New Delhi, 06 May (NNS): The supply of wheat has increased due to higher temperature in Uttar Pradesh, Bihar, Haryana, Punjab, Rajasthan, and Madhya Pradesh. There, the government has been doing competitive buying and total procurement has reached around 28 million metric tons, due to this reason, the prices have not showed heavy downfall, but the prices remained stable at the same level because of the higher arrival pressure. The availability of roller flour mills reported to be high on seeing the higher arrivals pressure, on seeing this, there is no possibility of more uptrend and downfall in the prices during the near future. At Lawrence Road, wheat is being traded at Rs 2670/2680 per quintal in mill reach. Now, the trade should not be done at the higher level because 20 percent of the crop is still standing in the fields.

गेहूं-अभी कुछ दिन तेजी नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति यूपी बिहार हरियाणा पंजाब राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने से बढ़ गई है। वहां सरकार द्वारा खरीद प्रतिस्पर्धात्मक की जा रही है, अब तक गेहूं की खरीद 280 लाख मीट्रिक टन के आसपास पहुंच गई है, इस वजह से ज्यादा मंदा तो नहीं आएगा, लेकिन आवक का दबाव बढ़ने से कुछ दिन ठहराव रहेगा। अभी आवक का दबाव एक बार फिर बढ़ जाने से माल की उपलब्धि रोलर फ्लोर मिलों में भरपूर हो गई है, इसे देखते हुए कुछ दिन तक ज्यादा घट बढ़ नहीं है। लॉरेंस रोड पर मिल पहुंच में गेहूं 2670/2680 रुपए चल रहा है, बाकी ज्यादा तेजी का भी व्यापार अभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि अभी 20 प्रतिशत गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है।

Rice: Improvement in both domestic and export demand

New Delhi, 06 May (NNS): The demand of rice has improved from the rice industry at the higher prices, due to which, the prices of rice sela and its steam 1509 remained stable at Rs 5750 and Rs 6550 per quintal respectively. Similarly, the prices for rice sela 1718 have reached Rs 6200/6300 per quintal. The rice mills are not selling the stock at the current prices due to the higher cost at the lower level, due to this reason; its prices have been quoted at the higher level.  The reality is that the export demand is improving rapidly and rice mills are holding stock  of paddy and rice at higher price levels, due to which, it is profitable to sell the stock at the higher level. The milling prices will lead to heavy loss. Therefore, the market may show due to the increased demand.

चावल-घरेलू व निर्यात मांग में सुधार

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) राइस उद्योग में पड़ते के अभाव में मांग सुधर गई है, जिसके चलते बाजार 1509 सेला चावल 5750 तथा स्टीम 6550 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार बढ़ गए हैं। इसी तरह 1718 प्रजाति के सेला चावल के भाव भी 6200/6300 रुपए बन गए हैं, अब नीचे वाले भाव पर लागत और महंगी हो जाने से राइस मिलें बिकवाली करने से पीछे हट गई हैं, इस कारण तेज बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यात मांग तेजी से सुधरने लगी है तथा राइस मिलों में धान एवं चावल का स्टॉक ऊंचे भाव का पड़ा हुआ है, जिससे बढ़ाकर बिकवाली करना जरूरी हो गई है। मिलिंग पड़ता भारी घाटे वाला हो गया है। अत: मांग निकलने पर बाजार और बढ़ सकता है।

Maize: Possibility to decrease

New Delhi, 06 May (NNS): The crop of maize has been started arriving constantly in Bihar, there, its prices reduced by Rs 20/30 to Rs 2150/2155 per quintal. Its best quality stock also being quoted at Rs 2170 per quintal. In Haryana and Punjab reach, its prices slipped by Rs 30/40 to Rs 2450/2470 per quintal owing to the higher arrivals. The maize of MP has been selling in the ethanol companies. The prices may show downfall on seeing the stock of Bihar.

