New Delhi, 18 September (NNS): The arrival pressure of wheat may show uptrend after the heavy rainfall from MP, Haryana and UP, due to this, the prices of wheat for milk quality declined by Rs 50/60 to Rs 2800/2810 per quintal from the last two days and both the demand of roller flour mills and the flour chakkis reported to be weak because the government has made the plans of 5 lakh metric tonnes of Bharat Brand Flour, due to this reason, the prices may not show downfall, but the prices will not decrease after the sudden downfall. The reality is that the stock of farmers have been started selling out constantly and the traders of producing markets are constantly selling their stock at the current level. The availability of wheat gained to 299.2 lakh metric tonnes for the year 2025/26 after the year 2021/22.
गेहूं-अब मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा मध्य प्रदेश से बरसात के बाद आवक का दबाव बढ़ गया है, जिससे दो दिनों के अंतराल 50-60 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर यहां मिल्क क्वालिटी गेहूं 2800/2810 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं और रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की मांग कमजोर है, क्योंकि सरकार द्वारा 5 लाख मीट्रिक टन भारत ब्रांड आटा बाजार में उतारने की योजना योजना बना दिया गया है, इस वजह से फिलहाल तेजी तो नहीं है, लेकिन अब एक साथ आई गिरावट के बाद मंदे को विराम लग रहा है। वास्तविकता या है कि किसानों के माल भी निकलने लगे हैं तथा कच्ची मंडियों के व्यापारी भी बेचू आने लगे हैं। वर्ष 2021-22 के बाद पहली बार वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष के लिए गेहूं की उपलब्धि केंद्रीय पूल में बढ़कर 299.2 लाख मीट्रिक टन हुई है।
Fine rice: export demand will be dependent
New Delhi, 18 September (NNS): There were around 5 lakh bags of fine rice reported to arrive due to the favourable weather conditions, whereas, the old stock does not seems favourable. Presently, both the domestic and the export demand seems gradual, due to this reason, the market of rice will be strong internally, but the market remained stable at the same level from the last two days due to the weak demand in the domestic markets. The rice mills are not selling the stock at the current level due to the higher prices. On the other hand, the arrivals of new paddy have been started increasing in Amritsar, Tarantaaran, Jandiyala guru line of Punjab. Presently, the prices may not show downfall due to the improvement in the export demand. Now, the rice sela 1718 which was being sold at Rs 6550/6600 per quintal on seeing the shortage of ready stock in the mills, after this, the prices remained stable at the same level. Similarly, the prices of rice sela 1509, 1401 and 1408 may not show downfall during the coming days.
बारीक चावल-निर्यात मांग निर्भर रहेगा
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) नई पुरानी बासमती धान की आपूर्ति मंडियों में मौसम साफ होने से बढ़कर 5 लाख बोरी दैनिक होने लगी है, जबकि पुराना स्टॉक भी अनुकूल नहीं है। वर्तमान में घरेलू व निर्यात मांग रुक रुक कर चल रहा है, जिस कारण चावल का बाजार अंदर से स्ट्रांग है, लेकिन डोमेस्टिक में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार 2 दिन से टिका हुआ है। पढ़ते के अभाव में वर्तमान वाले भाव में राइस मिलें बिकवाल कम आ रही हैं। उधर पंजाब के अमृतसर तारांतरण जांडिवाला गुरु लाइन में भी नये धान की आवक और बढ़ने वाला है। फिलहाल निर्यात मांग में सुधार से मंदा रुक गया है, अभी राइस मिलों में तैयार माल की कमी को देखते हुए ग्राहकी निकलते ही जो 1718 सेला चावल 6550/6600 रुपए बिक रहा है, उसके भाव दोबारा कुछ दिन ठहर कर बढ़ सकते हैं। इसी क्रम में 1509 सहित 1401 व 1408 आदि बासमती के चावल में भी और मंदा नहीं लग रहा है।
Maize: no uptrend for some days
New Delhi, 18 September (NNS): The arrivals of dry maize reported to be weak in the markets due to the intermittent rainfall in UP, Bihar and MP and its prices reduced by Rs 200 which stood that of Bihar at Rs 2100/2150, that of UP at Rs 2050/2075 and godown at Rs 2100/2125 per quintal respectively from the last 10 days owing to the weak industrial demand. The new crop of Rajasthan, MP and Maharashtra will likely to arrive in the near future, but there, the crop seems feeble owing to the higher rainfall, due to this reason, the market may not show downfall and no new crop will likely to arrive in the near future, but it is profitable to sell the stock at the current level.
