New Delhi, 28 January (NNS): The production of wheat reported to be high and both the governmental and non-governmental storage reported to be high due to good policy of the government. The government has closed the tender from the last some days, but it announced to be resume during the current month, due to this, the prices fell down by Rs 25/30 per quintal. Presently, the price of wheat have been ruling between Rs 2780/2795 per quintal. Therefore, the prices of flour, maida and suji showed heavy downfall. If the tender smoothly continues ahead then it should be understood that there will be no increment in the prices during the coming days.
गेहूं-ओएमएसएस से तेजी समाप्त
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा सरकार की अच्छी नीति से सरकारी व गैर सरकारी भंडारण अधिक हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सरकार द्वारा कोई ओएमएसएस में टेंडर बंद कर दिया गया था, लेकिन उसको फिर से चालू महीने में शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है, जिससे बाजार पिछले तीन दिनों में 25/30 रुपए प्रति कुंतल टूट गए हैं। वर्तमान में भाव यहां 2780/2795 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। अत: आटा मैदा सूजी के भाव भी घट गए हैं। आगे टेंडर सुचारू रूप से होता रहा, तो तेजी समाप्त समझना चाहिए।
Fine rice: lack of arrival pressure in the markets
New Delhi, 28 January (NNS): The supply of fine rice reduced by 32/33 percent in all the producing markets of the country as compared to the same period of the previous year. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in Iran along with other countries, due to this, the exporters started purchasing the stock and here, the exporters are continuously purchasing the rice of big length. On the other hand, the productivity of all varieties of paddy rather than 1509 showed downfall, due to this reason, the prices of rice steam 1401 also selling at Rs 8350/8400 per quintal. Apart from this, the prices of paddy 1509, 1408 and 1718 along with its rice also showed increment. Therefore, there is a shortage of stock in the consuming countries and the prices of rice will likely to remain high during the near future. Apart from this, the prices of bold rice may not show more downfall from the current level because its export deals seems constant for the Gandhidham and Kandla port.
बारीक चावल-मंडियों में धान का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) देश के सभी धान उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 32-33 प्रतिशत की कमी बनी हुई है। दूसरी ओर ईरान सहित दूसरे देशों में ऊंचे भाव होने से निर्यातकों की खरीद आने लगी है तथा यहां निर्यातक मंडियों से बढ़िया लेंथ के चावल की खरीद करने लगे हैं। दूसरी ओर बासमती प्रजाति के धान में भी 1509 के अलावा अन्य सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 8350/8400 रुपए बिक गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी तेजी का रुख बना हुआ है। अत: भविष्य में जिस तरह खपत वाले देशों में माल की कमी है, वहां के निर्यात सौदे होने पर इस बार चावल में लगातार तेजी बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा मोटे चावल भी वर्तमान भाव से नीचे जाने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि इसके भी निर्यात सौदे लगातार गांधीधाम एवं कांडला पोर्ट के लिए हो रहे हैं।
Maize: no downfall from here
New Delhi, 28 January (NNS): The production of maize went down by 7/8 percent in MP and Maharashtra as compared to the same period of the previous year, but huge amount of stock has been lying in UP and Bihar, due to this, the arrival pressure of the stock showed uptrend and whereas, the demand from the ethanol companies reported to be sluggish. Now, they have to reduce the consumption of maize as it is compulsory to consume 40 percent of the stock, due to this reason, the prices have been ruling between Rs 1700/1800 per quintal and the inferior quality stock also selling at Rs 1500/1600 per quintal. Presently, there is no possibility of more downfall in the prices, but the stock seems favourable for the storage and it will be profitable during the near future.
