New Delhi, 08 November (NNS): The arrivals of wheat has reported to be over in the producing markets and there is no possibility of selling of old stock in the central pool, due to this reason, the government has been selling around 267 lakh metric tonnes of the stock in the PDS, due to this reason, the market went up to Rs 3170/3180 per quintal intermittently. The government was going to sell the stock at Rs 2300/2325 per quintal in the open markets from the month of October after August, but it has been postponed, due to this reason, the wheat which was being sold at Rs 2750/2760 per quintal during the previous month, now, its prices jumped to Rs 3220 per quintal before two days. It is profitable to trade on seeing the government’s policy.

गेहूं-और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है तथा केंद्रीय पूल में भी पुराना गेहूं ज्यादा बचने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, जिस कारण सरकार के  केंद्रीय पूल में 267 लाख मीट्रिक टन के आसपास गेहूं की वसूली में सरकार बहुत संभल कर केवल पीडीएस में ही दे रही है बिक्री कर रही हैहो पाई है, जिस कारण गेहूं के बाजार रुक-रुक कर 3170/3180 रुपए प्रति कुंतल हो गये हैं। सरकार एक अगस्त एवं बाद में अक्टूबर से खुले बाजार में गेहूं की बिक्री 2300/2325 रुपए कैटेगरी के हिसाब से बेचने वाली थी, लेकिन उसको स्थगित कर दिया गया है। इस वजह से जो गेहूं गत माह में 2750/2760 रुपए बिक गया था, उसके भाव बढ़कर 3220 रुपए ऊपर में 2 दिन पहले देख आया है। आगे सरकारी नीति को देखते हुए व्यापार करना चाहिए।

Fine rice: no possibility of more downtrend

New Delhi, 08 November (NNS): The kharif paddy 1509 has been started arriving in UP, Haryana and Punjab. There, the stock was being traded at Rs 2950/3150 per quintal, but now, it is ruling at Rs 2700/2850 per quintal. The new rice sela 1509 also ruling at Rs 5700/5800 per quintal. On the other hand, the farmers are getting relaxation in the production cost due to the higher prices of paddy because the government has removed the minimum export price in September. On the other hand, the export of non-basmati rice has not been opened yet, due to this reason, the prices may not show downfall due to the all-round shortage of trade. The rice mills are not getting their cost price back at the current level, due to this, the prices may not show more downfall during the coming days.

बारीक चावल-अब मंदे गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) यूपी, हरियाणा, पंजाब में खरीफ सीजन का 1509 धान आने लगा है, वहां की मंडियों में 2950/3150 रुपए ऊपर में पिछले सप्ताह बिकने के बाद वर्तमान में 2700/2850 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच भाव रह गए हैं। चावल भी नया 1509 का सेला 5700/5800 रुपए बिक रहा है। धान के भाव बढ़ने से किसानों की उत्पादन लागत में राहत मिली है, क्योंकि सरकार सितंबर में न्यूनतम निर्यात प्राइस को हटा दिया है। उधर गैर बासमती चावल का निर्यात नहीं खुला है, इस वजह से चौतरफा व्यापार कमजोर होने से मोटे चावल में मंदा चल रहा है। राइस मिलों को इन भावों में लागत नहीं निकल रही है, इसलिए मंदे को विराम लग रहा है।

Maize: increased demand from the companies

New Delhi, 08 November (NNS): The arrival pressure of maize showed uptrend from MP, Rajasthan and Maharashtra, due to this, its prices reduced by Rs 40/50 to Rs 2350/2400 per quintal during the last 4/5 days. On the other hand, the prices of maize have been ruling at the higher level in Farukkhabad, Kannauj, Behraich, Hathras line of UP, due to this, the market showed soft trend and its prices have been ruling at Rs 2400/2425 per quintal. In godown reach, it is being available at Rs 2500 per quintal and in Haryana and Punjab reach, its prices have been available at Rs 2650/2700 per quintal. In these circumstances,  the prices of maize may not show more downfall during the near future.