मक्की- कुछ दिन तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि यूपी बिहार एमपी में रुक रुक कर बरसात होने से मंडियों में सूखी मक्की कम आ रही है तथापि इंडस्ट्रियल मांग काफी कमजोर होने से इसके भाव पिछले 10 दिनों के अंतराल 200 रुपए प्रति कुंतल घटाकर बिहार की मंडियों में 2100/2150 रुपए तथा यूपी की मंडियों में 2050/2075 तथा गोदाम से उठू 2100/2125 रुपए का व्यापार होने लगा है। राजस्थान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की नई फसल आने वाली है, लेकिन अधिक बरसात से वहां की फसल में पोल आ रही है। इस वजह से कुछ दिन बाजार और यहां रुक जाएगा तथा निकट में कोई तेजी मंदी नहीं लग रही है, लेकिन अपना माल कुछ दिन बेचना चाहिए।
Millet: no more fluctuations
New Delhi, 18 September (NNS): There is a shortage of millet demand in the markets because consuming companies are not purchasing the stock due to the weak prices of maize. The new crop of millet will likely to arrive in the bordering areas of Haryana and Rajasthan. There, the prices have been ruling at Rs 2160/2200 per quintal. In Haryana and Punjab reach, its prices also being traded at Rs 2300/2325 per quintal. The prices may not show uptrend on seeing the ready crop. The new millet has been ruling at Rs 2150 per quintal and it is profitable to purchase the stock at the current level. Now, the crop of MP will likely to arrive in the bordering areas of eastern UP, Bihar and MP. On the other hand, there is a lack of rupee in the markets, due to this, the consuming industries have already been sold out in the markets, despite this, the prices may not show downfall till the arrivals of the new crop and there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
बाजरा-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे में ग्राहकी कमी चल रही है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे होने से खपत वाली कंपनियां इसकी खरीद नहीं कर रही है। बाजरे की नई फसल राजस्थान हरियाणा के सीमावर्ती मंडियों में क्षेत्रों में आ चुकी है। वहां 2160/2200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे हैं, हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300/2325 रुपए का व्यापार हो रहा है। खड़ी फसल को देखते हुए बाजार में तेजी नहीं लग रही है। नया बाजार 2150 रुपए के आसपास बनता है, इन भावों में खरीद करना चाहिए। अभी पूर्वी यूपी बिहार एवं मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में फसल आनी बाकी है। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की तंगी हो गई है, इसलिए खपत वाले उद्योग सस्ता माल खरीद लगभग निपट चुका है, इन सबके बावजूद भी नई फसल आने से अभी तेजी नहीं है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है।
Masoor: possibility of again increment
New Delhi, 18 September (NNS): The stock of maosor reported to be decrease by 22/23 percent in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line as compared to the previous year. The production of the stock seems high, but there is a shortage of stock to the mills and the producing markets owing to the shortage of old stock in the markets. The stock which has been arriving in the distributive markets and has been selling out constantly. The stock of Canada has stored the stock, there, the prices have been ruling at the higher level, on seeing this, in Bilti, the masoor also being traded at Rs 6730/6740 per quintal, and the prices may gain by Rs 200/300 per quintal during the near future.
