New Delhi, 23 July (NNS): The supply of wheat showed downfall in Delhi NCR from the producing markets, due to this, its prices rose to Rs 2800/2810 per quintal in the local markets. The inferior quality stock also quoting at Rs 2780/2785 per quintal. The arrivals of wheat showed uptrend in the markets during the last two to three days after the increment in the prices, but the demand seems good in the eastern parts of the country, due to this, the prices of wheat for mill delivery gained by Rs 40/50 per quintal in the markets of MP and UP, due to this, the market showed uptrend. The roller flour mills of Delhi NCR are constantly purchasing the stock, due to this, the prices gained by Rs 40/50 per quintal. After the selling of OMSS by the government, the prices may decrease, otherwise, it will increase continuously. The government has crossed the procurement target. The target was around 345 lakh metric tonnes which increased to 356 lakh metric tonnes, but the government’s stock will be available in the market only.

गेहूं-अभी और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में काफी घट जाने से इसके भाव 20 रुपए बढ़कर स्थानीय बाजार में 2820/2830 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। हल्के माल 2800 रुपए बोल रहे हैं। अब एक साथ आई तेजी के बाद दो-तीन दिनों से गेहूं की आवक मंडियों में  बढ़ गई है, लेकिन पूर्वी भारत की अच्छी मांग चल रही है, जिससे मध्य प्रदेश यूपी की मंडियों में 50-60 रुपए गेहूं मिल क्वालिटी तेज हो गए हैं, जिससे बाजार यहां भी बढ़ गया है। दिल्ली एनसीआर के रोलर फ्लोर मिलेगी लगातार खरीद कर रही है जिससे 40-50 रुपए प्रति क्विंटल की और तेजी लग रही है। सरकार द्वारा ओ एम एस एस में बेचे जाने के बाद ही मंदे को विराम लगेगा, नहीं तो धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। सरकारी खरीद लक्ष्य को पार कर गई है, सरकार का लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था, जो बीते सप्ताह ही 356 लाख मीट्रिक टन हो चुका है, किंतु इसका लाभ सरकारी गेहूं मार्केट में आने पर ही मिलेगा।

Fine rice: purchase the stock again

New Delhi, 23 July (NNS): The prices of basmati variety rice gained by Rs 900/1000 per quintal before a month due to the weak demand from the exporters and the domestic traders. Rice steam 1401 also being available at Rs 9800/10000 per quintal as per the length. At lower level, it is ruling at Rs 9100/9200 per quintal. Similarly, the prices of sharbati and 1718 also went up by Rs 300/400 per quintal during the last 10 days. On seeing the shortage of stock, the prices may increase in future. Presently, the market will likely to remain high due to the enquiries from the exporters.

बारीक चावल- यहां से फिर खरीदिए

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों एवं डोमेस्टिक कम होने से एक माह पहले 900/1000 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी। चावल 1401 स्टीम 9800/10000 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया था। यह नीचे में 9100/9200 रुपए आ गया है। इसी अनुपात में शरबती एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल में 10 दिन में 300/400 रुपए की तेजी आ गई है, माल की कमी को देखते हुए आगे फिर से  तेजी लग रही है। फिलहाल निर्यातकों की पूछ परख को देखते हुए बाजार तेज ही रहने वाला है।

Maize: will remain strong

New Delhi, 23 July (NNS): The traders are selling out the moisture stock of maize due to the constant rainfall in Bihar. In the current week, the arrivals of maize reported to be weak in the markets, but its prices reduced by Rs 20/25 to Rs 2020/2130 per quintal due to the weak buying from the stockists, due to its effect, its prices have been quoted down in Haryana and Punjab reach. Here, the allotted rice in the ethanol companies have been started unloading  because the supply showed uptrend after the fluctuations during the previous week. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. In Haryana and Punjab reach, the stock of Bihar is being traded at Rs 2370/2380 per quintal. The stock of UP also selling at Rs 2275/2300 per quintal.

