New Delhi, 10 April (NNS): The demand of wheat seems high at the lower level from the roller flour Mills of North India, due to this reason, the prices of its new stock again rose to Rs 2620/3650 per quintal. The arrival pressure of wheat will remain high in the current month, on seeing this, the farmers are constantly selling out their stock in the markets because of the record sowing, due to this, the prices showed downfall. Therefore, the prices of wheat may not show more decrement from here. Huge amount of crop has been started unloading. The arrival pressure of wheat may increase in the market of Haryana, Western UP after Madhya Pradesh, due to this reason, the demand of roller flour mills has been started improving at the lower level after the decrement in the prices during the previous weak.
गेहूं-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) उत्तर भारत में रोलर फ्लोर मिलो की मांग नीचे भाव में गेहूं की बढ़ गई है। जिस कारण गेहूं के भाव पुन: सुधरकर नए पुराने माल के 2620/2650 रुपए प्रति कुंतल के बीच हो गये हैं। चालू माह में गेहूं का दबाव भरपूर रहेगा, इसे देखकर जो किसानों के पास स्टॉक है, उसे निकालने लगे हैं, क्योंकि बिजाई रिकॉर्ड स्तर पर हुई है, इसके भाव नीचले स्तर पर आ गए हैं। अत: वर्तमान भाव के गेहूं में यहां से तेजी मंदी नहीं है। फसल में उतारा अधिक आ रहा है। आगे मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा पश्चिमी यूपी की मंडियों में गेहूं का दबाव बढ़ जाएगा। जिस कारण पिछले सप्ताह एक साथ आई गिरावट के बाद घटे भावों में फ्लोर मिलों की मांग सुधरने लगी है।
Rice: availability of the stock will be difficult
New Delhi, 10 April (NNS): The prices of basmati rice ascended by Rs 300/400 per quintal despite the war between Iran and Israel, due to which, there is a shortage of the stock. Other countries are not trusting Trump, here, the prices of rice sela 1509 and sela 1718 also ruling at Rs 8200/8300 and Rs 8400/8500 per quintal respectively. The prices of rice steam also gained by Rs 1401 per quintal. It is expected that the prices may increase from here because the arrivals of paddy showed downfall. The traders are not selling their stock at the lower prices. On the other hand, the exporters are taking enquiry at the weak prices, in these circumstances, there will be the shortage of basmati rice during the near future.
बारीक चावल-माल मिलना मुश्किल होगा
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) चालू सप्ताह ईरान इजरायल जंग के बावजूद भी 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की बासमती चावल में और तेजी आ गई, जिसके चलते पूरी तरह माल की शॉर्टेज बन गयी है। ट्रंप पर दूसरे देशों का विश्वास नहीं रह गया है, यहां चावल 1509 सेला 8200/8300 रुपए एवं 1718 सेला चावल 8400/8500 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। चावल 1401 स्टीम में भी तेजी आ गई। अब यहां से फिर बढ़त लग रहा है, क्योंकि धान की आवक मंडियों में टूट गई है तथा राइस मिलें पड़ते के अभाव में बिकवाल नहीं है। दूसरी ओर नीचे भाव में निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव का बासमती चावल आगे जबरदस्त शॉर्टेज बन जाएगी।
Maize: no uptrend for some days
New Delhi, 10 April (NNS): The new crop of maize has been started arriving in the kursela line of Bihar. There, the best quality maize is being traded between Rs 1800/1900 per quintal. The stock of moisture has been selling at the lower level and the old stock of maize also jumped from Rs 1200 to Rs 2000 per kg due to the constant arrivals of the new stock. The arrival pressure of the new stock will likely to increase day by day, on seeing this, the prices have not showed uptrend but it may not show downfall owing to the constant arrival pressure. The stock of maize has already been over and the starch mills are not getting profit in these prices because the government has under controlled the use of ethanol.
मक्की-कुछ दिन तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) बिहार के कुर्सेला लाइन में की आने लगी है, वहां बढ़िया मक्की 1800/1900 रुपए प्रति कुंतल मंडियों में बिक रही है। नमी वाले माल इससे भी नीचे बोल रहे हैं, नई मक्की आने से, पुरानी मक्की भी जो 2100 रुपए बिक रही थी, उसके बाद 2000 रुपए रह गए हैं। अभी नयी फसल का दबाव आगे दिन प्रति दिन बढ़ेगा, इसे देखते हुए मक्की में फिलहाल तेजी नहीं है, लेकिन ज्यादा मक्की में माल के दबाव बनने पर भी नहीं घटेगी। एमपी में इसका स्टाक समाप्त हो चुका है तथा स्टार्च मिल वालों को इन भावों में पड़ता लग रहा है, क्योंकि इथेनॉल में भी सरकार का पूरा जोर है।
Millet: possibility of increment
New Delhi, 10 April (NNS): The new crop of millet has been started arriving in the markets of Haryana, Rajasthan and UP. It’s prices have been ruling between Rs 2000/2040 per quintal as per the quality and its prices have been quoting at Rs 1850/2000 per quintal in the markets. Less than 50 percent of the crop has been arrived in prayagraj and West Bihar along with Etawah, Tundla, Etah, Kasganj, Charra and Mainpuri, due to this, there is a lack of arrival pressure in the markets and there is no risk in the trade at the current level. The reality is that there is a lack of demand because of the downfall in the prices of maize, but the trade will be profitable in these prices.