मक्की- कंपनियों की मांग बढ़ी

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) एमपी राजस्थान महाराष्ट्र में मक्की की आवक का दबाव बढ़ जाने के से 4-5 दिन में 40/50 रुपए घटकर वहां रैक प्वाइंट पर मक्की के भाव 2350/2400 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। उधर यूपी के फर्रुखाबाद कन्नौज बहराइच हाथरस लाइन में मक्की के पड़ते नहीं लगने से बाजार सुस्त चल रहा है। तथा 2400/2450 रुपए मंडियां बिकने लगी हैं। वहां गोदाम पहुंच में 2500 तथा हरियाणा-पंजाब पहुंच में 2650/2700 रुपए बोल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए अभी मकई में और मंदा नहीं लग रहा है।

Millet: no more downtrend

New Delhi, 08 November (NNS): The supply of new millet seems constant in UP, Rajasthan and Haryana. Its market dropped down by Rs 100 to Rs 2300/2350 per quintal as quality wise in the Itawa, Aita, Mainpuri and Urai line. In Godown reach, it is being sold at Rs 2400/2450 per quintal. The reality  is that the actual consumption showed downfall due to the downfall in the market of maize. Only the stockists started purchasing the stock at the current level. Therefore, there is no decrement in the roots, but there will be no risk in the trade after the downfall of Rs 50 per quintal. The trade will be profitable during the near future. Here also, it is being traded at Rs 2500/2550 per quintal, due to this reason, the trade should not be done at the higher level. Presently, the prices have been ruling at the higher level. The crop of millet seems good in all the producing markets, in these circumstances; it is profitable to take the profit at the current level.

बाजरा- ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में नए बाजरे की आपूर्ति हो रही है, मक्की में आई भारी गिरावट से बाजार भी 100 रुपए लुढ़क कर इटावा एटा मैनपुरी उरई लाइन में 2300/2350 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी अनुसार रह गया है, गोदाम पहुंच में 2400/2450 रुपए नमी के हिसाब से बिक रही है। वास्तविकता यह है की मक्की में बाजार टूटने से बाजरे की वास्तविक खपत अभी घट गई है, केवल स्टॉकिस्ट माल पकड़ रहे हैं। अत: जड़ में मंदा तो नहीं है, लेकिन एक बार 50 रुपए की और गिरावट आने पर व्यापार में रिस्क समाप्त हो जाएगा। आगे चलकर बाजार भरपूर लाभ देगा। यहां भी 2500/2550 बिक रहा है।जिस कारण और तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। वर्तमान वाले भाव ऊंचे लग रहे हैं। सभी उत्पादक राज्यों में बाजरे की फसल बढ़िया है, इन परिस्थितियों में एक बार मुनाफा ले जाना चाहिये।

Masoor: uptrend after some time

New Delhi, 08 November (NNS): The market of masoor showed heavy downfall due to the continuous selling of the Canada stock from the Mundra port at the lower level which was being unload during the previous days. Here, the masoor of Canada is being available at Rs 6100/6125 per quintal, due to its effect, in Bilti, desi masoor prices have been ruling at Rs 6475/6500 per quintal. Apart from this, the crop of Canada reported to be less as comparatively, there, its per hectare productivity also seems weak because of the unfavourable weather conditions. In these circumstances, the prices may not show more downfall. The speculators are selling the stock at the lower level in the shipments of October and November due to the shortage of the old stock. Therefore, it is profitable to trade at the lower level.