मक्की- बाजार मजबूत रहेगा

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) बिहार में बरसात से नमी वाली मक्की में घटाकर बेचू आने लगे है। चालू सप्ताह में यूपी की मंडियों में आवक कम हो गयी है, लेकिन स्टाकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से 20/25 रुपए घट कर 2020/2130 रुपए प्रति कुंतल मंडी में भाव रह गए हैं, इसके प्रभाव से हरियाणा पंजाब पहुंच में भी घटाकर बोलने लगे हैं। इधर एथेनॉल कंपनियों में अलॉट किए हुए चावल उतरने लगे हैं, क्योंकि पिछले दिनों की धर-पकड़ के बाद आपूर्ति बढ़ गई है। अत: इन भावों में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। बिहार का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2370/2380 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है। यूपी की मक्की 2275/2300 रुपए तक बिक रही है।

Millet: should sell when get the chance

New Delhi, 23 July (NNS): There is a shortage of the stock in all the markets of UP, Haryana and Rajasthan. Although, maize prices seems weak and its demand also reported to be sluggish in the consuming industries. The production will likely to be good due to the effect of AL-nino because the market showed increment due to the weak rainfall, in these circumstances, the stock of millet will sell continuously due to the shortage of the stock, but there is no possibility of long increment in the prices. Huge amount of kharif crop Hathras, Raya and Mathura line has already been consumed. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2180/2200 per quintal.

बाजरा- मौका मिलने पर बेचते रहिए

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) हालांकि यूपी हरियाणा राजस्थान के किसी भी मंडी में बाजरे का स्टॉक ज्यादा नहीं है, तथापि मकई के भाव नीचे चलने तथा खपत वाले उद्योगों की मांग काफी कम रह जाने से सुस्त हो गए हैं। एल नीनो के प्रभाव से बाजरे का उत्पादन बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि कम बरसात में बाजार अधिक होता है, इन परिस्थितियों में स्टॉक की कमी से बाजरा अभी बिकता रहेगा, लेकिन दिमाग से लंबी तेजी निकाल देनी चाहिए। हाथरस राया मथुरा लाइन का गर्मी वाला बाजरा काफी खप गया है। मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2180/2200 रुपए बिक रहा है।

Masoor: prices may increase after the correction

New Delhi, 23 July (NNS): There is a lack of rupee in MP, due to this, the prices of masoor reduced by Rs 25/50 per quintal. In Bilti, it is ruling at Rs 6880/6900 per quintal as per the quality. The masoor of Canada also selling at Rs 6000/6050 per quintal because the further is being available in the same range, due to this, the mills are purchasing the stock as per the needs. The prices of masoor Canada showed downfall, due to this, the production seems sluggish, despite this, the trade of desi masoor showed downfall and the trade should not be done at the long uptrend. We believe that the production of small masoor remained only 35/36 percent which arrives in UP and Bihar, due to this, its prices gained by Rs 10/12 per quintal, after this, the prices showed correct trend after the downfall in the prices amid lack of demand, but it may increase on seeing the shortage of imported stock in the markets.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश में रुपए की तंगी से वहां लूज में ही 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6880/6900 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। कनाडा की मसूर भी 6000/6050 रुपए यहां बिक रही है, क्योंकि आगे के सौदे भी इसी रेंज में मिल रहे हैं। इसलिए दाल मिल वाले जरूरत का ही खरीद कर रहे हैं, कनाडा की मसूर के नीचे भाव होने से उत्पादन कम के बावजूद भी देसी मसूर का व्यापार ज्यादा नहीं हो रहा है तथा अभी निकट में तेजी का व्यापार लंबा नहीं करना चाहिए है। हम मानते हैं कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 35-36 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 10/12 रुपए प्रति क्विंटल की पिछले महीने में तेजी आ गई थी, उसके बाद ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन देसी विदेशी माल की मंडियों में कमी को देखते हुए फिर तेजी लग रही है।

Urad: prices may increase after the downfall

New Delhi, 23 July (NNS): Here, the prices of urad SQ have been ruling at Rs 9850/9900 per quintal due to the availability of the stock at the lower level from Chennai and weak buying from the mills, but there is a shortage of stock in the mills, due to this, the prices may increase after two to four days. The stock of urad FAQ also selling at Rs 9500 per quintal. There is a shortage of stock in both Chennai and Delhi. The prices showed correct trend due to the arrivals of the running ships from the Rangoon, due to this, the market showed again increment during the near future.

