New Delhi, 25 June (NNS): The arrival pressure of wheat showed uptrend in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP and the gross procurement has crossed 353 lakh metric tonnes due to the good intelligence of the government. Now, the government’s purchasing centres have been smashed in most of the areas. In MP, the procurement is almost 104 lakh metric tonnes. Here, the prices of wheat have been ruling at Rs 2690/2720 per quintal as per the quality due to the lack of demand. Now, huge amount of stock has been lying to the farmers, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the coming days.
देसी घी- विदेश में फैट के भाव ऊंचे
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) उत्तर भारत में निर्जला एकादशी के चलते लिक्विड दूध की आपूर्ति प्लांटों में घटकर 50 लाख लीटर रह गई तथा कंपनियों ने 63 रुपए प्रति लीटर तक ऊपर में खरीद किया, लेकिन इन भावों में भी बड़ी कंपनियों को क्षमता के अनुरूप दूध नहीं मिल पाया। यही कारण है की बिक्री कम के बावजूद भी देसी घी के भाव 9550/9750 रुपए प्रति टीन पर प्रीमियम क्वालिटी के टिके हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में फैट के भाव ऊंचे चल रहे हैं, जिससे बटर का निर्यात मांग आने लगी है, इसके अलावा देसी घी भी थाईलैंड सहित अन्य देशों को जाने लगा है, इन सारी परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है तथा प्रतीक्षा करने पर कारोबारी को लाभ मिल जाएगा।
गेहूं- तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का दबाव जोरों पर बनने तथा सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 353 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है। अब अधिकतर क्षेत्रों में धर्म कांटे सरकार के उखड़ गए हैं। मध्य प्रदेश में भी 104 लाख मीट्रिक टन खरीद हो गया। यहां ग्राहकी के अभाव में क्वालिटी के अनुसार माल के भाव 2690/2720 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। अभी किसानों के पास स्टॉक जमा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Fine rice: competitive buying of sathi paddy
New Delhi, 25 June (NNS): The competitive demand of exporters and domestic traders showed uptrend due to the arrivals of sathi crop. On the other hand, two to three steamers have already been sold out during the last fortnight and the shipments are continuous, due to this reason, the prices of rice sela 1509 and steam 1401 is being traded at Rs 8700 and Rs 9900 per quintal respectively in truck load and huge amount of stock has not been available in these prices, due to this reason, it is expected that the market may increase by Rs 500 per quintal from here. There is only unnecessary rumour of fear of sathi crop, whereas, there is also a shortage of stock. Therefore, the demand of old stock may increase in the near future.
बासमती चावल- साठी धान की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) साठी फसल की आने से घरेलू एवं एक्सपोर्टरों की मांग प्रतिस्पर्धात्मक बढ़ गई है। उधर निर्यातकों के माल पिछले एक पखवाड़े के अंतराल चावल के दो-तीन स्टीमर निकल चुके हैं तथा अभी और शिपमेंट जारी है, इसलिए बाजार 1509 सेला का 8700 रुपए एवं 1401 स्टीम का 9900 रुपए ट्रक लोड हो गए हैं, इन भावों में भी माल प्रचुर मात्रा में नहीं मिल पा रहा है, इसलिए बाजार, यहां से 500 रुपए और तेज लग रहा है। साठी माल की दहशत अनावश्यक फैलाई गई है, जबकि उतना अधिक माल नहीं है। अत: पुराने माल की कदर आगे और बढ़ जाएगी।
Maize: the stock of UP also showed uptrend
New Delhi, 25 June (NNS): The supply of maize reported to be week as compared to the same period of the previous year in Bihar. Here, the new crop of maize has been started arriving in Hathras, Unjhani, Kasganj, Etah, Kannauj and Behrauch line, despite this, there is a lack of arrival pressure in the markets, due to this, the market gained by Rs 50/60 per quintal in khagadiya, Begusarai, Purnia, Darbhanga and Gulab Bagh line. There, its prices went up by Rs 25/50 to Rs 2000/2100 per quintal. In godown reach, the prices of best quality dry maize reported to be sold at Rs 2150 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2350/2375 per quintal, there the prices may increase because the flight cost gained by Rs 60/65 per quintal.
