New Delhi, 15 June (NNS): The supply of wheat showed downfall in all the states including Delhi NCR from the producing markets during the previous week, due to this, its prices rose by Rs 40/50 to Rs 2700/2730 per quintal in the local markets. Today, the arrivals of wheat showed heavy increment after the uptrend in the prices during the previous days. Here, huge amount of stock has been unloading from MP and UP, due to this, the market has remained under pressure. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future. The government’s procurement has crossed the target as the target was 345 lakh metric tonnes but the procurement of more than 350 lakh metric tonnes have already been over during the previous week. Now, both the arrivals and the sale seems weak in UP.

गेहूं-तेजी को विराम संभव

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) गत सप्ताह गेहूं की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में काफी घट जाने से इसके भाव 40/50 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर स्थानीय बाजार में 2700/2730 रुपए प्रति कुंतल हो गया। अब एक साथ आई तेजी के बाद आज गेहूं की आवक मंडियों में जबरदस्त बढ़ गई। इधर एमपी यूपी से भी यहां माल ज्यादा उतर गया, जिससे बाजार ठहर गया है, किसाने की बिकवाली से निकट भविष्य में लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। सरकारी खरीद लक्ष्य को पार कर गई है, सरकार का लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था, जो बीते सप्ताह ही 350 लाख मीट्रिक टन हो चुका है। उत्तर प्रदेश में आवक एवं बिक्री दोनों शांत पड़ गई है।

Fine rice: should purchase from here

New Delhi, 15 June (NNS): The prices of basmati rice went up by Rs 900/1000 per quintal due to hte competitive buying from the exporters. Rice steam 1401 also being traded between Rs 9800/10000 per quintal as per the length. It is ruling at Rs 9100/9200 per quintal. In the same ratio, the price of sharbati and 1718 along with basmati rice went down by Rs 300/400 per quintal during the last 6 days. On seeing the shortage of the stock, the prices of basmati rice may increase. Some speculators have created the fear of sathi paddy, but the quality of ruling sathi paddy will depend on the harvesting of the rice. Presently, the market will likely to remain  high on seeing the enquiry from the exporters.

बारीक चावल – यहां से फिर खरीदिए

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों की प्रत्यास्पर्धात्मक खरीद चलने से एक माह पहले 900/1000 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी। चावल 1401 स्टीम 9800/10000 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया था। यह नीचे में 9100/9200 रुपए आ गया है। इसी अनुपात में शरबती एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल में 6 दिन में 300/400 रुपए की गिरावट आ गई है, माल की कमी को देखते हुए आगे फिर से  तेजी लग रही है। साठी धान की दहशत कुछ मंदड़िया टाइप के कारोबारी बना दिये हैं, लेकिन जो साठी धान आ रहा है, इसके चावल की पकाई कैसी होती है, इस पर निर्भर करेगा। फिलहाल निर्यातकों की पूछ परख को देखते हुए बाजार तेज ही रहने वाला है।

Maize: market will likely to remain strong

New Delhi, 15 June (NNS): The arrivals of maize will likely to be over soon in Khagadiya, Begusarai, mansi, Gulab bagh, Darbhanga and purnia line of Bihar. There is a lack of arrival pressure during the last some days amid constant rainfall along with intermittent flood and rainfall. The arrival pressure of the stock seems constant in the markets of UP during the previous week, but the stockists are doing constant buying, due to this, its prices rose by Rs 20/25 to Rs 1800/1900 per quintal, due to its effect, its prices have been ruling at the higher level in the Haryana and the Punjab reach.  The morale of the farmers showed uptrend due to the increment in the prices during the last two days. Therefore, the dry stock should have to purchase in these prices. In Haryana and Punjab reach, the stock of Bihar also ruling at Rs 2250/2300 per quintal.

