New Delhi, 09 January (NNS): The tender of wheat showed uptrend during the last Wednesday, but both the local and the upcountry demand of flour, maida and suji seems good, due to this, wheat prices gained by Rs 20/30 to Rs 3260/3270 per quintal. The sale tender will be allotted during the next week, but it is expected that the prices may increase due to the weak quantity. It is difficult to control the inflation in the prices till the government will not increase the quantity in weekly tender. Now, the stock of wheat will likely to arrive after three and a half months, on seeing these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current level.
गेहूं-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) गेहूं का टेंडर बीते बुधवार को ऊंचा गया है, लेकिन आटा मैदा सूजी की लोकल एवं चालानी मांग अच्छी होने से 20/30 रुपए बढ़कर गेहूं 3260/3270 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अगले सप्ताह फिर बिक्री का टेंडर होने वाला है, लेकिन क्वांटिटी कम होने से इसके भाव और बढ़ने की संभावना बन गई है। जब तक सरकार साप्ताहिक टेंडर बिक्री हेतु क्वांटिटी में वृद्धि नहीं करेगी, तब तक महंगाई नियंत्रित होना मुश्किल लग रहा है। अभी नया गेहूं आने में साढ़े तीन महीने का समय बाकी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में एक बार गेहूं की खरीद करना चाहिए।
Fine rice: uptrend after some days
New Delhi, 09 January (NNS): The arrivals of paddy showed downfall in the producing markets. The arrivals pressure of sharbati paddy seems weak in the markets, due to which, it is ruling at Rs 2150/2200 per quintal in the markets of UP. Apart from this, it is being traded at Rs 2225/2275 per quintal in the markets of Haryana. The prices of rice sela 1509 is being traded at Rs 5300/5350 per quintal because of the weak domestic and the export demand of all varieties of basmati rice. On the other hand, paddy 1401 is being available at Rs 2550/2600 and its rice also ruling at Rs 5600/5700 per quintal and the prices of rice sela 1718 also traded at Rs 5450/5500 per quintal. Now, the prices may not show more uptrend on seeing the feeble demand, but the prices will not likely to be profitable during the near future.
बारीक चावल- कुछ दिन प्रतिष्ठा के बाद बढ़ेगा
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में धान की आवक काफी घट गई है। शरबती धान का दबाव भी मंडियों में कम हो गया है, जिससे यूपी की मंडियों में 2150/2200 रुपए तथा हरियाणा की मंडियों में 2225/2275 रुपए प्रति कुंतल के भाव में व्यापार हो रहा है। सभी क्वालिटी के बासमती चावल में घरेलू एवं निर्यात मांग कमजोर होने से 1509 सेला के भाव 5300/5350 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। उधर 1401 धान के भाव भी 2550/2600 रुपए रह गए हैं तथा इसका चावल 5600/5700 रुपए एवं 1718 चावल सेला 5450/5500 रुपए के बीच बिक रहा है। अभी ग्राहकी कमजोर को देखते हुए तेजी नहीं लग रही है, लेकिन दूरगामी परिणाम इस बार लाभदायक रहेगा।
Maize: will remain high
New Delhi, 09 January (NNS): The production of maize reported to be high during the kharif season in all the famous states like MP, Maharashtra and Rajasthan. The consumption of ethanol increased by 30 percent. Presently, kinki prices have been ruling at the higher level, due to this, the consumption of maize has been started increasing again. The percent of kinki in ethanol reported to be high, but the maize of inferior quality is being available at the sluggish level, due to which, the demand of best quality maize has been started increasing constantly. Therefore, the trade of maize will be profitable. In Haryana and Punjab reach, it is being sold at Rs 2650/2750 per quintal in which around 13/14 percent of moisturous stock has been included. It is ruling at Rs 2325/2350 per quintal as per the moisture in the markets.