मक्की-अब यहां से मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) मक्की का उत्पादन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में गत वर्ष की अपेक्षा सात-आठ प्रतिशत कम ही हुआ है, लेकिन यूपी बिहार के माल स्टॉक में ज्यादा बचने से इसमें स्टॉक का प्रेशर बढ़ गया है तथा दूसरी ओर एथेनॉल कंपनियों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, उन्हें 40 प्रतिशत चावल की खपत की अनिवार्यता से मक्की की खपत कम करनी पड़ रही है। यही कारण है कि मंडियों में 1700/1800 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं तथा हल्की क्वालिटी की मक्की 1500/1600 रुपए के बीच भी बिक रही है। वर्तमान वाले भाव और घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि स्टॉक के अनुकूल लग रहा है। यह आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगी।
Millet: trade will be profitable
New Delhi, 28 January (NNS): The maize has disturbed the trade of millet, but the prices of millet have been ruling at the higher level before a decade. Presently, in Mauli barwala reach, the millet has been selling at Rs 2060/2100 per quintal and it is being traded between Rs 1950/2050 per quintal in the markets and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, the trade will be profitable during the coming days.
बाजरा-दूरगामी परिणाम बढ़ियां रहेगा
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2060/2100 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 1950/2050 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगा।
Masoor: no more downfall due to unfavourable weather conditions
New Delhi, 28 January (NNS): The supply of masoor has already been over in Mungaoli, ganj Basauda, Beenaganj, Bhopal and Ashok nagar line of MP. Now, the stored stock has been selling out in the markets, there, in Bilti, it is being traded between Rs 6550/6600 per quintal. We believe that the masoor of Canada also quoting at Rs 5750/5760 per quintal, but the mills are purchasing less amount of processed stock, due to this reason, the prices of desi masoor have been selling at the lower level. The sowing of masoor has been done on time, but the crop gets affected due to the previous rainfall, due to this, the prices may not show more downfall during the near future.
मसूर-मौसम खराब से मंदा रूकेगा
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब स्टाक के माल केवल बिक रहे हैं, वहां बिल्टी में व्यापार 6550/6600 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 5750/5760 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वह देसी मसूर से ज्यादा नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। मसूर की बिजाई समय से हुई थी, लेकिन पीछेती बरसात से बोई हुई फसल को काफी नुकसान हुआ है, इसलिए मंदा यहां रुक जाएगा।
Urad: possibility to increase
New Delhi, 28 January (NNS): The price of urad showed heavy uptrend in Myanmar. On the other hand, the running containers from Chennai reported to be delayed and in spot, there is a shortage of stock in the mills, due to this reason, the market of SQ quality has been ruling at Rs 9000 per quintal and FAQ also quoting at Rs 8300 per quintal. Apart from this, the urad of gangoh line has been selling at Rs 7800/8300 per quintal, but the arrivals of the stock has already been over, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current level.
उड़द-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) उड़द के भाव म्यांमार में काफी बढ़ गए हैं। दूसरी ओर चेन्नई से चले हुए माल रास्ते में विलंब हो गये हैं तथा हाजिर में दाल मिलों में माल की कमी है। यही कारण है कि बाजार बढ़कर 9000 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी पर टिक गया है तथा एफएक्यू क्वालिटी कल 8300 रुपए बोलने लगे हैं। गंगोह लाइन की उड़द 7800/8300 रुपए बिक रही है, लेकिन अब माल समाप्त हो गया है, इन परिस्थितियों में खरीद करना चाहिए।
Moong: no risk in the trade
New Delhi, 28 January (NNS): The new crop of moong will likely to arrive after a long time and huge amount of stock has already been over in UP, MP, Jharkhand and Bihar. The stock of Rajasthan has been arriving constantly and both the inferior and superior quality stock has already been purchased by the dhoya manufacturer companies and also a shortage of best quality stock, due to this, its prices rose by Rs 100/200 to Rs 7500/7900 per quintal and the inferior quality stock also selling between Rs 5700/6000 per quintal respectively, but there is a shortage of the stock in the markets. Now, the prices may not show more downfall amid feeble supply in the markets because the demand of dal chilka has been increasing for the February. On the other hand, no new crop will likely to arrive rather than Rajasthan.
