New Delhi, 07 September (NNS): This year, the government has crossed the procurement of wheat from 356 lakh metric tonnes, but the supply of wheat has already been over in the markets during the previous week, due to this, here, its prices have been ruling at Rs 2980/3000 per quintal as per the colour and the moisture. Its prices gained by Rs 150 per quintal because of the increment in the all-round demand and it prices rose by Rs 250 per quintal. There is a lack of arrival pressure of the farmer’s stock from the last one month and both the export and the upcountry demand of flour, maida and suji showed uptrend in the roller flour mills, due to this, the traders are selling the wheat stock at the higher level. The showed uptrend again in UP and MP because the stock has been selling in the southern parts of the country and the rackse are standing for the wheat, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level until the government is not selling their stock in the markets.
गेहूं-सरकारी बिक्री तक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) इस बार गेहूं की सरकारी खरीद, लक्ष्य 356 लाख मीट्रिक टन पर हो गई है, लेकिन गत सप्ताह मंडियों में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह घट जाने से इसके भाव यहां 2980/3000 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व कलर के हिसाब से हो गए हैं। एक महीने से ही चौतरफा मांग निकलने से बाजार 150 रुपए प्रति कुंतल तक बढ़ गया है, नीचे के भाव से 250 रु तक की तेजी चौतरफा आ गई है। एक माह से किसानी माल का दबाव नहीं है, इधर रोलर फ्लोर मिलों में भी आटा मैदा सूजी का चालानी व निर्यात मांग बढ़ जाने से गेहूं बढ़ाकर खरीदने लगी है। यूपी एमपी में बाजार दोबारा उछल गए हैं, क्योंकि साउथ में माल जा रहा है, और रैक भी गेहूं के लिए खड़े हैं, इन परिस्थितियों में सरकार गेहूं जब तक नहीं दे रही है, तब तक मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Fine rice: increment in the arrival pressure of the new stock
New Delhi, 07 September (NNS): The demand showed downfall from the exporters from the starting of the review week and in Haryana and Punjab reach, the arrival pressure of new paddy 1509 showed uptrend, due to this, the prices of old rice declined by Rs 200/400 per quintal. However, there is a shortage of old paddy in the rice mills and there is a lack of stock in the mills, due to this, the demand of paddy seems high, despite this, the trade should not be done at the higher level on seeing the arrival and crop of paddy in Haryana and Punjab reach. The prices of rice steam 1401 showed downfall. The prices of rice sela 1509 and steam 1401 rose by Rs 300/400 to Rs 8300/8500 and Rs 9700/9800 per quintal respectively. The prices of other rice also declined by Rs 200/300 per quintal and there is no possibility of more downfall during the near future.
बारीक चावल-नये माल का दबाव बढ़ा
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह की शुरुआत में ही निर्यातकों की मांग घट जाने तथा हरियाणा पंजाब में नये 1509 धान की दैनिक आवक बढ़ जाने से पुराने चावल में 200/400 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। हालांकि पुराना धान किसी भी राइस मिलों में नहीं है तथा मंडियों में भी स्टाक ज्यादा नहीं है, जिस कारण पुराने धान की राइस मिलों की मांग बढ़ गई है। इन सबके बावजूद भी हरियाणा पंजाब में धान की फसल एवं आवक को देखते हुए अब तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। चावल 1401 स्टीम में ज्यादा गिरावट आई है। चावल 1509 सेला भी दिनों के अंतराल 400 रुपए बढ़ कर 8300/8500 एवं 1401 स्टीम 300 रुपए गिरकर 9700/9800 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। अन्य चावल में भी 200/300 रुपए मंदे हो गए हैं। आगे इसमें और घटने की संभावना है।
Maize: heavy uptrend
New Delhi, 07 September (NNS): The arrivals pressure of maize showed downfall in the markets of Bihar during the review week, due to this reason, the prices are quoting rubbish prices, due to this reason, the prices of maize also rose by Rs 100 to Rs 2800/2850 per quintal in Bihar. Here also, the stock of Bihar also ruling at Rs 2750/2800 per quintal in the same ratio and there, the starch mills are buying the stock on seeing the shortage of the stock. The maize which was being traded at Rs 2420 per quintal at the rack points due to the feeble selling in maize of UP and the stock has not been available at the current level and the market may not show more downfall during the near future.
