New Delhi, 16 July (NNS): during the previous week, the all round demand of wheat should up trend from the flour mills and the flour chakkis in the last day of the week after the sluggishness, due to this, it’s prices improved by Rs 10/15 to Rs 2780/2800 per quintal. On the other hand, upcountry demand of wheat reported to be sluggish, due to this, the prices of flour, maida and suji remained stable at the same level. The arrivals of wheat seems high in the producing markets because the quality of the crop reported to be superior and the gross procurement of government is around 356 lakh metric tonnes.

गेहू- और मंदे की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह सुस्ती के बाद अंतिम दिन गेहूं में  रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की चौतरफा मांग बढ़ गई है, जिससे बाजार दोबारा 10/15 रुपए की मजबूती पर 2780/2800 रुपए प्रति कुंतल हो गया। वहीं प्रोडक्ट में चालानी मांग सुस्त से आटा मैदा सूजी में ठहराव आ गया है। उत्पादक मंडियों में भरपूर आवक अभी भी बनी हुई है, क्योंकि फसल भी बहुत बढ़िया थी, सरकार की खरीद भी युद्ध स्तर पर रहने से सकल खरीद 356 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो गई है।

Fine rice: prices mein increase intermittently

New Delhi, 16 July (NNS): the supply of fine paddy reported to be negligible in Haryana, Punjab, UPand Rajasthan, but due to the uncertainty in war, the prices of basmati 1509 jumped to Rs 4400/4500 per quintal in the various markets because of the increment in the producing markets. During the last week, the prices of rice sela 1509 went up to Rs 300 to Rs 8500/8600 per quintal. In the weekend, there is profit taking selling in all the varieties of basmati rice. The demand from the exporters seems constant in rice, due to this, the market remained stable at the higher level but the traders are not selling their stock at the current prices. The reality is that the prices of both rise sela and showed uptrend because of the increased demand from the exporters during the last fortnight. The arrivals of paddy will likely to be over soul because of the off-season. Here, the shipments have been started from the current month, on seeing this, the prices of rice Sela 1718 have been ruling at Rs 8700/8800 per quintal and it is profitable to purchase the stock at the current prices.

बारीक चावल-रुक रुक कर तेजी कायम

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) बारीक धान की आपूर्ति घटकर हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में लगभग नगण्य रह गयी है, लेकिन युद्ध में आई अनिश्चितता के बीच से उत्पादक मंडियों में भाव तेजी पर 1509 प्रजाति के 4400/4500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में हो गए हैं। एक सप्ताह में 300 रुपए बढ़कर पुराना 1509 सेला चावल 8500/8600 एवं साठी 7800/7900 रुपए प्रति कुंतल हो गया। सप्ताहांत में सभी बासमती चावल में मुनाफा वसूली बिकवाली देखी गई। चावल में निर्यातकों की मांग बनी रहने से बाजार तेजी लिए ठहरा हुआ है, अभी इन भावों में बेचू कम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की पिछले एक पखवाड़े में मांग काफी बढ़ जाने से चावल सेला एवं स्टीम के भाव ऊपर हो गए हैं। इधर सीजन ऑफ होने से धान की आवक समाप्ति की ओर है, लेकिन युद्ध विराम से आगे तेजी ही लग रही है। इधर शिपमेंट इस महीने से फिर होने लगे हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 8700/8800 रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। अब इन भावों पर माल खरीदना चाहिए।

Maize: all round increment in buying

New Delhi, 16 July (NNS): the new crop of maize has been arriving in Uttar Pradesh and here, the arrivals of the crop slipped by 18% as compared to the same period of the previous year in the markets due to the downfall in the crop. During the previous week, the maze which was ruling at Rs 1950/2050 per quintal, now, it is available at Rs 2000/2100 per quintal. Notably, the new crop of maize has been started arriving in Kasganj, Etah, Unjhani and Kannauj line and the big companies are doing competitive buying from the last fortnight, due to this, the market may not show more downfall in the near future. The prices of maize showed downfall as compared to rice, due to this, the consumption of maize increased from stars Mills to the ethanol companies. Almost 90% of the maze stock has already been over from the demand of Madhya Pradesh and Rajasthan, in these circumstances, the market will increase in the near future.