मक्की-अभी मंदे की संभावना

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) मक्की की फसल बिहार में आ रही है, वहां भाव 20-30 रुपए घटकर 2150/2155 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। बहुत बढ़िया माल 2170 रुपए तक बोल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी आवक बढ़ने से 30/40 रुपए घटकर 2450/2470 रुपए नमी के हिसाब से बिहार की मक्की बिकने लगी है, एमपी की मक्की, इथेनॉल कंपनियों में जा रही है। बिहार के माल को देखकर बाजार में अभी और गिरावट लग रही है।

Millet: No possibility of more downfall

New Delhi, 06 May (NNS): The prices of millet reduced by Rs 30/40 per quintal owing to the profit taking selling during the current month. In Haryana and Punjab reach, its prices have been ruling at Rs 2440/2465 per quintal. The market gets affected because of the downfall in the prices of maize, but its long-term outlook will remains positive. Its no new crop will likely to arrive in the near future.  On the other hand, the stored stock has been started consuming in the markets, whereas, the stock which was selling in tender, but it has not been selling in the markets, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बाजरा-और मंदे की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) बाजरे में चालू माह के अंतराल मुनाफा वसूली बिकवाली से 30/40 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2440/2465 रुपए प्रति क्विटल भाव रह गए हैं। मकई के भाव टूटने से बाजरे पर भी उसका विपरीत प्रभाव पड़ा है, लेकिन दूरगामी परिणाम बाजरे का बढ़िया रहने वाला है। इसकी नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर मंडियों में केवल स्टाक का माल खप रहा है, उधर सरकार द्वारा टेंडर में जो माल बेचा जा रहा था, वह भी इस सप्ताह बिक्री में नहीं आया है। इन परिस्थितियों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Masoor: should take profit

New Delhi, 06 May (NNS): The new masoor crop of peak season has been arriving in Madhya Pradesh and Rajasthan, but there is a shortage of the desi stock due to the weak supply as compared to the same period of the period of the previous year. On the other hand, the stock of Canada also being quoted at higher prices, due to which, the prices of both desi and imported stock also declined from Rs 100 to Rs 50/60 per quintal. Now, it is profitable to trade at the current level, but there is no downfall in the prices. The crop showed downfall, due to which, there will be the shortage of gross production, in these circumstances, in Bilti, masoor is being traded at Rs 6600 per quintal. Now, the trade will be profitable during the near future during the near future.

मसूर-मुनाफा भी लेते रहिए

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) मसूर की नई फसल मध्य प्रदेश राजस्थान में पीक सीजन की आ रही है, लेकिन गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति कम होने से देसी माल की शॉर्टेज बनी हुई है। उधर कनाडा में ऊंचे भाव बोल रहे हैं, जिससे देसी विदेशी मसूर में पिछले एक माह के अंतराल 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आने के बाद 50/60 रुपए का करेक्शन आ गया है। अब इन भावों में एक बार मुनाफा लेना चाहिए, लेकिन मसूर की जड़ में मंदा नहीं है। फसल में पोल की खबर आ रही है, जिससे सकल उत्पादन में कमी रहेगी, इन परिस्थितियों में जो मसूर 6600 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में बिक रही है। अब इसमें व्यापार लाभदायक रहेगा।

Urad: not selling the stock at the lower level

New Delhi, 06 May (NNS): The prices of both desi and imported stock of urad strengthened at Rs 50/75 per quintal in all the domestic markets including Delhi because of the weak selling in Burma. In Chennai, both the spot and the forward deals slipped from Rs 150/200 to Rs 100 per quintal in the current week, due to its effect, here also, the urad which was being sold at Rs 7700 per quintal, but now, its prices remained firm at Rs 7775 per quintal. Urad FAQ also jumped from Rs 7200 to Rs 7250 per quintal in the last one week. Today, both the qualities have been quoted at the strong level. Apart from this, the prices may not show long uptrend on seeing the lack of demand in the ready stock, but here, the market may improve by Rs 100/150 per quintal during the coming days.

उड़द-घटाकर बिकवाल नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) बर्मा में उड़द की बिकवाली घटाकर नहीं आने से दिल्ली सहित घरेलू मंडियों में भी देसी विदेशी माल के बाजार 50/75 रुपए प्रति कुंतल मजबूत हो गए। चेन्नई में भी हाजिर एवं फारवर्ड के सौदे लगातार 150/200 रुपए प्रति क्विंटल तक घटाकर चालू सप्ताह में 100 रुपए बढ़ गए हैं। इसके प्रभाव से यहां भी जो उड़द एसक्यू 7700 बिकी थी, उसके भाव कल 7775 रुपए हो गए हैं । उड़द एफ ए क्यू के भाव भी एक सप्ताह में 7200 से बढ़कर 7250 रुपए पर उपर में आज दोनों क्वालिटी में मजबूत बोल रहे हैं। पक्के मालों में ग्राहकी की भारी कमी को देखकर उड़द में अब लंबी तेजी तो नहीं लग रही है, लेकिन यहां से 100/150 रुपए प्रति किलो बाजार सुधर सकता है।

