‘New Delhi, 14 May (NNS): The arrivals of wheat showed downfall in MP, UP, Haryana, Rajasthan and Punjab due to the constant rainfall during the previous days, but the arrival pressure of the stock showed uptrend in the markets because of the clear and intense heat during the last one week, due to this reason, the procurement of wheat may show uptrend. The arrivals of the stock has been started arriving constantly in all the states. In Rajasthan, the state government is providing the bonus of Rs 150 per quintal. In MP, the bonus is of Rs 40 per quintal. The procurement of wheat reported to be high in Punjab and Haryana as compared to the previous year, whereas, there is disappointment in MP and UP, but the prices may increase there. Therefore, the market has remained under pressure after the increment in the prices because of the constant arrivals of both inferior and superior quality stock.
गेहूं-और तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) पिछले दिनों मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा राजस्थान पंजाब में बरसात होने से वहां गेहूं की आवक घट गई थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से मौसम गर्म एवं साफ होने से मंडियों में आवक का दबाव काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि गेहूं की खरीद आगे बढ़ सकती है। सभी राज्यों में आवक भी तेजी से बढ़ने लगी है, राजस्थान में 150 रुपए प्रति कुंतल तक बोनस राज्य सरकार दे रही है, इधर मध्य प्रदेश में 40 रुपए बोनस दे रही है। पंजाब एवं हरियाणा में गत वर्ष की अपेक्षा खरीद अधिक हुई है, जबकि मध्य प्रदेश एवं यूपी में निराशा है, लेकिन वहां भी बढ़ने की संभावना है। अत: पिछले महीने आई भारी तेजी के बाद बाजार दबे हुए हैं, क्योंकि हल्के भारी माल ज्यादा आ रहे हैं।
Fine rice: should purchase at the lower level
New Delhi, 14 May (NNS): The supply of paddy has already been sold out in the states of North India, due to this, the demand of fine rice showed strong trend in the mills. The prices of fine rice slipped by Rs 100/150 per quintal during the last 10/12 days, due to this reason, the trade should be done at the lower level in truck load as per the quality and it is expected that the prices may increase after the correction because the crop gets affected due to the previous rainfall, in these circumstances, it is profitable to purchase all varieties of basmati paddy at the current level.
बारीक चावल-अब घटे भाव पर खरीदिए
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति लगभग समाप्ति से स्टॉक के माल में राइस मिलों की पकड़ मज़बूती बनी हुई है। पिछले 10-12 दिनों के अंतराल 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। जिस कारण चावल भी क्वालिटी अनुसार ट्रक लोड में घटाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए।
Maize: no uptrend in near future
New Delhi, 14 May (NNS): The arrival pressure of moisture and dry maize showed uptrend in Bihar, due to this, there, the prices of maize have been ruling at Rs 1850/1950 per quintal as per the quality. In Haryana and Punjab reach, the prices of dry maize in Bihar also ruling at Rs 2250 per quintal and there is no fixed price of moisture stock. Here, nominal amount of maize has been started arriving in Behraich line which is being traded at Rs 2150/2160 per quintal. The arrival pressure of maize may increase in the first week of June, on seeing these circumstances, the trade should not be done at the higher level and the market may increase in the near future.
मक्की-निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) बिहार में नमी व सूखी मक्की का दबाव बढ़ने से वहां क्वालिटी के हिसाब से 1850/1950 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है। बिहार की सूखी मक्की हरियाणा पंजाब पहुंच में 2250 रु बिक रही है तथा नमी वाली का कोई भाव नहीं है। इधर यूपी के बहराइच लाइन में भी नई मकई की आवक छिटपुट होने लगी है, जो 2150/2160 रु प्रति कुंतल बिक रही है। यहां के माल का दबाव जून के प्रथम सप्ताह में पूरी तरह बढ़ जाएगा, इन परिस्थितियों को देखते हुए अभी मक्की में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए तथा आगे चलकर बाजार और दब सकता है।
Millet: no risk in the trade
New Delhi, 14 May (NNS): This year, the sale seems weak in the consuming industries because its consumption showed downfall in the industries amid downfall in the prices of wheat. Now, the arrival pressure of maize seems in the markets. On the other hand, the arrival pressure of kharif stock reported to be weak and the kharif crop will likely to arrive in the near future, in these circumstances, the prices of millet have been ruling at Rs 2170/2180 per quintal in Mauli and Barwala reach and the prices will be profitable after stability and the arrivals of bold rice seems weak, due to this, the market may increase in the near future.
