New Delhi, 10 March (NNS): The all-round demand of wheat from the roller flour mills and the flour chakkis showed uptrend at the lower level, due to this, its prices gained by Rs 50/60 to Rs 2650/2660 per quintal during the last two days. However, the upcoming crop has been ready in MP and the nominal amount of stock has also been arriving in the markets and the quality of the crop seems good, despite this, the wheat will likely to arrive after some days in North India, due to this, the market may not show downfall during the near future.
गेहूं-घटने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) गेहूं में नीचे वाले भावों पर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की चौतरफा मांग बढ़ गई है, जिससे 2 दिन के अंतराल 50-60 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर 2650/2660 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। हालांकि आने वाली फसल मध्य प्रदेश में तैयार हो चुके हैं तथा वहां की मंडियों में छिटपुट आवक होने लगी है तथा फसल भी बहुत बढ़िया है, इन सब के बावजूद उत्तर भारत में गेहूं आने में थोड़ा समय लगेगा, जिससे कुछ दिन मंदा नहीं लग रहा है।
Fine rice: no possibility of downfall
New Delhi, 10 March (NNS): There were around 15/16 lakh bags of fine paddy reported to be arrive in the markets of Haryana, Punjab, UP and Rajasthan. There, the prices of paddy 1508 rose to Rs 3400/3500 per quintal in the various markets. The market showed uptrend due to the strong demand from the exporters, but the trader are not selling the stock at the higher level. The reality is that the demand seems sluggish from the exporters during the previous week, but the prices of rice sela and its steam jumped by Rs 300/400 per quintal due to the constant demand from the last two days. Apart from this, there is a lack of arrival pressure of paddy in the mills and the arrivals of paddy seems weak on seeing the feeble production. Here, the shipments will start again from the next month. On seeing this, the rice sela 1718 is being traded at Rs 7700/7800 per quintal. Similarly, the prices of rice sela 1401, sela 1408 and rice 1509 may increase in the near future/
बारीक चावल-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) बारीक धान की आपूर्ति घटकर हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में 15-16 लाख बोरी के करीब रह गयी है, वहां भाव बढ़कर 1509 प्रजाति के 3400/3500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में रह गए थे। चावल में निर्यातकों की मांग बढ़ जाने से बाजार तेजी लिए बना हुआ है, लेकिन बढ़े भावों में बेचू कम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की पिछले सप्ताह में मांग काफी कमजोर रह गई थी, लेकिन पिछले 2 दिनों से लगातार मांग चलने से चावल सेला एवं स्टीम के भाव 300/400 रुपये उपर हो गए हैं। इधर राइस मिलों में धान का प्रेशर नहीं है, उत्पादन घटने से धान की आवक नहीं बढ़ पा रही है। इधर शिपमेंट अगले महीने से फिर होने वाले हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 77/78 सौ रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
Maize: increment in the demand
New Delhi, 10 March (NNS): Almost 90 percent of the maize stock has already been over due to the constant demand from the companies of MP and Rajasthan. Some exporter and the consuming industries are purchasing the stock at the lower level, due to this, here, the average quality stock also being available at Rs 1800 /1900 per quintal. The traders are not purchasing the stock of inferior quality stock at the lower level and the prices of Bangladesh have been ruling at the higher level and the prices of maize may show good uptrend. The stock of MP and Bihar which was ruling at Rs 2000/2020 and Rs 2050 per quintal respectively, but now, its prices gain by Rs 300 per quintal. It is expected that the prices of maize may increase on seeing the weak sowing. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.
मक्की-मांग निकलने लगी
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) मक्की का स्टाक मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में कंपनियों की मांग से लगभग 90 प्रतिशत समाप्त हो चुका है। नीचे वाले भाव में कुछ निर्यातक एवं खपत वाली कंपनियां खरीद गई है, जिससे अभी 1800/1900 रुपए प्रति कुंतल एवरेज क्वालिटी की मक्की बिक रही है, नीचे वाली मक्की का कोई लिवाल नहीं हैं, आगे बांग्लादेश में भाव ऊंचे चल रहे हैं, उसका निर्यात होने पर मक्की में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। जो व्यापार हरियाणा पंजाब पहुंच में एमपी के माल का 2000/2020 एवं बिहार के 2050 रुपए चल रहे थे, अब 300 रु ऊंचे भाव में भी माल नहीं मिल रहे हैं। बिहार में बिजाई में नीरसता को देखते हुए और तेजी लग रही है। अत: वर्तमान भाव पर माल लेकर चलना चाहिए।
Millet: no more downfall
New Delhi, 10 March (NNS): The supply of millet has already been over in UP, Rajasthan and Haryana. Here, the maize of millet also gained by Rs 250/300 per quintal, due to this, the stockists started taking interest due to the purchasing the stock at the current level because the prices of maize have been ruling at the higher level, due to this, the processing of millet showed uptrend in the consuming industries. The millet has already been sold out in Prayagraj, Itawa, Aita and Mainpuri line, in these circumstances, the market may increase from here during the coming days.