मक्की-अभी तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही प्रमुख राज्यों में खरीफ सीजन की मक्की का उत्पादन अधिक हुआ है। एथेनॉल कंपनियों की 30 प्रतिशत अतिरिक्त खपत बढ़ गई है, वर्तमान में किनकी के भाव भी कुछ तेज हो जाने से मक्की की खपत एक बार फिर बढ़ने लगी है। हम मानते हैं कि चावल किनकी में इथेनॉल की प्रतिशतता ज्यादा बैठ रही है, लेकिन हल्की क्वालिटी की मक्की ज्यादा सस्ता पड़ रही है, जिससे बढ़िया मक्की की कदर बढ़ने लगी है तथा बाजार अभी और बढ़ जाएगा। अत: आगे चलकर फिर मक्की लाभदायक रहेगी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2650/2750 रुपए बिकने लगी है, जिसमें 13-14 प्रतिशत नमी वाला माल बताते हैं। उत्पादक मंडियों में नमी के हिसाब से 2325/2350 रुपए मक्की के भाव चल रहे हैं।
Millet: consumption seems high
New Delhi, 09 January (NNS): The production of millet reported to be high, despite all this, the demand of millet showed uptrend from the stockists due to the constant buying from the ethanol companies of wheat and maize. This year, almost 35/37 percent of millet of UP and Rajasthan has been included in the foodgrains, due to this reason, the competitive buying seems constant in the poultry and the distillery plants and in Mauli Barwla reach, it is being traded at Rs 2620/2650 per quintal. The stock of UP, Haryana and Rajasthan has been started arriving constantly, but the buying of the stock reported to be constant from Haryana and Punjab. Now, the distillery planters have been purchasing the stock at the current level, due to which, there is no possibility of more downtrend in the prices and the trade will be profitable during the near future.
बाजरा-अतिरिक्त खपत बढ़ी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) बाजरे का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी मक्की और गेहूं इथेनॉल कंपनियों की लिवाली से बाजरे में स्टॉकिस्टों की पकड़ बढ़ गई है। इस बार यूपी राजस्थान का बाजरा 35-37 प्रतिशत शुरू में ही खाद्यान्नों में हो गया, जिस कारण पोल्ट्री व डिस्टलरी प्लांटों की भी प्रतिस्पर्धात्मक खरीद शुरू हो गई है तथा मौलीबरवाला पहुंच में 2620/2650 रुपए बिक गया है। यूपी हरियाणा राजस्थान का माल आ रहा है, लेकिन लगातार हरियाणा पंजाब की खरीद चल रही है, डिस्टिलरी प्लांट वाले भी खरीद रहे हैं, जिससे और घटने की गुंजाइश इस बार नहीं है तथा आगे व्यापार भरपूर लाभदायक रहेगा।
Masoor: may show more uptrend
New Delhi, 09 January (NNS): The production of masoor reported to be high, despite this, there is a lack of old stock in Mungaoli, Ganj Basauda and Saagar line. Presently, its prices have been quoted at Rs 6675/6700 per quintal. The stock of Canada has not been available at the sluggish prices because recently, the prices have increased by $10/15 per tonne, in these circumstances; there is no risk in the trade at the current level.
मसूर-थोड़ी और तेजी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) मसूर का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी पुराना स्टॉक मुंगावली गंज बासौदा सागर लाइन का मंडियों में नहीं बचा था। फिलहाल ठहराव के बाद इसके भाव 6675/6700 रुपए बोल रहे हैं। कनाडा की मसूर, सस्ते पड़ते की नहीं मिल रही है , क्योंकि वहां हाल ही में 10-15 डॉलर प्रति टन की और तेजी आ गई है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मसूर में जोखिम नहीं है।
Urad: possibility of again improvement
New Delhi, 09 January (NNS): The crop of urad has been sown in around 5.5 lakh hectares in all the producing states including MP and Maharashtra, whereas, its sowing was almost 3 lakh hectares during the previous year, despite all this, the arrivals of the stock seems high from Saharanpur, Gangoh and Behjoi line of Western UP. The urad of Maharashtra and MP may show downfall because of the heavy rainfall in September, due to which, its gross production reduced from 45 lakh metric tonnes to 40 lakh metric tonnes. Presently, there is a lack of urad stock in all the markets including Chennai, Mumbai, Kolkata and Delhi. The stock which is arriving has also been milling constantly, due to which, the prices have been available at Rs 8700 per quintal and the small stock also being quoted at Rs 8100 per quintal.
