New Delhi, 20 December (NNS): The selling of wheat seems constant after the yesterday’s downfall, due to this reason, there is no possibility of long uptrend in the prices. However, its next tender will be allotted on the upcoming Wednesday, despite all this, the wheat stock has not been available to the roller flour mills and the flour chakkis as per the processing due to the weak sale in tender, in this situation, the market will likely to remain high. The inflation will not under control till the government increases the quantity in the weekly tender. The new wheat stock will likely to arrive after 4/5 months, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current level.
गेहूं-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) गेहूं में कल की आई मंदी के बाद बिकवाली बनी हुई है,जिस कारण लंबी तेजी की धारणा तो समाप्त हो गई है। हालांकि अगले बुधवार को फिर बिक्री का टेंडर होने वाला है, इन सब के बावजूद भी टेंडर में बिक्री काफी कम होने से प्रोसेसिंग के अनुरूप रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों को गेहूं नहीं मिल रहा है, इस स्थिति में बाजार आगे तेज ही रहने की संभावना है। जब तक सरकार साप्ताहिक टेंडर बिक्री हेतु क्वांटिटी में वृद्धि नहीं करेगी, तब तक महंगाई नियंत्रित होना मुश्किल लग रहा है। अभी नया गेहूं आने में 4-5 महीने का समय बाकी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में एक बार गेहूं की खरीद करना चाहिए।
Fine rice: downfall after some time
New Delhi, 20 December (NNS): The arrivals of paddy reported to be bumper in the producing markets. The arrival pressure of sharbati paddy also seems high in the markets, due to which, its prices have been ruling at Rs 2050/2100 per quintal in the markets of UP and it is ruling at Rs 2025/2075 per quintal in the markets of Haryana. Apart from this, the prices of rice sela 1509 have been ruling at Rs 5300/5450 per quintal owing to the weak domestic and the export demand of all varieties of basmati rice. On the other hand, paddy 1404 is being available at Rs 2550/2600 per quintal and its rice also being traded at Rs 5800/6000 per quintal. Now, the prices may not show heavy uptrend on seeing the sluggish demand, but the trade will be profitable.
बारीक चावल- मंदे में धैर्य रखिए
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में धान की आवक जबरदस्त हो रही है। शरबती धान का दबाव भी मंडियों में बढ़ गया है, जिससे यूपी की मंडियों में 2050/2100 रुपए तथा हरियाणा की मंडियों में 2025/2075 रुपए प्रति कुंतल के भाव में व्यापार हो रहा है। सभी क्वालिटी के बासमती चावल में घरेलू एवं निर्यात मांग कमजोर होने से 1509 सेला के भाव 5300/5450 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। उधर 1401 धान के भाव भी 2550/2600 रुपए रह गए हैं तथा इसका चावल 5800/6000 रुपए बिक रहा है। अभी ग्राहकी कमजोर को देखते हुए तेजी नहीं लग रही है, लेकिन दूरगामी परिणाम इस बार लाभदायक रहेगा।
Maize: stored stock will be profitable
New Delhi, 20 December (NNS): The production of kharif maize reported to be high in all the famous producing states including MP, Maharashtra and Rajasthan, despite all this, the consumption of ethanol companies went up by 30 percent, due to this reason, there is a shortage of the stock in the markets. The reality is that the stock which was lying in the markets of Bihar, has already been sold out in the markets. The arrivals of maize also started increasing in MP, Rajasthan and Maharashtra. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2650/2680 per quintal which is of 13/14 percent moisture stock. Maize has been ruling at Rs 2325/2350 per quintal in the producing markets, due to this reason, there is no possibility of more downtrend in the prices and it is profitable to purchase the stock of MP at the current level.