बाजरा-अब मंदे का समय नहीं
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) बाजरे की आपूर्ति यूपी राजस्थान हरियाणा में समाप्त हो चुकी है, इधर मक्की भी 250/300 रुपए बढ़ गई है, जिससे वर्तमान भाव में खरीद करने से स्टाकिस्ट इंटरेस्ट लेने लगे हैं, क्योंकि मकई के भाव काफी ऊंचे होने से खपत वाले उद्योगों में बाजरे के प्रोसेसिंग बढ़ गई है। प्रयागराज इटावा एटा मैनपुरी लाइन का बाजरा भी निबट चुका है, इन परिस्थितियों में अब यहां से और तेजी लग रही है।
Masoor: no more downfall but should sell at the current level
New Delhi, 10 March (NNS): The production of masoor reported to be high as compared to the last year because the rainfall seems high on the time of sowing. There were around 16 lakh metric tonnes of masoor reported to be produce and it may show nominal improvement. On the other hand, the prices of masoor also ruling at the higher level in the international markets, due to this, the import prices seems high. Here, the prices of masoor in Bilti also ruling at Rs 6370/6380 per quintal. The masoor of Canada also selling at Rs 5700/5710 per quintal. Now, there is no possibility of downfall in the prices. Therefore, the stock should purchase at the current level.
मसूर-अभी मंदा नहीं, किंतु बेचिए
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) मसूर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा अधिक हुआ है, क्योंकि बिजाई के समय अधिक बरसात हुई थी। गत वर्ष 16 लाख मीट्रिक टन घरेलू उत्पादन हुआ था, इससे मामूली बढ़त की उम्मीद है। दूसरी ओर इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मसूर के ऊंचे भाव हैं, जिससे आयात पड़ता आगे आने वाले का ऊंचा पड़ रहा है। यहां पिछले पखवाड़े से मुनाफा वसूली बिकवाली के चलते यहां मसूर बिल्टी में 6370/6380 रुपए प्रति कुंतल के आसपास चल रही है। कनाडा की मसूर 5700/5710 बिक रही है। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है। अत: माल खरीदते रहना चाहिए।
Urad: should purchase at the current level
New Delhi, 10 March (NNS): The containers of urad have already been sold out in the markets. Now, the desi stock has been sold out in and the stock has not been available from Chennai. On the other hand, there, spot shipments also gained by $10/15 per tonne. No new crop will likely to arrive in the near future, due to this reason, the prices of urad rose by Rs 100/150 which stood SQ at Rs 8950 and FAQ at Rs 8300 per quintal respectively. Similarly, the traders are quoting the prices at the higher level in Chennai. The upcoming deals also ruling at the higher level in Chennai, on seeing this, the there is no risk in the trade at the current level. Apart from this, there is a shortage of spot stock in the markets, due to this, the market may increase during the coming days.