उड़द-और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली कमजोर पड़ने तथा चेन्नई से घटाकर माल मिलने से यहां एस क्यू के भाव 9850/9900  रुपए प्रति कुंतल रह गए थे, लेकिन इन भावों में दाल मिलों में स्टाक नहीं होने से अगले दो-चार दिन के अंतराल 500 रुपए की और तेजी लग रही है। उड़द एफ ए क्यू 9600 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, रंगून के चले हुए जहाज लगने से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।

Moong: demand of best quality stock seems good in China

New Delhi, 23 July (NNS): The new crop of moong has already been arrived in all the states, due to this, the new moong of  Kanpur and Prayagraj line of UP has been arriving here. Here, the moong of Prayagraj line also selling at Rs 8000/8100 per quintal due to the constant export demand, whereas, here, around 4/5 motors of Kanpur line has been arriving here which is selling around 7000/7300 per quintal. The sale of old stock reported to be sluggish due to the arrivals of the kharif crop, whereas, the dhoya manufacturing mills are purchasing the stock at the sluggish rates, due to this reason, the prices of best quality stock may increase in the near future. The old moong of Rajasthan and MP tender also selling between Rs 6200/7000 per quintal as per the quality, after this, the moong of MP will arrive soon. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in Bihar, in these circumstances, the prices may increase in the near future.

मूंग-बढ़िया माल में चीन की मांग

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) मूंग की सभी राज्यों में फसल आ चुकी है, जिसमें यूपी के कानपुर प्रयागराज लाइन की मूंग यहां आ रही है। यहां निर्यात मांग से प्रयागराजगंज लाइन की में 8000/8100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि कानपुर लाइन यहां 4-5 मोटर दैनिक आ रही है, जो 7000/7300 रुपए प्रति कुंतल बिकने की खबर है। गर्मी वाले माल आने से पुराने मालों की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई थी, जबकि धोया बनाने वाली मिलें, जो माल पड़ता में मिल रहा है, उसे सस्ते भाव में खरीद रही हैं। यही कारण है कि यहां से बढ़िया माल में तेजी के आसार बन गए हैं। पुरानी मूंग 6200/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के टेंडर वाली बिक रही है, इसके बाद मध्य प्रदेश की मूंग आने लगेगी। उधर बिहार में ऊंचे भाव हैं, इन सारी परिस्थितियों में अभी बढ़त लग रही है।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 23 July (NNS): Here, the prices of lemon tur reduced by Rs 100 to Rs 8350 per quintal during the last two days due to the weak selling from Chennai, but the stockists are doing profit taking selling at the higher level, due to this, its prices fell down to Rs 8200 per quintal. We believe that the selling pressure seems constant, but the prices may decrease by Rs 50 per quintal and it is profitable to purchase the stock because the market may cross Rs 8500 per quintal. Apart from this, there is a shortage of stock in Chennai and the stock is being available at the higher level while doing the import deals.

तुवर- तेजी की फिर संभावना

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) चेन्नई से घटाकर बिकवाली आने से दो दिनों में 100 रुपए बढ़कर लेमन तुवर यहां 8250 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, लेकिन चेन्नई से पड़ता नहीं लग रहा है, जिस कारण जल्दी इसमें 200/300 रुपए की और तेजी लग रही है। अब माल खरीदना चाहिए, क्योंकि पुन: बाजार 8500 रुपए को पार कर सकता है। चेन्नई में माल ज्यादा नहीं है, बर्मा से आज की तारीख में सौदे करने पर महंगा पड़ रहा है। अत: यह क्षणिक मंदा है।

Gram desi: prices will increase intermittently

New Delhi, 23 July (NNS): The crop of gram desi seems unfavourable in MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. Now, no new crop will likely to arrive in the near future, but the same stock has already been sold out in the mills. The demand seems good in the current week, due to this, the best quality stock of Australia also fell down from Rs 6250 to Rs 6280 per quintal. There is a lack of arrival pressure of the stock in Rajasthan, whereas, the third week of July has been over. Today, the prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 6250 per quintal, due to this, it is profitable to purchase the stock from here.