मूंग-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) मूंग की नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा राजस्थान के अलावा यूपी एमपी झारखंड एवं बिहार की मूंग लगभग निपट चुकी है। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया निर्माता कंपनियां खरीद चुकी है, बढ़िया माल की कमी होने से 100/200 रुपए बढ़कर 73500/7900 रुपए प्रति कुंतल तक व्यापार हो गया है, नीचे वाले माल भी 5700/6000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे, लेकिन माल अब काफी कम रह गया है। अब मंडियों में आपूर्ति घटने से मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि फरवरी हेतु भी मांग दाल छिलका में मांग निकलने लगी है। वहीं राजस्थान के अलावा दूसरी फसल कोई निकट में आने वाली नहीं है।
Tur: lemon stock may reach to Rs 9000 per quintal
New Delhi, 28 January (NNS): We believe that the seasonal arrival pressure of green vegetables and potato and cauliflower showed uptrend, due to this, the consumption of dal reported to be weak and the mixing seems constant in tur dal due to the selling of pea at the lower level, despite this, the kharif tur gets affected in Maharashtra and Karnataka amid constant rainfall in October and almost 10 percent of upcoming tur of rabi season gets dry in UP and MP due to the water logging in the yields, in these circumstances, it was being traded at Rs 8300 per quintal and the prices may improve by Rs 6/7 per kg.
तुवर-लेमन 9000 रुपए शीघ्र
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं की हरी सब्जियां एवं आलू गोभी का सीजनल दबाव बढ़ने से दाल की खपत घटी है तथा मटर भी सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल में मिक्सिंग हो रही है, इन सब के बावजूद भी पिछले अक्टूबर में लगातार बरसात से महाराष्ट्र कर्नाटक में खरीफ सीजन वाली तूवर को काफी नुकसान हुआ है तथा रबी सीजन में आने वाली तुवर भी खेतों में पानी लगने से मध्य प्रदेश यूपी में 10 परसेंट सूख गई है, इन परिस्थितियों में जो 8300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच में बिक रही है, इसमें 6-7 रुपए की और तेजी लग रही है।
Gram desi: will be the shortage of the old stock
New Delhi, 28 January (NNS): The sown crop of gram desi gets affected in MP and the germination of seeds seems weak in some areas of Maharashtra because of the sudden rainfall after sowing and the water has been logged in some areas, due to this reason, the productivity of the crop may reduce. On the other hand, the import deals seems weak as expectedly due to the loss of Australia’s stock, in these circumstances, there is a lack of arrival pressure. Therefore, the market may not decrease by Rs 50 per quintal during the coming days.
देसी चना-पुराने माल की कमी रहेगी
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) देसी चने की बोई हुई फसल को मध्य प्रदेश में नुकसान हुआ है, महाराष्ट्र में भी कुछ क्षेत्रों में जर्मिनेशन कम रहा है, क्योंकि बिजाई के बाद ही तुरंत बरसात हो गई थी तथा कुछ क्षेत्रों में पानी लग गया था। इस वजह से आने वाली उत्पादकता कम होने की संभावना प्रबल हो गई है। दूसरी ओर गत वर्ष के ऑस्ट्रेलिया के चने में भारी नुकसान लगने से आयात सौदे भी, जितना शोर मचा रहे हैं, उतना नहीं हुआ है, इन परिस्थितियों में माल का प्रेशर नहीं है। अत: बाजार में 50 रुपए से ज्यादा नहीं घटेगा।
Rajma chitra: no more uptrend
New Delhi, 28 January (NNS): The prices of rajma chitra remained stable at the same level during the current week. The reality is that the stockists have purchased huge amount of new stock and no one is buying the stock of China at the lower level because the stock has been available at the higher rates and the prickers are taking a profit at the current level. On the other hand, the ships which arrived, its stock has been selling out gradually and the traders are not selling the stock from here. The new crop reported to be around 8 lakh bags in the Barsi line, on seeing this, the prices may not show uptrend and it may increase continuously. The stock of China also ruling at Rs 95/96 per kg and here, it is being available at Rs 100/101 per kg respectively.