उड़द-इस भाव में खरीद करिए
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) चेन्नई में पहले के आए हुए सस्ते उड़द के कंटेनर अब पूरी तरह निबट चुके हैं, अब देशी माल भी समाप्त हो गया है तथा अब इन भाव में चेन्नई से माल नहीं मिल रहे है। उधर बर्मा में मौसम खराब होने से वहां भी 10-15 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर हाजिर शिपमेंट का व्यापार सुनने में आ रहा है। आगे घरेलू कोई फसल निकट में आने वाली नहीं है। यही कारण है कि 100/150 रुपए और बढ़कर एस क्यू 8950 एवं एफ ए क्यू 8300 रुपए प्रति कुंतल यहां हो गया। इसी अनुपात में चेन्नई में भी बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं। आने वाले सौदे और महंगे चेन्नई में आकर पड़ेंगे, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की उड़द के व्यापार में दूर-दूर तक रिस्क नहीं लग रहा है। इधर हाजिर माल की कमी बनी हुई है, इसलिए बाजार और बढ़ेगा।
Moong: should sell at the current level
New Delhi, 10 March (NNS): No new crop will likely to arrive in the near future and both the inferior and superior quality stock of Rajasthan has already been sold out in the markets. The government has purchased the stock moong at the minimum support price of Rs 8768 per quintal till December, due to this reason, both the inferior and superior quality has been sold out in the markets, in these circumstances, the market may show uptrend. The inferior and superior quality stock of Rajasthan also selling at Rs 6400/7000 per quintal. The best selected stock also quoting at Rs 7800/8300 per quintal.
मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) मूंग की कोई फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा जो हल्के भारी माल राजस्थान में प्रेशर बना रहे थे, वह काफी बिक चुके हैं। कुछ क्षेत्रों में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 8768 रुपए प्रति कुंतल दिसंबर तक खरीद किया जा चुका है, जिस कारण हल्के भारी माल काफी निपट गए, इन परिस्थितियों में और बाजार बढ़ जाएगा। राजस्थान के हल्के-भारी माल 6400/7200 रुपए बिक रहे हैं। बढ़िया सिलेक्टेड 7800/8300 रुपए तक बोल रहे हैं।
Tur: trade will be profitable
New Delhi, 10 March (NNS): The sowing of kharif season reported to be high, but the production seems weak due to the constant rainfall in October. In Chennai, the prices rose by Rs 200 per quintal during the last three days, due to this reason, here, lemon tur prices also jumped from Rs 8100 to Rs 8300 per quintal. The arrivals of the stock reported to be weak in Solapur, Gulburga, Kali Kothi, Akola, jalna and Jalgaon line due to its higher prices because the prices have been ruling at the higher level on seeing the seeds and the quantity. Now, the upcountry demand also started increasing at the lower level, on seeing this, the market may gain by Rs 300/400 per quintal during the near future.
तुवर-व्यापार में और लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) तुवर की बिजाई खरीफ सीजन वाली ज्यादा हुई है, लेकिन अक्टूबर की बरसात से उत्पादन कम हुआ है। चेन्नई में पिछले तीन दिनों में 200 रुपए की तेजी आ गई है। यही कारण है कि यहां लेमन तुवर 8100 रुपए बिकने के बाद 8300 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। महाराष्ट्र के भी माल सोलापुर गुलबर्गा काली कोठी अकोला जालना जलगांव लाइन के पड़ता के अभाव में कम आ रहे हैं, क्योंकि दाने व कश के हिसाब से दाल मिलों को पड़ते नहीं लग रहे हैं। अब नीचे वाले भाव में दाल की चालानी मांग भी बढ़ने लगी है, इसे देखते हुए अभी यहां से फिर 300/400 रुपए और बढ़ सकता है।
Gram desi: uptrend after the downfall
New Delhi, 10 March (NNS): The gram imported from Australia is getting Rs 50/75 more expensive at the port. The amount of goods reported to be weak in the mills due to the small seeds as compared to the gram Rajasthan, before this, there is a shortage of Rajasthan, MP and Maharashtra’s stock in all the markets. Presently, the stock has been processing in the mills. Now, the consumption of gram desi showed improved trend due to the increment in the prices by Rs 100 per quintal. Therefore, the market may not show downfall from here. Here, the prices of gram Rajasthan on standing motor also ruling at Rs 5650/5700 per quintal.