मक्की- बाजार मजबूत रहेगा

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई की आवक समाप्ति की ओर है, वहां रुक-रुक कर आंधी बरसात तथा पिछले दिनों की भी बरसात से फसल का प्रेशर नहीं बन पाया है। गत सप्ताह में यूपी की मंडियों प्रेशर बना है, लेकिन स्टाकिस्टों की लिवाली से वहां 20/25 रुपए बढ़ कर 1800/1900 रुपए प्रति कुंतल मंडी में भाव हो गए हैं, इसके प्रभाव से हरियाणा पंजाब पहुंच में भी तेज बोलने लगे हैं। गत दो दिनों की आई तेजी से किसानों का मनोबल और तेजी में आ गया है। अत: इन भावों में सूखा माल खरीदना चाहिए। बिहार का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2250/2300 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है।

Millet: shortage of the stock

New Delhi, 15 June (NNS): There is a shortage of the stock in all the markets of UP, Haryana and Rajasthan and it is profitable to sell the stock at the current level because the stock of Hathras, Raya and Mathura line will likely to arrive in the next month. The farmers have sown less amount of kharif stock in Hathras, Gaya and Mathura line, on seeing these circumstances, the prices of millet may increase from the current level, but it is profitable to sell the stock at the current level. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2140/2180 per quintal and the prices may increase after some time.

बाजरा- स्टॉक ज्यादा नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) हालांकि यूपी हरियाणा राजस्थान के किसी भी मंडी में बाजरे का स्टॉक ज्यादा नहीं है, तथापि बाजरे में वर्तमान भाव पर धीरे-धीरे माल भी बेचते रहना चाहिए, क्योंकि हाथरस राया मथुरा लाइन का बाजार अगले महीने आ जाएगा। हम मानते हैं कि गर्मी वाली बिजाई भी हाथरस जाया मथुरा लाइन में इस बार किसानों ने कम किया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के बाजरे में ठहरकर तेजी आएगी, लेकिन माल भी बेचते रहना चाहिए। मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2140/2180 रुपए बिक रहा है, और तेजी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Masoor: equations have changed

New Delhi, 15 June (NNS): The prices of masoor reduced by Rs 25/50 per quintal in loose due to the lack of rupee in MP. In Bilti, masoor is being traded between Rs 6780/6800 per quintal. The masoor of Canada also ruling at Rs 6120/6140 per quintal because the further deals are being available in the same range, due to this, the millers are purchasing the stock as per the needs. The production of masoor reported to be weak amid downfall in the prices of masoor Canada, despite this, the trade of desi masoor seems weak and there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future. This year, the production of upcoming small masoor remained only 35/36 percent in UP and Bihar, due to this, its prices gained by Rs 10/12 per quintal, later on, the prices showed correct trend amid lack of demand, but the prices  may increase on seeing the shortage of both desi and imported stock.

मसूर- समीकरण बदला

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश में रुपए की तंगी से वहां लूज में ही 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6780/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। कनाडा की मसूर भी 6120/6140 रुपए यहां बिक रही है, क्योंकि आगे के सौदे भी इसी रेंज में मिल रहे हैं। इसलिए दाल मिल वाले जरूरत का ही खरीद कर रहे हैं, कनाडा की मसूर के नीचे भाव होने से उत्पादन कम के बावजूद भी देसी मसूर का व्यापार ज्यादा नहीं हो रहा है तथा अभी निकट में तेजी का व्यापार लंबा नहीं करना चाहिए है। हम मानते हैं कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 35-36 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 10/12 रुपए प्रति क्विंटल की पिछले महीने में तेजी आ गई थी, उसके बाद ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन देसी विदेशी माल की मंडियों में कमी को देखते हुए फिर तेजी लग रही है।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 15 June (NNS): Here, the prices of urad SQ gained by Rs 150 to Rs 9000 per quintal due to the unavailability of the stock from Chennai and improved buying from the mills during the previous week, but its prices rose by Rs2/4 per kg due to the strong demand from the mills in these prices. The stock of urad FAQ at Rs 8300 per quintal. There is a shortage of stock in Delhi and Chennai and the running ships from Rangoon will likely to arrive soon, due to this, the market may increase after the correction in the prices during the coming days.

