Wheat: no trade of uptrend
New Delhi, 30 April (NNS): The arrivals of wheat showed uptrend in all the markets of North India, but its prices have been ruling between Rs 2725/2730 per quintal in the markets of Delhi along with NCR due to the higher demand at the lower level. Now, both the governmental and non-governmental procurement seems constant in Bihar, MP and UP, due to this reason, the farmers are purchasing less amount of stock from the markets. The all-round temperature showed uptrend and the arrival pressure of the stock seems high in MP, UP, Rajasthan, Haryana and Punjab. Huge amount of old stock has been lying in the government godowns, due to this, the trade should not be done at the higher level. The government has opened the export of wheat and its products during the previous days, but it will not affect the other countries as its prices have been ruling at the lower level.
गेहूं- और तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं की
आवक उत्तर भारत की सभी मंडियों में बढ़ गई है, लेकिन घटे भाव में ग्राहकी निकलने से दिल्ली सहित एनसीआर की मंडियों में बाजार 2725/2730 रुपए प्रति क्विंटल पर ऊंचे हो गए हैं। यूपी बिहार एमपी में चौतरफा सरकारी व गैर सरकारी खरीद से बनी हुई है। इस वजह से किसान भी मंडियों में माल कम ला रहे है। मौसम का तापमान चारों तरफ काफी बढ़ गया है, मध्य प्रदेश यूपी राजस्थान हरियाणा पंजाब में आवक का दबाव बढ़ गया है। पुराना स्टाक भी सरकारी गोदामों में भारी मात्रा में पड़े हैं, इसलिए और तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिया गया था, लेकिन अन्य देशों में सस्ता होने से अभी प्रभाव नहीं पड़ा है।
Fine rice: uptrend due to the export
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of all varieties of paddy reduced by Rs 5/7 per kg after the uptrend in the prices due to the weak buying from the exporters during the last fortnight. During the current season, its prices rose by 35/36 percent from the lower level. The prices of rice sela 1509 also ruling between Rs 8400/8500 per quintal in the rice mills. The prices of rice sela 1718 and steam 1401 also being available at Rs 8700/8800 and Rs 9900 per quintal respectively and almost 67 percent of the stock has been sold out in the markets during the last 10/12 days. Notably, the exporters are doing the shipments constantly in April, but there are a lot of problems due to the war between Iran, Israel and America. The trade will resume in future because there is a shortage of rice in the gulf and the Qatar countries, on seeing this, there is no downfall in the roots of basmati rice, but the prices may fluctuates intermittently.
बारीक चावल-फिर निर्यात से तेजी
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े के अंतराल निर्यातकों की लिवाली कमजोर पड़ने से सभी तरह के बासमती चावल में भारी तेजी के बाद 5-7 रुपए की गिरावट आ गयी है। चालू सीजन में नीचे के भाव से 35-36 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई थी। राइस मिलों में ट्रक लोड 1509 सेला चावल भी 8400/8500 रुपए पर पहुंच गया था। चावल 1718 सेला के भाव 8700/8800 रुपए एवं चावल 1401 स्टीम के भाव 9900 रुपए प्रति कुंतल हो गए थे, इसमें 10 12 दिनों में 67 रुपए निकल गए हैं। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट अप्रैल में अब तक प्रचुर मात्रा में हुए हैं, लेकिन ईरान इजरायल अमेरिका के युद्ध की स्थिति में काफी दिक्कतें आ गई है। आगे फिर से व्यापार होगा, क्योंकि खाड़ी व कतर के देशों में चावल की भारी किल्लत बन गई है, इसे देखते हुए बासमती चावल की जड़ में मंदा नहीं है, बल्कि रूक रूक कर तेजी जारी रहेगी।
Maize: possibility to increase
New Delhi, 30 April (NNS): The new crop of maize has been started arriving constantly in the Khagadiya, Begusarai, Mansi and Kursela line, there, it is being traded between Rs 1850/1900 per quintal as per the moisture. However, the maize of MP has been lying in the godowns, despite this, the demand of ethanol and the starch mills have been started increasing at the lower level and the big companies also purchasing the stock at the current level. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