मक्की- यूपी के माल में और तेजी
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) बिहार में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्की की आपूर्ति कुछ कम है, यहां यूपी के हाथरस उझानी कासगंज एटा कन्नौज बहराइच लाइन में नई फसल आ जाने के बावजूद भी आवक का प्रेशर नहीं बनने से खगड़िया बेगूसराय पूर्णिया दरभंगा गुलाब बाग लाइन में बाजार 50/60 रुपए और बढ़ गए हैं। वहां 25-50 रुपए बढकर मंडियों में 2000/2100 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार सुना गया। गोदाम पहुंच में बढ़िया सूखी एक नंबर की मक्की 2150 रुपए तक बिकने की खबर थी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2350/2375 रुपए का व्यापार हो रहा है, वहां और भाव बढ़ने वाले हैं, क्योंकि ट्रकों के भाड़े 60/65 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं।
Millet: no possibility of more fluctuations
New Delhi, 25 June (NNS): There is a shortage of millet stock in all the markets, due to this reason, in Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2180/2200 per quintal. The reality is that, the kharif crop of Raya, Mathura and Bharatpur line has been started arriving but there is a lack of arrival pressure of the stock, but the prices may not show more uptrend and downtrend. It is profitable to sell the stock constantly at the current prices.
बाजरा- अभी तेजी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इसलिए गत सप्ताह बाजार 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच मजबूती लिए टिका रहा है। वास्तविकता यह है कि राया मथुरा भरतपुर लाइन में गर्मी वाला बाजरा आ रहा है लेकिन उन मालों का भी ज्यादा प्रेशर नहीं है, इसलिए फिलहाल तेजी मंदी नहीं लग रही है। वर्तमान में जो बाजरा स्टॉक में है, उसको आराम से बेचना चाहिए।
Masoor: profitable at the current level
New Delhi, 25 June (NNS): The demand of masoor reported to be weak in Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Mungaoli line, due to this, the prices of masoor went down by Rs 100/150 per quintal during the first half of the weak, later on, the traders are not selling their stock at the lower level because of the lack of demand, due to this reason, it’s prices strengthened by Rs 25/50 per quintal. The gross production of masoor reported to be the rupee seems sluggish against the American dollar, due to this, the stock of masoor is being available at the higher level, on seeing the circumstances, in Bilti, it is being traded at Rs 6725 per quintal and it’s prices may increase to Rs 7000 per quintal anytime.
मसूर- वर्तमान भाव में लाभ देगी
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की मांग कमजोर रही, जिससे सप्ताह के पूर्वार्ध में सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई थी, बाद में ग्राहकी की भारी कमी होने से बिकवाल और घटाकर माल बेचने से पीछे हट गए हैं, जिससे 25/50 रुपए मजबूती दर्ज की गई। सकल उत्पादन में कमी एवं रुपया की तुलना में डॉलर तेज होने से आयात महंगा के चलते मसूर की उपलब्धि ऊंचे भाव पर रहने वाली है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो मसूर बिल्टी में 6725 रुपए बिक रही है, इसमें जाने का कुछ भी नहीं है तथा किसी समय 7000 रुपए बिक जाएगी।
Urad: will be profitable in future
New Delhi, 25 June (NNS): The prices of urad declined from Rs 9300 to Rs 9200 per quintal because the demand from the Mills reported to be sluggish at the higher level. The reality is that the unloaded stock in Chennai is being available at the higher level because of the downfall in rupee against the American dollar and there is also a lack of stock in pipeline. On the other hand, the Mills are running only hand to mouth and no new crop will likely to arrive in the near future. The crop has already been sold out from the markets of Gujarat and Karnataka, in this situation, it’s prices may improve by Rs 50 per quintal in the evening and here, the prices of urad SQ may cross Rs 9300 per quintal.
