New Delhi, 23 January (NNS): The government has been selling the stock of wheat via OMSS, due to this reason, the prices of wheat slipped by Rs 60/65 per kg in the roller flour mills and the flour chakkis during the last three days, due to this reason, the prices of wheat have been ruling at Rs 2800/2810 per quintal. Huge amount of stock has been lying in both the governmental and non-governmental organisations. Therefore, there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
गेहूं-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से बिक्री की जा रही है। जिस कारण प्राइवेट सेक्टर में 3 दिन के अंतराल अंतराल 60/65 रुपए प्रति क्विंटल टूटकर गेहूं रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को उपलब्ध होने लगा है। यही कारण है कि गेहूं के भाव 2800/2810 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गए हैं। सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं का भारी स्टॉक पड़ा हुआ है। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये।
Fine rice: prices may increase after some time
New Delhi, 23 January (NNS): The supply of paddy showed downfall in all the states of North India, due to this, the demand showed strong trend from the mills at the lower level, on seeing this, the prices may not show more downfall. The prices slipped by Rs 200 per quintal during the last three to four days. The trade of gram Rajasthan on standing motor also dropped down by Rs 300/500 per quintal as per the quality. There is no possibility of more downfall in the prices because the crop of paddy gets affected due to the previous and the harvesting also gets affected, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of basmati rice at the current level. The stock of bold rice should be done at the present prices because almost 50 percent of the crop gets affected in the layland areas.
बारीक चावल-ठहर कर फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत होने से मंदे को विराम लग गया है। पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। चावल भी क्वालिटी अनुसार 300/500 रुपए तक खड़ी मोटर में घटाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से मंदे की भी गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हो गया है तथा कटाई भी बाधित हुई थी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल को कुछ तराई क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
Maize: weak arrivals in the markets
New Delhi, 23 January (NNS): The arrivals of maize showed downfall from the last two days in Chindwada, Linga and Shivni line of MP, due to this reason, in godown reach, the stock has not been available to the stockists at Rs 1740/1750 per quintal. The reality is that the big companies have been started purchasing the stock again from the markets of MP. On the other hand, the ethanol companies have been purchasing the bold rice because the government has compulsory the consumption of around 40 percent, due to this reason, the prices have been ruling between Rs 1650/1750 per quintal in the markets. The demand showed improved trend in the poultry industry. Therefore, the prices showed heavy downfall and the prices may increase after some time.
मक्की-मंडियों में आवक घटी
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी लाइन में मक्की की आवक 2 दिन से घट गई है, जिस कारण गोदाम पहुंच में 1740/1750 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में प्रचुर मात्रा में माल स्टॉकिस्टों को नहीं मिल रहा है। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के खरीद फिर से शुरू हो गई है। उधर चावल मोटा एथेनॉल कंपनियां खरीद रही है, क्योंकि सरकार ने 40 प्रतिशत उसकी खपत करने का अनिवार्यता कर दिया है, इस वजह से मक्की के भाव मंडियों में 1650/1750 रुपए प्रति कुंतल पर चल रहे हैं। पोल्ट्री उद्योग की मांग भी काफी सुधर गई है। अत: अब निचले भाव आ चुके हैं तथा थोड़ा ठहरकर धीरे धीरे तेजी आ जाएगी।
Millet: may increase after the increment in demand
New Delhi, 23 January (NNS): Almost 47/48 percent of the millet crop has already been sold out in the markets of Haryana, Rajasthan, UP and MP and the ready crop gets affected in the producing areas of Prayagraj and Western Bihar due to the constant rainfall during the last months, but there, the arrivals have been increasing constantly in the markets. On the other hand, the consuming industries are purchasing less amount of stock at the higher level. Here, the trade reported to be weak from the godown. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level, and the prices may increase due to the uptrend in the prices. Presently, in Mauli barwala reach, the stock which was being sold at Rs 2050/2125 per quintal and it is profitable to purchase the dry millet at the current level.
बाजरा-मांग निकलते ही बढ़ेगा
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 47-48 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को पिछले महीनों की बरसात से नुकसान हुआ है, लेकिन वहां की मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मक्की की दुर्दशा होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से ऊंचे में माल कम खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू में व्यापार कम हो रहा है। अत: एक बार माल लेना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर तेजी बन सकती है। वर्तमान में जो 2050/2125 रु प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें सूखा बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।
Masoor: will remain stable for some days
New Delhi, 23 January (NNS): The deals of masoor reported to be high from Canada, due to this reason, here also, the prices of masoor Canada also selling between Rs 5700/5750 per quintal. Apart from this, there is a lack of demand owing to the constant arrivals of green vegetables. In Bilti, the bold masoor of Mungaoli and Ganj basauda line also quoting between Rs 6500/6525 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and the prices may not show more uptrend, but it is expected that the prices may increase by Rs 100 per quintal because the importers are not doing the deals at the current level owing to the weak rupee as comparatively.
