New Delhi, 04 December (NNS): The government has been selling the stock of wheat through tender via OMSS from the last month and the stock limit 10 metric tonnes has been set for the retailers from August, now, it reduced to 8 metric tonnes and the processing units are getting 60 percent of monthly stock rather than 70 percent, due to this reason, the traders are not purchasing the stock at the current level. As a result, the market declined to Rs 2760/2885 per quintal. The production of wheat reported to be high, due to this, huge amount of stock has been lying in productive, distributive and consuming industries. Now, it has to be noticeable that for how much days the government will sell the tender. Presently, huge amount of stock has been available.
गेहूं-घटने की उम्मीद
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले नवंबर माह से ही सरकार द्वारा गेहूं ओ एम एस एस के माध्यम से टेंडर द्वारा बेचना शुरू कर दिया गया है। तथा अगस्त माह से ही जो स्टॉक सीमा रिटेलर के लिए 10 मैट्रिक टन थी, उसको घटाकर 8 मीट्रिक टन कर दिया गया है तथा प्रोसेसिंग करने वाली यूनिटों को मंथली 70 प्रतिशत स्टाक की बजाय 60 प्रतिशत कर दिया गया है, इस वजह से बाजार में लिवाल पीछे हट गए हैं। फलत: इसमें 2760/2885 रु प्रति क्विंटल पर बाजार नीचे आ गए हैं। गेहूं का उत्पादन अधिक होने से उत्पादक वितरक एवं खपत वाली मंडियों में अभी प्रचुर मात्रा में माल पड़ा हुआ है। आगे देखना यह है कि सरकार टेंडर द्वारा माल कितने दिनों तक बेचा जा रहा है। फिलहाल गेहूं की उपलब्धि इस बार भरपूर मात्रा में है।
Fine rice: no possibility to decrease
New Delhi, 04 December (NNS): There were around 65/70 lakh bags of new paddy reported to arrive in the markets of Haryana, Punjab, Haryana, UP and Rajasthan. There, its prices gained to Rs 3000/3200 per quintal in the markets. The prices showed heavy increment due to the higher demand of rice from the exporters, but the traders are not selling the stock at the higher rates. The reality is that the demand seems weak from the exporters in the previous month, but the prices of both rice sela and its steam gained by Rs 300/400 per quintal due to the constant demand from the last 10/12 days. Here, the selling pressure seems weak in the mills, but the arrivals reported to be weak despite the favourable weather conditions. Here, the shipments have been started from the next month, on seeing this, the rice sela 1718 also selling at Rs 6200/6300 per quintal. Similarly, there is no possibility of more uptrend in the prices of rice 1401, 1408 along with 1509 during the coming days.
बारीक चावल-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) नये धान की आपूर्ति हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में 65-70 लाख बोरी के करीब हो रही है, वहां भाव बढ़कर 3000/3200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में रह गए थे। चावल में निर्यातकों की मांग बढ़ जाने से बाजार तेजी लिए बना हुआ था, लेकिन बढ़े भावों में बेचू कम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की पिछले माह में मांग काफी कमजोर रह गई थी, लेकिन पिछले 10-12 दिनों से लगातार मांग चलने से चावल सेला एवं स्टीम के भाव 300/400 रुपये उपर आ गए हैं। इधर राइस मिलों में धान का प्रेशर नहीं है, लेकिन मौसम खुलने के बावजूद भी धान की आवक नहीं पढ़ पा रही है। इधर शिपमेंट अगले महीने से फिर होने वाले हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 6200/6300 रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
Maize: heavy shortage of demand
New Delhi, 04 December (NNS): The demand of maize reported to be weak in the companies of MP and Rajasthan, due to this, the market showed heavy downfall. However, some exporters started purchasing the stock at the lower level, but now, the average quality maize also selling at Rs 1600/1700 per quintal and the buying of inferior quality maize also reported to be pale as comparatively and the prices have been ruling at the higher level in Bangladesh, and there is no possibility of more uptrend in the prices. In Haryana and Punjab reach, the stock of MP has been ruling at Rs 2000/2150 per quintal and in Bihar, it is being available at Rs 2250 per quintal respectively and there is no possibility of more downfall in the prices. Therefore, the trade will be profitable at the current level.
