New Delhi, 02 December (NNS): The prices of wheat improved by Rs 10 per kg due to the improved demand from the roller flour mills at the sluggish rates during the current week. The reality is that the the products of wheat has been selling at the lower level from the producing markets in the mills of outside Delhi, due to this reason, the demand of flour, maida and suji showed downfall. On the other hand, the selling of farmer’s stock has been started increasing in UP and MP. On the other hand, the traders are purchasing the stock as per the needs due to the sluggish selling of the stock from the roller flour mills, due to this reason, the prices of wheat also ruling at Rs 2760/2780 per quintal. The prices have been ruling at the higher level in the markets, due to this, the market may increase in the near future. Now, the consumption of seeds seems constant at the current level.

गेहूं-ज्यादा बढ़ने का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह में घटे भाव में रोलर फ्लोर मिलों की गेहूं में मांग निकलने से 10 रुपए की मजबूती आ गई है। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे हैं, जिस कारण आटा मैदा सूजी की मांग घट गई है। उधर एमपी यूपी में किसानी माल की बिकवाली आने लगी है। वहीं रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद कम बिकने से गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव नरमी लिए 2760/2780 रुपए बिक रहा है। मंडियों से पड़ता गेहूं का नहीं है, इसलिए यहां से बाजार आने वाले समय में कुछ बढ़ जाएगा। अभी बीज वालों की खपत चल रही है।

Fine rice: no trade of downfall

New Delhi, 02 December (NNS): There were around 70/72 lakh bags of paddy reported to arrive in the markets of UP, Haryana, UP and Punjab during the current week which is less than the previous week, due to this reason, its prices strengthened at Rs 3000/3150 per quintal owing to the higher buying from the mills, due to its effect, the prices of rice showed internal uptrend. The prices of new rice sela 1509 also ruling at Rs 5900/6000 per quintal in the above areas. Its steam prices also being quoted at Rs 6400/6500 per quintal. The other varieties of paddy have been started arriving in Haryana, in these circumstances, the prices may increase after some time, but it is profitable to purchase the stock at the current level. This year, there is a shortage of 1401 and the all-round buying of its steam also seems constant, due to this, the prices of all varieties of basmati rice will be profitable in the near future.

बारीक चावल- मंदे का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह में यूपी हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में औसतन 70-72 लाख बोरी दैनिक हो रही है, जो पिछले सप्ताह से कम है, जिस कारण राइस मिलों की लिवाली बढ़ने से 3000/3150 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत चल रहे हैं। इसके प्रभाव से चावल में भी अंदरुनी तेजी लिए  व्यापार बंद हुए हैं। नया सेला 1509 चावल उक्त राज्यों की मंदे के साथ 5900/6000 रुपए के बीच बिक गया। स्टीम चावल भी 6400/6500 रुपए हो गए है। अभी दूसरे प्रजाति के धान की आवक यूपी हरियाणा में आने लगी है, इन परिस्थितियों में फिलहाल और तेजी तो थोड़ा ठहर कर आएगी, लेकिन वर्तमान भाव में स्टॉक के लिए माल खरीदना चाहिए। इस बार 1401 शॉर्टेज है तथा स्टीम की चौतरफा लिवाली बनी हुई है, इसलिए आने वाले समय में सभी तरह के बासमती चावल में भरपूर लाभ मिलने वाला है।

Maize : no possibility of more downfall

New Delhi, 02 December (NNS): Although, the season of maize has already been over in Bihar and UP. This year, almost 70 percent of both inferior and superior quality stock has been available due to the higher rainfall, due to this reason, huge amount of stock has been available at the lower level to the ethanol companies. This is the ongoing season of maize of MP and Maharashtra, due to this, in  Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 1850/2150 per quintal because of the constant selling from the stockists and the stock of Bihar also being available at Rs 2240/2280 per quintal respectively. Apart from this, maize prices have been ruling between Rs 1400/1800 per quintal as per the quality. Now, the prices will increase after some time, but the prices may decrease in the near future, because its prices showed heavy downfall.

