New Delhi, 08 January (NNS): The sale of wheat has been started via OMSS, due to this reason, its prices also fell down by Rs 125/130 per quintal in both the roller flour mills and the flour chakkis during the last three days in the private sector, due to this reason, the prices of wheat also ruling between Rs 2800/2825 per quintal. Huge amount of stock has been lying in both the governmental and non-governmental organisations. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend during the near future.

गेहूं-तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से शुरू कर दी गई है। जिस कारण प्राइवेट सेक्टर में 3 दिन के अंतराल अंतराल 125/130 रुपए प्रति क्विंटल टूटकर गेहूं रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को उपलब्ध होने लगा है। यही कारण है कि गेहूं के भाव 2800/2825 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गए हैं। सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं का भारी स्टॉक पड़ा हुआ है। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये।

Fine rice: possibility to increase after some time

New Delhi, 08 January (NNS): The market of rice may not show more downfall due to the strong demand from the rice mills at the sluggish rates due to the weak supply in the states of North India. Its prices dropped down by Rs 200/250 per quintal during the last three to four days. The prices of rice on standing motor also reported to be decrease by Rs 300/500 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices from here, because, the crop of paddy gets affected due to the previous rainfall and the harvesting also gets disrupted, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of all varieties of basmati  rice at the current rates. The trade of bold rice should be done at the current level because almost 50 percent of the crop gets affected in the layland areas.

बारीक चावल-ठहर कर फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत होने से मंदे को विराम लग गया है। पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। चावल भी क्वालिटी अनुसार 300/500 रुपए तक खड़ी मोटर में घटाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से मंदे की भी गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हो गया है तथा कटाई भी बाधित हुई थी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल को कुछ तराई क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

Maize: increment in the demand from the companies

New Delhi, 08 January (NNS): The demand of big consuming companies reported to be improve during the current week, due to this reason, the market may increase from here. The  reality is that the procurement has been started from the big companies in the markets of MP and its demand also increasing constantly. On the other hand, the ethanol companies are purchasing the stock of bold rice at the current level because the government has mandate its consumption to 40 percent, due to this reason, maize has been ruling between Rs 1700/1800 per quintal and the demand from the poultry industry also showed uptrend. Therefore, the prices have been increasing constantly during the near future.

मक्की-कंपनियों की मांग बढ़ी

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह मक्की में बड़ी खपत वाली कंपनियों की मांग पूरी तरह सुधर गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गये हैं। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के खरीद फिर से शुरू हो गई है, उनकी मांग में तेजी आने लगी है। उधर चावल मोटा एथेनॉल कंपनियां खरीद रही है, क्योंकि सरकार ने 40 प्रतिशत उसकी खपत करने का अनिवार्य कर दिया है, इस वजह से मक्की के भाव मंडियों में 1700/1800 रुपए प्रति कुंतल पर चल रहे हैं। पोल्ट्री उद्योग की मांग भी काफी सुधर गई है। अत: धीरे धीरे तेजी आ जाएगी।

Millet: uptrend after the increment

New Delhi, 08 January (NNS): Almost 40 percent of bordering crop of millet has already been sold out from Haryana, Rajasthan, UP and MP. The ready crop in the producing areas of west Bihar and Prayagraj gets affected due to the constant rainfall of October, but there, the arrivals have been increasing continuously in the markets. On the other hand, the situation of maize does not seems good and the consuming industries are not purchasing the stock at the higher rates. Here also, the trade should not be done at the higher level from the godown. Therefore, it is profitable to take the profit at the current level and the market may increase after the uptrend in the demand. Presently, in Mauli barwala reach, millet has been selling at Rs 2125/2150 per quintal and it is profitable to purchase the stock of dry millet at the current level during the coming days.

बाजरा-मांग निकलते ही बढ़ेगा

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 40 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को अक्टूबर की बरसात से नुकसान हुआ है, लेकिन वहां की मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मक्की का बुरा हाल होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से ऊंचे में माल नहीं खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू कोई व्यापार नहीं हो रहा है। अत: एक बार मुनाफा लेना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर पुन: तेजी का बन सकता है। वर्तमान में जो 2125/2150 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें सूखा बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।

Masoor: will stable for some days

New Delhi, 08 January (NNS): We believe that reports are coming in about a higher number of deals for lentins from Canada, due to this reason, here also, the market of masoor Canada fell down to Rs 5800/5850 per quintal. Apart from this, there is a lack of demand due to the constant arrivals of the green vegetables. Here, the bold masoor also ruling between Rs 6600/6625 per quintal in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and the prices may not increase, but it may increase by Rs 100 per quintal because the importers are not done huge amount of deals due to the weak rupee against the American dollar.