मक्की-ग्राहकी की भारी कमी
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में कंपनियों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से बाजार टूट कर पानी पानी हो गया है। हालांकि नीचे वाले भाव में कुछ निर्यातक माल पकड़ने लगे हैं, लेकिन अभी 1600/1700 रुपए प्रति कुंतल एवरेज क्वालिटी की मक्की बिक रही है, नीचे वाली मक्की का कोई लिवाल नहीं हैं, आगे बांग्लादेश में भाव ऊंचे चल रहे हैं, उसका निर्यात होने पर मक्की में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। जो व्यापार हरियाणा पंजाब पहुंच में एमपी के माल का 2000/2150 एवं बिहार के 2250 रुपए चल रहे हैं, उसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। अत: वर्तमान भाव पर माल लेकर चलना चाहिए।
Millet: not likely to decrease
New Delhi, 04 December (NNS): Both the harvesting and threshing of millet has already been over in Rajasthan, UP and Haryana, despite this, the stockists are not purchasing the stock at the current level because the processing of millet seems weak in the consuming industries due to the weak prices of maize. This year, the arrivals of the stock reported to be feeble in prayagraj, Itawa, Etah and Mainpuri line, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
बाजरा-अब मंदे का समय नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे की कटाई-मड़ाई यूपी राजस्थान हरियाणा में समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद भी वर्तमान भाव में खरीद करने से स्टाकिस्ट कतरा रहे हैं, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे होने से खपत वाले उद्योगों में बाजरे के प्रोसेसिंग कम हो रही है। प्रयागराज इटावा एटा मैनपुरी लाइन का बाजरा इस बार काफी कम आया है, इन परिस्थितियों में अब यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है।
Masoor: no expectations to increase
New Delhi, 04 December (NNS): The production of masoor reported to be high as compared to the previous year, but the consumption was around 28 lakh metric tonnes, due to this, the domestic production of masoor reported to be around 16 lakh metric tonnes. On the other hand, the prices of masoor have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the import prices have been ruling at the higher level. In Bilti, masoor prices also ruling between Rs 6940/6950 per quintal amid profit taking selling from the last fortnight. The masoor of Canada also selling at Rs 6120/6130 per quintal. Now, there is no possibility of more decrement in the prices, but the market will remain stable at the same level during the coming days.
मसूर-यहां से तेजी संभव
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) मसूर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा अधिक हुआ है, लेकिन खपत हमारी 28 लाख मीट्रिक टन है, इसलिए 16 लाख में घरेलू उत्पादन ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मसूर के ऊंचे भाव हैं, जिससे आयात पड़ता आगे आने वाले का ऊंचा पड़ रहा है। यहां पिछले पखवाड़े से मुनाफा वसूली बिकवाली के चलते यहां मसूर बिल्टी में 6940/6950 रुपए प्रति कुंतल के आसपास चल रही है। कनाडा की मसूर 6120/6150 बिक रही है। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि थोड़ा ठहरकर फिर तेजी आएगी।
Urad: should purchase the stock at the current level
New Delhi, 04 December (NNS): The sowing of urad reported to be good from Saharanpur and Gangoh line due to the unfavourable weather conditions and the crop also seems good, due to this, the prices may not show uptrend from the last one month. Now, the traders of Chennai are not selling the stock at the current level. On the other hand, here also, the spot shipments have been quoted up by Rs $5/10 per tonne because of the unfavourable weather conditions in Burma. No new crop of domestic crop will likely to arrive in the near future, in these circumstances, it is being traded at Rs 7850 and Rs 7150 per quitnal. Here, the selling of the stock seems feeble after the downfall of the spot stock of Chennai, due to this, the market may increase during the coming days.
उड़द-वर्तमान भाव में खरीद करिए
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) मौसम अनुकूल होने से सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द की बिजाई अच्छी हुई थी, तथा फसल भी बढ़िया आई थी जिससे पिछले एक महीने से उड़द की तेजी को विराम लग गया है। अब इन भाव में चेन्नई से भी ज्यादा घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं। उधर बर्मा में मौसम खराब होने से वहां भी 5-10 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर हाजिर शिपमेंट का व्यापार सुनने में आ रहा है। आगे घरेलू कोई फसल निकट में आने वाली नहीं है इन परिस्थितियों में 7850 एवं 7150 रु प्रति कुंतल की उड़द के व्यापार में दूर-दूर तक रिस्क नहीं लग रहा है। इधर हाजिर माल की चेन्नई गिरावट के बाद अब बिकवाल कम आ रहे हैं। इसलिए बाजार बढ़ सकता है।
Moong: should purchase the stock at the current level
New Delhi, 04 December (NNS): No new crop of moong will likely to arrive in the near future and the arrival pressure of inferior quality stock seems constant in Rajasthan and the selling of the stock has already been sold out. The government has been purchasing the stock of moong at the minimum support price of Rs 8768 per quintal in some areas, in these circumstances, the selling pressure seems weak. Both the inferior and superior quality stock of Rajasthan also selling at Rs 5000/7000 per quintal. The best selected stock also being quoted at Rs 7400/7600 per quintal.
मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) मूंग की कोई फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा जो हल्के भारी माल राजस्थान में प्रेशर बना रहे थे, वह काफी बिक चुके हैं। कुछ क्षेत्रों में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 8768 रुपए प्रति कुंतल के भाव में छिटपुट खरीद भी की जा रही है तथा पहले भी हो चुकी है, इन परिस्थितियों में और बिकवाली का प्रेशर घट गया है। राजस्थान के हल्के-भारी माल 5000/7000 रुपए बिक रहे हैं। बढ़िया सिलेक्टेड 7400/7600 रुपए तक बोल रहे हैं।
Tur: no risk in the trade
New Delhi, 04 December (NNS): The sowing of kharif season seems high, but the crop gets affected due to the constant rainfall in September and October. Here, the demand from the mills have been started increasing from the last three to four days after the stock has already been sold out at the lower level from Chennai during the previous days, due to this reason, the prices of lemon tur rose from Rs 6800 to Rs 6900 per quintal. The old stock of Maharashtra has also been arriving and the new stock has also arriving in Solapur line, but the prices seem high as per the quality. Now, the upcountry demand also improving at the lower level, on seeing this, the market has not showed downfall, but there is no possibility of long uptrend in the prices. It is expected that the market may increase by Rs 200 per quintal from here.
तुवर-अब व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की बिजाई खरीफ सीजन वाली ज्यादा हुई है, लेकिन सितंबर-अक्टूबर की बरसात के फसल को व्यापक नुकसान होने के समाचार मिल रहे हैं। इधर चेन्नई से पिछले दिनों सस्ते भाव में माल बिकने के बाद अब नीचे वाले भाव में दाल मिलों की मांग पिछले 3-4 दिनों से चल रही है। यही कारण है कि नीचे में लेमन तुवर 6800 रुपए बिकने के बाद 6900 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। महाराष्ट्र के पुराने माल भी आ रहे हैं, नए भी माल छिटपुट सोलापुर लाइन में आने लगे हैं, लेकिन नमी के हिसाब से अभी पड़ते नहीं लग रहे हैं। अब नीचे वाले भाव में दाल की चालानी मांग भी सुधरने लगी है, इसे देखते हुए बाजार अभी मंदा तो नहीं है, लेकिन लंबी तेजी नहीं आएगी। यहां से 200 रुपए भाव ऊपर हो सकते हैं।
Gram desi: no downfall after the decrement
New Delhi, 04 December (NNS): The shipments of October and November has been selling at the lower level from Australia, but the arrivals of unloaded stock seems weak as compared to the small stock of Rajasthan, before this, there is a shortage of stock in the markets of Rajasthan, MP and Maharashtra and huge amount of pricked stock has been available in the markets. Presently, the stock has been available to the mills for processing. Presently, pea prices have been ruling between Rs 100/150 per quintal. Therefore, the market may not show more downfall. At Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan on standing motor have been ruling at Rs 5750 per quintal. It is expected that the market may increase due to the lack of best quality stock.