मक्की- स्टाक लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही प्रमुख राज्यों में खरीफ सीजन की मक्की का उत्पादन अधिक हुआ है, इन सब के बावजूद भी एथेनॉल कंपनियों की 30 प्रतिशत अतिरिक्त खपत बढ़ जाने से मंडियों में शॉर्टेज की स्थिति बन गई है। वास्तविकता यह है कि बिहार की मंडियों में जो मकई का स्टाक था, वह सब बिक चुका है। मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र में लगातार मक्की की आवक बढ़ने लगी है, वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2650/2680 रुपए बिकने लगा है, जिसमें 13-14 प्रतिशत नमी वाला माल बताते हैं। उत्पादक मंडियों में नमी के हिसाब से 2325/2350 रुपए मक्की के भाव चल रहे हैं। इस वजह से अब मंदे की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव में एम पी के माल को भी खरीदते रहना चाहिए।
Millet: extra consumption showed uptrend
New Delhi, 20 December (NNS): The demand of millet and wheat seems high from the stockists due to the constant buying from the ethanol companies despite the higher production. This year, around 35/37 percent of millet of Rajasthan and UP has been arrived in the food grains, due to this reason, both the poultry and the distillery plants are doing competitive buying. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2620/2650 per quintal. The new stock has also been started arriving in UP, Haryana and Rajasthan, but its buying seems constant in Haryana and Punjab. Apart from this, the distillery planters are also purchasing the stock at the current level, due to which, there is no possibility of more downtrend in the prices and the trade will be profitable during the near future.
बाजरा-अतिरिक्त खपत बढ़ी
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी मक्की और गेहूं इथेनॉल कंपनियों की लिवाली से बाजरे में स्टॉकिस्टों की पकड़ बढ़ गई है। इस बार यूपी राजस्थान का बाजरा 35-37 प्रतिशत शुरू में ही खाद्यान्नों में हो गया, जिस कारण पोल्ट्री व डिस्टलरी प्लांटों की भी प्रतिस्पर्धात्मक खरीद शुरू हो गई है तथा मौलीबरवाला पहुंच में 2620/2650 रुपए बिक गया है। यूपी हरियाणा राजस्थान का माल आ रहा है, लेकिन लगातार हरियाणा पंजाब की खरीद चल रही है, डिस्टिलरी प्लांट वाले भी खरीद रहे हैं, जिससे और घटने की गुंजाइश इस बार नहीं है तथा आगे व्यापार भरपूर लाभदायक रहेगा।
Masoor: no more downfall
New Delhi, 20 December (NNS): The production of masoor reported to be high, despite all this, there is a lack of stock in Mungaoli, Ganj Basauda and Saagar line. Presently, it is being quoted at Rs 6780/6800 per quintal. The masoor of Canada also is being available at the sluggish prices because the prices gained by $10/15 per tonne, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level.
मसूर-अभी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) मसूर का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी पुराना स्टॉक मुंगावली गंज बासौदा सागर लाइन का मंडियों में नहीं बचा था। फिलहाल ठहराव के बाद इसके भाव 6780/6800 रुपए बोल रहे हैं। कनाडा की मसूर, सस्ते पड़ते की नहीं मिल रही है , क्योंकि वहां हाल ही में 10-15 डॉलर प्रति टन की और तेजी आ गई है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मसूर में जोखिम नहीं है।
Urad: possibility to improve
New Delhi, 20 December (NNS): The sowing of urad has already been done in around 5.5 lakh hectares in all the producing areas including MP and Maharashtra, whereas, its sowing has been done in 3.5 lakh hectares during the previous year, despite all this, the arrivals of the stock seems good in Saharanpur, Gangoh and Behjoi line of Western UP. The production of urad showed downfall in Maharashtra and MP in September because of the heavy rainfall, due to which, the gross production of urad dropped down from 45 lakh metric tonnes to 40 lakh metric tonnes. Now, there is a shortage of urad stock in all the markets like Chennai, Mumbai, Kolkata and Delhi. The milling of the new stock seems constant, due to which, the prices may not decrease by Rs 94.25 per kg and the small stock also being quoted at Rs 94 per kg respectively.
