New Delhi, 12 November (NNS): This year, the roller flour mills are purchasing the stock of wheat in the open markets due to the higher procurement in the central pool and higher production. The supply of wheat showed uptrend in the current week, due to its effect, its prices reduced by Rs 15/20 per kg. The reality is that the stock of wheat has been selling at the sluggish rates from the producing markets of outside Delhi, due to this reason, the demand of flour, maida and suji showed downfall. On the other hand, the arrivals seems feeble after the constant rainfall in UP and MP, whereas, the traders are purchasing the stock as per the needs as the selling of roller flour mills products reported to be weak, due to this reason, the prices of wheat remained firm at Rs 2810/2830 per kg, but the market may show uptrend during the near future. Here, the all-round demand showed increment from the seeds traders.

गेहूं-अब बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार खरीद जबरदस्त होने से रोलर फ्लोर मिलें, खुले बाजार में गेहूं की खरीद करने लगी हैं। चालू सप्ताह गेहूं की आपूर्ति बढ़ने से  इसके भाव 15/20 रुपए नरम हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे हैं, जिसका कारण आटा मैदा सूजी की मांग घट गई है। उधर एमपी यूपी में बरसात के बाद से आवक घट गई है, जबकि कुछ रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद कम बिकने से गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव नरमी लिए 2810/2830 रुपए पर टिका हुआ है, लेकिन यहां से बाजार आने वाले समय में पड़ जाएगा। इधर बीज वालों की मांग चौतरफा बढ़ गई है।

Fine rice: no downfall in new stock

New Delhi, 12 November (NNS): This year, the crop of paddy gets affected in Punjab, but there were around 55/60 lakh bags of paddy reported to arrive in UP, Haryana, Rajasthan, UP and Punjab, due to this reason, there, its prices declined by Rs 200/250 to Rs 2800/3000 per quintal due to the constant buying from the mills before Diwali, due to its effect, the market remained close with the downfall in the second half of the week. The prices of new rice sela 1509 have been ruling between Rs 5500/5600 per quintal in the above states. Its steam prices also ruling at Rs 6000/6100 per quintal. Now, the nominal amount of paddy of other varieties have been started arriving  in UP and Haryana, in these circumstances, the prices may not show downfall, but there is no possibility of long uptrend in the prices in the near future. It is profitable to purchase the stock in these lower prices.

बारीक चावल-नये माल में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) पंजाब में धान की फसल को इस बार काफी नुकसान हुआ है, लेकिन चालू सप्ताह में यूपी हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में औसतन 55-60 लाख बोरी दैनिक रही, जिस कारण राइस मिलों की लिवाली से वहां कम होने 200/250 रुपए प्रति कुंतल घटकर दिवाली से पूर्व 2800/3000 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। इसके प्रभाव से चावल में भी  सप्ताह के उत्तरार्ध मंदे लेकर व्यापार बंद हुए हैं। नया सेला 1509 चावल उक्त राज्यों की मंदे के साथ 5500/5600 रुपए के बीच बिक गया। स्टीम चावल भी 6000/6100 रुपए हो गए है। अभी दूसरे प्रजाति के धान की आवक यूपी हरियाणा में छिटपुट आने लगी है, इन परिस्थितियों में फिलहाल और मंदा तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव में निकट में लंबी तेजी भी नहीं आएगी। जो बाजार घटा है, इसमें लिवाली करना चाहिए।

Maize: no more downfall

New Delhi, 12 November (NNS): The season of maize has already been over in UP and Bihar. Almost 70 percent of both inferior and superior quality stock has been remaining due to the higher rainfall, due to this reason, huge amount of stock has been available at the lower level to the ethanol companies. This is the ongoing season of MP and Maharashtra, due to this, the maize of MP also ruling at Rs 2150/2200 per quintal in Haryana reach because of the constant selling from the stockists. Apart from this, the stock of Bihar also being available at Rs 2250/2280 per quintal. Maize also ruling between Rs 1700/1800 per quintal as per the quality. Now, the prices have not showed uptrend, but the prices will not decrease anymore because the prices of maize reported to be at the lower level.