मक्की-अभी और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) मक्की बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी कुर्सेला लाइन में तेजी से आ रही है, वहां नमी के हिसाब से 1850/1900 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। हालांकि मध्य प्रदेश की मक्की भी गोदाम में पड़ी हुई है, इन सब के बावजूद भी नीचे भाव पर एथेनॉल एवं स्टार्च मिलों की मांग अब निकलने लगी है तथा बड़ी कंपनियां भी चालू सप्ताह में खरीद के लिए पहुंच गई है। अत: वर्तमान भाव की मक्की में खरीद करके चलना चाहिए।
Millet: will increase in future
New Delhi, 30 April (NNS): The arrivals of millet showed heavy downfall. There, the stored stock has been sold out rapidly in the markets during the previous week. The quality of the crop seems superior in both Haryana and Rajasthan and around 80 percent of the crop has been sold out in the markets at Rs 2050/2060 per quintal. Apart from this, there is a shortage of stock in the prayagraj line because of the weak production. Here also, the sale of millet showed uptrend because maize prices showed uptrend from the lower level. On the other hand, the ethanol companies are getting the stock of bold rice at the higher level. Therefore, it is expected that the prices may increase in future.
बाजरा-अभी तेजी आएगी
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे की आवक पूरी तरह टूट चुकी है। वहीं स्टॉक के माल भी तेजी से पिछले सप्ताह बिके हैं। हरियाणा एवं राजस्थान में फसल बढ़िया आई थी, वह फसल पककर मंडियों में आकर 80 प्रतिशत बिक चुकी है, जो 2050/2060 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में भी माल ज्यादा नहीं है, क्योंकि उत्पादन में पोल रही है। यहां भी बीते सप्ताह बाजरे की बिक्री बढ़ गई, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे के भाव से बढ़ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल अभी पड़ते बाजरे से ऊंचे पड़ रहे है। अत: भविष्य में तेजी आएगी।
Masoor: prices may increase after some time
New Delhi, 30 April (NNS): This year, the production of masoor does not seems favourable as per the consumption. The mills are trading as per the needs after the uptrend n the prices during the previous days. On the other hand, the sale of dal malka an chanti seems weak due to the lack of rupee in the markets, due to this reason, in Bilti, the prices of 2.5 kg conditioned also went up by Rs 50/60 to Rs 6725/6750 per quintal. The stock of Canada also reduced by Rs 100 to Rs 6150 per quintal, whereas, the small masoor prices also jumped by Rs 200/300 per quintal amid shortage of stock. The prices of chanti seem high owing to the weak production and the market may increase in future. There is no need to get panic in this situation during the coming days.
मसूर-तेजी के लिए इंतजार
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) मसूर का घरेलू उत्पादन इस बार खपत के अनुरूप नहीं है, पिछले दिनों की आई तेजी के बाद दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही हैं। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल व मलका तथा छांटी की बिक्री ठप पड़ गई है। यही कारण है कि बाजार 50/60 रुपए टूटकर 6725/6750 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में ढाई किलो कंडीशन रह गई हैं। कनाडा की मसूर भी 100 रुपए घटकर 6150 रुपए रह गई है। जबकि शॉर्टेज में छोटी मसूर भी 200/300 रुपए ऊपर के भाव से बढ़ गई है, यह केवल उत्पादन की कमी होने से छोटी में उछाल आया है, बाजार आगे चलकर और बढ़ जाएगा, मोटी मसूर में भी दूर-दूर तक घबराने की जरूरत नहीं है।
Urad: downfall due to weak trade
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 8850 and Rs 8300 per quintal respectively due to the heavy local and upcountry demand. In Rangoon, its prices gained by $10/15 per tonne after the afternoon, due to this, the deals of loading have been done at the higher level. Notably, the prices showed downfall due to the lack of rupee in the markets because the money of traders are stucked in the downfall of rice. Its new crop has been arrived in the southern parts of the country, but there is a shortage of the stock in Chennai, due to this, the prices may increase after some time. Presently, the prices of jumped by Rs 200 per quintal after the increment in buying.