उड़द-फिर सुधार संभव
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) उड़द की बिजाई मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित सभी उत्पादक राज्यों में साढ़े पांच लाख हैक्टेयर भूमि में हुई थी, जबकि गत वर्ष यह बिजाई साढ़े तीन लाख हेक्टेयर के आसपास ही हुई थी। इन सब के अलावा पश्चिमी यूपी के सहारनपुर गंगोह बहजोई लाइन के माल जोरों पर आ रहे हैं। महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश के माल सितंबर में बरसात की मार से उत्पादकता घटने का अनुमान है, जिससे सकल उत्पादन 45 से घटकर 40 लाख मीट्रिक टन के आसपास रह जाने की संभावना है। इधर वर्तमान में चेन्नई मुंबई कोलकाता दिल्ली किसी भी मंडी में उड़द का स्टॉक नहीं है, जो माल आ रहा है, वह मिलिंग में जा रहा है, जिससे 8700 रुपए प्रति किलो से घटने की भी अभी गुंजाइश नहीं है, छोटा माल 8100 रुपए बोल रहे हैं।
Moong: should purchase from here
New Delhi, 09 January (NNS): The government has been purchasing the stock of moong at the minimum support price in Maharashtra and Rajasthan, due to which, there, the markets have been ruling at the higher level. The crop of moong has been started arriving from Rajasthan from the last three months and there, its sowing increased by one and a half times, but no new crop will likely to arrive during the near future, due to which, the market may likely to remain high. The demand of the mills reported to be strong in these prices and the sale of its dhoya chilka have been started improving, due to this reason, the market may show uptrend. The moong which was being quoted at Rs 7400/7500 per quintal, now, there is no possibility of more downtrend in the prices and the prices may increase by Rs 200/300 per quintal due to the increased sale of its dal.
मूंग-यहां से खरीद करिए
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) महाराष्ट्र राजस्थान में सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर काफी हो चुकी है, जिससे वहां की मंडियां तेज हो गई हैं। पिछले 3 महीने से राजस्थान की फसल आ रही है तथा वहां भी बिजाई डेढ़ गुनी हुई थी, लेकिन और कोई फसल आने वाली नहीं है, जिससे बाजार अभी और तेज लग रहा है, इन भावों में दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई है तथा धोया छिलका की बिक्री सुधरने लगी है, जिस कारण बाजार में करेक्शन आता रहेगा तथा तेजी बनती जाएगी। जो मूंग 7400/8300 रु प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है, इसमें मंदा भी नहीं आएगा, बल्कि दाल की बिक्री अच्छी निकलने पर 200/300 रु और बढ़ सकते हैं।
Tur: possibility to remain strong
New Delhi, 09 January (NNS): The new crop of tur has been started arriving in Maharashtra and Karnataka, due to this reason, almost 90 percent of desi stock has already been sold out. On the other hand, the sellers are not selling the spot shipments of tur at the sluggish prices in Burma and the shipments of September and October have been quoted at $10/20 per tonne, in these circumstances, the tur is being traded at Rs 78 per kg and the prices may increase by Rs 3/4 per kg.
तुवर-कुछ और मजबूती संभव
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) तुवर की नई फसल महाराष्ट्र कर्नाटक में आने लगी है,जिस कारण देसी माल 90 प्रतिशत बिक चुका है। उधर बर्मा में मंदे भाव की तुवर हाजिर शिपमेंट की बिकवाल कम आ रहे हैं तथा सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के भाव 10-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोल रहे हैं, इन परिस्थितियों में जो तुवर आज 78 रुपए बिक रही है आगे अभी 3/4 रुपए किलो की और तेजी लग रही है।
Gram desi: possibility to increase again
New Delhi, 09 January (NNS): There were around 80 lakh metric tonnes of gram desi reported to produce, whereas, the consumption was around 123 lakh metric tonnes. Presently, the import deals of January and February delivery have been ruling at the lower level from Australia, due to which, the market showed heavy downfall. At Lawrence Road, the buyers are not buying the stock at the current level despite the lack of stock at Lawrence Road, due to which, the prices of gram Rajasthan have been quoted at Rs 6750/6780 per quintal, but the prices may gain by Rs 200/300 per quintal on seeing the consumption and the delivery of January and February reported to be incapable, in this situation, the market may show uptrend during the near future.