देसी चना-रुक रुक कर बाजार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं आई है।  अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है, लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। चालू सप्ताह ग्राहकी अच्छी होने से ऑस्ट्रेलिया का बढ़िया वर्तमान में 6250 से घटकर 6280 रुपए भाव हो गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि जुलाई का 3 सप्ताह बीत गया है, आज दोपहर बाद फिर से बढ़कर 6250 रुपए प्रति कुंतल राजस्थानी चना हो गया, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Rajma chitra: will be the shortage of the stock

New Delhi, 23 July (NNS): There is a lack of rupee in the markets, despite this, the prices of china have been ruling at the higher level and the stock of Indian Brazil has been selling out in the markets, due to this, the prices may increase suddenly. Here, its prices rose by Rs 10 per kg. This time, the stock of Indian Brazil has been selling at Rs 108/112 per kg and the stock of China also quoting at Rs 118/124 per kg, due to this, the import prices showed uptrend, on seeing this, the market may improve by Rs 10 per kg. The selling of rajma chitra Indian Brazil seems weak in the markets. The prices have been ruling at the higher level from Mumbai because the prices showed uptrend in China also.

राजमां चित्रा- शॉर्टेज में तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) बाजार में रुपए की भारी तंगी के बावजूद चीन में काफी ऊंचे भाव होने तथा इंडियन ब्राजील का स्टॉक काफी निकल जाने से एक सप्ताह से सरपट तेजी का रुख बना हुआ है। यहां नीचे के भाव से 10 रुपए प्रति किलो की तेजी आ चुकी है। इस समय इंडियन ब्राज़ील 108/112 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तथा चीन रंगत के हिसाब से 118/124 रुपए तक बोल रहे हैं चीन से आयात काफी महंगा है, इसे देखते हुए बाजार में 10 रुपए की और तेजी आने वाले समय में आ जाएगी। राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का मंडियों में बिकवाली कमजोर हो गई है। मुंबई से पड़ता नहीं है, क्योंकि चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 23 July (NNS):The demand of gram kabuli seems weak as expectedly, but the prices have been ruling at the higher level in the producing markets. There, the traders are quoting the prices at the higher level. Here, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the exporters are also quoting the bold stock of Bhopal and Indore line at the higher level, due to this reason, the prices showed constant increment during the last some days. The unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 65/70 per kg. Apart from this, the best quality stock is being available at Rs 75 per kg. Bold stock also selling at Rs 95/100 per kg. The new crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, the market may increase during the coming days.

काबुली चना-व्यापार में कोई जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर जरूर है, लेकिन उत्पादक मंडियों में ऊंचे भाव होने से वहां के कारोबारी बढ़ाकर भाव बोल रहे हैं। इधर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भावों में निर्यातक भी भोपाल व इंदौर लाइन का मोटा माल खरीद रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है। महाराष्ट्र का बिना छना माल 65/70 रुपए प्रति किलो है तथा बढ़िया माल 75 रुपए तक बोल रहे हैं। मोटा माल 95/100 भी छना हुआ बिक रहा है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए बाजार अभी और बढ़ जाएगा।

Pea: possibility of uptrend in future

New Delhi, 23 July (NNS): The stock of butter has been selling out gradually at the Indian ports because its consumption seems high. On the other hand, the spot prices showed uptrend in Canada. Apart from this, the rupee seems weak against the American dollar, due to this, a lot of Indian currency have to spend for trade. On the other hand, the war has been ongoing in Iran, Israel and America. On the other hand, the prices showed uptrend in Canada, due to this reason, the traders are not selling their stock at Rs 40.5/41 per kg. Here also, the market remained firm at Rs 43.5/44 per kg and the new crop has been sold out in the markets, but there is a lack of arrival pressure in all the markets, due to this, the trade will be profitable during the near future.

मटर- भविष्य में लाभ संभव

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों  पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों पर 40.5/41 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 43.5/44 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, इसलिए भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।