उड़द-व्यापार में कमी से मंदा
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) उड़द में लोकल एवं चालानी मांग में भारी कमी से एसक्यू 8850 तथा एफ ए क्यू भी 8300 रुपए प्रति कुंतल रह गये हैं। रंगून में भी दोपहर बाद 10-15 डॉलर प्रति टन भाव बढ़कर बोलने लगे, जिससे आगे की लोडिंग के सौदे और महंगे हो गए हैं। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष में रुपए की भारी तंगी से मंदा जरूर चल रहा है, क्योंकि अभी कारोबारियों के रुपए चावल चांदी में फंस गया है। नई फसल साउथ में आ चुकी है, लेकिन चेन्नई में ज्यादा माल नहीं मिलने से भविष्य में ठहरकर फिर अच्छी तेजी लग रही है। वर्तमान भाव में दाल मिलों की लिवाली आते ही 200 रुपए प्रति कुंतल की चालू सप्ताह में तेजी आ सकती है।
Moong: should sell the stock constantly
New Delhi, 30 April (NNS): The all-round arrival pressure of moong seems weak, but the availability of moong seems constant to the chilka manufacturing mills due to the arrivals of tender stock, due to this reason, the prices of moong Rajasthan went down by Rs 100 to Rs 700/8300 per quintal. The prices of selected stock also ruling at Rs 8700 per quintal. Most of the spotted mills have been sold out in the markets because its crop has been arrived before 8 months. Its new crop will likely to arrive in Bengal and MP during the next month. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.
मूंग-अब माल बेचते रहिए
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा कम हो गया है, लेकिन बढ़िया माल की एमपी के टेंडर वाले माल आने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की भरपूर उपलब्धि हो रही है, जिससे 100 रुपए घटकर 7000/8300 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड माल 8700 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी मूंग अधिकतर बिक चुकी है, क्योंकि इसकी फसल आए 8 महीने हो चुके हैं। अब नया माल बंगाल मध्य प्रदेश का अगले महीने आ जाएगा। अत: इन भावों में व्यापार जरूरत का करना चाहिए।
Tur: no downfall from here
New Delhi, 30 April (NNS):The mills are purchasing the stock of tur at the lower level on seeing the downfall in its production. Apart from this, the prices of tur rose by Rs 50 per quintal in the markets of Maharashtra and Karnataka. There, it is being traded at Rs 7950/8000 per quintal. Here, the prices of lemon tur was being traded at Rs 78.5 per kg and it may soon reach to Rs 80/81 per kg. The prices of lemon quality tur and Maharashtra’s quality also being quoted at Rs 107/108 and Rs 113/115 per kg and the market may increase in future.
तुवर-यहां से मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) तुवर के उत्पादन में पोल को देखकर आज नीचे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत रही। इसके अलावा महाराष्ट्र कर्नाटक की मंडियों में तुवर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई है। वहां की मंडियों में 7950/8000 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। यहां लेमन तुवर भी 78.5 रुपए बिक गई तथा जल्दी 80/81 रुपए बन जाने की धारणा बन गई है। तुवर दाल लेमन क्वालिटी की 107/108 रुपए तथा महाराष्ट्र की 113/115 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं तथा पुन: बाजार बढ़ सकता है।
Gram desi: no possibility of downfall
New Delhi, 30 April (NNS): The crop of gram desi does not seems favourable in MP, Maharashtra and Rajasthan. Presently, the gram of Australia is being traded at the upper of Rs 100 as compared to desi. There is a shortage of the stock in the mills. On the other hand, the arrival pressure of gram desi seems weak. The sale of its dal and besan seems unfavourable, due to this, the market has remained under pressure, due to this reason, the prices of gram Rajasthan and Australia also selling between Rs 5500 and Rs 5600/5650 per quintal as per the quality. On seeing the supply, the prices of gram desi may increase in the next month.