मसूर-कुछ दिन ठहराव
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे होने की खबरें आ रही है, जिस कारण यहां भी बाजार लगातार टूटकर यहां 5700/5750 रुपए प्रति क्विंटल कनाडा की मसूर बिकने लगी है। हरी सब्जियां आने से यहां ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। यहां 6500/6525 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिल्टी में मुंगावली गंज बासौदा लाइन की मोटी मसूर बोली गई। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा पिछली तेजी नहीं आएगी, लेकिन यहां से बाजार 100 रुपए फिर बढ़ सकता है, क्योंकि रुपया कमजोर पड़ने से आयातक ज्यादा सौदे नहीं कर रहे हैं।
Urad: higher import prices
New Delhi, 23 January (NNS): The running racks of urad from Chennai seems delayed due to the heavy fog, due to this reason, the prices showed uptrend from the lower level. Now, there is no risk in the trade at the current level because today, the stock of spot loadings have not been available at the lower level from both Burma and Chennai. We believe that there is a shortage of crop in both Saharanpur and Gangoh line, but the stock has not been available at the higher level, due to this, the prices may not show more downfall. Here, the prices of urad SQ and FAQ also quoting at Rs 8750 and Rs 7950 per quintal respectively. It is expected that the prices may gain by Rs 50/100 per quintal and later, the market jump by Rs 300 per quintal during the coming days.
उड़द-आयात पड़ता महंगा
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के फिर से कोहरा के चलते लेट हो गए हैं तथा उस वजह से बाजार यहां नीचे भाव से तेज हो गएहैं, अब इन भावों में व्यापार में जोखिम नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में बर्मा या चेन्नई कहीं से हाजिर लोडिंग के माल इससे नीचे नहीं मिल रहे हैं। हम मानते हैं कि सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द बहुत कम आ रही है, लेकिन अब उन मालों के पड़ते नहीं है, जिससे मंदा समाप्त हो जाएगा। यहां उड़द एस क्यू 8750 रुपए एवं एफ ए क्यू 7950 रुपए बोल रहे हैं। इसमें मुश्किल से 50/100 रुपए का करेक्शन किसी समय आ जाएगा, उसके बाद बाजार 300 रुपए की बढ़त बन सकती है।
Moong: no downfall in these prices
New Delhi, 23 January (NNS): Both the inferior and superior quality stock has been starting unloading from Rajasthan. We believe that huge amount of inferior quality has been arriving constantly, but the difference between the prices of best quality stock showed uptrend. Now, the inferior quality stock has already been sold out from Rajasthan. Here, the best quality stock of Rajasthan went up by Rs 100 to Rs 7600/8000 per quintal, and the inferior quality stock also rose by Rs 100 to Rs 5600/7000 per quintal. No new crop of moong will likely to arrive in the near future, on seeing this, the trade should be done at the current level and the prices of best quality stock may gain by Rs 200/300 per quintal during the near future.
मूंग-इन भावों में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग लगातार उतर रही है। हम मानते हैं कि इस बार हल्की क्वालिटी का माल ज्यादा आया है, लेकिन बढ़िया माल की कमी से भावों का अंतर काफी बढ़ गया है। अब राजस्थान का हल्का माल लगभग निपट चुका है। यहां बढ़िया क्वालिटी की राजस्थानी मूंग 7600/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 5600/7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए तथा बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।
Tur: may increase after the correction
New Delhi, 23 January (NNS): The prices of tur went up by Rs 300 per quintal during the current week because this year, the sown crop gets affected due to the higher rainfall and the rainfall of October destroyed the crop in mid, due to this reason, the domestic crop seems weak as compared to the previous crop. There is a lack of arrival pressure from Rangoon, whereas, there, the exporters are quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the prices of lemon tur gained by Rs 100 to Rs 7850 per quintal and it is expected that the prices may corrected by Rs 300 per quintal during the coming days.