मक्की-जबरदस्त उछाल आया
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह बिहार की मंडियों में मक्की की आवक टूट गई है जिस कारण भाव अनाप शनाप बढ़ाकर बोलने लगे थे। यही कारण है कि बिहार की मक्की 100 रुपए बढ़कर 2800/2850 रुपए प्रति कुंतल हो गई। यहां भी उसी अनुपात में बढ़कर बिहार की 2750/2800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं तथा वहां स्टार्च मिलें, माल की कमी को देखकर लिवाल हैं। यूपी की मक्की में भी बिकवाल कम से रैक पॉइंट पर जो मक्की 2420 रुपए प्रति कुंतल बिक गई, इन भाव में प्रचुर मात्रा में माल नहीं मिल रहा है तथा अभी कुछ दिन और लग रही है।
Millet: will remain strong
New Delhi, 07 September (NNS): The arrivals of millet has already been over in Raya, Hathras and Mathura line, whereas, the prices of maize have been ruling at the higher level, due to this, the procurement seems constant from the poultry and the cattle feed, due to this, its prices also ruling at Rs 2400/2450 per quintal in Mauli and Barwala reach. We believe that the stock will likely to arrive in the end of this month in the Rewari line, despite this, there is a shortage of stock in the markets. There is no risk in the trade at the current level. The reality is the market may decrease owing to the downfall in the prices of maize.
बाजरा-मजबूत ही रहेगा
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) बाजरा, राया हाथरस मथुरा लाइन में आना समाप्त हो गया है, दूसरी ओर मक्की के ऊंचे भाव होने से बाजरे में लगातार पोल्ट्री व कैटल फीड उद्योग की खरीद चल रही है, जिससे इसके भाव भी मौली बरवाला पहुंच में 2400/2450 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। हम मानते हैं कि नया बाजरा रेवाड़ी लाइन में इस महीने के अंत तक आने लगेगा, इन सबके बावजूद अभी शॉर्टेज में बाजार तेज ही रहने वाला है। इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में मंदे से बाजरा मंदा हो गया है।
Masoor: should trade at the current level
New Delhi, 07 September (NNS): There is a storage of the masoor stock due to the lack of stock from Mungaoli, Ganj basauda, Sagar and Bhopal line, due to this, here also, the prices gained by Rs 100 to Rs 6975/7000 per quintal in Bilti. The masoor of Canada also being available at Rs 5700/5750 per quintal as per the quality. Its prices also being available at Rs 6200 per quintal in the mills of Delhi, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices, but here, it is being traded at Rs 6975 per quintal. There is a shortage of the small masoor and the prices of raw stock also ruling at Rs 80/85 per kg. The prices of small masoor may increase during the near future.
