New Delhi, 17 April (NNS): Here, the prices of wheat reduced by Rs 10/15 to Rs 2500/2520 per quintal because of the higher arrivals in Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Haryana and Punjab. The production of wheat reported to be high and the all round availability of the stock Seems constant as huge amount of stock has been lying in the central. On the other hand, the traders of producing markets have stored huge amount of stock in April and may on seeing the uptrend in the prices of wheat from the last 3 years and the roller floor mills have stored the stock during the season, due to this reason, the stockists have faced a loss during the previous season because where both the maida and suji has been consumed, there, it’s prices seems feeble, due to this reason, the prices showed downfall in these prices. Therefore, there is no risk in the trade at the current level and the best quality stocl also declined to Rs 2520 per quintal.
गेहूं-मंडियों में प्रेशर बढ़ा
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं की आवक एमपी यूपी हरियाणा पंजाब में बढ़ जाने से 10/15 रुपए की नरमी पर गेहूं के भाव यहां 2500/2520 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार स्टॉक ज्यादा होने से चौतरफा उपलब्धि बनी हुई है। दूसरी ओर विगत तीन वर्षों से गेहूं में आई भारी तेजी को देखकर कच्ची मंडियों के कारोबारी अप्रैल-मई में ही भारी स्टाक कर चुके थे तथा सीजन पर ही रोलर फ्लोर मिलों ने भी ज्यादा माल खरीद लिया था, इस वजह से पिछले सीजन में स्टॉकस्टों को नुकसान गया है, क्योंकि जहां मैदा सूजी खपता है, वहां भाव नीचे आ गए हैं। इस वजह से भाव इस बार बहुत ही नीचे हैं, अत: वर्तमान भाव पर अब रिस्क भी नहीं है। बढ़िया गेहूं 2520 रुपए से नीचे भी नहीं जाएगा।
Fine rice: shortage of stock but should sell
New Delhi, 17 April (NNS): the Millers are selling the stored stock of fine rice because of the unavailability of paddy from the mills because the demand seems constant from the gulf and the Qatar countries, due to this reason, the prices showed higher inflation. This year, the traders are getting a huge profit due to this it is profitable to sell the stock constantly in the market. It’s prices ascended by Rs 1000/1100 per quintal during the last fortnight because of the shortage of ready stock and on availability of paddy in the mills. The prices of all varieties of paddy has been doing at the higher level on seeing the constant mind of basmati paddy in UP Bihar and Madhya Pradesh. On the other hand, the traders have stored the stock at the current level.
बारीक चावल-माल की कमी, किंतु बेचिए
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) राइस मिलों द्वारा धान नहीं मिलने से मिल्लर्स स्टॉक के बारीक चावल बढ़ा कर बेचने लगे, क्योंकि क्योंकि खाड़ी व कतर के देशों की निरंतर मांग बनी हुई है। यही कारण है कि रिकॉर्ड महंगाई चावल में बढ़ गई है। इस बार कारोबारियों को भरपूर लाभ मिल रहा है, इसलिए आगे भले ही और तेजी आएगी, लेकिन माल बेचते रहना चाहिए। राइस मिलों को धान नहीं मिलने तथा तैयार माल की कमी होने से पिछले एक पखवाड़े में 1000/1100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है तथा जिस हिसाब से एमपी यूपी एवं बिहार में बासमती धान की लिवाली चल रही है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव के सभी तरह के चावल मे अभी तेजी रहेगी, किंतु मुनाफा नहीं छोड़ना चाहिए। उधर तेजी मंदी खेलने वाले कारोबारियों के पास भी स्टाक में माल है।
Maize: should purchase at the current level
New Delhi, 17 April (NNS): the demand of maize reported to be week from the ethanol companies and the crop has been arrived in Madhya Pradesh and Maharashtra after Uttar Pradesh, due to this reason, there is a swamp of downfall in the prices and the stock has already been sold out in the markets. The new crop of maize has be started arriving in Bihar but there will be the lack of arrival pressure in the markets. On the other hand, the song of store company has been selling out at the rubbish trades in the ethanol companies. We believe that the new stock also being traded between Rs 1700/1800 per quintal. Now, there is no possibility of more town trend in the prices. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.