मसूर-ठहरकर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों के उतरे हुए माल कनाडा के घटकर मुंदड़ा पोर्ट से बिकवाली आने से बाजार काफी नीचे आ गया है। यहां कनाडा की मसूर 6100/6125 बिक रही है, इसके प्रभाव से बिल्टी में भी देसी मसूर 6475/6500 रुपए प्रति कुंतल चल रही है। वास्तविकता यह है कि कनाडा में मसूर की फसल में कुछ पोल के समाचार मिल रहे है, वहां फसल तैयार होने के समय में प्रतिकूल मौसम होने से प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम बैठ रही है, ऐसी चर्चा है। इन परिस्थितियों में बहुत ज्यादा गिरावट में नहीं बैठना चाहिए। हम मानते हैं कि अभी पुराने माल का स्टॉक वहां अधिक होने से अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट में सटोरिया मंदे भाव में बेच रहे हैं। अत: घटे भाव में व्यापार करना चाहिए।

Urad: no more uptrend

New Delhi, 08 November (NNS): Presently, both the local and the upcountry demand has been started improving at the lower level after the downfall in the prices during the current level, due to this reason, the prices of urad Rangoon FAQ and SQ remained stable at Rs 86.5 and Rs 95.25 per kg respectively and the market may likely to remained stable at the same level from here. However, the import prices have been ruling at the higher level and the stockists are not selling the stock at the at the current level after the increment in the arrivals of desi urad. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend.

उड़द- तेजी कुछ दिन रुकेगी

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) उड़द में चालू सप्ताह की आई गिरावट के बाद नीचे वाले भाव में लोकल एवं चालानी मांग सुधरने लगी है, जिस कारण रंगूनी उड़द एफ ए क्यू के भाव 86.5 रु एवं एसक्यू के भाव 95.25 रु पर ठहर गए हैं तथा यहां से अब फिर कुछ दिन ठहराव लग रहा है। हालांकि रंगून से आयात पड़ते महंगे हैं, तथापि देसी उड़द की आवक बढ़ेगी इन भाव में स्टॉकिस्ट भी मैदान में नहीं आएगा। अत: अब लम्बी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Moong: no more downtrend

New Delhi, 08 November (NNS): The production of moong reported to be normal and this year, the all-round shortage of best quality stock, whereas, the inferior quality stock has not been available at the sluggish level, due to this reason, there is no possibility of more uptrend in the prices. The prices fluctuate by Rs 200/250 per quintal as pre the demand of the mills, but the stored stock will be profitable. The sale of moong dal showed improved trend and the sale of the stock may increase after some time. Here, the moong of Rajasthan also ruling at Rs 6700/7400 per quintal. Apart from this, it is also being available at Rs 6200/7500 per quintal as per the quality in MP, UP, Bihar, Jharkhand.

मूंग-अब मंदा भी नहीं आएगा

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) मूंग का उत्पादन सामान्य हुआ है तथा इस बार बढ़िया माल की चौतरफा कमी बनी हुई है, वहीं हल्के माल की उपलब्धि चारों तरफ सस्ते भाव में बनी हुई है, इस वजह से वर्तमान भाव से बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। दाल मिलों की मांग के अनुसार बीच-बीच में 200-250 प्रति क्विंटल भाव ऊपर नीचे होते रहेंगे, लेकिन स्टॉक में लाभ मिलता रहेगा। मूंग दाल की बिक्री काफी सुधर गई है तथा आगे चलकर दाल की बिक्री और बढ़ जाएगी। यहां राजस्थान की मूंग 6700/7400 एवं मध्य प्रदेश यूपी बिहार झारखंड की क्वालिटी अनुसार 6200/7500 रुपए के बीच बिक रही है।

Tur: no more downfall

New Delhi, 08 November (NNS): Presently, no new crop of tur will likely to arrive in the near future, but the import deals also ruling at Rs 90/94 per kg from Mojambik, Sudan along with all the African countries, due to this, the prices of lemon tur showed downfall in Mumbai, but now, the deals have been ruling at the higher level in the African countries, due to this reason, the prices gained to Rs 104 per kg. However, there is a shortage of the stock in the pipeline and in Burma, the exporters are not selling the stock at the lower level, in these circumstances, the market showed improved trend. Here, the old stock of Maharashtra has also been consuming in Jalgaon line. Almost 80 percent of the stock has also been started milling in the Neemach and Katni line of MP.