देसी चना-और घटने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी की अपेक्षा बढ़िया होने से 100 रुपए ऊंचा बिक रहा है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर देसी चने की फसल का दबाव नहीं बन पा रहा है। केवल दाल और बेसन की बिक्री अनुकूल नहीं होने से बाजार दबा हुआ है। यही कारण है कि राजस्थानी चना 5500 रुपए प्रति कुंतल रह गया है तथा ऑस्ट्रेलिया का चना 5600/5650 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है, आपूर्ति में कमी को देखते हुए ग्राहकी निकलने पर अगले माह बढ़ जाने की धारणा आने लगी है।
Rajma chitra: shortage of demand
New Delhi, 30 April (NNS): There is a shortage of demand in Rajma chitra. However, the arrivals have already been over in the Beed line and the import deals seems weak from China. The previously delivered stock has already been arrived in the markets. The reality is that the sale of china’s stock reported to be sluggish because of the difference between the prices. Therefore, the prices may increase by Rs 10 per kg after the increment in the demand of Indian Brazil. In spot, the best quality stock also quoting at Rs 86/87 per kg. Here, some stock has been ruling at Rs 88 per kg and in barsi beed line, it is being traded at Rs 82/83 per kg.
राजमां चित्रा-ग्राहकी का जबरदस्त सन्नाटा
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा में ग्राहकी की भारी कमी बन गई है। हालांकि बीड लाइन में अब माल आना बंद हो गया है तथा चीन से भी आयात सौदे कम हो रहे हैं। जो माल पहले के चले थे, वह लग चुका है। वास्तविकता यह है कि ब्राजील माल के आगे चीन की बिक्री पूरी तरह ठप बढ़ गई है, क्योंकि भावों का अंतर काफी हो गया है। अत: इंडियन ब्राजील में ग्राहकी निकलने पर 10 रुपए प्रति किलो की तेजी अगले महीने तक आ सकती है। हाजिर में बढ़ियां 86/87 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं, यहां कुछ माल 88 रुपए भी बिकने की खबर थी तथा बारसी बीड में 82/83 रुपए का व्यापार हो रहा है।
Gram kabuli: no buying
New Delhi, 30 April (NNS): The supply of gram kabuli showed downfall, despite this, both the local and upcountry demand seems negligible, due to this, the medium quality stock of Maharashtra also remained under pressure at Rs 63/65 per kg. The reality is that there is a lack of demand in the markets. The stock of Indian Mexico also softened by Rs 4/5 per kg during the previous week, but the prices may increase at the higher level.
काबुली चना-दूर-दूर तक लिवाल नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग नगण्य रह गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 63/65 रुपए प्रति किलो पर दबे हुए हैं। वास्तविकता यह है कि ग्राहकी का भारी सन्नाटा चल रहा है। गत सप्ताह इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की नरमी लिए बाजार बंद हुए। लेकिन पड़ते के अभाव में तेजी आ सकती है।
White pea: stability after the uptrend
New Delhi, 30 April (NNS): The all-round buying of white pea seems constant during the previous month, due to this, the prices of desi stock also gained by Rs 2/3 per kg in lalitpur and Jhansi line. In Kanpur, its prices rose by Re 1 to Rs 44.50 per kg. The trade seems sluggish at the current level in the domestic market. The production of pea went down by 46/47 percent as compared to the same period of the previous year. Apart from this, the lying stock at the Indian ports has already been sold out in the markets, due to this, there, the prices are ruling at Rs 40 per kg. Here, it is ruling at Rs 42.5/43 per kg. The prices of pea may increase due to the increment in the prices of Canada and weak rupee against the American dollar.
सफेद मटर- तेजी के बाद ठहराव
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) पिछले महीने तक मटर में चौतरफा लिवाली चलने से ललितपुर झांसी लाइन में देसी माल दो-तीन रुपए प्रति किलो बढ़ गए थे। कानपुर में एक रुपए बढ़कर 44.50 रुपए का व्यापार हो गया। चालू माह में पूरी तरह इंटर के व्यापार में सन्नाटा छाया रहा। हम मानते हैं कि मटर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा 46-47 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 40 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 42.5/43 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर में और तेजी की संभावना बन गई है।