मक्की-वर्तमान भाव पर खरीदिए
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में काफी घट जाने तथा यूपी के बाद एमपी महाराष्ट्र में फसल आ जाने से एक बार मंदे का दलदल बन गया था, वह सब माल मंदे में निपट चुका है। बिहार में नई मक्की आने लगी है, लेकिन वहां भी इस बार ज्यादा प्रेशर रहने वाला नहीं है। उधर स्टाक वाली कंपनियों के माल एथेनॉल कंपनीयों में पहले ही औने-पौने भाव में कट चुके हैं। हम मानते हैं कि बिहार में नया माल 1700/1800 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी के हिसाब से बिक रहा है। अब इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि बिजाई में पोल की खबरें आ रही हैं। अत: वर्तमान भाव में जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।
Millet: no time for downfall
New Delhi, 17 April (NNS): the crop of millet get badly affected which has been arrived in the previous October because of the unfavourable weather conditions and there, almost 50% of the crop has been arrived. The crop of Rajasthan is being consume in the markets of Rajasthan. It’s prices have been ruling at the higher level in Mauli Barwala reach and the millet of Haryana has been loading because the prices of maize have been ruling at the lower level. Presently, the prices of maize declined by Rs 25/50 to Rs 2000/2050 per quintal. The prices may not show more increment on seeing the supply and stock in the producing markets.
बाजरा- घटने का समय नहीं
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) गत अक्टूबर में आई बाजरे की फसल प्रतिकूल मौसम से भारी नुकसान हो गया था तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल आई है। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग में जा रहा है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे चल रहे हैं। फिलहाल 25/50 रुपए के मंदे पर 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। उत्पादक मंडियों में आपूर्ति एवं स्टॉक को देखते हुए आगे फिर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मंदे का समय नहीं है।
Masoor: possibility of more increment
New Delhi, 17 April (NNS): the sowing of masoor reported to be high in Uttar Pradesh Madhya Pradesh and Rajasthan because of higher availability of moisture, but the arrival scene with in the markets due to the sluggish production. Presently, there is a shortage of stock in the markets, whereas, the crop has already been sold out in Mungaoli, Ganj basauda and beenaganj line. The market have been ruling at the higher level in the current week and it is expected that it may increase from here because it is being available at the higher level in Delhi reach. Here, bold masoor also ruling at Ra 6780/6600 per quintal in Bilti. Therefore, there is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.
मसूर-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की बिजाई यूपी एमपी राजस्थान में नमी अधिक मिलने से प्रचुर मात्रा में हुई थी, लेकिन उत्पादन कम से मंडियों में आवक कम हो रही है। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है, वहीं मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज लाइन में फसल आकर निबट गई है। चालू सप्ताह बाजार तेज रहे, यहां से फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पीछे से हाजिर लोडिंग में दिल्ली पहुंच में महंगा पड़ रही है। यहां मोटी मसूर में 6650/6675 रुपए का बिल्टी में व्यापार हो गया है, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 6200/6250 रुपए पर तेजी बनी हुई है। अत: भविष्य में फिर तेज लग रहा है।
Urad: downfall due to the shortage of demand
New Delhi, 17 April (NNS): The speculators are doing monopoly in urad. The market showd heavy downfall after the constant delivery of the stock as the containers have reached from Chennai during the last fortnight. Here, the prices of urad FAQ and SQ remained stable at Ra 8150 and Rs 8850 per quintal respectively. However, the stock has not been available at an appropriate prices from Chennai. There, it is being quoted at Rs 8470 per quintal, but the selling seems weak. The prices showed illegitimate downfall because of the lack of rupee in the markets and the prices will likely to remain high during the near future.