राजमां चित्रा-अभी तेजी रुकेगी
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा में चालू सप्ताह में ठहराव बना हुआ है। वास्तविकता यह है कि नये माल काफी स्टॉकिस्टों के घर में जा चुके हैं तथा चाइना का माल घटाकर कोई बिकवाल नहीं है, क्योंकि वहां ऊंचे पड़ते का मिल रहा है, उसमें चुगाई वालों को ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर जो जहाज लगा था, उसके माल धीरे-धीरे बिकते गये, यहां से और घटाकर कोई बेचू नहीं है। नयी फसल बारसी लाइन में 8 लाख बोरी की बताई जा रही है, इसे देखते हुए इसमें तेजी को विराम लग रहा है तथा रुक-रुक कर तेजी आएगी। चाइना का मुंबई से 95/96 रुपए तथा यहां 100/101 रुपए प्रति किलो पर हाजिर में व्यापार हो रहा है।
Gram kabuli: trade will be profitable
New Delhi, 28 January (NNS): We believe that the gram kabuli of Maharashtra also selling at Rs 57/58 per kg after being sold at Rs 71/72 per kg. Now, the average quality and the best quality stock also being quoted at Rs63/64 and Rs 68 per kg respectively and there is no possibility of more downfall in the prices because the sown crop gets affected in the dabra line of MP and the crop also destroyed in Maharashtra. On the other hand, the current season does not seems favourable for gram kabuli, in these circumstances, the current prices will not be visible at the current level
काबुली चना-दूरगामी परिणाम बढ़िया
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि सीजन पर काबुली चना महाराष्ट्र का 71-72 रुपए प्रति किलो बिकने के बाद नीचे में 57/58 रुपए का भाव देख आया है। अब एवरेज क्वालिटी का 63/64 रुपए एवं बढ़िया 68 रुपए तक बोलने लगे हैं, इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल को काफी नुकसान है, महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान है, वहीं वर्तमान मौसम भी काबुली चने के लिए ठीक नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव नए सीजन पर भी दिखाई देने मुश्किल लग रहे हैं।
Moth: no arrivals of the crop for the long time
New Delhi, 28 January (NNS): The production of moth remained weak, but the sale of moth dhoya reported to be sluggish in the year 2025 due as the prices of moong have been ruling at the lower level. Now, the inferior quality moong has already been sold out in the markets, whereas, the demand of moth and upcountry demand of dhoya has been improving constantly, due to this, its prices gained by Rs 100 to Rs 4950/5000 per quintal from the last two days and it is expected that the prices may gain by Rs 500/600 per quintal. The prices of moth have been ruling at the higher level in Nohar mandi because the dhoya mills have been constantly purchasing the best quality stock. The demand of Bhujia and namkeen showed improved trend in Bikaner line.
मोठ-लंबे समय तक कोई फसल नहीं
नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस) यद्यपि मोठ के उत्पादन में कोई विशेष वृद्धि नहीं रही है, लेकिन मूंग के भाव काफी नीचे चलने से मोठ धोया की बिक्री वर्ष 2025 में काफी ठंडी पड़ गई थी। अब नीचे वाली मूंग निपट चुकी है, वहीं मोठ की मांग एवं धोया में चालानी मांग सुधरने लगी है, जिससे 2 दिन में 100 रुपए बढ़कर 4950/5000 रुपए प्रति क्विंटल के मोठ हो गई है तथा आगे चलकर 500/600 रुपए का लाभ मिल सकता है। नोहर मंडी तेज चल रही है, क्योंकि वहां की धोया मिलें, बढ़िया माल की लगातार लिवाल हैं। बीकानेर लाइन में भी भुजिया नमकीन वालों की मांग सुधर गई है।
