान की आवक हरियाणा पंजाब में दो-तीन दिनों से बढ़ गई है, जिस कारण भाव थोड़ा नीचे चल रहे हैं। अभी धान की आवक जिस हिसाब से बढ़नी चाहिए, उस हिसाब से नहीं हो रही है। जिस कारण से राइस मिलों को मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो जाने से बारीक चावल के भाव आगे चलकर बढ़ सकते हैं। गत दो माह पहले बासमती प्रजाति के चावल पर मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस हटा दी गई थी। अत: पहले की अपेक्षा निर्यात में समर्थन मिल रहा है। हरियाणा के मंडियों मे 1509 धान दो दिनों में घटकर 3000/3050 रुपए रह गया है, पंजाब की मंडियों में धान 3050/3100 रुपए के बीच चल रहे हैं। नरेला राई नजफगढ़ मंडी में भी धान की आवक दो लाख बोरी है। खरीफ सीजन के धान के दबाव के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव चावल के होने से अभी बाजार और घट सकता है। इस बार राइस मिलों एवं चावल के कारोबारियों के लिए वर्तमान भाव के स्टॉक लाभदायक रहेगा।

Maize: good government’s buying

New Delhi, 06 December (NNS): The government has increased the minimum support price to Rs 2225 per quintal. The arrivals of the stock seems high from the last one month in the markets of MP, Rajasthan and Maharashtra. On the other hand, it is ruling at Rs 2220/2250 per quintal in the markets of MP due to the constant buying from the rackers as per the quality. This year, the prices may not show more downfall at the current level because all the consuming industries including the stockists, starch mills, ethanol companies and the poultry farms started purchasing the stock. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2560/2700 per quintal in Multai and chindwada line. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

मक्की- सरकारी खरीद भी अच्छी रही

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2225 रुपए कर दिया गया है। एमपी राजस्थान महाराष्ट्र की मंडियों में मक्की की आवक पिछले एक माह से जोरों पर चल रही है। वहीं रैक वालों की खरीद चलने से एमपी की मंडियों में 2220/2250 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी अनुसार रैक पॉइंटों पर हो गए हैं, अब इन भावों में एक बार मंदे को विराम लग रहा है, क्योंकि स्टॉकिस्ट स्टार्च मिलें एथेनोल कंपनियां एवं पोल्ट्री फार्मर आदि खपत वाले उद्योग खरीद करने में जुट गए हैं। मुलताई छिंदवाड़ा लाइन में मक्की 2560/2700 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में आगे लाभ लग रहा है।

Millet: no risk in the trade

New Delhi, 06 December (NNS): The new crop of millet has been started arriving constantly in Haryana, Rajasthan and UP, despite all this, in Haryana and Punjab reach, its prices gained by Rs 15/20 to Rs 2650/2700 per quintal due to the all-round buying from the distillery plants and the ethanol companies. The millet which was being sold at Rs 2300 per quintal in the markets, now, it is ruling at Rs 2480 per quintal and the soft stock also ruling at Rs 2430 per quintal. Presently, there is no possibility of more downfall in the prices. The government has increased the minimum support price of millet by Rs 125 to Rs 2625 per quintal.

बाजरा – स्टाक में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) नया बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में आ रहा है। इसके आने के बावजूद एथेनॉल एवं डिस्टिलरी कंपनियों की चौतरफा लिवाली चलने से 15/20 रुपए और बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच में 2650/2700 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए। मंडियों में वहीं जो बाजरा नीचे में 2300 रुपए बिका था, उसके भाव 2480 रुपए हो गए हैं तथा थोड़ा नमी वाला माल 2430 पर भी बोलने लगे हैं। वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। सरकार द्वारा इस बार 125 रुपए बढ़ाकर बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपए कर दिया गया है।

Masoor: buying is profitable at the current prices

New Delhi, 06 December (NNS): In Canada, the masoor prices have been quoted at the lower level during the current week, due to which, t the unloaded stock has been quoting at the high level on Mundra port. In Bilti, desi masoor prices also being traded at Rs 6620/6630 per quintal due to the constant buying from the stockists in MP.  Here, the stock of Canada also being quoted at Rs 6100/6120 per quintal. Almost 87 percent of the stock has already been sold out in the producing markets. On the other hand, huge amount of stock has already been sold out in the distributive markets of Mungaoli and Beenaganj line. In Canada, its prices also being quoted at the higher level. Now, there is no risk in the trade at the current level.