देसी चना-दलदल के बाद मंदा समाप्त
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) हालांकि अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट का चना ऑस्ट्रेलिया से काफी सस्ता मिल रहा है, लेकिन जो माल उतरा है, वह राजस्थानी चने के मुकाबले दाने छोटे होने से मिलो में कश कम बैठ रहा है, उससे पहले राजस्थान एमपी महाराष्ट्र के माल सभी मंडियों में शॉर्टेज में आ गयी है, ज्यादा डंक वाले माल मिल रहे हैं। वर्तमान में जो स्टॉक में है, वही दाल मिलों में प्रोसेसिंग हो रहा है। फिलहाल मटर के भाव 100/150 रु ऊंचे होने से देसी चना की खपत सुधर गई है। अत: अभी यहां से और मंदा नहीं लग रहा है। यहां राजस्थानी चना खड़ी मोटर में लॉरेंस रोड पर 5750 रुपए हो गया है हाजिर में बढ़ियां माल की कमी से बाजार और बढ़ सकता है।
Rajma chitra: no trade of uptrend
New Delhi, 04 December (NNS): The prices of rajma chitra showed downfall during the last one month. Both the inferior and superior quality stock has been started unloading and the selling of the stock seems constant from Waai, Satara and Pune line and the arrivals of the stock seems weak as comparatively in the markets. The importers have been started doing the deals as its prices seems feeble in China. Here, the stock of China also selling at Rs 100/103 per kg and the upcoming stock reported to be weak, in these circumstances, the prices of the stock of barsi line may show downfall during the near future.
राजमां चित्रा-अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले एक माह के अंतराल राजमां चित्रा में प्रति क्विंटल की मंदा बना हुआ है। चाइना राजमां चित्रा हल्के भारी माल उतरने लगे हैं तथा वाई सतारा पुणे लाइन के माल स्टॉक भी बिकवाली में आने लगे हैं, मंडियों से चालानी में माल अब कम आ रहा है। चीन में नीचे भाव होने से आयातकों ने सौदे ज्यादा करने शुरू कर दिए हैं। यहां चीन 100/103 रुपए प्रति किलो बिक गया है तथा आने वाला माल नीचे आकर पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी बारसी लाइन की फसल से पहले और मंदा लग रहा है।
Gram kabuli: constant selling from the markets
New Delhi, 04 December (NNS): The new crop of gram kabuli will arrive after two and two and a half months, but the market have not get support due to the selling of the stock, due to this reason, the unfiltered stock of Maharashtra also selling between Rs 6200/6400 per quintal. However, the upcoming crop expected to be weak due to the unfavourable weather conditions and the sowing of the crop, due to this reason, the further uptrend and downtrend depends on the demand and the stock seems unfavourable. Presently, both the pricked and the best coloured stock has been selling at the lower level from the producing markets, due to this, here, the prices may correct by 1/1.5 due to the panic selling.
काबुली चना-मंडियों की बिकवाली
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने की फसल आने में अभी दो ढाई महीने का समय बाकी है, लेकिन ग्राहकी की भारी कमी होने तथा स्टॉक के माल तेजी से निकलने से बाजार तेजी को समर्थन नहीं दे पा रहा है। यही कारण है कि महाराष्ट्र का बिना छना हुआ काबुली चना 6200/6400 रुपए प्रति कुंतल के बीच नरमी लिए पड़ा हुआ है। हालांकि आने वाली फसल में बिजाई एवं मौसम की प्रतिकूलता से कम आने की आशंका बनी हुई है, इस वजह से आगे की तेजी मंदी हाजिर ग्राहकी पर निर्भर करेगी। उसके अनुरूप स्टॉक नहीं है। फिलहाल एक दो प्रतिशत डंक वाले माल मोटे, बढ़िया कलर वाले उत्पादक मंडियों से सस्ते बिक रहे हैं, जिससे यहां घबराहट पूर्ण बिकवाली से एक-डेढ़ रुपए का करेक्शन आ सकता है।
Pea: no selling at the lower level
New Delhi, 04 December (NNS): Although, the prices have not showed uptrend, but its wholesale prices also selling at Rs 35/35.5 per kg at the Indian ports and the prices may fluctuate during the coming days. The crop showed downfall in Canada due to the weak sowing, due to this, there, the prices of December shipments also being quoted up by $15/20 per tonne and here, the weather seems favourable for new crop, due to this, the production expected to be weak. Almost 75/80 percent of gram desi has been started consuming gin pea. Therefore, the prices may show downfall during the coming days.
मटर-घटाकर बिकवाली नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) यद्यपि मटर में लंबी तेजी नहीं है, लेकिन वर्तमान के जो भाव भारतीय बंदरगाहों पर 35/35.5 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घटने से उत्पादन में पोल आने की खबर है, इसलिए वहां 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर दिसंबर शिपमेंट के भाव बोलने लगे हैं तथा यहां नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम होने से मौसम काफी कम होने की संभावना है। पूरे भारत में 75-80 प्रतिशत देसी चना में मटर की दाल में खप रही है। अत: इसमें दूर-दूर तक मंदा नहीं लग रहा है।