मसूर-कुछ दिन ठहराव

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे होने की खबरें आ रही है, जिस कारण यहां भी बाजार लगातार टूटकर यहां 5800/5850 रुपए प्रति क्विंटल कनाडा की मसूर बिकने लगी है। हरी सब्जियां आने से यहां ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। यहां 6600/6625 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिल्टी में मुंगावली गंज बासौदा लाइन की मोटी मसूर बोली गई। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा पिछली तेजी नहीं आएगी, लेकिन यहां से बाजार 100 रुपए फिर बढ़ सकता है, क्योंकि रुपया कमजोर पड़ने से आयातक ज्यादा सौदे नहीं कर रहे हैं।

Urad:  higher import prices

New Delhi, 08 January (NNS): The running racks of urad reported to be delayed again due to the heavy fog, due to this reason, here, the market showed uptrend from here. Now, there is no risk in the trade at the current level because today, the stock of spot loadings have been available at the lower level from both Chennai or Burma. We believe that the urad of Saharanpur and gangoh line will arrive after some days, due to this, the market may not show more uptrend. Here, the prices of urad SQ and FAQ also quoting at Rs 8450 per quintal respectively. It is expected that the prices may gain by Rs 50/100 per quintal, later on, the market may rose by Rs 300 per quintal during the coming days.

उड़द-आयात पड़ता महंगा

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए  रैक उड़द के फिर से कोहरा के चलते लेट हो गए हैं तथा उस वजह से बाजार यहां नीचे भाव से तेज हो गएहैं, अब इन भावों में व्यापार में जोखिम नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में बर्मा या चेन्नई कहीं से हाजिर लोडिंग के माल इससे नीचे नहीं मिल रहे हैं। हम मानते हैं कि सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द कुछ दिन और आएगी, लेकिन अब अनवानों के पड़ते नहीं है, जिससे मंदा समाप्त हो जाएगा। यहां उड़द एस क्यू 8450 रुपए एवं एफ ए क्यू 7650 रु बोल रहे हैं। इसमें मुश्किल से 50/100 रु का करेक्शन किसी समय आ जाएगा, उसके बाद बाजार 300 रुपए की चाल बन सकती है।

Moong: no downfall at the current level

New Delhi, 08 January (NNS): Both the inferior and superior quality stock has been started unloading from Rajasthan. We believe that the huge amount of inferior quality stock has been arriving constantly, but the difference between both the prices showed uptrend due to the lack of best quality stock. The stock of UP and MP has already been sold out in the markets. Here, the best quality moong Rajasthan also gained by Rs 100 to Rs 7400/7800 per quintal and the inferior quality stock also went up by Rs 100 to Rs 5400/6800 per quintal. No new crop will likely to arrive in the near future, on seeing this, the trade should be done at the current level and the best quality stock also rose by Rs 200/300 per quintal, on seeing this, the trade should be done at the current level and the best quality stock also ascended by Rs 200/300 per quintal during the near future.

मूंग-वर्तमान भाव में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग लगातार उतर रही है। हम मानते हैं कि इस बार हल्की क्वालिटी का माल ज्यादा आया है, लेकिन बढ़िया माल की कमी से भावों का अंतर काफी बढ़ गया है। एमपी यूपी का माल लगभग निपट चुका है। यहां बढ़िया क्वालिटी की राजस्थानी मूंग 7400/7800 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 5400/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए तथा बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।

Tur: may increase after the correction

New Delhi, 08 January (NNS): The prices of tur rose by Rs 200 per quintal because this year, the sown crop of tur gets affected due to the higher rainfall and the untimely October rainfall during the middle of the crop’s maturity also caused significant damage, due to this reason,  the domestic crop reported to be weak this year as compared to the previous year. Huge amount of stock has been lying in Rangoon, but there, the exporters are quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the prices of tur gained by Rs 125 to Rs 7400 per quintal, later on, its prices jumped by Rs 300 per quintal during the coming days.