उड़द-और तेजी के आसार

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की लिवाली सुधरने तथा चेन्नई से घटाकर माल नहीं मिलने से यहां एस क्यू 250 बढ़कर 9025/9050 रुपए प्रति कुंतल हो गए है, लेकिन इन भावों में दाल मिलों की मांग मजबूत होने से अगले दो-चार दिन के अंतराल और तेजी लग रही है। उड़द एफ ए क्यू 8350 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, रंगून के चले हुए जहाज लगने वाले हैं, इसलिए थोड़ा करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।

Moong: uptrend due to the export of best quality stock

New Delhi, 15 June (NNS): The new crop of moong has been started arriving in all the states of the country from which the moong has been started arriving from the Kanpur, Allahabad line of UP. Here, the stock of moong has been ruling at Rs 8000/8400 per quintal in the Prayagraj line due to continous export demand, whereas, here, around 4/5 motors have reported to be arrive from Kanpur line which is reported to be around 7350/7500 per quintal. The sale of old stock reported to be weak due to the arrivals of the new stock, whereas, the mills of dhoya manufacturing mills which is being available at the higher level, but the prices have been ruling at the strong level, due to this reason, the prices of best quality stock  may increase from here. The old tender stock of Rajasthan and MP also selling at Rs 6000/7400 per quintal as per the quality, after this, the new stock of moong has been started arriving from MP. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level, due to this, the stock has not been available from there, in these circumstances, the prices may increase from here.

मूंग-बढ़िया माल का निर्यात से तेजी

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) मूंग की सभी राज्यों में नई फसल आने लगी है, जिसमें यूपी के कानपुर इलाहाबाद लाइन की मूंग यहां आ रही है। यहां निर्यात मांग से प्रयागराजगंज लाइन की में 8000/8400 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है, जबकि कानपुर लाइन यहां 4-5 मोटर आई, जो 7350/7500 रुपए प्रति कुंतल बिकने की खबर है। नया माल आने से पुराने मालों की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई थी, जबकि धोया बनाने वाली मिलें, जो माल पड़ता में मिल रहा है, लेकिन उसके भाव भी मजबूत बोलने लगे हैं। यही कारण है कि यहां से बढ़िया माल के आसार बन गए हैं। पुरानी मूंग 6000/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के टेंडर वाली बिक रही है, इसके बाद मध्य प्रदेश की मूंग आने लगेगी। उधर बिहार में ऊंचे भाव हैं, इसलिए वहां का अभी माल नहीं आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों में अभी और बढ़त लग रहा है।

Tur: possibility to increase from here

New Delhi, 15 June (NNS): The prices of lemon tur rose by Rs 150 to Rs 8000 per quintal during the last one week due to the constant selling from Chennai. There is a shortage of the stock in all the markets, due to this reason, the spot deals of from Rangoon also ruling at Rs 8300 per quintal, due to this, the traders of Chennai are also quoting the prices at the higher level, due to this, here, the prices are also quoting the prices at the higher level. The production seems weak from Maharashtra and Karnataka. The arrivals pressure has already been over in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur may not show more downfall during the near future.

तुवर- तेजी की और संभावना

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) चेन्नई से बढ़ाकर बिकवाली आने से एक सप्ताह के अंतराल 125/150 रुपए बढ़ कर लेमन तुवर यहां 8125/8150 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। जिस कारण रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8300 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इसलिए चेन्नई वाले एक सप्ताह से ही कुछ मजबूत बोलने लगे हैं, जिससे यहां भी भाव बढ़ाकर बोलने लगे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में उत्पादन कम हुआ है। कर्नाटक में आवक का दबाव समाप्त हो गया है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में मंदा रुकने के आसार है।

Gram desi: uptrend after the correction

New Delhi, 15 June (NNS): The crop of gram desi seems unfavourable in MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. No new crop will likely to arrive in the near future, but the stock has already been sold out in the markets, but the stock has already been sold out in the big mills. The superior quality stock of Australia also went down from Rs 6100 to Rs 6050 per quintal owing to the weak demand. There is a lack of arrival pressure of the stock from Rajasthan, whereas, half of the June month has already been over, but the stock has not been available in these prices, due to this, it is profitable to purchase the stock from here.

देसी चना-करेक्शन के बाद फिर उछलेगा

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं आई है। नया अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है, लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। गत सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने से ऑस्ट्रेलिया का बढ़िया वर्तमान में 6100 से घटकर 6050 रुपए भाव रह गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि जून का महीना आधा बीत गया है, आज दोपहर बाद फिर से बढ़कर 6000-6025 रुपए प्रति कुंतल राजस्थानी चना हो गया, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Rajma chitra: lack of demand in the markets

New Delhi, 15 June (NNS):  There is a lack of rupee in the markets, due to which, the selling pressure has been started increasing in the markets of Indian Brazil. Here, the prices of rajma chitra reduced by Rs 3/4 to Rs 88/92 per kg during the last one week. In barsi and beed line, it is ruling at Rs 86/88 per kg, whereas, there is a shortage of the stock. Here, its prices went down by Rs 2/3 to Rs 105/110 per kg amid lack of demand in the current week. The prices have been ruling at the higher level in China. The market may increase after some time due to the weak unloading of Indian Brazil stock.