मसूर-फिर तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का स्टाक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22-23 प्रतिशत कम है। उत्पादन बढ़िया हुआ था, लेकिन पुराना स्टॉक बिल्कुल नहीं होने से दाल मिलों तथा उत्पादक मंडियों में भी माल नहीं है। वितरक मंडियों में जो माल आ रहा है, वह बिकता जा रहा है। इसकी तेजी को केवल कनाडा के माल ने रोके हुए हैं, वहां भी हाल ही में बाजार तेज बोल रहे हैं, इसे देखते हुए 6730/6740 रुपए की बिल्टी में जो मसूर बिक रही है, इसमें आगे चलकर 200/300 रुपए का लाभ मिल सकता है।
Urad: shortage of spot stock
New Delhi, 18 September (NNS): The sowing of urad reported to be good in MP and Maharashtra, but the ready crop gets affected due to the constant rainfall. On the other hand, urad prices also gained by $40/45 which stood FAQ at $795 and SQ at $875 per tonne in Rangoon and the weather seems favourable. The speculators are taking about the heavy rainfall because the ready crop gets affected owing to the logging of water in the producing areas, due to this reason, there, some areas gets affected badly. The crop may get failed due to the higher rainfall in Shivpuri line of MP. The sowing of the crop reported to be high in UP. On the other hand, there is a lack of arrival pressure in Rangoon. There, the prices of urad SQ also ruling at Rs 8275 per quintal as the containers have not reached before two days. The stock of FAQ quality also being quoted at Rs 7575 per quintal, whereas, the stock has not been available at the current level. Now, the stock has been unloaded. Therefore, the trade should not be done at the higher level during the near future.
उड़द-अभी हाजिर माल की कमी
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र में बिजाई अच्छी हुई थी, लेकिन लगातार बरसात से तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर रंगून में भी 40-45 डॉलर प्रति टन बढ़कर एफएक्यू 795 एवं एसक्यू 875 डॉलर प्रति टन हो गया है तथा मौसम प्रतिकूल चल रहा है। सटोरिए ज्यादा बरसात की बात महाराष्ट्र में कर रहे हैं, क्योंकि उड़द वाले क्षेत्रों में पानी लगाने से तैयार फसल को नुकसान हुआ है, इसलिए वहां फसल इस समय प्रत्यक्ष दर्शन कुछ क्षेत्रों में काफी नुकसान बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी लाइन में भी अधिक बरसात से फसल को नुकसान की खबरें आ रही है। यूपी में भी बिजाई अधिक हुई थी। दूसरी ओर रंगून में माल का प्रेशर नहीं है। यहां 2 दिन पहले तक कंटेनर नहीं पहुंचने से भाव 8275 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी रह गए हैं, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7575 रुपए बोल रहे थे, जबकि इसमें भी माल उपलब्ध नहीं था,अब माल उतर गए हैं है।अत: तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Moong: no uptrend at the current level
New Delhi, 18 September (NNS): Both the inferior and superior quality stock of new crop has been started unloading from Rajasthan and Maharashtra. The arrival pressure of spot stock seems feeble as huge amount of best quality stock has been sold out in China during the previous days and higher supply pressure as compared to before. Presently, the buying seems unfavourable due to the arrivals of the new crop, due to this, the prices of both new and old stock also ruling between Rs 5900/7800 per quintal. The selected stock of Kanpur line also being traded at Rs 8000 per quintal. Now, the prices have been ruling at the higher level and it is profitable not to purchase the stock at the current level during the near future.