तुवर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह तुवर के बाजार 200 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए, क्योंकि इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा फसल तैयार होने के मध्य में अक्टूबर वाली बेमौसमी बरसात ने भी पूरा कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम बैठेगी। रंगून में माल अभी प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वहां भी निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में 7400 रुपए की लेमन तुवर में 125 रु करेक्शन के बाद 300 रुपए की चाल लग रही है।

Gram desi: should trade at the current level

New Delhi, 08 January (NNS): The supply of gram desi showed downfall from Rajasthan and no new stock has been available in the storage, despite this, there is all-round fear of black gram in the markets which arrived from Australia, but now, it reported to be over, due to this reason, the prices of gram desi on standing motor also ruling at Rs 5800/5825 per quintal at Lawrence Road. The prices of dal also quoting at Rs 6550 per quintal from the mills. Now, the steamers have been arriving constantly in the current month, in these circumstances, there is a fear of markets during the coming days.

देसी चना-व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई थी, अब वह समाप्त हो गई है। यही कारण है कि देसी चना 5800/5825 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में हो गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6550 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अब कम स्टीमर चालू माह में लगने की चर्चा आ रही हैं, इन परिस्थितियों में बाजार दहशत में बना रहेगा।

Rajma chitra: no logic of increment

New Delhi, 08 January (NNS): There is a lack of old rajma chitra stock in the markets and the unloaded stock of China has been selling out at its own prices, but the sowing of almost 80 percent of Indian Brazil’s stock reported to be done in Maharashtra and the crop also seems good. Almost 20/22 percent of the crop reported to be sown, due to this reason, the traders are not purchasing the stock illegally from China. In Mumbai, it is ruling at Rs 96 per and here, it is being quoted at Rs 100 per kg respectively, but the trade seems weak at the current level. The crop seems ready from barsi and Beed line, on seeing these circumstances, the prices may decrease by Rs 2/3 per kg, later on, the trade should be done at the current level. The crop of barsi line also reported to be good, due to this, the traders are also selling the old inferior quality stock at the lower level.

राजमां चित्रा-अभी तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) पुराने राजमां चित्रा का स्टॉक ज्यादा नहीं है,  चीन का उतरा हुआ माल अपने-अपने भाव में कट चुके हैं, लेकिन महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत इंडियन ब्राजील की बिजाई हुई है तथा फसल बहुत बढ़िया है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया है। इस वजह से चाइना में लिवाल पीछे हट गए हैं। मुंबई में 96 रुपए एवं यहां 100 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं, लेकिन भाव में कोई विशेष व्यापार सुनने में नहीं नहीं आया है। सामने बारसी बीड लाइन की फसल तैयार खड़ी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में 2/3 रुपए किलो और घट जाएंगे, उसके बाद व्यापार करना चाहिए। बारसी लाइन की फसल बहुत बढ़िया आने की उम्मीद है, इसीलिए पिछले दिनों कारोबारी पुराने नीचे वाले माल भी घटाकर बिकवाल आ गए हैं।

Gram kabuli: possibility to increase

New Delhi, 08 January (NNS): The production of gram kabuli reported to be normal and the market has not showed uptrend as the huge amount of old stock has been lying and the prices declined by Rs 1.5 per kg after the selling the stock at the higher level. Its prices strengthened by Rs 6/7 per kg, but the demand reported to be weak. It is expected that the market may increase from here and the upcoming crop reported to be decrease by 36/37 percent.

काबुली चना-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से अब तक बाजार ज्यादा नहीं बढ़ पाया तथा ऊपर बिकने के बाद एक डेढ़ रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। पिछले सप्ताह 6/7 रुपए मजबूत बोले गए, लेकिन अभी ग्राहकी खुलकर नहीं आ रही है। यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है, आने वाली फसल 36-37 प्रतिशत तक कम है।

Pea: shortage of domestic crop

New Delhi, 08 January (NNS): The consumption of pea reported to be three times as compared to the other pulses because its prices have been ruling at the lower level and the stock has been available at the reasonable rates at the consuming areas, due to this reason, the market showed strong trend. Both the local and upcountry demand seems good from the last fortnight. Here, the market showed uptrend due to the selling of the stock at the higher level at Mundra port. Here, the pea which was selling at Rs 3850 per quintal, now, it is ruling at Rs 4100 per quintal respectively. In Mundra, it is being quoted up by Rs 50 per kg because the domestic gets affected this year and the production may decrease during the near future.

मटर-घरेलू फसल कमी रहेगी

नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक पखवाड़े से लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया चल रही है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। यहां मटर जो 3850 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4100 रुपए हो गए हैं। मुंदड़ा में भी 50 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं, क्योंकि घरेलू फसल को इस बार भारी नुकसान हुआ है, उत्पादन घट कराएगा।