Moong: no possibility to decrease

New Delhi, 06 May (NNS): The new crop of moong will likely to arrive after a month from UP, Bihar and Jharkhand. Both the inferior and the superior quality stock of MP has been arriving constantly. The all-round of buying of Rajasthan seems constant at the lower level, due to which, the prices reduced from Rs 7400/7900 to Rs 7200/7600 per quintal in the previous week and there is no possibility of more downfall in the prices. The trade should be done as per the needs at the current level. Here, the upcountry demand of its dal chilka and dhoya reported to be sluggish and the inferior quality stock will not the prices to go up.

मूंग-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) यूपी, बिहार, झारखंड की मूंग आने में एक माह का समय बाकी है। एमपी के हल्के भारी माल आ रहे हैं। राजस्थान की मूंग, नीचे वाले भाव में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चल रही है, जिससे बाजार गत सप्ताह 7400/7900 रुपए बिकने के बाद 7200/7600 रुपए प्रति कुंतल पर टिकी हुई है तथा इसमें और घटने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान भाव पर मूंग में जरूरत का व्यापार करना चाहिए। इधर दाल छिलका एवं धोया में चालनी मांग ज्यादा नहीं निकल रही है तथा हल्के माल उठने नहीं देंगे।

Tur: possibility to improve

New Delhi, 06 May (NNS): The prices of tur showed soft trend in Delhi owing to the feeble selling from Burma in lemon tur. Here, the prices of tur lemon quality improved by Rs 75 to Rs 7075 per quintal in the current week. In Chennai, its prices strengthened by Re 1 to Rs 66.5 per kg. In Burma, tur was being sold at $760 per tonne, but now, its prices slipped to $775 per tonne and the further deals also gained by $10/12 per tonne, in these circumstances, the market may show uptrend during the near future.

तुवर-सुधरने की उम्मीद

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) लेमन तुवर में बर्मा की बिकवाली घटाकर होने से चेन्नई दिल्ली में नरमी का रुख गत सप्ताह बना हुआ था। जो यहां चालू सप्ताह के शुरुआत में तुवर 75 रुपए सुधर कर 7075 रुपए प्रति कुंतल लेमन क्वालिटी की हो गई। चेन्नई में भी 66.5 रुपए पर एक रुपया मजबूत बोला गया। बर्मा में जो तुवर 760 डॉलर प्रति टन सीएफ बिकी थी, उसके भाव 775 डॉलर प्रति टन हो गए हैं तथा आगे के सौदे 10-12 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए बाजार यहां से और बढ़ सकता है।

Gram desi: not likely to decrease

New Delhi, 06 May (NNS): The gram desi of MP, Karnataka and Andhra Pradesh showed downfall. There, the arrivals of the stock seem weak as compared to the same period of the previous year in the markets and the all-round size of seeds seems weak. Here, the crop of Rajasthan gets affected as the summer season has already been started. Therefore, the size of the seeds reported to be weak, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the prices of gram Rajasthan also being traded at Rs 5790/5800 per quintal.

देसी चना-अब मंदा बिल्कुल नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के माल में पोल की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं, वहां की मंडियों में नया चना गत वर्ष के समान अवधि की तुलना में कम आ रहा है तथा दानें भी चारों तरफ छोटे बताए जा रहे हैं। इधर गर्मी पहले शुरू हो जाने से राजस्थान की फसल पर भी प्रतिकूल पड़ने वाला है। अत: दाने छोटे पड़ गए है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। यहां राजस्थानी चना 5790/5800 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है।

Rajma chitra: uptrend after the correction

New Delhi, 06 May (NNS): The production of rajma chitra reported to be high, despite this, the market gained by Rs 300 per quintal in the previous week due to the strong demand from the all-round traders and the stockists. Here, the prices of Indian Brazil and best quality stock also being quoted at Rs 10200 and Rs 10400 per quintal respectively, due to its effect, the market of China also being quoted at the higher level. In China, the prices have been ruling at the higher level, due to which, the prices of rajma chitra may show uptrend during the near future.