उड़द-फिर सुधार संभव
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द की बिजाई मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित सभी उत्पादक राज्यों में साढ़े पांच लाख हैक्टेयर भूमि में हुई थी, जबकि गत वर्ष यह बिजाई साढ़े तीन लाख हेक्टेयर के आसपास ही हुई थी। इन सब के अलावा पश्चिमी यूपी के सहारनपुर गंगोह बहजोई लाइन के माल जोरों पर आ रहे हैं। महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश के माल सितंबर में बरसात की मार से उत्पादकता घटने का अनुमान है, जिससे सकल उत्पादन 45 से घटकर 40 लाख मीट्रिक टन के आसपास रह जाने की संभावना है। इधर वर्तमान में चेन्नई मुंबई कोलकाता दिल्ली किसी भी मंडी में उड़द का स्टॉक नहीं है, जो माल आ रहा है, वह मिलिंग में जा रहा है, जिससे 94.25 रुपए प्रति किलो से घटने की भी अभी गुंजाइश नहीं है, छोटा माल 84 रुपए बोल रहे हैं।
Moong: should purchase the stock from here
New Delhi, 20 December (NNS): The government has purchased the stock of moong at the minimum support price in Maharashtra and Rajasthan, due to which, there, the market showed strong trend. The crop of Rajasthan has been started arriving from the last month and there, its sowing increased by 1.5 percent, in these circumstances, the all round production of the stock seems good, due to this reason, the market showed heavy downfall, but now, there is no possibility of more downtrend and the demand also showed strong trend at the current level. Apart from this, the sale of dhoya chika has been started improving, but the trade should not be done at the long uptrend. The moong which was being sold at Rs 6700/7400 per quintal and the prices may not show heavy downfall. It is expected that the market may increase by Rs 200/300 per quintal on seeing its good sale.
मूंग-यहां से खरीद करिए
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र राजस्थान में सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर काफी हो चुकी है, जिससे वहां की मंडियां मजबूत हो गई हैं। पिछले महीने से राजस्थान की फसल आ रही है तथा वहां भी बिजाई डेढ़ गुनी हुई थी, इन परिस्थितियों में चौतरफा उत्पादन अधिक हुआ है, इस वजह से बाजार लुढ़क कर पानी पानी हो गए हैं, लेकिन अब यहां से और घटने की गुंजाइश नहीं है, इन भावों में दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई है तथा धोया छिलका की बिक्री सुधरने लगी है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। जो मूंग 6700/7400 रु प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है, इसमें मंदा भी नहीं आएगा, बल्कि दाल की बिक्री अच्छी निकलने पर 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।
Tur: possibility to remain strong
New Delhi, 20 December (NNS): The new crop of tur has been started arriving in Maharashtra and Karnataka, due to this reason, almost 90 percent of desi stock has already been sold out in the markets. On the other hand, the shipments of spot tur has been started selling out in Burma at the lower level and the shipments of September and October also being quoted at $50/60 per tonne, in these circumstances, today, it is being traded at Rs 91 per kg and the prices may decrease by Rs 3/4 per kg during the coming days.
तुवर-कुछ और मजबूती संभव
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की नई फसल महाराष्ट्र कर्नाटक में आने लगी है,जिस कारण देसी माल 90 प्रतिशत बिक चुका है। उधर बर्मा में मंदे भाव की तुवर हाजिर शिपमेंट की बिकवाली आ रही है तथा सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के भाव 50-60 डॉलर प्रति टन घटाकर बोल रहे हैं, इन परिस्थितियों में जो तुवर आज 91 रुपए बिक रही है तथा आगे अभी 3/4 रुपए किलो की और गिरावट लग रही है।
Gram desi: market may increase
New Delhi, 20 December (NNS): There were around 80 lakh metric tonnes of gram desi reported to produce as per the traders whereas, the consumption was almost 123 lakh metric tonnes. Presently, the import deals of January and February delivery showed downfall from Australia, due to which, the market showed heavy downfall owing to the fear in the markets. At Lawrence Road, the traders are not buying the stock at the current level despite the shortage of the stock, due to which, the prices of gram Rajasthan also being quoted at Rs 6800/6850 per quintal, but the market may increase by Rs 200/300 per quintal on seeing the further consumption and the delivery of the deals of February will likely to be inable. In this situation, the market may show uptrend during the near future.
देसी चना – बाजार बढ़ेगा
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन हमारा 80 लाख मीट्रिक टन का व्यापारियों के मुताबिक हुआ है, जबकि खपत 123 लाख मीट्रिक टन की है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया से आयात सौदे जनवरी फरवरी डिलीवरी में भारी मंदे भाव में देने लगे हैं, जिससे बाजारों में दहशत के चलते लुढ़क कर पानी पानी हो गया है। लॉरेंस रोड पर माल की कमी के बावजूद भी कोई लिवाल नहीं है, जिससे 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल राजस्थानी चना बोलने लगे हैं, लेकिन आगे खपत को देखते हुए एक बार फिर 200/300 रुपए बाजार बढ़ सकते हैं तथा जनवरी फरवरी में जितने सौदे हुए हैं, उतनी डिलीवरी दे पाने में असमर्थता आएगी, इन स्थिति में बाजार दोबारा आगे चलकर बढ़ सकता है।
Rajma chitra: no trade of uptrend
New Delhi, 20 December (NNS): The production of rajma chitra reported to be bumper due to the higher sowing in Pune, Satara, Waai, Khatav, Mayani and Baduch line, due to this reason, the market dropped down by Rs 70/80 per kg, but the demand of the traders showed improved trend at the lower level, due to which, the market may not show heavy down fall. Now, the prices October to November shipments of rajma chitra China has been started decreasing constantly and it may not show downfall on seeing the production. Therefore, the trade of store stock should be done intermittently.