उड़द- फिर लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) उड़द के भाव ऊपर में 9300 रुपए प्रति क्विंटल बनने के बाद नीचे में 9200 रुपए रह गया, क्योंकि ऊंचे भाव में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में उतरने वाले माल रुपया कमजोर पड़ने से काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में माल नहीं है। दूसरी ओर दाल मिले भी हैंड टू माउथ चल रही है, निकट में कोई और नई फसल आने वाली नहीं है, जो गुजरात एवं कर्नाटक में फसल का शोर शराबा था, वह निपट चुका है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आज शाम को बाजार 50 रुपए सुधर गया है तथा यहां फिर से एसक्यू 9300 रुपए प्रति क्विंटल को शीघ्र पार कर जाएगी।
Moong: export demand seems high in best quality stock
New Delhi, 25 June (NNS): The new crop of moong has been started arriving from prayagraj line whose quality reported to be superior, due to this reason, it is exporting constantly, but the inferior qualities stock of Uttar Pradesh has been started unloading, in this situation, the market has remained under pressure. Here, the prices of moong reduced from Rs 8400 to Rs 8100 per quintal. The old moong of Rajasthan and Madhya Pradesh has already been sold out in the markets. In Madhya Pradesh and Rajasthan, the stock has been purchased at the minimum support price in the central pool and the same stock has been selling in the markets. Apart from this, it is being traded between Rs 6800/7500 per quintal. Both the inferior and superior quality stock of Rajasthan also ruling around Rs 6000/6500 per quintal, in this situation, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
मूंग- बढ़िया माल में निर्यात मांग
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) प्रयागराज लाइन की नई मूंग भी आ रही है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, लेकिन यूपी के हल्के माल लगातार उतरने लगे हैं, जिससे बाजार दबा हुआ है। यहां पिछले दिनों 8400 रुपए नीचे में बिकने के बाद 8100 रुपए तक व्यापार होने की खबर है। राजस्थान मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वही माल मंडियों में आकर बिक रहा है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 6800/7500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 6000/6500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए अब और घटने की गुंजाइश नहीं है।
Tur: should purchase the stock from here
New Delhi, 25 June (NNS): During the review week, the traders were doing profit taking selling, due to this, the prices of lemon tur declined by Rs 200 to Rs 7800 per quintal, but the stock has not been available at the lower level from Chennai and the bine seems constant from the big mills, due to this, the prices may jump to Rs 7850 per quintal. It is expected that the market may rose to Rs 8200 per quintal again. The reality is that the domestic production of tur reported to be weak. On the other hand, the import prices seems high from Rangoon due to the strong dollar against the Indian rupee. No new crop of tur will likely to arrive in the near future, in these circumstances, the prices of tur may increase during the near future.
तुवर- यहां से माल खरीदिए
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) गत सप्ताह बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से लेमन तुवर 200 रुपए घटकर 7800 रुपए प्रति कुंतल तक नीचे में व्यापार हो गया था लेकिन नीचे भाव में चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा बड़ी दाल मिलों की लिवाली चलने से पुन: सुधर कर 7850 रुपए हो गया है। अभी दोबारा माल की कमी को देखते हुए 8200 पहुंचने की संभावना बन गई है। वास्तविकता यह है कि घरेलू उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से आयात रंगून से महंगा हो गया है। दूसरी कोई निकट में फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में तुवर में फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Gram desi: shortage of stock in the markets
New Delhi, 25 June (NNS): The supply of Gram desi showed downfall, despite this, the demand seems weak from the mills, due to this, the prices of Gram Rajasthan fell down to Rs 5900 per quintal. The stock of Australia also been coated down in the same ratio, but the market since luggage due to the lack of demand. The prices of Dal went up by Rs 150 per quintal, due to this reason, the procurement of Dal will be profitable as compared to the raw stock. However, there is a lack of stock in the markets and here, the Mills are empty, due to this reason, the prices of Gram desi may gain to Rs 6000 per quintal.
