New Delhi, 26 May (NNS): The production of wheat gained to 1150/1160 lakh tonnes, but the government has purchased the stock of minimum support price after including the bonus of Rs 150/175 per kg, due to which, the prices may not show downfall in MP and Rajasthan. There, the trader of private sector are constant purchasing the stock at Rs 2450/2500 per quintal. The government when doing all-round buying the stock and it may cross the target of 310 lakh metric tonnes. In Punjab and Haryana reach, the arrival pressure seems high, after this, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
गेहूं-ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन बढ़कर 1150-1160 लाख टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 150/175 रुपए का बोनस देकर खरीद किया जा रहा है, जिससे मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में मंदे को विराम लग गया है। वहां प्राइवेट सेक्टर के कारोबारी में 2450/2500 रुपए प्रति कुंतल के भाव में लगातार खरीद करने लगे हैं। उन्हें अनुमान है कि सरकार जिस समय चौतरफा खरीद करने लगेगी,खरीद लक्ष्य 310 लाख मीट्रिक टन पार हो जाएगा। हरियाणा पंजाब में आवक का दबाव बढ़ने के बाद भी ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Rice: will remain high
New Delhi, 26 May (NNS): The export demand of all varieties of basmati rice may show uptrend, due to this, the prices may show uptrend. The prices of rice sela 1509 gained by Rs 200 to Rs 6100/6200 per quintal owing to the constant buying from the exporters and feeble supply of paddy. The prices of paddy seems weak as expectedly. The milling prices have been ruling at the higher level in all the states, on seeing this, the prices of rice 1509, 1718 and 1401 have been ruling at the higher level and there is no need to get panic in this situation. The prices of rice may not show uptrend at the current level during the coming days.
बारीक चावल- तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल में निर्यात मांग पूरी तरह पूरी तरह बढ़ जाने से तेजी का रुख बना हुआ है। धान की आपूर्ति घटने एवं निर्यातकों की लिवाली से गत सप्ताह के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त पर 1509 सेला चावल 6100/6200 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। धान में अपेक्षाकृत कम तेजी आई है। सभी राज्यों में मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए जो भाव 1509 एवं 1718 तथा 1401 के चल रहे हैं, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान भाव में चालू महीने में और बढ़ने की संभावना नजर आने लगी है।
Maize: higher arrival pressure of the new stock
New Delhi, 26 May (NNS): The arrival pressure of maize showed uptrend in the Behraich and Kannauj line of UP. There, the pries of maize is being traded at Rs 2100/2150 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2375/2400 per quintal. There, the industry is not interested to purchase the stock of Bihar. The arrival pressure of maize seems high in the Khagadiya, Begusarai, Manasi and Semapur line, due to this, there, the market reduced by Rs 20/25 to Rs 2075/2100 per quintal as per the quality. Some traders of Begusarai line also being quoted at Rs 2120 per quintal. The arrival pressure of the farmer’s stock reported to be at the higher level, but the market may not show uptrend owing to the unfavorable weather conditions.
मक्की -नया माल का प्रेशर
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) यूपी के बहराइच कन्नौज लाइन में नई मक्की की आवक बढ़ गई है, वहां क्वालिटी के अनुसार मक्की 2100/2150 रुपए गोदाम पहुंच में बिक रही है। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2375/2400 रुपए का व्यापार हो रहा है। वहां के उद्योग इसको बिहार के माल के आगे पसंद कम कर रहे हैं।बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी सेमापुर लाइन में मक्की का दबाव बढ़ जाने से वहां बाजार 20/25 रुपए और घटकर 2075/2100 रुपए अलग-अलग मंडियों में नमी के हिसाब से भाव रह गए हैं। कुछ कारोबारी बेगूसराय में 2120 रुपए भी बोल रहे हैं। किसानी माल का दबाव इतना अधिक बढ़ गया है, लेकिन बरसात से खराब माल आने से अभी तेजी के आसार नहीं है।
Millet: no possibility to decrease
New Delhi, 26 May (NNS): The prices of millet showed downfall at the current level, due to this, its trade gets affected. The inferior quality stock of millet has been selling at the lower level, due to this reason, there is a lack of stored stock, despite this, the trade seems weak and in Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2400/2425 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices will likely to remain high during the current month. This year, the production of millet is around 180/182 lakh metric tonnnes, which was 150 lakh metric tonnes during the previous year.