तुवर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह तुवर के बाजार 300 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए, क्योंकि इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा फसल तैयार होने के मध्य में अक्टूबर वाली बेमौसमी बरसात ने भी नुकसान कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम निकल रही है। रंगून में माल का प्रेशर ज्यादा नहीं है, जबकि वहां निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में 7850 रुपए की लेमन तुवर में 100 रु करेक्शन के बाद 300 रु की चाल लग रही है।
Gram desi: should trade at the current level
New Delhi, 23 January (NNS): The supply of gram desi showed downfall from Rajasthan and the stock has not been available in the storage, despite this, there is all-round fear of black gram of Australia in the markets, but now, the fear has been over, due to this reason, the prices of gram desi on standing motor also ruling between Rs 5850/5875 per quintal at Lawrence Road. The prices of dal also quoting at Rs 6650 per quintal from the mills. Now, less amount of steamers have been arriving during the current month, in these circumstances, there will be fear in the markets.
देसी चना-व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई थी, अब वह समाप्त हो गई है। यही कारण है कि देसी चना 5850/5875 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में हो गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6650 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अब कम स्टीमर चालू माह में लगने की चर्चा आ रही हैं, इन परिस्थितियों में बाजार दहशत में बना रहेगा।
Rajma chitra: stock of Indian Brazil will be profitable
New Delhi, 23 January (NNS): Almost 80 percent sowing of Indian Brazil stock has already been done in Maharashtra, and the quality of unloaded stock reported to be high. Almost 20/22 percent of the ganna bhtani stock has already been sown, due to this reason, the buying of Indian Brazil stock seems constant. In Maharashtra, it is being quoted at Rs 85/86 per kg and here, it is ruling at Rs 89/90 per kg respectively. Therefore, the trade seems weak in these prices. The crop seems ready in Barsi line, but the buying reported to be competitive, in these circumstances, the prices of rajma chitra may improve by Rs 4/5 per kg. The best quality crop of barsi line may arrive in the near future.
राजमां चित्रा-इंडियन ब्राज़ील में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत इंडियन ब्राजील की बिजाई हुई थी, वह फसल बहुत बढ़िया उतरी है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया था। इस वजह से इंडियन ब्राजील में लिवाल आ गए हैं। महाराष्ट्र में 85/86 रुपए तथा यहां 89/90 रुपए प्रति किलो भाव हो गए हैं। मुंबई में चीन का माल 96 रुपए एवं यहां 101/102 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं। अत: इन भावों में कोई विशेष व्यापार सुनने में नहीं आया है। बारसी बीड लाइन की फसल तैयार खड़ी है, लेकिन उसमें प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चल रही है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में 4/5 रुपए किलो और बढ़ जाएंगे। अत: व्यापार करना चाहिए। बारसी लाइन की फसल बहुत बढ़िया आने की उम्मीद है।
Gram kabuli: possibility to increase
New Delhi, 23 January (NNS): The production of gram kabuli seems normal and there is a shortage of old stock, due to this, the prices showed downfall from July till now. Its prices went down by Rs 3/4 per kg after the selling of the stock from the last fortnight. The market will likely to remain high because the upcoming crop went down by 36/37 percent.
काबुली चना-तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से जुलाई से लेकर अब तक बाजार मंदा बना हुआ है। पिछले पिछवाड़े कुछ ऊपर बिकने के बाद 3/4 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है, क्योंकि आने वाली फसल 36-37 प्रतिशत तक कम है।
Pea: domestic crop may show downfall
New Delhi, 23 January (NNS): The consumption of pea reported to be increase by three times as compared to the pother pulses because its prices showed heavy downfall and the stock has been available at the higher level to the traders at the auction centers, due to this reason, the market showed strong trend. Both the local and upcountry demand seems constant from the last fortnight. The selling of pea have increased again at the Mundra port, due to this reason, the market may show uptrend. Here, the pea which was being sold at Rs 3900 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4000 per quintal. In Mundra, the prices have been quoted up by Rs 50 per quintal because the crop gets affected and the production may show downfall during the near future.
मटर-घरेलू फसल पोल रहेगी
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक पखवाड़े से लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया चल रही है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। यहां मटर जो 3900 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4000 रुपए हो गए हैं। मुंदड़ा में भी 50 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं, क्योंकि घरेलू फसल को इस बार भारी नुकसान हुआ है, उत्पादन घट कराएगा।
Guar gum: not likely to decrease
New Delhi, 23 January (NNS): In Jodhpur mandi, guar gum prices remained steady at Rs 10700/10800 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also quoting at Rs 5550/5700 per quintal amid weak selling. In the markets of Haryana, guar prices also being available at Rs 5550/5600 per quintal. The prices of guar gum January delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10700/10800 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5550/5700 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5550/5600 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम जनवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