मक्की-और घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) यद्यपि यूपी बिहार की मक्की का सीजन समाप्त हो गया है। इस बार बरसात अधिक होने से हल्के भारी माल की उपलब्धि 70 प्रतिशत रही है। यही कारण है कि एथेनॉल कंपनियों को सस्ते भाव में प्रचुर मात्रा में मक्की उपलब्ध हुई है। एमपी महाराष्ट्र की मक्की का सीजन चल रहा है, इसलिए स्टॉकिस्टों की बिकवाली से एमपी की मक्की हरियाणा पहुंच में 1850/2150 रुपए तथा बिहार की मक्की 2240/2280 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है मंडियों में भी 1400/1800 रुपए के बीच में नमी दागी एवं सूखी मक्की बिक रही है। अभी वर्तमान भाव में तेजी तो ठहर कर आएगी, लेकिन मंदा अब रुक जाएगा, क्योंकि अब भाव निचले स्तर पर आ चुके हैं।

Millet: profitable at the current level

New Delhi, 02 December (NNS): The new crop of millet has been started arriving in UP, Haryana and Rajasthan, but there is a lack of arrival pressure in all the markets. There, its prices also ruling at Rs 2000/2050 per quintal as per the moisture in the stock. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2125/2150 per quintal. The reality is that the crop of millet gets affected in UP and Bihar due to the higher rainfall and the stock of UP has already been spoiled owing to the rainfall in the last week, due to  its effect, the prices of millet may increase by Rs 200 per quintal. The arrivals of the stock reported to be weak in the prayagraj line and the crop also gets affected in Aita and Mainpuri line, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level.

बाजरा- वर्तमान में लाभ की संभावना

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरा यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में आ रहा है, लेकिन किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं है। वहां भाव नमी के हिसाब से 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2125/2150 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है। वास्तविकता यह है कि अधिक बरसात होने से यूपी बिहार में बाजरे की फसल को भारी नुकसान हुआ है, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह वाली बरसात से यूपी का बाजरा नष्ट हो गया है, लेकिन इसका प्रभाव से आगे चलकर बाजरे में 200 रुपए का लाभ मिल सकता है। प्रयागराज लाइन के माल में आवक नहीं बढ़ पा रही है, एटा मैनपुरी में भी फसल नुकसान हुआ है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में अभी घटने की गुंजाइश नहीं है।

Masoor : higher prices from the producing markets

New Delhi, 02 December (NNS): The demand of masoor dal and malka reported to be weak, but the prices of illegal stock have been ruling at the higher level. No new crop of masoor will likely to arrive in the near future. On the other hand, recently, the masoor of November and December shipments have been quoted up by $10/12 per tonne. In spot, there is a shortage of the stock, due to which, there, its prices gained by Rs 25/50 to Rs 6100/6150 per quintal as per the quality. In Bilti, masoor prices also being quoted at Rs 6930/6950 per quintal, but the quality also seems weak as comparatively and the demand of dal and malka showed improved trend in the eastern parts of the country, due to this, the traders are quoting the stock at the lower level and the market may increase due to the shortage of the stock. The new domestic crop will likely to arrive after two and a half months.

मसूर-कच्ची मंडियों से पड़ता नहीं

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) मसूर दाल एवं मलका में ग्राहकी कमजोर जरूर चल रही है, लेकिन पीछे से कोई माल पड़ते में नहीं मिल रहा है। मसूर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 10-12 डॉलर प्रति टन नवंबर-दिसंबर शिपमेंट की मसूर ऊचा बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा माल नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 25/50 रुपए बढ़ाकर 6100/6150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 6930/6950 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग  पूर्वी भारत की सुधर गई है, इसलिए उत्पादक मंडियों में कारोबारी भाव घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी ढाई महीने से ऊपर का समय लगेगा।

Urad: should purchase at the current level

New Delhi, 02 December (NNS): The prices of urad SQ quality declined by Rs 100/150 to Rs 7800 per quintal due to the constant selling from Chennai during the last three days. Urad FAQ prices also ruling at Rs 7150 per quintal and the prices may not show more downfall because the crop of urad gets affected in Burma and the sea way also gets affected due to the storm in Sri Lanka. The supply of urad also started declining in Saharanpur line. Today, the traders are quoting the prices of urad at the lower level. Here, its prices declined by Rs 50/75 per quintal due to the weak sale, but the trade will be profitable in the near future.