उड़द-मांग में कमी से मंदा
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) उड़द में भी सटोरियों की पूरी मनोपली चल रही है। पिछले एक पखवाड़े के अंतराल चेन्नई से चले हुए कंटेनर पहुंचने से लगातार डिलीवरी देकर बाजार को तोड़कर पानी पानी कर दिए हैं। यहां उड़द एफ ए क्यू 8250 रुपए एवं एसक्यू 8850 रुपए प्रति कुंटल के निचले स्तर पर आ गया है। हालांकि आज की तारीख में चेन्नई से माल मांगने पर कोई पड़ता नहीं है, वहां भाव 8470 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन बिकवाली कमजोर है। फिलहाल बाजार रुपए की तंगी से नाजायज नीचे वाले भाव बन गए हैं। अब इन भावों में आगे चलकर बढ़त लग रही है।
Moong: only that tender stock has been available
New Delhi, 17 April (NNS): the new crop of moong will likely to arrive after sometime. On the other hand, 80% of both inferior and superior qualities stock has already been consumed which is being loading constantly in all the mails as per the quality. Presently, the mills are selling the stock from the tender stock. The superior quality stock is being traded between Rs 8300/8500 per quintal, but the stock of dhoya also ruling at Rs 6600/7500 per quintal, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the coming one or two days.
मूंग-फसल तैयार से तेजी समाप्त
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) नई मूंग में अभी कुछ विलंब लग रहा है। दूसरी ओर राजस्थान के हल्के भारी माल 80 प्रतिशत खप गए हैं, जो क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को अभी भी लोड हो रहे हैं। इस समय मिलों की आपूर्ति टेंडर वाले माल से हो रही है। बढ़िया माल 8300/8500 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 6600/7500 रुपए के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: prices may not show more down Trend
New Delhi, 17 April (NNS): The demand of tur reported to be sluggish from the local and upcountry mills and the market showed downfall in Chennai, due to this, here, the prices of lemon tur improved by Rs 50 to Rs 7700/7725 per quintal. The prices of its Dal also improved by 50 paisa to Re 1 per kg. The new crop of tur has been started arriving in Maharashtra and Karnataka from the last 4 months, but it’s per hectare productivity showed downfall. Therefore, the arrivals of domestic crop seems weak. Presently, the prices should downfall because of the lack of rupee in the markets and war between Israel, Iran and America. It is expected that it’s spot deals prices rose by Rs 275 per quintal, in this circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the command days.
तुवर-मंदा रूकने के आसार
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) लोकल एवं दिसावरी दाल मिलों की तुवर में मांग ठंडी पड़ जाने तथा चेन्नई में बाजार घटने से यहां 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी पर लेमन तुवर के भाव 7700/7725 रुपए भाव रह गए हैं। दाल में भी 50 पैसे से एक रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। हम मानते हैं कि तुवर की नई फसल महाराष्ट्र कर्नाटक में 4 महीने से आ रही है, लेकिन इस बार प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम रही है। अत: घरेलू फसल कम आई है। वर्तमान में मंदा केवल बाजारों में रुपए की तंगी होने एवं ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते आया है। अब संभावना यह है कि वर्तमान भाव में रंगून से हाजिर सौदे करने पर 275 रुपए प्रति क्विंटल ऊंचे पड़ते का माल मिल रहा है, इन परिस्थितियों में अब घटने की गुंजाइश नहीं है।
Gram desi: no arrival pressure, but still downfall
New Delhi, 17 April (NNS): there is a lack of arrival pressure of Gram desi in all the markets of Madhya Pradesh Rajasthan Maharashtra Karnataka and Andhra Pradesh. The previously arrived crop of Australia has been started unloading, whereas, the new deals have been available at the higher rates, despite all this, the prices of Rajasthan Gram desi is being traded at Rs 5475/5500 per quintal and it’s quality scenes inferior. The stock of Australia also selling at Rs 5600 per quintal. The prices showed downfall amid lack of rupee in the markets and ongoing war situations and it may not show more decrement during the coming days.