बाजरा- व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) बाजरे की बिक्री इस बार खपत वाली इंडस्ट्रीज में कम हो गई है, क्योंकि मक्की गेहूं सब सस्ते होने से उसकी खपत उद्योगों में घट गई। अब चारों तरफ गेहूं मक्की दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर आने वाली गर्मी की फसल भी कम बता रहे हैं तथा खरीफ की फसल आने में अभी काफी लंबा समय बाकी है, इन परिस्थितियों में जो बाजरा 2170/2180 रुपए प्रति कुंतल के बीच मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें कुछ दिन ठहरने के बाद लाभ मिलेगा, इसके अन्य मोटे अनाज इस बार कम आ रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार और आगे तेज लग रहा है।
Masoor: may increase after the correction
New Delhi, 14 May (NNS): This year, the arrivals of masoor went down by 7/8 percent in Canada, due to this, the market showed uptrend. The arrivals of domestic crop reported to be weak because the yield of small masoor has been started decreasing constantly, due to this reason, the prices of both Canada and desi stock showed heavy increment. Here, the stock of Canada and desi masoor in Bilti also ruling at Rs 6100 and Rs 6800/6825 per quintal respectively as per the quality. Therefore, the market may increase in the near future.
मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) कनाडा में भी इस बार फसल में 7-8 प्रतिशत की कमी होने से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। घरेलू फसल इस बार भी कम आई है, क्योंकि छोटी मसूर की खेती धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। यही कारण है कि कनाडा एवं देसी दोनों ही मालों में तेजी का रुख बना हुआ है। यहां कनाडा के माल 61 रुप एवं देसी मसूर बिल्टी में 6800/6825 रुपए ढाई किलो कंडीशन की क्वालिटी अनुसार बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में और बढ़ने के आसार है।
Urad: higher import prices
New Delhi, 14 May (NNS): The running racks of urad from Chennai have been started unloading during the previous week. On the other hand, the market has remained under pressure due to the weak sale. The importers are taking profit after the selling of unloaded containers, due to this reason, the fulfilment of stock reported to be constant in pipeline. The prices have remained under pressure in Chennai due to the constant delivery of the stock during the last three to four days. The prices of urad FAQ and SQ remained stable at Rs 8250 and Rs 8850 per quintal respectively due to the improved demand from the mills. The prices of urad may not show more downfall because no new crop will likely to arrive in the near future and the consumption of dal dhoya and chilka may increase for the wedding, in these circumstances, the trade should be done at the current level.
उड़द-आयात पड़ता महंगा
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के पिछले सप्ताह काफी उतर गए हैं। वहीं दाल की बिक्री कमजोर होने से बाजार दबा हुआ है। आयातक पहले के उतरे कंटेनरों को बेचकर मुनाफा खाने लगे हैं, इस वजह से पाइपलाइन में माल की पूर्ति बराबर बनी हुई है। गत तीन-चार दिनों के अंतराल डिलीवरी मिलने से बाजार चेन्नई में काफी दब गए हैं। दाल मिलों की मांग सुधरने से एफएक्यू 8250 एवं एस क्यू 8850 रुपए प्रति क्विंटल गये हैं। आगे उड़द और मंदा नहीं है, क्योंकि कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल धोया एवं छिलका खपत शादियों हेतु बढ़ जाएगी, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।
Moong: no possibility of more increment
New Delhi, 14 May (NNS): Almost 90 percent of both inferior and superior quality stock of Rajasthan has already been sold out in the markets. Now, the best quality stock of Rajasthan also jumped to Rs 7500/8200 per quintal as per the quality and the inferior quality stock also went down by Rs 100 to Rs 6500/7000 per quintal. The new crop of moong will likely to arrive in the near future, on seeing this, the trade should not be done at the higher level during the coming days.
मूंग-अब तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग 90 प्रतिशत निबट चुकी है। अब राजस्थान के बढ़िया माल क्वालिटी अनुसार मूंग 7500/8200 रुपए प्रति क्विंटल पर काफी बढ़कर रुकी हुई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की घटत पर 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल विलंब से आने वाली है, इसे देखते हुए इन भावों में ज्यादा व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: prices may increase intermittently
New Delhi, 14 May (NNS): This year, the arrivals of tur crop reported to be weak in Maharashtra, MP and Karnataka. Apart from this, 68/70 percent of the crop has been purchased by the mills of Katni line. The milling of the crop seems constant in the mills of Jalgaon, Jalana and Akola line of Maharashtra. The pries of lemon tur rose to Rs 7950 per quintal owing to the selling of the containers at the higher level during the previous days. In Chennai, it is being quoted at Rs 7650 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices of tur on seeing the gross production and the procurement will be profitable at the current level.