उड़द-वर्तमान भाव में खरीद करिए

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए माल 3 दिनों के अंतराल बिकवाली में आने से बाजार 100/150 रुपए घटकर एसक्यू क्वालिटी के यहां 7800 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। उड़द एफ ए क्यू भी 7150 रुपए में बिकवाल आने लगे हैं अब इन भाव में ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है, क्योंकि बर्मा में भी काफी उड़द की फसल को नुकसान की खबरें आ रही है तथा समुद्री मार्ग भी श्रीलंका में तूफान से प्रभावित हुआ है। सहारनपुर लाइन की उड़द की आपूर्ति घटने लगी है। जो उड़द आज घटाकर बोल रहे हैं। बिक्री में कमी से यहां 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का और मंदा आ सकता है, लेकिन इसमें व्यापार आगे चलकर भरपूर लाभदायक रहने वाला है।

Moong: best quality stock will be profitable

New Delhi, 02 December (NNS): The new crop of moong has been started arriving in Rajasthan and the crop seems spotted due to the constant rainfall during the previous days. The water has been logged in some areas, due to this reason, the crop seems spotted. The crop of Rajasthan also ruling between Rs 4000/6000 per quintal as per the quality, but the inferior quality has already been sold out. There, the spotted stock has been selling out at Rs 4700/6800 per quintal. On the other hand, the old stock of moong has already been sold out in Bihar and Jharkhand. The old stock of MP has already been sold out, due to this, both the average and best quality stock has been available to the mills. Therefore, it is profitable to trade the best quality stock during the coming days.

मूंग-बढ़िया माल में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) इस समय राजस्थान की मूंग आ रही है, पिछले दिनों लगातार बरसात होने से फसल काफी दागी हो गई है। फसल तैयार होने पर कुछ क्षेत्र में पानी जरूर लगा था जिस कारण फसल दागी हो गई है। राजस्थान में भी दागी की प्रतिशतता के हिसाब से 4000 से 6600 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग बिक रही थी, लेकिन हल्के माल काफी बिक चुके हैं। अब वहां 4700/6800 रुपए के बीच दागी वाली मूंग बिक रही है। दूसरी ओर बिहार झारखंड की पुरानी मूंग लगभग समाप्त हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पुराने माल भी लगभग निपट चुके हैं, इसलिए एवरेज एवं बढ़िया क्वालिटी का माल ही दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। अत: अब बढ़िया माल का व्यापार करना चाहिए।

Tur: no possibility to decrease

New Delhi, 02 December (NNS): The new crop of tur will likely to arrive after one and a half months. The crop of kharif season will arrive in January 2026. The previous crop of both the seasons reported to be good, but the crop gets affected due to the rainfall of September and October. On the other hand, the importers are not selling the stock at the lower level, due to this reason, in Chennai, it is being traded at Rs 6400 per quintal. Presently, lemon tur prices also selling at  Rs 6850 per quintal and it may increase during the near future. Notably, the dal of pea and mix butter has been selling out at the lower level as compared to the dal of Delhi, despite this, the prices of tur showed heavy downfall.

तुवर-अब घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी डेढ़ महीने का समय बाकी है, खरीफ सीजन की फसल वर्ष 2026 जनवरी में ही आएगी। पिछली फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया थी, लेकिन सितंबर-अक्टूबर की बरसात से फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। उधर रंगून से भी आयातक घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 6400 रुपए प्रति कुंतल से नीचे भाव में बिकवाल नहीं आ रहे हैं। वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6850 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें अभी फिर तेजी लग रही है। गौरतलब है कि  मटर व बटरी मिक्सिंग वाली दाल, दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है, इसके बावजूद तुवर के अब नीचे वाले भाव आ गए हैं।

Gram desi: lack of demand

New Delhi, 02 December (NNS): The stock of small stockists has been selling out constantly, due to this reason, there is a shortage of stock in the markets. Presently, the demand seems weak at the current rates. Today, the prices have been ruling at the higher level while importing the stock from every market, due to this reason, the prices of gram Rajasthan on standing motor improved to Rs 5800 per quintal after the improvement in the demand. The new crop will not likely to arrive in the near future  and the deals of November and December shipments reported to be weak from Australia because of less loading as comparatively.

देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के नहीं वाले हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर पड़ता नहीं है। यही कारण है कि थोड़ी सी ग्राहकी आते ही सुधर कर 5800 रुपए प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक गया। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी नवंबर-दिसंबर शिपमेंट प्रेशर नहीं है, क्योंकि ज्यादा लोड नहीं हो रहे हैं।

Rajma chitra: may show more downfall

New Delhi, 02 December (NNS): The prices of rajma chitra showed downfall due to the panic seling from the importers of China, due to this reason, the prices of rajma chitra Indian Brazil and China also declined by Rs 8/10 per kg from the last fortnight. The desi stock of Pune and Satara line also selling after the decrement of Rs 4/5 per kg from the lower level and today also, there is no possibility of more downfall in the prices due to the shortage of the stock because the importers are not able to trade at the current level.

राजमां चित्रा- अभी और मंदा

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा, चीन का जातकों की घबराहट पूर्ण बिकवाली चलने से इसमें लगातार मंदा आ रहा है। यही कारण है कि पुराना राजमां चित्रा इंडियन ब्राज़ील एवं चाइना दोनों ही एक पखवाड़े के अंतराल 8/10 रुपए प्रति किलो क्वालिटी के अनुसार लुढ़क गए हैं। पुणे सतारा लाइन का देसी माल भी नीचे के भाव से चार पांच रुपए क्वालिटी के अनुसार घटाकर बिक गए हैं तथा अभी भी माल की कमी के चलते कुछ दिन मंदा जारी रहने की संभावना बन गई है, क्योंकि कोई भी आयातक खुलकर नहीं बता पा रहा है।

Gram kabuli: shortage of demand

New Delhi, 02 December (NNS): The stock of gram kabuli has been selling out constantly. Here, the unfiltered stock also selling at Rs 55/58 per kg. No new crop of gram kabuli will arrive in the near future and the prices also ruling at the higher level in Brazil. The situation of the crop seems good in Turkey, Jordan and Iran, despite this, the market has remained under pressure due to the shortage of demand, but the crop of gram kabuli showed downfall. Therefore, its trade will be profitable  before the arrivals of the new crop.

काबुली चना-अब नाजायज मंदा

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने में धीरे-धीरे बोल काफी कट चुके हैं। अब यहां आकर 55/58 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अभी काबुली चना निकट में कहीं से आने वाला नहीं है तथा ब्राजील में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं। तुर्की जॉर्डन ईरान की स्थिति ठीक नहीं है, इन सब के बावजूद भी ग्राहकी की भारी कमी चलने से अभी बाजार कुछ दिन दबा ही रहेगा, लेकिन आगे चलकर जैसे ही काबुली चने की फसल में पोल आएगी।अत: बाजार नई फसल आने से पहले एक बार लाभ दे जाएगा।

Pea: no possibility of more downfall

New Delhi, 02 December (NNS): The sown crop of last October gets affected due to the constant rainfall from the last four days in UP and MP. Its production seems weak in the previous season, but the prices have not showed uptrend due to the change in the import policy of the government. Its spot prices also ruling at Rs 32.5 per kg at the Indian ports. The shipments also quoting at Rs 33/34 per kg for the different countries during the previous days. Some further deals have been done, whereas, almost 60 percent of the crop gets affected. Therefore, the trade should be done at the current level during the near future.

मटर-मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) गत अक्टूबर के महीने में बोई गई यूपी एमपी में मटर की फसल को चार दिनों की लगातार बरसात से बहुत ही नुकसान हुआ है। पिछले सीजन में इसका उत्पादन कम हुआ था, लेकिन लगातार सरकार की आयात नीति में परिवर्तन होने से तेजी नहीं बन पा रही है। भारतीय बंदरगाहों पर 32.5 रुपए प्रति किलो हाजिर में भाव बोल रहे हैं। पिछले दिनों की 33/34 रुपए का शिपमेंट अलग-अलग देशों के हो गए थे। ऐसा आभास हो रहा है कि आगे के सौदे कुछ ही हुए हैं। दूसरी ओर घरेलू फसल 60 प्रतिशत नष्ट हो गई है। अत: वर्तमान भाव पर घबराने की भी जरूरत नहीं है।

Guar gum: no more decrement

New Delhi, 02 December (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained firm at Rs 8850/8950 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 4700/4750 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4550/4600 per quintal in loose. The prices of guar December delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने एवं निचले स्तर पर बिकवाल घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 8850/8950 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4700/4750 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4550/4600 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार दिसंबर डिलीवरी में तेजी  रही। आपूर्ति  व मांग को  देखते हुए भविष्य मे इसमें और  मंदे की संभावना कम है।