राजमां चित्रा-बाजार में ग्राहकी का सन्नाटा

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) बाजार में रुपए की भारी तंगी महसूस की गई, जिससे राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का मंडियों में बिकवाली का दबाव बढ़ने बढ़ने लगा है, यहां एक सप्ताह का अंतराल 3/4 रुपए घटकर 88/92 रुपए प्रति किलो रह गया है। बारसी बीड लाइन में इसके 86/88 रुपए प्रति किलो रह गए हैं, जबकि वहां माल ज्यादा नहीं है। इधर चीन भी चालू सप्ताह में ग्राहकी का सन्नाटा से 2/3 रुपए घटकर 105/110 रुपए रह गया है। चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, इंडियन ब्राज़ील कम उतरने से इसमें ठहरकर फिर बाजार बढ़ सकता है।

Gram kabuli: downfall from the upper level

New Delhi, 15 June (NNS): There is a lack of demand in gram kabuli and the traders of Indore have purchased the stock for the export, due to this, the arrivals of the stock seems weak in the markets, due to this reason, here also, the prices of gram kabuli went down from Rs 66/69 to Rs 62/64 per kg during the weekend.  The selling pressure seems weak from the producing markets in these prices because of the lack of rupee in the markets. The stock reported to be sold at Rs 60/62 per quintal in the producing markets. Notably, the productivity of the crop reported to be sluggish and the prices have been ruling at the higher level in the itnerantional markets. The Indian gram kabuli has been available at the higher level in all the countries as compared to here, in these circumstances, the prices may increase after some time.

काबुली चना-ऊपर के भाव से मंदा

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है, पिछले दिनों इंदौर वालों ने निर्यात के लिए काबुली चना खरीद किया, जिससे मंडियों में माल कम आ रहा है। यही कारण है कि यहां भी बाजार क्वालिटी के अनुसार 66/69 रुपए प्रति किलो बिककर एक सप्ताह के अंतराल 62/64 रुपए रह गया है। दोपहर बाद दो तीन  रुपए बढ़कर 64/66 रुपए प्रति कुंतल हो गया, इन भावों में उत्पादक मंडियों से बिकवाल कम आ रहे हैं, क्योंकि रुपए की भारी तंगी चल रही हैं। उत्पादक मंडियों में माल 62/64 रुपए बिकने की खबर आ रही है। युद्ध बंद होने से 2-3 रुपए  बढ़ाकर बोलने लगे हैं। गौरतलब है कि आई हुई फसल उत्पादकता कम बैठी है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा महंगा पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में थोड़ा ठहर कर फिर तेजी लग रही है।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 15 June (NNS): The stock of pea has been selling out constantly at the Mundra port because its consumption reported to be high. On the other hand, the spot prices of pea showed uptrend in Canada. Apart from this, more of Indian currency has to spend due to the weak rupee against the American dollar. On the other hand, the war has been going on between Iran, Israel and America. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in Canada, due to this reason, it is being traded at Rs 42/42.5 per kg at the India ports. Here also, the market remained stable at Rs 45/45.5 per kg and the new crop has already been sold out in the markets, but there is a lack of rupee in all the markets, due to this reason, the trade will be profitable during the near future.

मटर- व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) मुंबई कोलकाता पोर्ट पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों पर 42/42.5 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 45/45.5 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, इसलिए व्यापार में इस बार लाभ मिलेगा।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 15 June (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar remained stable at Rs 5900/5950 per quintal due to the weak demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, its prices also quoting at Rs 5850/5900 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract June delivery showed uptrend amid constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

ग्वार-घटने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) गम मिलों की मांग  कमज़ोर होने से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 5900/5950 रुपए प्रति किवंटल टिके  रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5850/5900 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसी डीई एक्स में ग्वार वायदा जून डिलीवरी में मिश्रित रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमे अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजर मजबूत रह सकता है।