मक्की-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) यद्यपि यूपी बिहार की मक्की का सीजन समाप्त हो गया है। इस बार बरसात अधिक होने से हल्के भारी माल की उपलब्धि 70 प्रतिशत रही है। यही कारण है कि एथेनॉल कंपनियों को सस्ते भाव में प्रचुर मात्रा में मक्की उपलब्ध हुई है। एमपी महाराष्ट्र की मक्की का सीजन चल रहा है, इसलिए स्टॉकिस्टों की बिकवाली से एमपी की मक्की हरियाणा पहुंच में 2150/2200 रुपए तथा बिहार की मक्की 2250/2280 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है मंडियों में भी 1700/1850 रुपए के बीच में नमी दागी एवं सूखी मक्की बिक रही है। अभी वर्तमान भाव में तेजी तो नहीं है, लेकिन मंदे को भी विराम लग जाएगा, क्योंकि अब भाव निचले स्तर पर आ चुके हैं।

Millet: expected to be profitable

New Delhi, 12 November (NNS):The new crop of millet has been started arriving in Western UP, Haryana and Rajasthan. There, its prices have been ruling between Rs 2000/2050 per quintal. The reality is that the arrivals of millet reported to be weak in the bordering areas of Haryana and Rajasthan due to the higher rainfall. The crop of western UP has already been over owing to the rainfall of the last week, but the prices of millet may gain by Rs 200 per quintal in the near future. The demand of crop reported to be weak in the Prayagraj line and its arrivals seems constant in Aita and Mainpuri line, there is no possibility of more downfall in the prices and the dry stock should be purchase for the storage.

बाजरा-लाभ मिलने की संभावना

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) नया बाजरा पश्चिमी यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में आ रहा है, वहां भाव नमी के हिसाब से 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में 21125/2150 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है। वास्तविकता यह है कि अधिक बरसात होने से राजस्थान हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाजरे की फसल कुछ कम आई है, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह वाली बरसात से पूर्वी यूपी का बाजार नष्ट हो गया है लेकिन इसका प्रभाव आगे चलकर बाजरे में 200 रुपए का लाभ मिल सकता है। प्रयागराज लाइन के माल में कोई विशेष दम नहीं है, एटा मैनपुरी में भी फसल आ रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में अभी घटने की गुंजाइश नहीं है तथा सूखा माल स्टॉक के लिए खरीदना चाहिए।

Masoor: shortage of demand

New Delhi, 12 November (NNS): The prices of millet reduced by Rs 50/75 per quintal due to the weak demand. No new crop of millet will likely to arrive in the near future. On the other hand, recently, recently, the prices have declined by $10/15 per tonne in Canada between October and November. There, the demand reported to be weak in spot, due to this, here, its prices reduced by Rs 25/50 to Rs 6100/6150 per quintal. In Bilti, masoor prices also being quoted at Rs 6930/6950 per quintal, but the arrivals of inferior quality stock seems feeble and the upcountry demand of dal and Malka showed improved trend in the eastern parts of the country, due to this, the traders are not selling the stock at the lower level in the producing markets and the market may increase due to the shortage of the stock. The new crop will likely to arrive after 3 months.

मसूर-ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) मसूर में ग्राहकी कमजोर होने से 50/75 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। मसूर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 10-15 डॉलर प्रति टन अक्टूबर-नवंबर की मसूर नीचे बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा मांग नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 25/50 रुपए घटाकर 6100/6150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 6930/6950 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग  पूर्वी भारत की सुधर गई है, इसलिए उत्पादक मंडियों में कारोबारी भाव घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी 3 महीने से ऊपर का समय लगेगा।

 

Urad: no more fluctuations

New Delhi, 12 November (NNS): Nominal amount of urad has been started arriving from Saharanpur line, due to this, today, the mills are trading as per the needs. Therefore, the trade will not be profitable as much to the traders who done illegal trade because the mills are trading the stock as per the needs owing to the weak local and upcountry sale. However, The crop of MP gets affected in Maharashtra and MP due to the higher rainfall, but the trade of long uptrend should not be done in the near future , in these circumstances, the stock of SQ and FAQ also ruling at Rs 7700 and Rs 7000 per quintal respectively.

