New Delhi, 10 February (NNS): The market of wheat rose by Rs 75/80 per kg during the last one week because the prices dropped down by Rs 250 per quintal before 10 days due to the government’s sale policy, after this, its prices improved to Rs 3125/3130 per quintal owing to the increased demand from the roller flour mills at the lower level. The wheat for mill quality is being traded at Rs 3340 per quintal because of the shortage of supply. After this, the weekly tender of wheat increased from one lakh tonnes to 5 lakh tonnes, due to this reason, the market showed again downfall. The new crop of wheat may likely to arrive after a month, due to this reason, the prices may not show uptrend. Therefore, the trade should be done at the current level during the coming days.
गेहूं- ज्यादा लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) गेहूं में पिछले सप्ताह के अंतराल 75/80 रुपए प्रति किलो बाजार ऊपर हो गया। इसका मुख्य कारण यह था कि सरकारी बिक्री नीति से 10 दिन पहले 250 रुपए प्रति क्विंटल की भारी गिरावट के बाद बीते सप्ताह नीचे वाले भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग से बाजार सुधर कर 3125/3130 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। पिछले माह मिल क्वालिटी गेंहू शॉर्ट सप्लाई होने से ऊपर में 3340 रुपए तक व्यापार हो गया था। उसके बाद सरकार द्वारा देश में एक लाख टन से बढ़कर 5 लाख टन साप्ताहिक टेंडर में गेहूं की बिक्री कर दिए जाने से बाजार फिर से घटकर गया था। अब गेहूं की नई फसल एक माह बाद आने की संभावना से ज्यादा बढ़त नहीं दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव में जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए।
Rice: improvement in the buying from the exporters
New Delhi, 10 February (NNS): The traders are buying the stock of rice constantly due to the higher prices in the rice industry and constant buying from the exporters during the last one week, due to this reason, the market of rice sela 1509 and its steam gained by Rs 200 to Rs 5400 and Rs 6200 per quintal respectively. Similarly, the prices of rice sela 1718 rose by Rs 5500 per quintal. The rice millers are not selling the stock because of the higher import prices and higher production cost from the mills at the lower level during the second half of the week, due to this reason; the prices have been quoted at Rs 5550 per quintal. The reality is that the export demand seems unfavourable and the prices of both paddy and rice have been ruling at the higher level, due to this reason, it is profitable to sell the stock at the current level. Here, the milling prices does not seems favourable. Therefore, the market may increase after the increment in the demand. ‘
चावल-निर्यातकों की खरीद में सुधार
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) गत एक सप्ताह के अंतराल निर्यातकों की होने तथा राइस उद्योग में पड़ते के अभाव में निर्यातकों की लिवाली बनी रही, जिसके चलते बाजार 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 1509 सेला चावल 5400 तथा स्टीम 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इसी तरह 1718 प्रजाति के सेला चावल के भाव भी 5500 रुपए बन गए थे, सप्ताह के उत्तरार्ध में नीचे वाले भाव पर राइस मिलों की लागत और महंगी हो जाने से बिकवाली करने से पीछे हट गए, इस कारण 5550 रुपए बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यात मांग अनुकूल नहीं चल रही है तथा राइस मिलों में धान एवं चावल का स्टॉक ऊंचे भाव का पड़ा हुआ है, जिससे बढ़ाकर बेचना मजबूरी हो गई है, इधर मिलिंग पड़ता अनुकूल नहीं है। अत: मांग निकलने पर बाजार निश्चित तौर पर बढ़ सकता है।
Maize: no possibility to decrease
New Delhi, 10 February (NNS): The government has been allotted around 24 lakh tonnes of quota to the ethanol companies at Rs 2250 per quintal during the last one month, due to this reason, the prices may not show downfall after the downfall of Rs 150/160 per quintal. The prices of maize is being traded at Rs 2275/2325 per quintal in the markets of MP and Rajasthan. Here, maize prices have been ruling at Rs 2700 per quintal in Haryana and Punjab, after this, the prices remained stable at the same level after the prices reached to Rs 2600/2625 per quintal and the prices may increase by Rs 125/130 per quintal during the last 15 days because of the shortage of the stock in the starch and the poultry mills.