मक्की- चौतरफा लिवाली बढ़ी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) यूपी में मक्की की नई फसल आ रही है तथा यहां इस बार फसल में पोल आने से मंडियों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत आवक कम हो रही है। गत सप्ताह मक्की 1950/2050 रुपए प्रति कुंतल हो गई थी, जो 2000/2100 रु हो गयी है। गौरतलब है कि अब केवल कासगंज एटा उझानी कन्नौज लाइन में ही मक्की आ रही है तथा यहां अभी बड़ी कंपनियां एक पखवाड़े से प्रतिस्पर्धात्मक खरीद में आ गई है, इसलिए बाजार में निकट में मंदी नहीं लग रही है। मक्की के भाव चावल की अपेक्षा नीचे हो गए हैं, इसलिए मक्की की खपत स्टार्च मिलों से लेकर एथेनॉल कंपनीयों तक बढ़ गई है। मक्की का स्टाक मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में एथेनॉल कंपनियों की मांग से लगभग 90 प्रतिशत समाप्त हो चुका है, परिस्थितियों में मक्की आगे तेज ही रहेगी।

Millet: no logic of more decrement

New Delhi, 16 July (NNS): the new crop of millet has been supplying constantly in Uttar Pradesh, Hathras, Raya and Mathura line. Here, the prices of maize gained by Rs 140 per quintal from the lower level during the previous month, due to this, the stockist are trekking interest in purchasing the stock at the current prices because the processing of millet showed up trend in the consuming industries. The old stock of millet has already been sold out from prayagraj, Etawah, Etah and Mainpuri line, in these circumstances, the market mein increase from here during the near future.

बाजरा-घटने का कोई लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की आपूर्ति यूपी हाथरस राया मथुरा लाइन में आ रही है, इधर पिछले माह में मक्की भी नीचे के भाव बाद 140 रुपए बढ़ गई है, जिससे बाजरे के वर्तमान भाव में खरीद करने में स्टाकिस्ट इंटरेस्ट लेने लगे हैं, क्योंकि खपत वाले उद्योगों में बाजरे के प्रोसेसिंग बढ़ गई है। प्रयागराज इटावा एटा मैनपुरी लाइन का पुराना बाजरा भी निबट चुका है, इन परिस्थितियों में अब यहां से और तेजी लग रही है।

Masoor: possibility to increase from here

New Delhi, 16 July (NNS): the upcountry demand of Indian masoor dal and Malka short increment because it’s prices slipped by 50% as compared to the tur dal. The Dal of masoor has been selling at the sluggish rates, due to this reason, the consumption of masoor reported to be high in Bihar, Bengal, Orissa and Jharkhand. In Canada, the prices of masoor improved by $25/30 per tonne, due to this, the import prices also increases as comparatively. Apart from this, there is a shortage of desi masoor, due to this, in Bilti, it is being traded at Rs 6900/6925 per quintal. The masoor of Canada also quoting at Rs 6050 per quintal and it will increase in the near future.

मसूर- यहां से और तेजी संभव

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) मसूर दाल एवं मल्का की भारत की चालानी मांग बढ़ गई है, क्योंकि तुवर की दाल की अपेक्षा 50 प्रतिशत हथोड़ा गिर गया है। मसूर की दाल नीचे बिक रही है, जिस कारण इसकी खपत बिहार बंगाल उड़ीसा झारखंड में बढ़ गई है। इधर कनाडा में हाल ही में 25-30 डॉलर प्रति टन के करीब मसूर के भाव बढ़ जाने से आयात पहले की अपेक्षा महंगा हो गया है। देसी मसूर स्टॉक में नहीं है, यही कारण है कि इस समय बिल्टी में मसूर 6900/6925 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। कनाडा की मसूर भी 6050 रुपए बोलने लगे हैं तथा आगे अभी और तेजी लग रही है।

Urad: should purchase at the current prices

New Delhi, 16 July (NNS): the previously arrived containers of urad in Chennai have already been sold out, but now, the desi stock has already been ended and the stock has not been available at the current prices in Chennai but in Burma, recently, the prices of urad rose $55/60 per tonne, after this, the prices of both small and bold stock softened by $5/7 per tonne, due to this reason, the trade of sports shipments have been quoted at the lower level. No new domestic crop will likely to arrive in the near future, due to this reason, the stock of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 10350 and Rs 9625 per quintal respectively. In Chennai, the prices of urad also being quoted in the same ratio. The deals of previous week has been available at the higher level in Chennai, on seeing this, there is no risk in the trade of udad at the current prices during the coming days.