बाजरा-अब मंदा नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के मंडियों में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2000/2040 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 1850/2000 रुपए के भाव बोल रहे हैं। इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई है, जिससे माल का मंडियों में प्रेशर नहीं है, इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरे की दुर्दशा बनी हुई थी, लेकिन अब इन भावों में लाभदायक लग रहा है।
Masoor: prices may increase intermittently
New Delhi, 10 April (NNS): The prices of masoor have been ruling at the higher level in the producing markets but its prices corrected by Rs 100/150 per quintal due to the constant profit taking selling after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, the all round prices of bold masoor showd down\fall and the market showed strong trend because of the shortage of small stock, due to this, the prices may gain by Rs 500 per quintal. The prices of bold masoor have been started increasing constantly because of the higher import prices. The import deals have been ruling at the higher level because of the increment in dollar against the Indian rupee. Here, the prices of 2.5 kg conditioned bold masoor also quoting at Rs 6750 per quintal.
मसूर-रूक रूककर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, लेकिन इससे बीते सप्ताह के अंतराल आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली आने से 100/150 रुपए प्रति कुंटल का करेक्शन आ गया है, जिस कारण चौतरफा मोटी मसूर के भाव घट गए हैं तथा छोटी की शॉर्टेज से बाजार अकड़ में गए हैं, इसलिए उसमें 500 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी की संभावना है। इसके पीछे-पीछे मोटी मसूर भी फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि आयात पड़ता काफी महंगा हो गया है। डॉलर महंगा होने से आयात सौदे ऊंचे पड़ रहे हैं। यहां ढाई किलो कंडीशन में मोटी मसूर देसी 6750 रुपए बोलने लगे हैं।
Urad: possibility to increase from here
New Delhi, 10 April (NNS): The prices of urad SQ quality reduced by Rs 200 to Rs 9020 per quintal due to the weak demand from the mills during the current week. The stock of urad FAQ also strengthened at Rs 8450 per quintal. The reality is that the stock was unloaded in Chennai during the previous days, whereas, there is a lack of demand because of March closing, due to this, the market seems sluggish and the stock has not be available illegally at the reasonable prices, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level. There is a shortage of urad stock in the market of Madhya Pradesh and Maharashtra. Now the arrival pressure of vegetables reported to be weak, due to this, the sale seems favourable. Therefore, the prices of urad may gain by Rs 200/300 per quintal during the near future.
उड़द-यहां से तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) चालू सप्ताह उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी कमजोर होने से 200 रुपए नीचे होकर 9020 रुपए प्रति क्विंटल नये एसक्यू क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 8450 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, वहीं मार्च क्लोजिंग के चलते कारोबारी सन्नाटा छाया रहा, जिससे बाजार सुस्त चल रहा है, पीछे से माल पड़ते में नहीं मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है। अभी सब्जियों का प्रेशर कम हो गया है, इसलिए दाल की बिक्री अनुकूल है। अत: आगे चलकर वर्तमान भाव की उड़द 200/300 रुपए लाभ दे जाएगी।
Moong: no time for imcrememt
New Delhi, 10 April (NNS): The old stock of moong has been ruling in the markets. The quality difference of the stock seems high from Rajasthan, due to this, it is being traded between Rs 6400/8400 per quintal. There is a shortage of both inferior and superior quality stock, but the tender stock of Madhya Pradesh has been started arriving in the markets and the new crop seems ready In the yeilds, due to this, the has been available at the sluggish rates to the dhoya manufacturing mills. Therefore, the trade should not be done at the higher level. The inferior quality stock has also been lying in the markets. It is expected that both the inferior and superior quality stock will be available during the near future.
मूंग-तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) मूंग का व्यापार पुराने मालों का चल रहा है। राजस्थान के माल में क्वालिटी का डिफरेंस बहुत ज्यादा होने से 6500/8400 रुपए प्रति कुंतल के बीच दागी के हिसाब से व्यापार हो रहा है। हल्के भारी माल ज्यादा नहीं बचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के टेंडर वाले माल आ रहे हैं तथा नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए धोया बनाने वाली दाल मिलों को अब सस्ता मिल रहा हैं। अत: तेजी का व्यापार अभी नहीं करना चाहिए। हल्के माल अभी स्टाक में मंडियों में पड़े हुए हैं। माल की उपलब्धि हल्के भारी माल की अभी बनी रहेगी।
Tur: will remain stable at the same level
New Delhi, 10 April (NNS): The sale of tur dal reported to be sluggish in North India during the current week. On the other hand, the Rangoon stock has already been unloaded in all the mills of Lawrence Road, right and kundli, due to this reason, the raw has not been available at Rs 7800 per quintal to the mills. Today, the import prices have been ruling at the higher level from Burma. Therefore, the prices may gain by Rs 300/400 per quintal after the increment in demand.