देसी चना- मंडियों में माल की कमी
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी दाल मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से बाजार घटकर 5900 रुपए राजस्थान चना रह गया। ऑस्ट्रेलिया के माल भी उसी अनुपात में घटाकर बोले गए, लेकिन सप्ताह के पूर्वार्ध के दो दिनों के अंतराल ग्राहकी कमजोर होने से बाजार सुस्त हो गए हैं। दाल के पड़ते मिलन को 150 रुपए प्रति कुंतल कम से कम महंगा बैठ रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली और लाभदायक रहेगी। हालांकि मंडियों में माल का स्टॉक नहीं है तथा यहां दाल मिलें खाली चल रही है, इसे देखते हुए देसी चना 6000 रुपए को पार कर जाने की संभावना बन गई है।
Rajma Chitra: will be the shortage of stock
New Delhi, 25 June (NNS): The supply of rajma Chitra Indian Brazil will likely to be over soon from Barsi and Beed line, there, the supply of farmers stock has already been over in the neighbouring markets. During the previous week, here, the prices of rajma Chitra remained sluggish at Rs 9700/10000 per quintal, but the stock of China is being available at the higher level and the Indian stock has been sold out for the storage. The sowing of new crop seems delayed, in this circumstances, the trade of rajma Chitra will be profitable at the current rates.
राजमां चित्रा- अभी इसमें शॉर्टेज रहेगी
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा की आपूर्ति बीड बारसी लाइन से लगभग समाप्ति की ओर है, वहां की आसपास की मंडियों में किसनी माल की आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है। पिछले सप्ताह यहां क्वालिटी अनुसार माल 9700/10000 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बनने के बाद वर्तमान में बाजार सुस्त जरूर हो गया है, लेकिन चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है तथा इंडियन माल स्टॉक में जा चुका है। नई फसल की बिजाई भी लेट हो गई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।
Gram Kabuli: no risk in the trade
New Delhi, 25 June (NNS): The prices of Gram Kabuli showed up trend during the previous month, after this, the traders were doing profit taking selling during the weekend, due to this, it’s prices corrected by Rs 2 per kg. The gram kabuli which was being sold at Rs 70 per kg, now, it is ruling at Rs 68 per kg. Apart from this, the best sortex stock of Maharashtra also quoting at Rs 72 per kg. The prices of Indian Mexico also showed sluggish Trend after the increment in the prices, but the stock has not been available illegally and the prices have been ruling and the higher level in the international markets, on seeing this, the prices of charm Kabuli may increase in the near future.
काबुली चना- दूर-दूर तक रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) पिछले महीने काबुली चने में आई तेजी के बाद सप्ताह के अंत में मुनाफा वसूली बिकवाली आने से दो रुपए प्रति किलो का करेक्शन आ गया। जो काबुली चना 70 रुपए प्रति किलो बिका था, वह ऊपर में 68 रुपए रह गया। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 72 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती दर्ज की गई, लेकिन अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।
Moth: shortage of stock
New Delhi, 25 June (NNS): The old stock of moth has already been sold out in the markets and the stock of current season has not been available in the markets and the consumption of bhujia and namkeen will likely to remain high in July and August and its crop will arrive after 3 months. Before this, the companies of Bikaner line has been purchasing the stock from Dausa and Deedwana line. On the other hand, the stock of balotra and merta line has already been sold out. Today, does stock of moth is being available at Rs 6300 per quintal in the consuming companies from the producing markets, in these circumstances, the prices of moth may show uptrend and soon may rose to Rs 6500 per quintal during the coming days.
मोठ-माल की शॉर्टेज
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) मोठ का पुराना स्टॉक पहले ही कट चुका है, चालू सीजन का माल भी मंडियों में स्टॉक में अनुकूल नहीं है तथा जुलाई अगस्त 2 महीना भुजिया नमकीन की भरपूर खपत का सीजन है, इसकी फसल 3 महीने बाद आएगी। उससे पहले दौसा डीडवाना लाइन का माल बीकानेर लाइन की कंपनियां खरीद रही है। दूसरी ओर बालोतरा एवं मेड़ता लाइन का माल इस बार पहले ही निपट चुका है। आज की तारीख में उत्पादक मंडियों से खपत वाली कंपनियों में माल तैयार होकर पहुंचने में 6300 रुपए का पड़ता आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मोठ में अभी और तेजी की संभावना है तथा यह जल्दी 6500 रुपए बन सकती है।