बाजरा – मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) वर्तमान में मक्की के भाव नीचे चलने से बाजरे के व्यापार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हल्का गेहूं भी नीचे बिक रहा है, यही कारण है कि बाजरे का स्टॉक कम होने के बावजूद भी व्यापार नहीं चल रहा है तथा 2400/2425 रुपए प्रति क्विंटल के बीच मौली बरवाला पहुंच में व्यापार हो रहा है तथा इसमें अभी मंदे की गुंजाइश नहीं है, लेकिन अभी तेजी आने में यह महीना निकल जाएगा। बाजरे का उत्पादन इस बार 180/182 लाख मीट्रिक टन के करीब होने का अनुमान है, यह उत्पादन गत वर्ष 150 लाख मीट्रिक टन हुआ था।
Masoor: stored stock will be profitable
New Delhi, 26 May (NNS): The demand of masoor dal seems high as expectedly in the previous week. On the other hand, its arrivals showed dowfall because the loading of the stock seems weak at the higher level in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line. In contrary to this, the prices will likely to remain sluggish from the last 15 days after the operation sindoor, due to which, the market remained stable at the strong level. Here, in bilti, the prices gained by Rs 50 to Rs 6800/6850 per quintal. The previous stock has been started unloaded and its delivery of the stock has already been over, due to which, the market may increase after some time and the trade will be profitable during the near future.
मसूर- स्टॉक लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर में दाल मिलों की मांग अन्य दलहनों की अपेक्षा अधिक रही। दूसरी ओर आवक काफी घट गई, क्योंकि मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में ऊंचे भाव पर भी लोडिंग काफी कम हुई। दूसरी ओर यहां एक साथ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 15 दिनों से भाव सुस्त चल रहे थे, जिससे बाजार मजबूती लिए बंद हुआ। यहां 50 रुपए बढ़कर यहां बिल्टी में मसूर 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है। कनाडा के माल पहले के उतरे हुए, डिलीवरी हो चुके हैं, जिससे बाजार कुछ दिन के बाद फिर बढ़ लगा जाएगा तथा भविष्य में मसूर लाभदायक रहेगी।
Urad: possibility to decrease
New Delhi, 26 May (NNS): This year, the production of urad rose from 36 lakh tonnes to 41 lakh tonnes. On the other hand, the crop of urad seem good in Jabalpur line of MP and the stock of Delhi also being traded at Rs 7000/7100 per quintal as per the quality. The crop of Rangoon seems good and the sowing of domestic crop reported to be at the higher level, due to this reason, the prices of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 7800 and Rs 7100 per quintal respectively due to the higher selling pressure. Now, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days. Notably, the market rose by Rs 400 which pegged SQ at Rs 8100 and FAQ at Rs 7500 per quintal respectively on seeing the situation of India and Pakistan in the last fortnight. In contrary to this, the further deals have been quoted at the lower level in the current month.
उड़द -अभी और घटने के आसार
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) उडद का उत्पादन इस वर्ष 36 लाख टन से बढ़कर 41 लाख टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के जबलपुर लाइन में उड़द की अच्छी फसल आई हुई है, वह दिल्ली आकर दामी से 7000/7200 रुपए प्रति कुंतल पहुंच में बिक रही है। रंगून में भी फसल बहुत बढ़िया है तथा घरेलू बिजाई अधिक होने वाली है, जिस कारण बिकवाली के प्रेशर में 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर एसक्यू यहां 7800 एवं एफ ए क्यू 7100 रुपए प्रति कुंतल रह गई है। अभी इसमें और घटने के आसार बन गए है। गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े पहले भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति से बाजार 400 रुपए छलांग लगाकर एस क्यू के 8100 रुपए तथा एफ ए क्यू के 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए थे। उधर चेन्नई से आगे के सौदे हाजिर महीने का घटाकर बोल रहे हैं।
Moong: no trade of uptrend
New Delhi, 26 May (NNS): The arrival pressure of moong seems constant in the markets of MP. Both the local and upcountry demand of moong showed uptrend owing to the situation of war, due to this, the prices showed uptrend, but after this, the demand of ready stock remained 10 percent, due to this, the market has been started decreasing constantly owing to the increased arrival pressure. The prices of new and old moong slipped by Rs 200/300 to Rs 6400/7700 per quintal and the trade should not be done at the higher level because all of the crop has been ready.