राजमां चित्रा-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी नीचे वाले भाव में चौतरफा चुगाई वाले व्यापारियों एवं स्टॉकिस्टों की की पकड़ मजबूत होने से पिछले सप्ताह बाजार 300 रुपए ऊपर नीचे होकर सप्ताह में तेजी लिए बंद हुआ। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 10200 रुपए प्रति कुंतल एवं बढ़िया माल 10400 रुपए तक भी बोला गया। इसके प्रभाव से चीन के भी बाजार बढ़ाकर बोले गए। चीन में इस बार भी ऊंचे भाव चल रहे हैं, जिससे अभी बाजार सभी राजमां चित्रा तेज रहने वाला है।

Gram kabuli: no logic of downfall

New Delhi, 06 May (NNS):  The production of gram kabuli reported to be weak, but the market has remained under pressure owing to the weak demand and huge amount of new and the old stock has been lying in the markets. The arrivals of the stock showed heavy uptrend in the producing markets. Here, the gram kabuli of Maharashtra and Gujarat also being quoted at Rs 70/71 and Rs 66/68 per kg respectively after the March closing. The new stock of Gujarat also reported to be sold after the downfall of Rs 2 per kg during the previous week. The market may show downfall on seeing the lack of demand during the near future, but it is profitable to purchase the stock at the lower level because the prices of gram kabuli may show uptrend in the international markets during the near future.

काबुली चना-अब घटने का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन अधिक नहीं हुआ है, लेकिन स्टॉक नये पुराने माल का ज्यादा बचने तथा ग्राहकी कमजोर होने से बाजार दबा हुआ है। उत्पादक मंडियों में आवक काफी बढ़ गई है। इधर मार्च क्लोजिंग के बाद महाराष्ट्र का काबुली चना 70/71 रुपए एवं गुजरात का 66/68 रुपए प्रति किलो के बीच चल रहा है। पिछले सप्ताह 2 रुपए घटकर गुजरात के नये माल बिकने की खबर थी। चौतरफा ग्राहकी की कमी को देखते हुए बाजार अभी कुछ और घट सकता है, लेकिन घटे भाव में माल पकड़ते रहना चाहिए, क्योंकि इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के ऊंचे भाव चल रहे हैं।

Pea: no more downfall

New Delhi, 06 May (NNS): This year, the production of pea expected to be weak because the sowing of the crop reported to be weak in the producing areas of MP and UP. However, the government has increased the duty free import till May, due to this, t he market may decrease by Rs 500/600 per quintal, after this, the prices went up by Rs 150/175 per quintal and the market may not show downfall on seeing the weak loading from Canada. Therefore, the market may show uptrend because the domestic crop seems unfavorable. In Canada, its prices have been quoted up by $15/20 per tonne. The old stock has been selling at the sluggish rates, due to this reason, the market may show uptrend during the near future.

मटर- मंदे का समय समाप्त

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) मटर का उत्पादन इस बार काफी कम रहने की संभावना है, क्योंकि यूपी एमपी के उत्पादक क्षेत्रों में बिजाई काफी कम हुई है। हालांकि सरकार द्वारा शुल्क मुक्त की अवधि मई तक बढ़ा दी गई है, इससे बाजार 500/600 रुपए प्रति कुंतल घटने के बाद दो दिनों में 150/175 रुपए बढ़ गए हैं तथा कनाडा से लोडिंग कम को देखते हुए और घटने के आसार नहीं हैं। अत: फिर बाजार एक बार बढ़ जाएगा, क्योंकि घरेलू फसल अनुकूल नहीं है। पिछले दिनों नोटिफिकेशन आते ही कनाडा में 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोलने लगे। पुराना माल औने-पौने भाव में कट गया है, जिस कारण अब यहां से बाजार तेज लग रहा है।

Guar gum: likely to remain firm

New Delhi, 06 May (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held firm at Rs 9400/9500 per quintal owing to the increased demand from the gum powder manufacturers and weak selling from the stockists. Guar prices also being quoted at Rs 5000/5050 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, guar prices also ruling at Rs 4700/4800 per quintal in loose. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent downfall. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

ग्वार गम: ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने तथा घटे भाव पर स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9400/9500 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5000/5050 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। हाल ही में आईं गिरावट को देखते हुए भविष्य मे इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार वर्तमान भावो के आसपास रूका रह सकता है।