उड़द-वर्तमान भाव में खरीद करिए

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) चेन्नई में पहले के आए हुए सस्ते उड़द के कंटेनर अब पूरी तरह निबट चुके हैं, अब देशी माल भी समाप्त हो गया है तथा अब इन भाव में चेन्नई से माल नहीं मिल रहे है, लेकिन बर्मा में हाल ही में 55-60 डॉलर बढ़ने के बाद 5-7 डॉलर प्रति टन छोटी-मोटी उडद के भाव नरम बोल रहे हैं। जिस कारण घटकर हाजिर शिपमेंट अब व्यापार कुछ सुस्त बोला गया। आगे घरेलू कोई फसल भी आने वाली है। यही कारण है कि एसक्यू 10350 एवं एफ ए क्यू 9625 रुपए प्रति कुंतल यहां रह गयी है। इसी अनुपात में चेन्नई में भी सुस्ती लिए भाव बोलने लगे हैं। पिछले सप्ताह के हुए सौदे और महंगे चेन्नई में आकर पड़ेंगे, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की उड़द के व्यापार में दूर-दूर तक रिस्क नहीं लग रहा है।

Moong: should sell at the current prices

New Delhi, 16 July (NNS): during the previous week, the arrival pressure of moon reported to be high and the expected demand from the exporters seems sluggish, due to this, the prices of moong UP fell down by Rs 200/300 to Rs 7000/8000 per quintal. Apart from this, the best quality stock of Jharkhand and Bihar also being traded at Rs 8100 per quintal. The reality is that the stock has been selling out in Chennai, after this, the speed of new deals seems week, due to this, the market has remained under pressure. Apart from this, huge amount of average quality stock has been arriving from Kanpur, Oraiya, Etawah, Agra and Mathura line, due to this, the sale of best quality stock seems feeble, in this situation, the market has remained under pressure, on the other hand, the sale of its dal dhoya and chilka reported to be unfavourable, in these circumstances, the market will likely to remains sluggish during the near future.

मूंग- वर्तमान भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)  गत सप्ताह मूंग की आवक का दबाव बढ़ने एवं निर्यातको की अपेक्षाकृत मांग ठंडी पड़ जाने से 200/300 रुपए प्रति कुंतल टूटकर क्वालिटी अनुसार यूपी के माल 7000/8000 प्रति कुंतल रह गए। इसके अलावा झारखंड व बिहार के बढ़िया माल 8100 तक बिकने की खबर थी। वास्तविकता यह है कि जो चीन में माल जा रहा है, उसके बाद नये सौदों की गति धीमी हो गई है, जिससे बाजार थोड़ा दब गए हैं। इसके अलावा कानपुर औरैया इटावा आगरा मथुरा लाइन से एवरेज माल ज्यादा आ रहे हैं, जिससे बढ़िया माल की बिक्री घरेलू कम हो गई है, इससे भी बाजार सुस्त हो गया है। दूसरी ओर दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में बाजार थोड़ा सुस्त ही रहने की संभावना है।

Tur: possibility of again increment

New Delhi, 16 July (NNS): the selling of tur seems sluggish from Chennai, due to this, here, the prices of lemon tur reduced by Rs 50 to Rs 8200 per quintal. In Chennai, it’s prices rose by Rs 300 per quintal during the last 7/8 days. The arrivals of the stock of Maharashtra and Madhya Pradesh reported to be sluggish from Solapur, Gulbarga, Kali kothi, Akola, Jalna and Jalgaon line because of the higher prices. Most of the mills of North India are selling the stock of lemon tur. Now, it’s prices should downfall, on seeing this, it is expected that the market may increase by Rs 500 per quintal during the near future.

तुवर- फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) तुवर में चेन्नई से थोड़ा नरमी बिकवाली आने से यहां 50 रुपए टूटकर लेमन तुवर के भाव 8200 रुपए प्रति कुंतल रह गए। चेन्नई में पिछले 7-8 दिनों में 300 रुपए तेज भाव हो गए हैं। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल सोलापुर गुलबर्गा काली कोठी अकोला जालना जलगांव लाइन के पड़ता के अभाव में कम आ रहे हैं, क्योंकि उत्तर भारत की अधिकतर दाल मिलें लेमन तुवर चला रही हैं। ये अब नीचे वाले भाव फिर आ गए है, इसे देखते हुए यहां से फिर 500 रुपये और बढ़ सकता है।

Gram desi: may show increment

New Delhi, 16 July (NNS): the supply of gram desi showed downfall during the current week and the arrivals of inferior quality stock reported to be high, due to this, the stock of Australia also went up by Rs 200 to Rs 6150/6160 per quintal, whereas, desi stock is of small quality, due to this, it is being traded at Rs 6100 per quintal. The gram of Australia also being quoted at Rs 50/75 per quintal. The productivity reported to be weak in the mills due to the bold seems of gram Rajasthan, before this, the arrivals of the stock seems weak in all the markets from Rajasthan, MP and Maharashtra. Presently, the consumption of gram desi showed uptrend because of the bullish trend of pea. On the other hand, the prices may increase due to the sluggish supply in the markets.