मसूर- वर्तमान में खरीद लाभप्रद

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) कनाडा में मसूर के भाव चालू सप्ताह के अंतर्गत कुछ घटाकर बोलने लगे हैं, जिससे मुंदड़ा पोर्ट पर अब उतरने वाले माल के पड़ते से थोड़ा बोलने लगे हैं। एमपी में स्टाकिस्टों की लिवाली से वहां की मंडियों में दिल्ली के लिए बिल्टी में 6620/6630 रुपए प्रति कुंतल देसी मसूर का व्यापार हो गया है। कनाडा के माल के भाव भी यहां 6100/6120 रुपए बोलने लगे हैं। कच्ची मंडियों में मसूर का स्टॉक 87 प्रतिशत निबट गया है। उधर मुंगावली बीनागंज लाइन में किसानों की मसूर वितरक मंडियों में जा चुकी है। कनाडा में भाव बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अब यहां से व्यापार में कोई रिस्क नहीं है।

Urad: possibility to remain stable

New Delhi, 06 December (NNS): The government has increased the minimum support price by Rs 450 to Rs 7400 per quintal before three months, but the traders have been selling the stock at the lower level during the last fortnight. On the other hand, the arrivals of the stock seem weak in Maharashtra and MP line. Presently, the prices remained stable at the same level owing to the increased demand at the lower level, but there is no possibility of more downfall in the prices. Here, urad SQ and FAQ also being traded at Rs 94 and Rs 83 per kg respectively. Here, the new stock has been selling out constantly in the markets, due to which, the FAQ prices showed heavy downfall. Presently, the market may not show heavy downfall for some days.

उड़द-अब ठहराव संभव

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा 3 माह पहले उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपए बढ़ाकर 7400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, लेकिन इसके भाव पिछले एक पखवाड़े में लगातार घटकर अब ऐटपार आ गए हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र एवं एमपी लाइन में उड़द कम आ रही है।फिलहाल घटे भाव में ग्राहकी निकलने से चेन्नई में उड़द एसक्यू के भाव गिरने से आज रुक गये हैं, लेकिन लंबी तेजी की भी गुंजाइश नहीं है। यहां एसक्यू 94 रुपए प्रति किलो रह गए हैं तथा एफएक्यू 83 रुपए तक व्यापार हो गया है। नयी फसल का माल यहां सस्ता बिक रहा है, जिससे एफ ए क्यू में ज्यादा गिरावट आई है। वर्तमान भाव के उड़द में कुछ दिन के लिए मंदा रुक जाएगा।

Moong: should trade at the current level

New Delhi, 06 December (NNS): The Government has increased the minimum support price of moong by Rs 124 to Rs 8682 per quintal before three months. The stock has been purchased constantly in some markets of Madhya Pradesh. Apart from this, its arrival seems sluggish in Pipriya, Hoshangabad, Khargaon line etc, but the inferior quality, stock of Uttar Pradesh also being traded at Rs 5500/6500 per quintal which will not let the market to go up. Here, moong prices also ruling between Rs 7000/7300 per quintal. Therefore, it is profitable to trade at the current prices.