मसूर-मजूरी मिलती रहेगी
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मूंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन से पड़ते के अभाव में माल कम आया, जिससे यहां भी बाजार नीचे के भाव से बिल्टी में 100 रुपए बढ़कर 6975/7000 रुपए प्रति कुंतल हो गयी। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट पर 5700/5750 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अलग-अलग महीने की मिल रही है, जो दिल्ली की मिलों में आकर 6200 रुपए से ऊपर पड़ रही है। यही कारण है कि अब यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन मसूर देसी जो यहां 6975 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें और तेजी लग रही है। छोटी मसूर जबरदस्त शॉर्टेज में आ गई है, उसके भाव कच्चे माल के 80/85 रुपए चल रहे हैं। अभी छोटी मसूर में भी और तेजी की ही संभावना है।
Urad: may increase after the correction
New Delhi, 07 September (NNS): The prices of urad gained by Rs 350 per quintal owing to the all-round buying from the mills during the review week, due to this, here, the prices of urad SQ remained strong at Rs 9850 per quintal as per the quality. The stock of urad FAQ also ruling at Rs 9100 per quintal. The reality is that the stock has been unloading during the previous days in Chennai, but the importers are quoting the prices at the higher level owing to the selling of the stock. The prices have been ruling at the higher level from Rangoon and the stock has been available at the lower level in Rangoon, due to this, the trade should not be done at the lower level. There is a lack of stock in Maharashtra and MP, due to this, the prices may rose by Rs 400 per quintal.
उड़द-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली से 350 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर यहां एस क्यू 9850 रु क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 9100 रु पर पहुंच गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, लेकिन वह माल बिक जाने से आयातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं। रंगून से भी माल बढ़ाकर बोल रहे हैं, हाजिर में मांगने पर माल कम मिल रहा है, जिससे बाजार अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है। इसलिए थोड़ा करेक्शन के बाद आगे उड़द 400 रुपए लाभ दे जाएगी।
Moong: will be the shortage of best quality stock
New Delhi, 07 September (NNS): The all-round arrival pressure of new moong has been started arriving in Prayagraj, Agra, Khurja, Oriya and Kanpur line and the prices gained by Rs 28/30 percent during the last two days, but the exporters are purchasing the stock at the current level, due to this, its prices ascended by Rs 200 to Rs 8000/8200 per quintal, whereas, both the inferior and superior quality stock also selling at Rs 6500/7300 per quintal, in these circumstances, the trade should not be done at the current level.
मूंग-बढ़िया माल की शॉर्टेज रहेगी
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) यूपी के प्रयागराज आगरा खुर्जा औरइया कानपुर लाइन की नई मूंग चौतरफा आने लगी है तथा उसका दबाव भी दो दिन के अंतराल 28-30 प्रतिशत बढ़ गया है, लेकिन निर्यातक बढ़िया माल लगातार खरीद रहे हैं, जिससे 200 रुपए बढ़कर 8000/8200 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में व्यापार हो गया है, जबकि नीचे वाले माल हल्के भारी उतरने से 6500/7300 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मूंग का व्यापार भी मंदा मानकर नहीं करना चाहिये।
Tur: possibility to increase
New Delhi, 07 September (NNS): The sale of tur seems constant in North India. On the other hand, the stock has been started unloading in all the mills of Narela, Bawana, Lawrence Road, Raai, Kundali during the previous days, due to this reason, the prices of tur rose from Rs 8300 to Rs 8650 per quintal because of the unavailability of the stock. Today, its prices have been ruling at the higher level due to the constant import from Burma. Therefore, the prices ascended by Rs 300/400 per quintal due to the increased demand.
तुवर-अभी और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री गत सप्ताह जबरदस्त रही। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 8300 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने से पुन: उछलकर 8750 रुपए प्रति क्विंटल हो गया हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रु बढ़ने के आसार बन गए है।
Gram desi: will sell at Rs 7000 per quintal
New Delhi, 07 September (NNS): The productive deals of best quality gram desi has already been over. On the other hand, there is a shortage of spot stock and also a lack of stock in all the markets, due to this, the prices rose by Rs 150 to Rs 6550 per quintal at Lawrence Road. The prices have been ruling at the higher level in Annagiri and also reported to be at the higher level in MP. There is a lack of arrival pressure of the stock from Rajasthan, in these circumstances, the prices may gain by Rs200 per quintal during the near future.