मक्की-अब और घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) गत एक माह के अंतराल सरकार द्वारा एथेनॉल कंपनियों को 2250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में 24 लाख टन मोटा चावल बेचे जाने की खबर फैल गई थी जिसमें कुछ ऑब्जेक्शन की खबर आ रही है, जिसके चलते 150/160 रुपए टूटने के बाद मंदा रुक गया है। मध्य प्रदेश राजस्थान की मंडियों में मकई के भाव 2275/2325 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रह गए। इधर हरियाणा पंजाब पहुंच में भी जो मक्की 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक गई थी, उसके भाव 2600/2625 रुपए आने के बाद बाजार ठहर गया है तथा यहां से अगले 15 दिनों में 125/130 रुपए की तेजी लग रही है, क्योंकि पोल्ट्री एवं स्टार्च मिलों में माल अधिक नहीं है।
Millet: no downfall after the sluggish demand
New Delhi, 10 February (NNS): The trade of millet reported to be weak during the last one week in the markets and the stockists are selling the stock at the lower level due to the heavy downfall in the prices of maize along with the sale policy of the government, due to which, the prices remained stable at Rs 2200/2300 per quintal in the markets. In mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2580/2590 per quintal. Some traders are trading the stock at Rs 2600 per quintal. The sellers are not selling the stock at the current level because almost 32/33 percent of the millet has been selling out in the food grains. Therefore, it is profitable to trade at the higher level during the coming days.
बाजरा-ग्राहकी कम, किंतु मंदा नहीं
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) बाजरे में भी गत सप्ताह कारोबार काफी कमजोर रहा तथा स्टॉकिस्ट, सरकार द्वारा चावल की बिक्री नीति से एवं मक्की में आई भारी गिरावट से घबराकर बिकवाली में आ गए, जिससे इसके भाव भी मंडियों में 2200/2300 रुपए प्रति क्विंटल ठहर गए हैं। मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2580/2590 रुपए रह गए। कुछ व्यापार 2600 रुपए में भी होते सुना गया। अब इन भावों में बिकवाल नहीं आ रहे हैं, क्योंकि पहले ही 32/33 प्रतिशत बाजरा खाद्यान्न में जा चुका है। अत: यहां से फिर तेजी लग रही है।
Masoor: should sell at the current level
New Delhi, 10 February (NNS): The new crop of masoor has been ready in MP and Rajasthan. The crop reported to be weak because the sowing seems feeble, due to this reason, the gross production of masoor seems feeble due to the higher sowing area. On the other hand, huge amount of stock has been lying at the Mundra port and the stock of Canada has been selling out constantly in the markets, in these circumstances, the masoor is being traded at Rs 6425/6450 per quintal in Bilti and it is profitable to sell constantly at the current level. On the other hand, both the local and upcountry demand seems unfavourable. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level during the previous week.
मसूर-वर्तमान में माल बेचिए
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) मसूर की नई फसल मध्य प्रदेश राजस्थान में तैयार हो चुकी है। फसल में पोल की खबर जरूर आ रही है, लेकिन बिजाई अधिक होने से सकल उत्पादन में कमी नहीं रहेगी। दूसरी ओर मुंदड़ा पोर्ट पर अभी माल पड़ा है तथा कनाडा लगातार बिकवाल है, इन परिस्थितियों में जो मसूर 6425/6450 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में बिक रही है, उसमें माल बेचते रहना चाहिए। कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, जिससे अधिकतर दाल मिलें छांटी बनाने के लिए उसकी खरीद कर रही है। वहीं लोकल एवं चालानी मांग अनुकूल नहीं है। अत: वह पिछले सप्ताह के बढ़े हुए भाव में बिकवाली करते रहनी चाहिए।
Urad: no sellers in Burma
New Delhi, 10 February (NNS): The selling of urad seems rapid in Burma during the previous week, due to which, the market of both desi and imported stock reported to be at the higher level in the domestic markets along with Delhi. During the review week, the forward and the spot deals have been ruling after the increment of Rs 200/220 per quintal in Chennai, due to its effect, here also, the urad SQ which was being sold at Rs 8100 per quintal, but now, it is ruling at Rs 8300 per quintal respectively. The prices of urad FAQ gained by Rs 33 to Rs 7550 per quintal during the review week. On the other hand, in Burma, urad SQ is being traded at $955 per tonne in C&F, now, its prices have been quoted at $880 per tonne. Urad FAQ prices also ascended from $755 to $785 per tonne. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the shortage of selling. Here, the market may improved by Rs 1/1.5 per kg.