मूंग-व्यापार अब करिए

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) गत तीन माह पहले सरकार द्वारा मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 124 रुपए बढ़ाकर 8682 किया गया था। मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में खरीद होने की खबर मिल रही है। पिपरिया होशंगाबाद खरगोन आदि लाइन में आवक कम हो रही है, लेकिन यूपी के हल्के माल 5500/6500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, यह बाजार को अभी उठने नहीं देंगे तथा यहां मूंग के भाव 7000/7300 रुपए के बीच चल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव पर मूंग जरूर का व्यापार करना चाहिए।

Tur: shortage of sale

New Delhi, 06 December (NNS): The government has increased the minimum support price of  tur by Rs 550 to Rs 7550 per quintal just to give the farmers a good cost of their production. The sowing of the crop reported to be high because of the good amount of rainfall in Maharashtra, Karnataka and Madhya Pradesh, but the arrivals of the new stock also started increasing in the markets and the forward deals also selling at this sluggish prices, on seeing this, it is expected that the prices of tur may show heavy downfall and its prices may also decrease by Rs 10 per kg. Today, lemon tur prices remained stable at Rs 97 per kg. Here, The selling pressure of the new stock may increase during the near future.

तुवर-अभी बिक्री की कमी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) किसानों को उनकी उपज का उचित लागत दिलवाने हेतु सरकार द्वारा तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व में 550 रुपए बढ़ाकर 7550 रुपए प्रति कुंतल कर दिया गया था। महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में समय से बरसात हो जाने से तुवर की बिजाई अच्छी हुई है, लेकिन नई फसल का प्रेशर मंडियों में धीरे-धीरे बनने लगा है तथा फॉरवर्ड में सौदे काफी मंदे बिक रहे हैं, इसे देखते हुए तुवर में भरपूर मंदे की धारणा बन गई है तथा इसमें 10 रुपए प्रति किलो अगले कुछ दिनों में और घटने के आसार बन गए हैं। आज 97 रुपए प्रति किलो लेमन तुवर रह गई है। यहां नये माल की बिकवाली और प्रेशर में आने लगी है।

Gram desi: Should trade at the current prices

New Delhi, 06 December (NNS): Presently,  almost 8000/9000 trucks of gram desi has been started arriving on daily basis in the markets of Rajasthan, which is around 50 percent less than the same period of the previous year. Despite all this, the shipments of November and December of Australia has been selling out at the sluggish prices and both the desi and the imported stock of January and February will likely to arrive rapidly, in these circumstances, the market may not show more uptrend and it is profitable to sell the stock at every chance. Here, at Lawrence Road, the prices of gram desi on standing motor has been traded at Rs 6950 per quintal, but the demand of the mills does not seems good. The stock of Australia has been ruling at the higher level from the last one month.

देसी चना-मौका मिलने पर बेचते रहिए

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान की मंडियों से देसी चने की आवक औसतन 8-9 ट्रक दैनिक हो रही है, जो गत वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत कम है। इन सबके बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया का चना मंदे भाव में नवंबर-दिसंबर शिपमेंट का बिकने लगा है तथा जनवरी फरवरी से देसी विदेशी दोनों ही माल आने लगेंगे, इसे देखते हुए तेजी की धारणा समाप्त हो गई है तथा जहां भी मौका मिले, अब माल बेचते रहिए। यहां देसी चना 6950 रुपए लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में बिक रहा है, लेकिन इसमें भी दाल मिलों की पकड़ बहुत बढ़िया नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के माल में एक माह से बना हुआ है।

Rajma chitra: uptrend due to the shortage

New Delhi, 06 December (NNS): The import prices of Rajma chitra have been ruling at the lower level in China, due to which, here also, its prices slipped to Rs 105 per kg.  In Mumbai, it is being quoted at Rs 100 per kg. Apart from this, the rajma chitra of Pune, Satara and Waai line has been available at Rs 80/85 per kg. The traders are selling the stock at the higher level because of the bumper crop of Barsi line, but it is profitable to trade the stock at the lower level in China.