तुवर-रुक-रुक कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की फसल कम आई है, जिसमें 68-70 प्रतिशत कटनी लाइन की दाल मिलों ने माल खरीद लिया है, महाराष्ट्र के माल जलगांव जालना एवं अकोला की दाल मिलों में मिलिंग हो रहा है। लेमन तुवर के पिछले दिनों काफी कंटेनर बिक जाने से बाजार बढ़ कर 7950 रुपए प्रति कुंतल पर यहां आ गये हैं, चेन्नई में 7650 रुपए बोलने लगे हैं। सकल उत्पादन में कमी को देखते हुए वर्तमान भाव की तुवर में और घटने की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव पर खरीद भरपूर लाभ दे जाएगा।
Gram desi: no risk in the trade
New Delhi, 14 May (NNS): The supply of gram desi of Rajasthan reported to be unfavourable, but its quality seems inferior, due to this, its prices have been ruling at Rs 5650/5675 per quintal. The prices of gram Australia also ruling at Rs 5700/5760 per quintal. The prices of its dal showed downfall, the trade of gram desi will be profitable at the current level on seeing the higher import prices and gross production. This year, the gross production reported to be around 90 lakh metric tonnes, whereas, the consumption expected to be around 140 lakh metric tonnes.
देसी चना-व्यापार में रिस्क बिल्कुल नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) राजस्थान के देसी चने की आपूर्ति समय के अनुकूल नहीं बढ़ पा रही है, लेकिन क्वालिटी काफी हल्की आने से उसके भाव 5650/5675 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना 5700/5760 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है। दाल में भी काफी गिरावट आ गई है, लेकिन सकल उत्पादन एवं आयात महंगे को देखते हुए वर्तमान भाव के चने में आगे चलकर भरपूर लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। इस बार भी सकल उत्पादन 90 लाख मैट्रिक टन से अधिक होने का अनुमान नहीं है, जबकि हमारी खपत 140 लाख मीट्रिक टन की है।
Rajma chitra: profitable at the current level
New Delhi, 14 May (NNS): The sowing of rajma chitra Indian Brazil reported to be high and the quality seems superior. Almost 20/22 percent of Ganna and Bhutani stock has been sown in the markets, due to this reason, the trade of Indian Brazil seems high. The market of Indian Brazil have been ruling at Rs 88/92 per kg due to the constant profit taking selling after the uptrend in the prices during the previous week. Similarly, the stock of China also being available at Rs 108/113 per kg. At upper level, its prices slipped by Rs 5/7 per kg. It is worth noting that the stock of rajma chitra has been sold out in the markets of Maharashtra, on seeing this, the market may increase by Rs 8/10 per kg after the increment in the prices.
राजमां चित्रा-ठहरकर फिर लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील की बिजाई अधिक हुई थी, वह फसल बहुत बढ़िया उतरी है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया था। इस वजह से इंडियन ब्राजील का ही ज्यादा व्यापार हो रहा है। पिछले सप्ताह की आई भारी तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार दोबारा घटकर इंडियन ब्राजील के 88/92 रुपए प्रति किलो रह गए हैं तथा चीन भी 108/113 रुपए प्रति किलो रह गया है। ऊपर के भाव से सब में 5/7 प्रति किलो की गिरावट आ गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की मंडियों में माल निपट चुका है, इसे देखते हुए ग्राहकी निकलते ही इसमें फिर से 8/10 रुपए किलो की तेजी आ जाएगी।
Gram kabuli: no risk in the trade
New Delhi, 14 May (NNS): This year, the production of gram kabuli showed downfall, but the prices have been ruling at the higher level in the international markets and the crop expected to be around 22/23 lakh metric tonnes, whereas, it is almost 31 lakh metric tonnes during the previous year. There is ceasefire for the temporary time period and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
काबुली चना- व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) काबुली चने के उत्पादन में इस बार पोल है। हम मानते हैं कि पुराना स्टॉक मंडियों में बचा हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने तथा आई हुई फसल 22-23 लाख मीट्रिक टन ही रह जाने के अनुमान आने लगे हैं, जबकि गत वर्ष 31 लाख मीट्रिक टन हुआ था। आगामी अनिश्चितकाल के लिए सीरीज फायर हो चुका है, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है, इसलिए निर्यात की संभावना को देखते हुए वर्तमान भाव के काबुली चने में अच्छी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Pea: possibility of profit in trade
New Delhi, 14 May (NNS): Both the local and upcountry demandof pea reported to be good because of its weak prices. The prices seems high for the traders, due to this reason, the market showed strong trend. Both the local and upcountry demand of pea seems superior, due to this, its prices rose by Rs 50/60 per quintal in the previous month. Here, the market showed uptrend as the traders are trading the stock at the higher level. The pea which was being traded at Rs 4150 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4200 per quintal. Therefore, the market may increase gradually during the coming days.
मटर-व्यापार में लाभ संभव
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) मटर में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे थे। कारोबारियों को पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार में मजबूती बनी हुई है। पिछले एक माह में लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया होने से 50/60 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर के भाव बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। मटर जो 4150 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4200 रुपए हो गए हैं अत: आगे भी धीरे-धीरे बाजार तेज रहेगा।