राजमां चित्रा- तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा की बिजाई इस बार पुणे सतारा वाई खटाव माइनी बड़ूच लाइन में अधिक होने से उत्पादन भी बंपर हुआ है, इस वजह से लगातार बाजार टूटकर 70/80 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं, लेकिन नीचे वाले भाव में व्यापारियों की सुधर गई है जिससे मंदा रूक गया है। अभी अक्टूबर से नवंबर शिपमेंट तक का राजमां चित्रा चीन का घटने लगा है तथा उत्पादन को देखकर और मंदी लग रही है। अत: थोड़ा रुक कर स्टॉक का व्यापार करना चाहिए।
Gram kabuli: no uptrend in the near future
New Delhi, 20 December (NNS): The prices of gram kabuli dropped down by Rs 8/10 per kg during the current month and the market remained stable at the same level after the decrement in the prices from the last two days. The gram kabuli of Maharashtra which was being sold at Rs 112 per kg, now, its prices have been ruling at Rs 88/90 per k and the prices of other stock also showed downfall in the same ratio. It is profitable to sell the stock at the current level on seeing the stock in the producing markets. The stock of Karnataka also ruling at Rs 90 per kg. Its prices have been ruling at the lower level in the international markets.
काबुली चना- निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने में चालू माह के अंतराल 8/10 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है तथा अब दो दिन से काफी घटने के बाद बाजार ठहर गया है। जो काबुली चना महाराष्ट्र का डेढ़ माह पहले 112 रुपए बिका था, उसके भाव 88/90 रुपए रह गए हैं तथा इसी अनुपात में अन्य मालों में भी गिरावट आ गई है। उत्पादक मंडियों में माल को देखते हुए वर्तमान भाव में एक बार माल बेचते रहना चाहिए। कर्नाटक का 90 रुपए बिक रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के काफी नीचे भाव चल रहे हैं। अत: एक बार माल बेचना चाहिए।
Pea: likely to remain stable
New Delhi, 20 December (NNS): The import deals of pea have been done at Rs 31.5/32 per kg from the various countries, whereas, its consumption seems high amongst all the pulses, due to this, its consumption went up by 30 percent. Almost 70 percent of pea has already been consume in the five states of eastern India. Therefore, there is no possibility of more downtrend at the current level and it is not profitable to sell the stock at the current level. Here, pea also being traded at Rs 35/36 per kg and the filtered stock also reported to be sold at Rs 37.5/38.5 per kg respectively.
मटर-यहां ठहराव रहेगा
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर के आयात सौदे विभिन्न देशों से 31.5/32 रुपए प्रति किलो के बीच होने लगे हैं, जबकि इसकी खपत अन्य दलहनों में आई भारी तेजी के चलते 30 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ गई है, पूर्वी भारत के पांच राज्यों में 70 प्रतिशत अधिक मटर खप रही है। अत: अब वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, जो व्यापार हो रहा है, इसमें घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए। यहां मटर 35/36 रु प्रति किलो बिक रही है तथा छनी हुई मटर 37.5/38.5 रु तक बिकने की खबर है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 20 December (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum has remained stable at Rs 10300/10400 per quintal due to the feeble selling and increased demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also being quoted at Rs 5150/5200 per quintal owing to the sluggish selling. In the markets of Haryana, its prices also ruling at Rs 4700/4800 per quintal in loose. However, in NCDEX, the prices of guar gum January delivery showed uptrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.
ग्वार गम – घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने तथा बिकवाली कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10300/10400 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5150/ 5200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स ग्वार गम जनवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और अधिक गिरावट की संभावना नहीं है।