देसी चना- दबाव नहीं, फिर भी मंदा
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश आदि सभी राज्यों की मंडियों में देसी चने का प्रेशर नहीं है, केवल ऑस्ट्रेलिया के पहले आए हुए माल उतर रहे हैं, जबकि वहां से भी नए सौदे महंगे पड़ रहे हैं, इन सबके बावजूद भी देसी चना राजस्थानी यहां 5475/5500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है तथा क्वालिटी हल्की आ रही है। ऑस्ट्रेलिया का माल 5600 रुपए बिक रहा है, यह मंदा केवल रुपए की भारी तंगी के होने एवं युद्ध की स्थिति में आया है। अत: और मंदा नहीं लग रहा है।
Rajma Chitra: higher prices in the international markets
New Delhi, 17 April (NNS): the unloading of rajma Chitra China reported to be weak because the stock of Indian Brazil has been selling out at the sluggish rates, due to this, The deals have done less amount of stock and the crop has already been sold out in the Barsi line. There, the prices of Indian Brazil also ruling between Rs 82/83 per kg. Here, the rajma chitra of China also ruling at Rs 106/108 per kg because it’s stock has not been available less than $1075/1090 pet tonne. There were around 6 lakh bags of rajma chitra reported to arrive in Barai line and it is profitable to purchase the stock at the current level.
राजमां चित्रा-विदेशों में ऊंचे भाव
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) चीन का राजमा चित्रा कम उतर रहा है, क्योंकि इंडियन ब्राज़ील काफी सस्ता बिकने से उसके सौदे कम हुए हैं तथा चीन के पड़ते काफी महंगे लग रहे हैं तथा बारसी लाइन में फस्ल निपट चुकी है, वहां से इंडियन ब्राज़ील आकर 82/83 रुपए क्वालिटी अनुसार बिक रहा हैं। चीन का राजमां चित्रा यहां 106/108 रुपए हो गया है, क्योंकि 1075/1090 डॉलर प्रति टन से नीचे नहीं मिल रहा है। बारसी लाइन में उत्पादन अनुमान 6 लाख बोरी का आया था, इन भावों में अब एक बार माल को खरीदना चाहिए।
Gram kabuli: no more decrement
New Delhi, 17 April (NNS): the all round crop of Gram Kabuli has been selling out constantly in the markets. However, the arrivals of gram kabuli reported to be around 1500/2000 bags on daily basis which is not appropriate as per the consumption. There, it is ruling between Rs 62/65 per kg as per the quality. The supply of Gram Kabuli showed downfall in the producing market as compared to the previous year, on seeing this, the market mein increase in future. This year, the arrivals may not show increment in Sawda line.
काबुली चना-ज्यादा नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की फसल चौतरफा आकर घरों में जा चुकी है। हालांकि उत्पादक मंडियों में माल की आवक 1500-2000 बोरी दैनिक प्रति मंडी हो रही है, जो खपत के अनुरूप नहीं है। वहां क्वालिटी के अनुसार माल के 62/65 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की अपेक्षा आपूर्ति में कमी को देखते हुए यहां से बाजार अभी और तेज लग रहा है। इस बार सावदा लाइन में भी आवक नहीं बढ़ पा रही है।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 17 April (NNS): the rupee showed downfall against the American dollar, due to this, the import prices have been ruling at the high level. The deals reported to be weak and the prices of unloaded stock at the Indian ports is being available at the bullish rates. It’s consumption seems high in the domestic markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock that every price. On the other hand, the arrivals of the crop slipped by 50 percent from UP and MP.
मटर-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) डॉलर रुपया की तुलना में काफी बढ जाने से आयात पड़ता वर्तमान भाव पर भी महंगा हो गया है। कनाडा से सौदे कम हो रहे हैं तथा जो माल भारतीय बंदरगाहों पर उतर रहे हैं, उसके पड़ने काफी महंगे आ रहे हैं। घरेलू मंडियों में इसकी खपत बढ़ गई है। अत: वर्तमान भाव में जहां भी माल मिलें, खरीद करना लाभदायक रहेगा। उधर यूपी एमपी से आई हुई फसल 50 प्रतिशत कम ही है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 17 April (NNS): The prices of guar gum held sluggish at Rs 10700/10800 per quintal owing to the weak selling and sluggish industrial demand along with the exporters. In Jodhpur mandi, guar prices is being quoted at Rs 5600/5650 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5450/5500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस) निर्यातकों के साथ-साथ औद्योगिक मांग सुस्त होने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 10700/10800 रुपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे।जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5600/5650 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5450/5500 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। अम्बेडकर जयंती के कारण वायदा कारोबार आज बंद रहा। भविष्य मे इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।