तुवर- अब मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) तुवर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है, लेकिन मोजांबिक सूडान सहित अन्य अफ्रीकन देशों की तुवर के आयात सौदे लगातार 90/94 रुपए प्रति किलो के पड़ते में मुंबई होने से लेमन पिछले दिनों टूट गई थी, लेकिन अब अफ्रीकन देश में ऊंचे पढ़ने के सौदे हो रहे हैं, जिस कारण लेमन तुवर के भाव बढ़कर 104 रुपए प्रति किलो हो गया है। हालांकि हाजिर में पाइप लाइन में माल ज्यादा नहीं है तथा बर्मा में घटाकर वहां के निर्यातक बिकवाल नहीं आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में यहां से कुछ बाजार सुधर भी सकता है। इधर महाराष्ट्र के पुराने माल जलगांव लाइन की दालों मिलों में खप रहे हैं। मध्य प्रदेश के माल नीमच कटनी लाइन की दाल मिलों में 80 प्रतिशत मिलिंग हो चुकी हैं।

Gram kabuli: uptrend after the correction

New Delhi, 08 November (NNS): The arrivals of gram desi seems weak in the markets of Rajasthan, MP and Maharashtra, due to this, the prices have been ruling at the higher level in Delhi. In MP, the arrivals of gram remained one fourth in MP and in Rajasthan, the arrivals reported to be half.  Presently, the prices have been ruling at Rs 7320 per quintal after the selling of the stock at the lower level during the current week. Now, the prices of gram desi on standing motor improved by Rs 20/30 to Rs 7500 per quintal at Lawrence Road. The new deals may arrive in January from Australia, in these circumstances, here, the market may show uptrend during the near future.

देसी चना-करेक्शन के बाद फिर तेजी

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) देसी चने की आवक राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की मंडियों में काफी कम हो जाने से दिल्ली के पड़ते नहीं लग रहे हैं। मध्य प्रदेश में चने की आवक एक चौथाई रह गई है तथा राजस्थान में भी आवक आधी रह गई है। चालू सप्ताह में नीचे में बिकने के बाद वर्तमान में 7320 रुपए ठहर गया हैं। अब यहां से 20/30 रुपए के करेक्शन के बाद फिर देसी चना 7500 रुपए लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया के हुए सौदे अभी जनवरी के आसपास ही आ पाएंगे, इन परिस्थितियों में बाजार यहां से करेक्शन के बाद फिर से तेज हो जाएगा।

Rajma chitra: shortage of the stock for some days

New Delhi, 08 November (NNS): The all-round selling pressure of rajma chitra seems high due to the arrival pressure of the new stock because the sowing seems high in Satara and Pune line. Apart from this, the arrival pressure of the stock seems high in the markets, due to which, the market of desi Bhutani reduced to Rs 75/80 per kg. Now, there is a shortage of the stock in China and the inferior quality stock has also been sold out in the markets, but the trade should not be done at the higher level. It is profitable to sell the stored stock in both the local and the upcountry demand. The crop has also been ready in China, but there, the arrival pressure of the stock seems high during the next month.

राजमां चित्रा- कुछ दिन माल की कमी

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का नया माल आने से चारों तरफ बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है। क्योंकि बिजाई सतारा पुणे लाइन में अधिक है, तथा मंडियों में आवक का दबाव बढ़ गया है, जिससे बाजार काफी घटकर देसी भूटान क्वालिटी 75/80 रुपए प्रति किलो रह गया है। अभी चीन का माल ज्यादा मंडियों में नहीं है, हल्के भारी माल भी काफी निपट गए हैं, लेकिन तेजी का व्यापार बिल्कुल नहीं करना चाहिए। लोकल एवं दिसावरी मंडियों में अपना माल स्टॉक पहले निकालने में ही लाभ रहेगा। चीन में भी फसल तैयार है, लेकिन वहां का माल अगले महीने ही प्रेशर में आ पाएगा।