तुवर-अब रुकने की संभावना
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री चालू सप्ताह में पूरी तरह ठंडी पड़ गई। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 7800 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद दाल मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिल रहा है। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।
Gram desi: possibility of more increment
New Delhi, 10 April (NNS): The productive deals of best quality gram desi from Australia reported to be close. On the other hand, there is a shortage of spot stock and also a lack of arrival pressure in all the markets, due to this, at Lawrence Road, it’s prices went up by Rs 100 to Rs 5600/5650 per quintal. The prices of Annagiri also ruling at the higher level. The arrivals of Madhya Pradesh stock also reported to be week because of the higher prices. The arrival pressure of Gram desi may not increase during the next month from Rajasthan, in these circumstances, the prices of old stock may rose by Rs 200 per quintal.
देसी चना-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 100 रुपए की बढ़कर 5600/5625 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर अगले महीने भी बनाना मुश्किल लग रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में 200 रुपए जल्दी बढ़ जाने की संभावना बन गई है।
Rajma chitra: demand may increase
New Delhi, 10 April (NNS): The rajma Chitra of China has been started unloading and the filtered stock also selling between Rs 110/115 per kg. The stock of Indian Brazil of Beed line declined by Rs 88/90 per kg because of the sluggish buying. Now, it’s prices may not show more downfall from here. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The stock of China may decrease, due to this, it is expected that the prices of China’s stock may gain by Rs 5/7 per kg during the near future.
राजमां चित्रा-आगे ग्राहकी निकलेगी
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, छने हुए माल क्वालिटी के अनुसार 110/115 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली कमजोर होने से घटकर 88/90 रुपए प्रति किलो हो गया है। अब यहां से जो भाव बोल रहे हैं, वह नीचे जाने वाले नहीं हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। चीन के भाव भी ज्यादा घटेंगे, इसलिए 5/7 रुपए प्रति किलो चीन के माल में और बढ़ सकते हैं।
Gram kabuli: higher buying from the stockists
New Delhi, 10 April (NNS): The selling of Gram Kabuli reported to be weak because of the downfall in the arrived crop, due to this reason, the prices of raw stock improved by Rs 12/13 per kg, but there is a lack of demand during the current week, due to this reason, it’s prices slipped by Rs 5 per kg. Here, the unfiltered medium quality stock of Maharashtra also selling between Rs 60/65 per kg. On the other hand, the prices of gram kabuli have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, the big traders started purchasing the new stock in Indore line. The new crop of Gram Kabali have been ruling in the markets, but there is a lack of arrival pressure in any market. It is expected that the prices may increase from here on seeing the increment from the producing markets.
काबुली चना-स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) वर्तमान में आई हुई फसल में पोल आने से बिकवाल कमजोर हो गए थे, जिस कारण पिछले सप्ताह 12/13 रुपए प्रति किलो कच्चे मालों में तेजी आ गई, लेकिन चालू सप्ताह में ग्राहकी का पूरी तरह सन्नाटा होने से 5 रुपए का मंदा आ गया है। यहां महाराष्ट्र का मीडियम माल बिना छना हुआ 60-65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी ऊंचे भाव होने से घरेलू नये माल इंदौर लाइन में बड़े कारोबारी पकड़ने लगे हैं। काबुली चने की फसल चल रही है, लेकिन किसी मंडी में प्रेशर नहीं है। आगे उत्पादक मंडियों से बेपड़ते को देखते हुए वर्तमान भाव में फिर तेजी लग रही है।
Pea: possibility of intermittent increment
New Delhi, 10 April (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level because of the weak rupee against the American dollar, due to this reason, the prices of white pea remained stable at the same level after the improvement of Rs 1/1.5 per kg. Presently, list of has not been available at the lower level from the ports and the country demand seems good in these prices, due to this reason it is expected that the prices may increase from here and there is no compulsion of purchasing the stock at the current rates because only 50 percent of the crop has been remaining in the markets.
मटर-रुक रुक कर अच्छी तेजी संभव
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) मटर का आयात पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है, जिस कारण सफेद मटर में एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो की बढ़त आकर ठहर गई है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर मंडियों में 50 प्रतिशत ही रह गई है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 10 April (NNS): The prices of guar gum dropped down by Rs 100 to Rs 10600/10700 per quintal owing to the weak selling and sluggish industrial demand along with the exporters. In Jodhpur mandi, guar prices remained stable at Rs 5600/5650 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5450/5500 per quintal. In NCDEX, the prices of guar gum April contract showed downfall due to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) वायदा में मंदे का रुख होने तथा निर्यातकों के साथ-साथ औद्योगिक मांग सुस्त होने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 100 रूपये घटकर 10600/10700 रुपये प्रति क्विंटल रह गए जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5600/5650 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5450/5500 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार गम अप्रैल डिलीवरी में मंदे का रख रहा।भविष्य मे इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