देसी चना-दलदल के बाद तेजी
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) चना ऑस्ट्रेलिया का आया हुआ पोर्ट पर 50/75 महंगा मिल रहा है, जो माल उतरा है, वह राजस्थानी चने के मुकाबले दाने छोटे होने से मिलो में कश कम बैठ रहा है, उससे पहले राजस्थान एमपी महाराष्ट्र के माल सभी मंडियों में शॉर्टेज में आ गयी है। वर्तमान में जो स्टॉक से ही दाल मिलों में प्रोसेसिंग हो रहा है। फिलहाल मटर के भाव 100 रुपए ऊंचे होने से देसी चना की खपत सुधर गई है। अत: अभी यहां से और मंदा नहीं लग रहा है। यहां राजस्थानी चना खड़ी मोटर में लॉरेंस रोड पर 5650/5700 रुपए हो गया है।
Rajma chitra: should take profit at the current level
New Delhi, 10 March (NNS): The prices of rajma chitra showed downfall during the last one week. The rajma chitra of China also ruling at the higher level and the stock of barsi and beed line also quoting at the higher level, due to this, here also, its prices also ruling at Rs 86/87 per kg. The arrivals of upcountry stock seems weak from the markets. The traders are buying the stock of China at the higher level, due to this, there, its stock also being traded at $1070/1080 per tonne. Here also, the stock of China also selling at Rs 107/108 per kg due to the higher demand. The prices temporarily improved by Rs 2/4 per kg.
राजमां चित्रा-मुनाफा भी लेते रहिए
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल राजमां चित्रा में कभी तेजी कभी मंदा बना हुआ है। चाइना राजमां चित्रा में ऊंचे भाव चल रहे हैं तथा बारसी बीड लाइन के माल भी ऊंचे बोल रहे हैं, जिससे यहां भी इसके भाव 86/87 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मंडियों से चालानी में माल अब कम आ रहा है। चीन में ऊंचे भाव पर लिवाल आने लगे हैं, जिससे वहां 1070-1080 डॉलर प्रति टन के भाव हो गए हैं। यहां भी मांग निकलने से चाइना 107/108 रुपए प्रति किलो बिक गया है। महाराष्ट्र की फसल लेट होने से 2/4 रुपए प्रति किलो टेंपरेरी और बढ़ सकता है।
Gram kabuli: no more uptrend for some days
New Delhi, 10 March (NNS): The crop of gram kabuli has been arriving, but the unfiltered stock of Maharashtra remained stable at Rs 58/60 per kg due to the good demand and bullish news from the international markets. The arrived crop reported to be weak amid unfavourable weather conditions and constant sowing. Presently, one to two percent pricked stock has been selling at the sluggish rates as compared to the best coloured producing markets.
काबुली चना-कुछ दिन तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) काबुली चने की फसल आने लगी है, लेकिन विदेशों के तेज समाचार आने एवं मांग भी अच्छी होने से बाजार पुराने माल के 58/60 रुपए प्रति किलो पर महाराष्ट्र के बिना छने टिके हुए हैं। आई हुई फसल, बिजाई एवं मौसम की प्रतिकूलता से कम आने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल एक दो प्रतिशत डंक वाले माल मोटे, बढ़िया कलर वाले उत्पादक मंडियों से सस्ते बिक रहे हैं।
Pea: will be profitable
New Delhi, 10 March (NNS): The current prices of Rs 39/39.5 per kg for bulk containers at Indian ports are unlikely to be seen in the future due to the higher import cost of peas. Due to the reduced sowing in Canada, the production has declined, son the prices of January and February shipments has increased by $15/20 per tonne. Unfavourable weather conditions for the new crop here are likely to reduce production. Across India, around 75/80 percent of the Indian gram is being used for pea dal. Therefore, the prices may show good uptrend during the near future.
मटर-लाभ मिलने की संभावना
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) मटर का आयात महंगा होने से वर्तमान के जो भाव भारतीय बंदरगाहों पर 39/39.5 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घटने से उत्पादन काम हुआ है, इसलिए वहां 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर जनवरी-फरवरी शिपमेंट के भाव बोलने लगे हैं तथा यहां नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम होने से उत्पादन घटने की संभावना है। पूरे भारत में 75-80 प्रतिशत देसी चना में मटर की दाल में खप रही है। अत: इसमें अच्छी बढ़त लग रही है।
Guar gum: will likely to remain strong
New Delhi, 10 March (NNS): The prices of guar gum reduced by Rs 100 to Rs 10000/10100 per quintal owing to the weak demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices strengthened at Rs 5400/5450 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices rose by Rs 50 to Rs 5300/5350 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओं की मांग कमजोर होने से ग्वार गम के भाव 100 रुपए घटकर 10000/10100 रुपये प्रति क्विंटल रह गये। हालांकि जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5400/5450 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 50 रुपये बढ़कर5300/5 350रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य मे ग्राहकी को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।