उड़द- बर्मा में बिकवाल हटे
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) गत सप्ताह बर्मा में उड़द की बिकवाली बढ़ाकर होती रही, जिससे दिल्ली सहित घरेलू मंडियों में भी देसी विदेशी माल के बाजार मजबूत होते चले गए। उक्त अवधि के अंतराल चेन्नई में भी हाजिर एवं फारवर्ड के सौदे लगातार 200/220 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाकर हुए, इसके प्रभाव से यहां भी जो उड़द एसक्यू 8100 बिकी थी, उसके भाव 8300 रुपए हो गए। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी उक्त अवधि के अंतराल 33 से बढ़कर 7550 रुपए परपहुंच गये। उधर बर्मा में जो उड़द एसक्यू 955 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ बिका था, उसके भाव 880 डॉलर हो गए। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 755 से बढ़कर 785 डॉलर पर आ गए। उड़द में बिकवाली की कमी को देखकर अब मंदी नहीं लग रही है। यहां से एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो बाजार और सुधर सकता है।
Moong: no possibility to decrease
New Delhi, 10 February (NNS): There is still long time left in the arrivals of the new stock. On the other hand, the old crop of moong has already been over from the markets of Bihar, MP, Jharkhand and UP. The all-round buying of moong Rajasthan seems constant from the mills at the lower level, due to which, the prices ascended from Rs 7500/7900 to Rs 7700/8100 per quintal during the last one week and there is no possibility of more downtrend in the prices. Presently, it is profitable to trade at the current level. Here, the upcountry demand of dal chilka and dhoya has also been started increasing constantly.
मूंग- घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) नई मूंग आने में अभी लंबा समय बाकी है। दूसरी ओर बिहार एमपी झारखंड एवं यूपी की पुरानी मूंग लगभग समाप्त हो गई है। राजस्थान की मूंग, नीचे वाले भाव में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चल रही है, जिससे बाजार गत सप्ताह 7500/7900 रुपए बनने के बाद 7700/8100 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं तथा इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान भाव पर मूंग का व्यापार करना चाहिए। इधर दाल छिलका एवं धोया में चालनी मांग निकलने लगी है।
Tur: may show uptrend
New Delhi, 10 February (NNS): The all-round prices of tur showed uptrend in Delhi and Chennai due to the selling of the stock at the higher level from Burma in lemon tur during the last one week. Here, the tur was being sold at Rs 71 per kg, but now, its prices rose to Rs 74.25 per kg. In Chennai, the prices gained by Rs 4 to Rs 70 per kg. In Burma the tur CF which was being sold at $770 per tonne, its prices have been ruling at $840 per tonne and the further deals have been done after the downfall of $15 per tonne, in these circumstances, the market may increase by Rs 4 per kg during the near future.
तुवर-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) गत सप्ताह लेमन तुवर में बर्मा की बिकवाली बढ़ाकर होने से चेन्नई दिल्ली चारों तरफ तेजी का रुख बना रहा। जो यहां तुवर 71 रुपए प्रति किलो बिकी थी, उसके भाव बढ़कर 74.25 रुपए हो गए। चेन्नई में भी 70 रुपए पर 4 रुपए की तेजी आ गई। बर्मा में जो तुवर 770 डॉलर प्रति टन सीएफ बिकी थी, उसके भाव 840 डॉलर प्रति टन हो गए हैं तथा आगे के सौदे 15 डॉलर प्रति टन और घढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए बाजार 4 रु प्रति किलो अभी और बढ़ सकता है।
Gram desi: downfall in the crop
New Delhi, 10 February (NNS): The prices of gram desi may show downfall in Karnataka, MP and Andhra Pradesh. There, the arrivals of the stock seem weak as compared to the same period of the previous year and the seeds also reported to be small. Here, the crop of Rajasthan gets affected before the starting of the summer season because the seeds have been started drying, in these circumstances, there is no possibility of more downtrend in the prices. The gram Rajasthan ascended to Rs 6200 per quintal.