मूंग- तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा एमपी की मंडियों में बना हुआ है। सरहद पर युद्ध की स्थिति एक पखवाड़े पहले बनने से लोकल एवं चालानी मांग बहुत अधिक हो जाने से इसमें काफी तेजी आ गई थी, लेकिन उसके बाद पक्के मालों में ग्राहकी 10 प्रतिशत रह जाने एवं नए मूंग का दबाव बढ़ने से बाजार लगातार टूटता जा रहा है। एक सप्ताह के अंतराल भी 200/300 रुपए घटकर नई पुरानी 6400/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है तथा अभी तेजी का बिल्कुल व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि आगे सारी फसलें तैयार खड़ी है।
Tur: lack of stored stock
New Delhi, 26 May (NNS): The buying of tur reported to be at the higher level from mills and the stockists owing to the operation sindoor between India and Pakistan during the last fortnight, due to which, the prices of lemon quality rose by Rs 500 to Rs 7500 per quintal. During the review week, the ready stock has been selling at the higher level from the last one and a half month. On the other hand, the shipments of May and June also being quoted down by $25/30 per tonne in Myanmar, due to this reason, in Chennai, the stored stock has been selling at the lower level, due to this, there, the prices fell down by Rs 250 to Rs 6450 per quintal during the last fortnight and the prices may not show downfall during the near future.
तुवर-अभी स्टॉक का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) चालू माह के प्रथम पखवाड़े में भारत-पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के चलते तुवर में स्टॉकिस्टों एवं दाल मिलों की लिवाली काफी बढ़ गई थी, जिससे बाजार 500 रुपए बढ़कर 7500 रुपए लेमन क्वालिटी उपर में पहुंच का व्यापार हो गया था। उक्त अवधि के अंतराल पिछले डेढ़ महीने तक के लिए पक्के माल बिक चुके हैं। दूसरी ओर म्यांमार में 25-30 डॉलर प्रति टन घटाकर मई-जून शिपमेंट के भाव बोलने लगे हैं। इस वजह से चेन्नई में भी स्टाक के माल की बिकवाली घटाकर होने से उक्त अवधि के अंतराल वहां 250 रुपए टूटकर 6450 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए। यहां भी पिछले एक सप्ताह के अंतराल 200 रुपए टूटकर 6800 भाव रह गए तथा अभी और घटने के आसार बन गए हैं।
Gram desi: prices may increase after the correction
New Delhi, 26 May (NNS): There is a shortage of gram desi stock in the pipeline. The prices of gram Rajasthan on standing motor gained from Rs 5750 to Rs 6050 per quintal at the Lawrence Road, but its prices remained stable at Rs 5850 per quintal owing to the lack of demand and the prices may show uptrend during the near future because of the lack of arrival pressure in all the domestic markets and the outside traders are quoting the prices at Rs 6500 per quintal. The prices may likely to remain stable at the same level in the current month because of the shortage of the stored stock.
देसी चना- थोड़ा करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि पाइपलाइन में देशी चना ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों भारत पाक सीमा पर तनाव से राजस्थानी चना 5750 से बढ़कर 6050 रुपए लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में बोलने लगे थे, लेकिन उसके बाद ग्राहकी कमजोर होने से इसके भाव 5850 रुपए पर आकर पूरी तरह ठहर गए हैं तथा इसमें फिर बढ़ने के आसार प्रबल हो गए हैं, क्योंकि इस बार घरेलू किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं है तथा बाहर के मालों के भी 6500 रुपए से नीचे का कोई पड़ता नहीं है। माल की कमी को देखते हुए चालू महीने थोड़ा ठहरकर आगे भी तेजी की संभावना है।
Rajma chitra: no trade of more downfall
New Delhi, 26 May (NNS): The traders of rajma chitra are buying the stock of Indian Brazil at the lower level, due to this reason, the market softened to Rs 10300/10800 per quintal. The amount of crop reported to be bumper in all the producing areas of Maharashtra along with Barsi line, but its prices seems high in China, due to this, the prices showed heavy uptrend. The prices of rajma chitra went up to $1200/1230 per tonne, due to this, the prices may not show downfall at the current level. In contrary to this, the production of rajma chitra reported to be at the higher level in all the areas including Ethiopia and Brazil. On seeing these circumstances, the market of rajma chtira will likely to remain high during the coming days.