मूंग-वर्तमान भाव में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) नयी मूंग के हल्की भारी राजस्थान महाराष्ट्र से यहां उतरने लगी है। पहले की अपेक्षा आपूर्ति बढ़ जाने तथा बढ़िया माल काफी मात्रा में पिछले दिनों चीन चले जाने से, हाजिर माल का प्रेशर कम हो गया है। फिलहाल नई फसल के चलते दाल मिलों की लिवाली अनुकूल नहीं है, जिससे क्वालिटी अनुसार नये पुराने माल 5900/7800 रु प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। कानपुर लाइन की सिलेक्टेड मूंग ऊपर में 8000 रु तक बिकी है। अब यह भाव ऊपर वाले हैं, इसमें माल खरीद कर फंसने की जरूर नहीं है।
Tur: no possibility to decrease
New Delhi, 18 September (NNS): There were around 51/52 lakh metric tonnes of tur reported to produce in both the rabi and the kharif season, which is almost 34/35 lakh metric tonnes in the previous year. Now, the tur of kharif season has been lying in the all-round markets on seeing the higher production. The sale of its dal does not seems favourable because pea is being traded at the sluggish rates. Its 38/40 percent of the stock has been selling out rapidly after mixing which is being traded in the eastern parts of the country, on seeing these circumstances, the stock also ruling at Rs 6450 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
तुवर-और घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) तुवर का उत्पादन इस बार रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर 51-52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो गत वर्ष 34-35 लाख मीट्रिक टन रह गया था। उत्पादन अधिक होने से चारों तरफ मंडियों में अभी खरीफ सीजन की ही तुवर पड़ी हुई है। दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, क्योंकि मटर काफी भी सस्ती बिक रही है। इसकी मिक्सिंग धड़ल्ले से 38-40 प्रतिशत हो रही है, जो पूर्वीभारत में जाकर बिक रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए इस समय जो 6450 रुपए बिक रही है, इसमें और घटने की गुंजाइश नहीं है।
Gram desi: possibility to increase after the correction
New Delhi, 18 September (NNS): The trade of gram dsi reported to be high in all the states like UP, Rajasthan, MP, Delhi, Haryana and Punjab, due to this reason, the prices of gram desi rose from Rs 6050 to Rs 5950 per quintal because of the shortage of stock in the markets. Here, the traders are selling the stock of pea dal after mixing besan and dal and the mills of outside Delhi are mixing pea dal in the gram dal directly and besan has been mixing constantly, due to this reason, the market may not show uptrend as expectedly after the uptrend in the prices during the previous days. The traders of best besan and dal also purchasing pure stock. Therefore, the market may not show uptrend during the coming days.
देसी चना-करेक्शन के बाद तेजी संभव
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) यूपी राजस्थान एमपी दिल्ली हरियाणा पंजाब सभी राज्यों में व्यापार चालू सप्ताह में बढ़िया रहा है। यही कारण है गत माह स्टॉक मंडियों में नहीं होने से देसी चने में नीचे के भाव से 6050 रुपए बनने के बाद वर्तमान में 5950 रुपए रह गया है। इधर मटर दाल, चने के बेसन व दाल में भी मिक्स करके दिल्ली से दूर दराज की मंडियों में कारोबारी बेचने लगे हैं तथा दिल्ली से बाहर की मिलें सीधे चने दाल में भी, मटर की दाल मिला देते हैं। बेसन में तो मिल ही रहा है। यही कारण है कि बाजार पिछले दिनों की तेजी के बाद जितना बढ़ना चाहिए, उतना नहीं बढ़ पा रहा है। बढ़िया बेसन और दाल के व्यापारी, प्योर माल ही खरीद रहे हैं। अत: यहां से और बढ़ सकता है।
Rajma chitra: no more downfall
New Delhi, 18 September (NNS): The new stock of rajma chitra has been arriving constantly from Pune and Satara line, but the prices of rajma chitra ascended by Rs 300 per kg as per the quality after the increment of Rs 68//75 per kg owing to the all-roiund buying from the prickers at the lower level. Both the desi and imported best quality stock has not been available at the current level, and now, the prices improved by Rs 5/7 per kg from the last 10 days because of the higher demand. The crop seems delayed due to the constant rainfall in China. Here, the prices of Indian brazil also being traded at Rs 103/110 per kg and the stock of China also ruling at Rs 108/117 per kg as per the quality. Therefore, the trade should not be done at the lower level during the near future.