देसी चना- फसल में पोल संभव
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के माल में पोल की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं, वहां की मंडियों में नया चना गत वर्ष के समान अवधि की तुलना में कम आ रहा है तथा दानें भी चारों तरफ छोटे बताए जा रहे हैं। इधर गर्मी पहले शुरू हो जाने से राजस्थान की फसल पर भी प्रतिकूल पड़ने वाला है। इसका मुख्य कारण यह है कि यील्ड पूरी होने से पहले ही दाने सूखने लगे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। गत सप्ताह मजबूती लिए 6200 रुपए प्रति कुंतल पर राजस्थानी चना मजबूती लिए टिका रहा।
Rajma chitra: market may likely to remain high
New Delhi, 10 February (NNS): The market of rajma chitra remained close with the uptrend after the fluctuations of Rs 400 per quitnal. Rs 400 per quintal due to the strong demand from the pricked traders and the stockists. Here, the prices of Indian Brazil and best stock also being quoted at Rs 9800/9900 and Rs 10000 per quintal respectively, due to its effect, the prices of China also being quoted at the higher level. The prices have been ruling at the higher level in China, due to which, the prices of rajma chitra will likely to remain high during the coming days.
राजमां चित्रा-बाजार तेज रहेगा
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी नीचे वाले भाव में चौतरफा चुगाई वाले व्यापारियों एवं स्टॉकिस्टों की की पकड़ मजबूत होने से पिछले सप्ताह बाजार 400 रुपए ऊपर नीचे होकर सप्ताह में तेजी लिए बंद हुआ। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 9800/9900 रुपए प्रति कुंतल एवं बढ़िया माल 10000 रुपए तक भी बोला गया। इसके प्रभाव से चीन के भी बाजार बढ़ाकर बोले गए। चीन में इस बार भी ऊंचे भाव चल रहे हैं, जिससे अभी बाजार सभी राजमां चित्रा तेज रहने वाला है।
Gram kabuli: no increment in the roots
New Delhi, 10 February (NNS): The production of gram kabuli will likely to remain high. During the previous week, the arrivals of the stock increased by 30 percent in the producing markets. On the other hand, huge amount of old stock has been lying in all the markets and the prices may not show uptrend in the prices. The old stock of Maharashtra and Karnataka reported to be sold at Rs 74/75 and Rs 78/80 per kg respectively during the last four week. The market may not show more downfall on seeing the lack of all-round demand.
काबुली चना-जड़ में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन अधिक होने की संभावना दिखाई दे रही है, उत्पादक मंडियों में आवक पिछले सप्ताह 30 प्रतिशत बढ़ गई। दूसरी ओर पुराना स्टॉक सभी मंडियों में प्रचुर मात्रा में बचा हुआ है, जिसका अभी तेजी की बिल्कुल भावना नहीं है। पिछले सप्ताह चार रुपए घटकर महाराष्ट्र के पुराने माल 74/75 रुपए एवं कर्नाटक के 78/80 रुपए प्रति किलो के बीच बिकने की खबर थी। चौतरफा ग्राहकी की कमी को देखते हुए बाजार अभी कुछ और घट सकता है।
Pea: possibility of uptrend
New Delhi, 10 February (NNS): The production of pea reported to be weak this year because the sowing of the crop seems feeble in the producing areas of UP and MP. On the other hand, both the local and upcountry demand of pea has been started increasing constantly in the markets at the lower level. due to which, its prices gained by Rs 3/4 per kg during the previous week. Here, both the filtered and the unfiltered stock of pea remained stable at Rs 41/42 and Rs 38/39 per kg respectively. The prices have been ruling at the higher level at Mumbai and the Mundra port, in these circumstances, the market may show uptrend during the coming days.
मटर- अभी आगे और तेजी संभव
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) मटर का उत्पादन इस बार काफी कम रहने की संभावना है, क्योंकि यूपी एमपी के उत्पादक क्षेत्रों में बिजाई काफी कम हुई है। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में लोकल एवं चालानी मांग निकलने लगी है, जिससे इसके भाव पिछले सप्ताह तीन-चार रुपए प्रति किलो बढ़ गए थे। यहां छनी हुई मटर 41/42 रुपए बोलने लगे हैं तथा बिना छनी मटर के भाव में 38/39 रुपए हो गए हैं। मुंबई एवं मुंदड़ा पोर्ट पर भी भाव तेज हो गए हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए बाजार में और बढ़त लग रही है।
Guar: no decrement
New Delhi, 10 January (NNS): The prices of guar went down by Rs 100 to Rs 5250/5300 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5200/5250 per quintal. In NCDEX, the guar gum February delivery contract showed nominal fluctuations owing to the constant speculative buying. The prices may not show more downfall during the coming one or two days.
ग्वार : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) वायदे में मंदे का रुख होने तथा गम मिलों की मांग कमजोर होने तथ स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 100 रुपए घटकर 5250/5300 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5200/5250 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा फरवरी डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रह। भविष्य में इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।