राजमां चित्रा- अब मंदे का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) गत सप्ताह इंडियन ब्राज़ील राजमां की लिवाली कारोबारियों द्वारा काफी मंदे भाव में किया जा रहा है, जिस कारण बाजार नरमी लिए 10300/10800 प्रति कुंतल के बीच कच्चे माल के भाव सुस्त रहे। बारसी सहित महाराष्ट्र के सभी उत्पादक क्षेत्रों में फसल बंपर आई है, लेकिन चीन में भी भाव बढ़ जाने से इसमें भी काफी तेजी आ गई। राजमां चित्रा के भाव 1200-1230 डॉलर प्रति टन चीन में चलने से इसमें भी वर्तमान भाव पर ज्यादा घटने वाली बात नहीं है। उधर चीन इथोपिया ब्राज़ील सहित सभी देशों में राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक होने की खबरें आ रही है। इन सारी परिस्थितियों में आगे चलकर देसी माल के बाजार तेज रहने वाले हैं।
Gram kabuli: prices may increase after some time
New Delhi, 26 May (NNS): The all-round buying of gram kabuli seems constant from the stockists due to the tensions on the border because the supply of gram kabuli seems weak in Karnataka and Andhra Pradesh and the packing manufacturers started purchasing the stock at the current level. Here, the raw stock of gram kabuli of Maharashtra also being traded between Rs 62/65 per kg. The stock of Karnataka also ruling at Rs 65/66 per kg, but the prices may not show downfall during the near future. In the international markets, the prices of gram kabuli have been ruling at the higher level. Apart from this, there is a lack of rupee in the markets and the stock has been selling out constant owing to the lack of stock, in these circumstances, the prices may increase after some time during the near future.
काबुली चना- थोड़ा ठहर कर फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) देश की सीमा पर तनाव से काबुली चने में स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली बन गई है, क्योंकि कर्नाटक आंध्र प्रदेश में काबुली चने की आपूर्ति भी घट गई है तथा यहांपैकिंग निर्माता भी माल खरीदने लगे हैं। यहां महाराष्ट्र का काबुली चना कच्चा माल 62/65 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। कर्नाटक का माल 65/66 रुपए भी बोल रहे हैं, लेकिन इन भाव में अब और मंदा नहीं लग रहा है। विदेशों में इस बार ऊंचे भाव चल रहे हैं, यहां केवल बाजारों में रुपए की तंगी एवं मांग की कमी से माल कट रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए बाजार अभी थोड़ा ठहर कर ही भविष्य में तेज सकता है।
Pea: no more downfall from here
New Delhi, 26 May (NNS): Presently, the trade of pea seems duty free. Its prices gained by Rs 100 to Rs 3900 per quintal in the previous week. Its prices was being quoted up by Rs 100/150 per quintal at the Indian ports. The production of the stock reported to be weak in the domestic markets. Recently, the prices of pea reported to be at the higher level in Canada. The traders are focusing towards the focusing duty, after this, the trade will be stable.
मटर-अब ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) मटर का आयात शुल्क मुक्त व्यापार हो रहा है। गत सप्ताह इसमें 100 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर 3900 रुपए का यहां थोक में व्यापार हो गया था। भारतीय बंदरगाहों पर भी 100/150 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। घरेलू उत्पादन ज्यादा नहीं है। कनाडा में भी हाल ही में तेजी आ गई है। कारोबारियों का ध्यान आगे कस्टम ड्यूटी के फेर बदल पर टिका हुआ है, उसके बाद ही इसमें स्थाई व्यापार होगा।
Guar: less possibility to decrease
New Delhi, 26 May (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar improved by Rs 100 to Rs 5200/5250 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and increased demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 5150/5200 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract May delivery showed uptrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
ग्वार : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने तथा घटे भाव पर बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 100 रूपये बढ़कर 5200/5250 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5150/5200 रुपए रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी तेज़ी रही। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