राजमां चित्रा-और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा पुणे सतारा लाइन से आ रहा है, लेकिन नीचे वाले भाव में चुगाई वालों की चौतरफा लिवाली चलने से 300 रुपए प्रति किलो की बढ़त क्वालिटी अनुसार माल 68/75 रुपए प्रति किलो के बीच यहां बिक रहे हैं। देसी विदेशी पुराने बढ़िया माल बाजार में ज्यादा उपलब्ध नहीं है, इन भावों में ग्राहकी निकलने से पिछले 10 दिनों में 5/7 रुपए किलो की तेजी आ गई है। चीन में भी बरसात होने से फसल लेट हो गई है। यहां इंडियन ब्राज़ील 103/110 रु प्रति किलो के बीच बिक रहा है, चीन भी 108/117 रु के बीच रंगत के हिसाब से बिक रहा है। अत: वर्तमान भाव में अभी घटाकर बिकवाली नहीं करनी चाहिए।
Gram kabuli: no more downfall
New Delhi, 18 September (NNS): There is a lack of rupee in the markets and the traders are facing a lot of problems after including freight cost in gram kabuli from the last four to five months, but no domestic crop will likely to arrive in the near future and the stock of gram kabuli has not been available at the lower level in the international markets. Despite this, both the stored stock and the pricked stock has been selling at the sluggish rates, due to this, here, the prices of raw stock showed downfall, but there is no possibility of more downfall in the prices, but no new imported and desi stock will likely to arrive in the near future. Therefore, the stock should not be sell in the panic situation, due to this reason, the market may show uptrend intermittently. Here, the stock of Maharashtra also ruling at Rs 64/67 per kg and the trade will be profitable during the near future.
काबुली चना-मंदे को विराम
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि बाजारों में रुपए की तंगी है तथा पिछले चार-पांच महीने से स्टाक किए गए काबुली चने में ब्याज भाड़ा लगाकर व्यापारी वर्ग को तकलीफ ज़रूर हो रही है, लेकिन आगे घरेलू कोई फसल आने वाली नहीं है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काबुली चना, इससे नीचे भाव का मिलने वाला नहीं है। इन सबके बावजूद भी स्टॉक के माल एवं एक परसेंट डंक वाले मोटे माल बाजार में सस्ते बिकने लगे हैं, जिससे यहां कच्चे मालों के भाव घट गए हैं, लेकिन आगे इसमें मंदे की गुंजाइश नहीं लग रही है, क्योंकि देसी विदेशी कोई भी माल निकट भविष्य में आने वाला नहीं है। अत: घबराकर माल नहीं काटना चाहिए। यही कारण है कि बाजार रुक रुक कर तेज होने लगा है। यहां महाराष्ट्र के माल 64/67 रु रह गए हैं। इसमें आगे चलकर लाभ मिलने वाला है।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 18 September (NNS): Presently, the prices of pea September shipments showed heavy uptrend in the international markets. it is being traded at Rs 31.5 per kg at the Indian ports and the inferior quality stock also selling the stock after the downfall of 50 paisa. The market of Kolkata has been ruling tight and the market of Kanpur line showed strong trend as compared to Delhi. The traders of Gwalior are purchasing the stock constantly, in these circumstances, the prices may not decrease by Re 1 per kg from here.
मटर-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मटर के भाव सितंबर शिपमेंट के बढ़ गए हैं। भारतीय बंदरगाहों पर भी 31.5 रुपए से कम में कोई बिकवाल नहीं आ रहा है, हल्के भारी माल भले ही कोई 50 पैसे मंदा बेच जाए। कोलकाता मार्केट टाइट चल रही है, कानपुर भी दिल्ली की अपेक्षा मजबूत है, ग्वालियर वाले मटर की खरीद कर रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों में यहां से एक रुपया भी घटने की गुंजाइश नहीं है।