उड़द-ज्यादा घट-बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) उड़द में  सहारनपुर लाइन की फसल छिटपुट आने से आज खुलते बाजार में दाल मिलें जरूरत का व्यापार केवल कर रही है। अत: आगे पीछे के सौदे करने वाले कारोबारियों को ज्यादा व्यापार में लाभ मिलने वाला नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि दाल लोकल व चालानी बिक्री कम होने से मिलें भी जरूरत का ही व्यापार कर रही है। हालांकि अधिक बरसात होने से महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिससे अभी मंदा तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन निकट में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, इन परिस्थितियों में जो एसक्यू 7700 रुपए एवं एफ ए क्यू 7000 रुपए के आसपास बिक रही है।

Moong: difference between both inferior and superior quality stock

New Delhi, 12 November (NNS): This time, the new stock of moong has been started arriving constantly. Huge amount of crop gets spotted due to the constant rainfall during the previous days. Huge amount of water has been logged in some areas. The sowing of the crop seems favourable in moong producing areas, but the crop seems spotted due to the higher rainfall. The crop of moong has been ruling between Rs 3600/6000 per quintal as per the quantity of spots. On the other hand, the old stock of moong has been arriving in UP, Bihar and Jharkhand. The old stock of MP has also been lying in the storage, due to this, the stock of every quality has been available to the mills. Therefore, it is profitable to purchase the stock as per the needs during the near future.

मूंग-हल्के व बढ़िया माल का अंतर रहेगा

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) इस समय राजस्थान की मूंग आ रही है, पिछले दिनों लगातार बरसात होने से फसल काफी दागी हो गई है। कुछ क्षेत्रों में पानी अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं। मूंग वाले क्षेत्रों में अनुरूप ही बिजाई हुई थी, लेकिन अधिक बरसात से फसल दागी हो गई है। राजस्थान में भी दगी की प्रतिशतता के हिसाब से 3600 से 6000 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग बिक रही है। दूसरी ओर यूपी बिहार झारखंड की पुरानी मूंग भी आ रही है। मध्य प्रदेश के पुराने माल भी स्टॉक में कुछ पड़े हैं, इसलिए हर क्वालिटी का माल दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। अत: इस बार स्टॉक की बजाय मजूरी का काम करना चाहिए।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 12 November (NNS): The new crop of tur will likely to arrive after two months and both the rabi and the kharif crop will arrive in the year 2026. We believe that the crop  both the seasons reported to be good, but the crop of September and October gets affected due to the constant rainfall. On the other hand, the importers are not selling the stock at the lower level from Rangoon, due to this reason, in Chennai, its prices also ruling at Rs 6500 perf quintal. Presently, the lemon tur which was being sold at Rs 6900/6910 per quintal, but the market showed heavy increment, but the tradeshould not be done at the lower level. Notably, the dal of pea and butter mixing has been selling at the lower level as compared to Delhi, despite this, the prices of tur have not showed downfall as comparatively.

तुवर-वर्तमान भाव में खरीदें

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी 2 महीने से अधिक का समय बाकी है, रबी व खरीफ सीजन की फसल वर्ष 2026 में ही आएगी। हम मानते हैं कि चालू वर्ष में फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया थी, लेकिन सितंबर-अक्टूबर की बरसात से फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। उधर रंगून से भी आयातक घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 6500 रु प्रति कुंतल से नीचे भाव में बिकवाल नहीं आ रहे हैं। वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6900/6910 रु प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें अभी फिर तेजी लग रही है, लेकिन मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि  मटर व बटरी मिक्सिंग वाली दाल, दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है, इसके बावजूद भी तुवर में मंदा नहीं लग रहा है।

Gram desi: lack of demand

New Delhi, 12 November (NNS): The small stockists are constantly selling their stock at the current level, due to this reason, there is a shortage of the stock. Presently, there is a lack of demand at the present rates. The prices seemsunfavorable after purchasing the stock from any market, due to this reason, here, the prices of gram Rajasthan on standing motor also ruling at Rs 5850 per quintal owing to the shortage of demand. The new crop will likely to arrive in the near future and the shipments of November and December have been done at the lower level, but the loading of the stock seems feeble at the current level.

देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के अभाव वाले दिखाई दे रहे हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर बेपड़ता लग रहा है। यही कारण है कि ग्राहकी कमजोर के बावजूद भी यहां 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक रहा है। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के सस्ते हो रहे हैं, लेकिन ज्यादा लोड नहीं हो रहे हैं।

Rajma chitra: downfall due to the graduall downfall

New Delhi, 12 November (NNS):  The crop of rajma chitra seems delated, due to which, the prices of new stock showed gradual downfall due to the arrivals of the new stock, due to  this reason, the prices of old rajma chitra Indian Brazil and China also gained by Rs 8/10 per kg as per the quality in the second fortnight, but the prices have been started decreasing constantly. The desi quality of Pune and Satara line also selling at the higher level after the improvement of Rs 4/5 per kg s per the quality and the prices will likely to remain strong owing to the shortage of the stock because the importers are not quoting their prices agt the current prices.

राजमां चित्रा-अभी शॉर्टेज में धीरे-धीरे मंदा

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा, चीन का लेट हो गया था, जिसके चलते अभी नए माल आने से इसमें धीरे-धीरे मंदा आ रहा है। यही कारण है कि पुराना राजमां चित्रा इंडियन ब्राज़ील एवं चाइना दोनों ही एक पखवाड़े के अंतराल 8/10 रुपए प्रति किलो क्वालिटी के अनुसार बढ़ गए थे, जो अब धीरे-धीरे घटने लगे हैं। पुणे सतारा लाइन का देसी माल भी नीचे के भाव से चार पांच रुपए क्वालिटी के अनुसार बढ़कर बिक गए हैं तथा अभी भी माल की कमी के चलते कुछ दिन अकड़ जारी रहने की संभावना बन गई है, क्योंकि कोई भी आयातक खुलकर नहीं बता पा रहा है।

Gram kabuli: shortage of demand

New Delhi, 12 November (NNS): The stock of gram kabuli has been started selling out gradually in the markets. Here, the unfiltered stock of gram kabuli also ruling at Rs 60/62 per kg. Now, the gram kabuli will not likely to arrive in the near future and its prices also ruling at the higher level in Brazil. The situation of Turkey, Jordan and Iran also ruling at the higherlevel, despite this, the market has remained under pressure due to the heavy shortage of demand, but the crop of gram kabuli may show downfall. Therefore, the trade of new crop will be profitable during the near future.

काबुली चना-ग्राहकी की भारी कमी

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने में धीरे-धीरे बोल काफी कट चुके हैं। अब यहां आकर 60/62 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अभी काबुली चना निकट में कहीं से आने वाला नहीं है तथा ब्राजील में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं। तुर्की जॉर्डन ईरान की स्थिति ठीक नहीं है, इन सब के बावजूद भी ग्राहकी की भारी कमी चलने से अभी बाजार कुछ दिन दबा ही रहेगा, लेकिन आगे चलकर जैसे ही काबुली चने की फसल में पोल आएगी।अत: बाजार नई फसल आने से पहले एक बार लाभ दे जाएगा।

Pea: no possibility of downfall

New Delhi, 12 November (NNS): The production of pea reported to be weak, despite this, there is a swamp of downfall in the prices due to the changes in the import policy of the government. Its prices also ruling at Rs 30.5 per kg at the Indian ports. Its shipments also being traded at Rs 31.5/32 per kg during the previous days. Only the further deals have been done at the current level. Therefore, the trade should not be done in the panic situation during the near future.

मटर-घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद लगातार सरकार की आयात नीति में परिवर्तन होने से पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया है। भारतीय बंदरगाहों पर 30.5 रुपए प्रति किलो हाजिर में भाव बोल रहे हैं। पिछले दिनों की 31.5/32 रुपए का शिपमेंट अलग-अलग देशों के होने के समाचार मिल रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि आगे के सौदे कुछ ही हुए हैं। अत: वर्तमान भाव पर घबराने की भी जरूरत नहीं है।