देसी चना -फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन हमारा 80 लाख मीट्रिक टन का व्यापारियों के मुताबिक हुआ है, जबकि खपत 123 लाख मीट्रिक टन की है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया से आयात सौदे जनवरी फरवरी डिलीवरी में भारी मंदे भाव में देने लगे हैं, जिससे बाजारों में दहशत के चलते लुढ़क कर पानी पानी हो गया है। लॉरेंस रोड पर माल की कमी के बावजूद भी कोई लिवाल नहीं है, जिससे 6750/6780 रुपए प्रति कुंतल राजस्थानी चना बोलने लगे हैं, लेकिन आगे खपत को देखते हुए एक बार फिर 200/300 रुपए बाजार बढ़ सकते हैं तथा जनवरी फरवरी में जितने सौदे हुए हैं, उतनी डिलीवरी दे पाने में असमर्थता आएगी, इन स्थिति में बाजार दोबारा आगे चलकर बढ़ सकता है।
Rajma chitra: no trade of more uptrend
New Delhi, 09 January (NNS): This year, the production of rajma chitra reported to be bumper due to higher sowing of Pune, Satara, Waai, Khatav, Mayini and Baduch line, due to this reason, the market fell down by Rs 70/80 per kg, but the demand of the stock showed improved trend at the lower level, due to which, the prices may not show more downfall. Now, the rajma chitra of China has been decreasing constantly from October to November shipments and the market may not show more downfall on seeing the production. Therefore, it is profitable to trade after some time during the coming days.
राजमां चित्रा- तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा की बिजाई इस बार पुणे सतारा वाई खटाव माइनी बड़ूच लाइन में अधिक होने से उत्पादन भी बंपर हुआ है, इस वजह से लगातार बाजार टूटकर 70/80 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं, लेकिन नीचे वाले भाव में व्यापारियों की सुधर गई है जिससे मंदा रूक गया है। अभी अक्टूबर से नवंबर शिपमेंट तक का राजमां चित्रा चीन का घटने लगा है तथा उत्पादन को देखकर और मंदी लग रही है। अत: थोड़ा रुक कर स्टॉक का व्यापार करना चाहिए।
Gram kabuli: no uptrend in near future
New Delhi, 09 January (NNS): The prices of gram kabuli reduced by Rs 4/5 per kg during the current month and the market remained stable at the same level after the downfall in the prices during the last two days. The gram kabuli of Maharashtra was being sold at Rs 112 per kg before one and a half month before, but now, it is ruling at Rs 87/89 per kg. Apart from this, the prices of other stock also showed downfall in same level. It is profitable to sell the stock at the current level on seeing the stock in the producing markets. The stock of Karnataka is being traded at Rs 90 per kg. The prices of gram kabuli showed downfall in the international markets. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level.
काबुली चना- निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने में चालू माह के अंतराल 4/5 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है तथा अब दो दिन से काफी घटने के बाद बाजार ठहर गया है। जो काबुली चना महाराष्ट्र का डेढ़ माह पहले 112 रुपए बिका था, उसके भाव 87/89 रुपए रह गए हैं तथा इसी अनुपात में अन्य मालों में भी गिरावट आ गई है। उत्पादक मंडियों में माल को देखते हुए वर्तमान भाव में एक बार माल बेचते रहना चाहिए। कर्नाटक का 90 रुपए बिक रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के काफी नीचे भाव चल रहे हैं। अत: एक बार माल बेचना चाहिए।
Pea: no uptrend
New Delhi, 09 January (NNS): The import deals are being traded at Rs 31.5/32 per kg from the various countries, whereas, the consumption increased by 30 percent due to the uptrend in the prices in other pulses. Almost 70 percent of pea is being consumed in five states of Eastern India. Therefore, the prices may not show more downfall at the current level. It is not profitable to sell the stock at the current level. Here, pea also being sold at Rs 34/35 per kg and the filtered stock also reported to be sold at Rs 37/38 per kg.
मटर-तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर के आयात सौदे विभिन्न देशों से 31.5/32 रुपए प्रति किलो के बीच होने लगे हैं, जबकि इसकी खपत अन्य दलहनों में आई भारी तेजी के चलते 30 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ गई है, पूर्वी भारत के पांच राज्यों में 70 प्रतिशत अधिक मटर खप रही है। अत: अब वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, जो व्यापार हो रहा है, इसमें घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए। यहां मटर 34/35 रुपए प्रति किलो बिक रही है तथा छनी हुई मटर 37/38 रुपए तक बिकने की खबर है।