राजमां चित्रा-कुछ दिन शॉर्टेज की तेजी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) चीन में राजमां चित्रा के आयात पड़ते काफी सस्ते हो गए हैं, जिससे यहां भी नीचे में 105 रुपए प्रति किलो गया है। मुंबई में भी 100 रुपए बोलने लगे हैं पुणे सतारा वाई लाइन का माल 80/85 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। बारसी लाइन की फसल बंपर होने से बढ़े भाव में कारोबारी बिकवाल आ गए हैं, लेकिन फिलहाल कुछ दिन चीन के नीचे भाव में व्यापार करते रहना चाहिए।

Gram kabuli: should sell out gradually

New Delhi, 06 December (NNS): The traders are selling the stock of gram kabuli at the lower level. Here, the stock of Maharashtra also being traded at Rs 90/91 per kg as per the quality. The reality is that the production is around 30 lakh metric tonnes of the stock, but the buying of the stock seems good  from the exporters before 4 months, due to which, the traders are waiting for the prices to go up. Now, it is profitable to sell the stock at the higher level. The prices of gram kabuli showed downfall in the international markets during the last three days. The filtered stock also being traded at Rs 89/90 per kg. It is expected that the market may not show more downfall during the coming days.

काबुली चना-धीरे-धीरे काटते रहिए

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने की बिक्री घटाकर कारोबारी करने लगे हैं। यहां क्वालिटी अनुसार महाराष्ट्र के माल 90/91 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है की काबुली चने का उत्पादन इस बार 30 लाख मीट्रिक टन हुआ है, लेकिन गत 4 माह पहले निर्यातकों के लिवाली अच्छी रही है, जिससे कारोबारी तेजी में फंसते चले गए थे। अब वर्तमान के  बढ़े भाव में माल भी बेचते रहना चाहिये। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के भाव तीन महीने से मंदे चल रहे हैं। कर्नाटक के माल बिना छने हुए बाजार में 89/90 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। कुछ दिन के लिए मंदा रुक जाना चाहिए।

Pea: no uptrend in the near future

New Delhi, 06 December (NNS): This year, the production of pea reported to be good in UP and MP. Apart from this, the government has imported huge amount of stock and this year, the government has removed the duty from it, due to this reason, the forward deals also seems high. Therefore, the trade should not be done at the higher level, but there is no possibility of more downtrend in the prices at the current level. Now, the white pea have been ruling at Rs 3300/3350 per quintal and the filtered stock also being traded at Rs 3800/3900 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices, but it is profitable to sell the stock at the current level.

मटर-निकट में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)  मटर का उत्पादन इस बार मध्य प्रदेश यूपी में बढ़िया हुआ है। इसके अलावा सरकार द्वारा भी भारी मात्रा में आयात किया गया है तथा इस पर ड्यूटी भी हटा दिया है, जिस कारण सौदे भी फारवर्ड में अधिक हो रहे हैं। अत: तेजी की धारणा तो समाप्त हो गई है, लेकिन वर्तमान भाव पर अब घटने की भी गुंजाइश नहीं है। वर्तमान में जो मटर सफेद मंडियों में 3300/3350 रुपए एवं छने हुए माल 3800/3900 रुपए प्रति कुंतल बिक रहे हैं, उसमें घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन मौका मिलते ही माल भी बेचते रहना चाहिए।

Guar gum: no more downfall

New Delhi,06 December (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum has remained under pressure at Rs 10300 per quintal due to the weak industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5150/5200 per quintal owing to the feeble selling. In the markets of Haryana, its prices also ruling at Rs 4750/4850 per quintal in loose. However, in NCDEX, the prices of guar gum December delivery showed nominal downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent downfall. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

ग्वार गम : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग   कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10200/10300 रूपये प्रति क्विंटल पर दबे रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5150/5200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4750/4850 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स ग्वार गम दिसम्बर डिलीवरी में मामूली गिरावट रही। हाल ही में आईं गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें और अधिक गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार ठहर सकता है।