देसी चना-रुक रुक कर 7000 बिकेगा
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 150 रुपए की बढ़कर 6550 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में नहीं आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर सीजन से अब तक नहीं बढ़ पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में 200 रुपए जल्दी बढ़ने की संभावना बन गई है।
Rajma chitra: possibility to increase again
New Delhi, 07 September (NNS): During the review week, some old stock of rajma chitra China has been unloaded during the previous days, but it was reported to be around 120/122 per kg as per the quality. The buying seems constant from Indian Brazil, Barsi and Beed line, due to this, the prices went up by Rs 105/108 per kg. The best quality stock also reported to be at Rs 110 per kg. There is a shortage of the stock and the shipments of new China September and October delivery also ruling at $1300 per tonne and the prices of Indian brazil stock also gained by Rs 10 per kg during the near future.
राजमां चित्रा-फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह पुराना राजमां चित्रा चीन का माल कुछ उतरा था जो, दिल्ली पहुंच में क्वालिटी के अनुसार 120/122 रुपए तक बिकने की खबर थी। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली से 105/108 रुपए प्रति किलो के तेजी के बाद बाजार ठहर गए हैं। बढ़िया माल 110 रुपए प्रति किलो बिक गया। माल की कमी एवं नया चीन सितंबर अक्टूबर शिपमेंट का 1300 डॉलर प्रति टन बिकने से पुराना माल इन भावों में । यहां से 10 रुपए प्रति किलो इंडियन ब्राज़ील माल और बढ़ सकते हैं।
Gram kabuli: possibility to increase after the increment in demand
New Delhi, 07 September (NNS): During the review week, there is a lack of demand in gram kabuli, despite this, the traders are not selling their stock from the producing markets, due to this, the prices of its medium stock also improved by Rs 2/3 to Rs 68/73 per kg. However, the storage of the stock reported to be high in the cold storages, but the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the support of export seems good. Therefore, there will be the shortage of stored stock in the coming days. The exporters are purchasing huge amount of stock, but the demand seems constant from some countries. Here, the domestic demand has been started improving, on seeing this, the market will likely to remain high during the near future.
काबुली चना-मांग निकलने पर और तेजी
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चना चालू सप्ताह रुपए की भारी तंगी के बावजूद भी उत्पादक मंडियों से बेचू कम आने से इसके भाव से 2/3 रुपए सुधरकर मीडियम माल के भाव 68/73 रुपए प्रति किलो हो गए। हालांकि दिल्ली के कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक अधिक बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यात का समर्थन अच्छा मिल रहा है, अत: आगे चलकर स्टॉक कम पड़ जाएगा। इंदौर लाइन से डेढ़ महीने से काफी एक्सपोर्ट में जा रहा है तथा अभी निर्यातक माल खरीद रहे हैं, लेकिन आगे भी कई देशों की मांग आ रही है। इधर घरेलू मांग सुधरने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है।
Pea: increment intermittently
New Delhi, 07 September (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level in Canada. On the other hand, the rupee seems weak as compared to the American dollar. Presently, the prices have been ruling at the higher level at the Indian ports and both the local and upcountry demand seems good in these prices. Now, its demand showed uptrend due to the increment in the prices, due to this, the prices may increase from here and the stock has already been over in the markets of UP and MP.
मटर-रुक रुक कर और तेजी
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) मटर का आयात कनाडा में भाव बढ़ने से काफी महंगा होने लगा है। उधर डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, इस समय अन्य दालें महंगी होने से इसकी मांग बढ़ गई है, जिससे यहां से और तेजी की उम्मीद बन गई है तथा रबी सीजन की आई हुई मटर का प्रेशर यूपी एमपी की मंडियों में समाप्त हो गई है।
Guar: less possibility to decrease
New Delhi, 07 September (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar ascended by Rs 400 to Rs 6850/6900 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the industries. In Ahmadabad Mandi, its prices also quoting at Rs 6800/6850 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 400 रुपए बढ़कर 6850/6900 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6800/6850 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए।सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा सितंबर डिलीवरी में तेज़ी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमे मंदे की संभावना कम है।