देसी चना -और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) रचालू सप्ताह में देसी चना की आपूर्ति घट गई तथा हल्का माल ज्यादा आया, जिससे आस्ट्रेलिया के माल में 200 और बढ़कर 6150/6160 रुपए का व्यापार हो गया है, जबकि देसी माल काफी छोटे दाने का आने से इसके भाव 6100 रुपए पर तेजी लिए व्यापार हुआ। चना ऑस्ट्रेलिया का स्टॉक वाला 50/75 रुपए और महंगा मिल रहा है, उसका राजस्थानी चने के मुकाबले दाने मोटे होने से मिलों में कश अधिक बैठ रहा है, उससे पहले राजस्थान एमपी महाराष्ट्र के माल सभी मंडियों में कम आ रहा है। फिलहाल मटर के भाव मजबूत होने से देसी चना की खपत बढ़ गई है। वहीं मंडियों में आपूर्ति टूटने से यहां से और तेजी लग रहा है।

Rajma Chitra: should take profit taking selling

New Delhi, 16 July (NNS): The traders of rajma Chitra are doing profit taking selling from the upper level and the production seems weak in Agra, due to this, the prices of rajma Chitra slipped by Rs 200/300 to Rs 9700/10000 per quintal. In china, the prices have been ruling at the higher level and there is a lack of stock in the Barsi and the Beed line. The arrivals of upcountry reported to be weak from the markets. In China, the traders are purchasing the stock at the higherevel, due to this, there, it is being quoted at $1060/1100 per tonne. Here, the stock of China also selling at Rs 115/116 per kg owing to the increased demand. Presently, the market may improve by Rs 10 after the correction in the prices.

राजमां चित्रा-मुनाफा भी लेते रहिए

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा में ऊपर के भाव से मुनाफा वसूली बीच वाली आने तथा आगरा की कमजोर होने से 200/300 रुपए की गिरावट पुन: भाव 9700/10000 रुपए प्रति कुंतल रह गए। चाइना में राजमां चित्रा के ऊंचे भाव चल रहे हैं तथा बारसी बीड लाइन के माल ज्यादा नहीं हैं। मंडियों से चालानी में माल अब कम आ रहा है। चीन में ऊंचे भाव पर लिवाल आने लगे हैं, जिससे वहां 1060-1100 डॉलर प्रति टन के भाव हो गए हैं। यहां भी मांग निकलने से चाइना 115/116 रुपए प्रति किलो बिक गया है। वर्तमान भाव में थोड़ा करेक्शन के बाद फिर बाजार 10 रुपए बढ़ जाएगा।

Gram Kabuli: possibility to increase

New Delhi, 16 July (NNS): The new crop of gram Kabuli has been ruling in the markets, but here, the stock of Maharashtra also rose to Rs 65/70 per kg as per the quality due to the increased domestic demand and bullish trend from the international markets.There is a lack of rupee in the markets, due to this, the stockists are not trading at the current level, otherwise, the prices seems high in all the markets. The arrived stock went down from 31 lakh metric tonnes to 22 lakh metric tonnes due to the favourable weather conditions and sowing.

काबुली चना- यहां से और तेजी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने की फसल चल रही है, लेकिन विदेशों के तेज समाचार आने एवं घरेलू मांग भी निकलने से यहां महाराष्ट्र के माल 65/70 रुपए क्वालिटी अनुसार तेज हो गए हैं। बाजारों में रुपये की भारी तंगी चलने से अभी स्टॉकिस्ट खुलकर नहीं आ रहे हैं, अन्यथा किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है। आई हुई फसल, बिजाई एवं मौसम की प्रतिकूलता से 31 लाख टन से घटकर 22 लाख मीट्रिक टन के करीब रह जाने की ताजा रिपोर्ट आ रही है।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 16 July (NNS): The production of pea seems weak in the domestic markets and the all-round supply showed downfall. Presently, the prices of pea which is being traded at Rs 40.5 per kg at the Indian ports, but these prices will not be visible in the near future. In Canada, the production reported to be weak due to the downfall in sowing, due to this, there, the prices of May and June shipments also being quoted up by $15/20 per tonne and here, the production seems weak due to the unfavorable weather conditions. The pea dal and besan has been consuming in the gram desi in the whole India. Therefore, the prices may increase during the coming days.

मटर- व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)  घरेलू मंडियों में उत्पादन कम का प्रभाव दिखाई देने लगा है, आपूर्ति पूरी तरह से चौतरफा टूट गई है। वर्तमान में मटर के जो भाव भारतीय बंदरगाहों पर 40.5 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घटने से उत्पादन कम हुआ है, इसलिए वहां 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर मई-जून शिपमेंट के भाव बोलने लगे हैं तथा यहां नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम से काफी कम हुआ है। पूरे भारत में देसी चना में मटर की दाल व बेसन में खप रही है। अत: आने वाले समय में अच्छी तेजी की उम्मीद है।