Gram kabuli: uptrend of August will lead to loss

New Delhi, 08 November (NNS): The prices of gram kabuli have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the domestic export of bold stock seems high from MP, Andhra Pradesh and Karnataka, due to this reason, the stock of Maharashtra also being sold at Rs 114/115 per kg. Now, its prices have been ruling at Rs 114/115 per kg. Now, its prices fell down to Rs 98/100 per kg owing to the all-round selling pressure. The reality is that the prices of gram kabuli increased to Rs 129/130 per kg during the previous year. This year, the stockists have stored the stock whose uptrend seems illegitimate. The stock has been lying in the all-round markets, in these circumstances; the trade should not be done at the higher level. The market may not show more uptrend during the coming two months on seeing the export and the domestic demand.

काबुली चना- अगस्त की तेजी नुकसानदायक

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) पिछले महीने काबुली चना अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काफी तेजी आने से घरेलू निर्यात मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक से मोटे माल के हो गए थे, इस वजह से महाराष्ट्र के माल भी 114/115 रुपए प्रति किलो बिक गए थे, वह अब चौतरफा बिकवाली के प्रेशर में लुढ़क कर 98/100 रुपए के बीच रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछली बार काबुली चना 129/130 रुपए प्रति किलो बिक गया था, इस बार इसी धारणा से लोगों ने स्टॉक रोक लिया है, जो नाजायज तेजी रही है, माल चारों तरफ स्टॉक में पड़ा है, इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। घरेलू मांग एवं निर्यात मूल्य को देखते हुए अगले दो महीने तक बाजार ज्यादा बढ़ने वाला नहीं है।

Pea: no more downfall

New Delhi, 08 November (NNS): The stock of pea has been selling out constantly in the markets of MP and UP, due to this, the stock will not likely to arrive from any country at the lower level. The stock of new import deals have been started unloading at the ports gradually, but its area wise arrivals seems weak due to the unfavourable weather conditions in Eastern UP and MP. Here, pea is being imported at Rs 34/34.5 per kg, in these circumstances, the stock is being available at Rs 38/40 per kg in wholesale. Therefore, the prices may not show more downfall in the prices.

मटर-और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश एवं यूपी की मंडियों में जो मटर बिक रही है, उससे मंदे में किसी देश से निकट में माल आने वाला नहीं है। जो आयात सौदे हो रहे हैं, वो माल धीरे-धीरे बंदरगाहों पर उतरने लगे हैं, लेकिन सीजनल सब्जियों का दबाव घटने तथा पूर्वी यूपी एवं मध्य प्रदेश में मौसम खराब होने से इसकी क्षेत्रिय आवक गई है। इधर मटर का आयात 34/34.5 रुपए प्रति किलो के पड़ते से नीचे नहीं लग रहा है, इन परिस्थितियों में जो 38/40 रु प्रति किलो यहां थोक में बिक रही है। अत: और मंदा नहीं  है।

Guar gum: likely to remain firm

New Delhi, 08 November (NNS): In Jodhpur mandi, guar gum prices held strong at Rs 10500/10600 per quintal due to the weak selling and increased industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5200/5250 per quintal because of the weak selling. In the markets of Haryana, guar prices also ruling at Rs 4850/4950 per quintal in loose. In NCDEX, the guar November delivery went down by Rs 35 to Rs 10480 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

ग्वार गम : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 8 नवम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग  निकलने तथा बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10500/10600 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5200/5250 रुपए प्रति कुंतल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4850/4950 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स ग्वार गम नवम्बर डिलीवरी 35 रूपये घटकर 10480 रूपये प्रति क्विंटल रह गया। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।