New Delhi, 16 January (NNS): The sowing of wheat has been started in North India because its sowing has been started after the crop of potato and pea has already been sold out in the markets. This year, the weather seems favourable for the crop of wheat, due to this, the upcoming production may increase, despite this, the government has been selling the stock of wheat at the lower level, due to this, its prices also ruling between Rs 2900 per quintal. Here, it is ruling at Rs 2860/2875 per quintal.
गेहूं-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) गेहूं की बिजाई उत्तर भारत में शत प्रतिशत हो चुकी है, क्योंकि बिजाई आलू एवं मटर की फसल की निकासी के बाद वह भी पूरी हो चुकी है। इस बार अभी तक गेहूं की फसल के अनुकूल मौसम चल रहा है, जिससे आने वाला उत्पादन और बढ़ने की संभावना है। इन सब के बावजूद एक बार सरकार द्वारा खुले बाजार में बिक्री की क्वांटिटी घटा दिए जाने से जनवरी के महीने में 2900 रु प्रति कुंतल के आसपास मिल क्वालिटी गेहूं बन सकता है। यहां इस समय 2860/2875 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं।
Fine rice: both fine and bold stock may increase
New Delhi, 16 January (NNS): The prices of fine paddy and rice ascended by Rs 200/500 per quintal during the last three days because the big exporters are purchasing the stock after the decrement of Rs 800/1000 per quintal during the last some days, due to this, the prices showed heavy increment. There is swamp of downfall in the prices during the previous week due to the worsening crisis in Iran. This crisis seems constant, but there is a shortage of rice and paddy at the global level, due to this, there is no downfall in the prices. Here, the prices of rice sela 1509 and sela 1718 also ruling at Rs 6600/6700 and Rs 6800/6900 per quintal respectively. The prices of bold rice went up by Rs 25/50 per quintal.
चावल-बारीक व मोटा दोनों बढ़ेगा
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) बारीक धान एवं चावल में पिछले तीन दिनों के अंतराल 200/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले दिनों कि आई लगभग 800 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के बाद एक-दो बड़े निर्यातक घटे भाव में माल पकड़ने लगे हैं, जिससे सभी में तेजी आ गई है। ईरान पर संकट बढ़ने से पिछले सप्ताह मंदे का दलदल बन गया था, वह संकट अभी भी बरकरार है, लेकिन विश्व स्तर पर चावल व धान की कमी है, जिससे जड़ में मंदा नहीं है। यहां 1509 सेला चावल 6600/6700 रुपए एवं 1718 सेला 6800/6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। मोटे चावलों में भी 25/50 रुपए की बढ़त चल रही है।
Maize: should wait for some days
New Delhi, 16 January (NNS): The stock of maize has been trading from the markets of MP and Chattisgarh in Godown reach. It is being traded at Rs 1750/1800 per quintal in Chindwada and Baitoolganj line. The reality is that the farmers are not taking interest towards the sowing of maize on seeing the downfall in Bihar, due to this, the trade of maize will be profitable at the current level. Both the production and the quality showed downfall in Rajasthan and Maharashtra.
मक्की-कुछ दिन प्रतीक्षा करनी पड़ेगी
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) मक्की का व्यापार गोदाम पहुंच में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की मंडियों से हो रहा है, छिंदवाड़ा बैतूल गंज लाइन से मक्की का व्यापार 1750/1800 रुपए प्रति कुंतल के भाव में नमी व कलर के हिसाब से लोडिंग चल रही है। वास्तविकता यह है कि बिहार में मंदे को देखकर किसान बिजाई करने के पक्ष में नहीं है, इसलिए मध्य प्रदेश में वर्तमान भाव की मक्की में आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। राजस्थान एवं महाराष्ट्र में भी मकई के उत्पादन एवं क्वालिटी में पोल आ गई है।
Millet: profitable at the current level
New Delhi, 16 January (NNS): The crop of millet gets destroyed in the bordering areas of UP, Bihar and MP due to the previous rainfall, due to this reason, in Mauli and barwala reach, it is ruling at Rs 2125/2150 per quintal. We believe that the market gets affected due to the selling of inferior quality stock in the ethanol companies and the maize prices have been ruling at the sluggish rates, but the trade will be profitable at the current rates because there will be the shortage of production in the markets.
बाजरा-वर्तमान भाव पर लाभ देगा
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) बाजरे की फसल को पिछेती बरसात से यूपी बिहार एवं मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि बाजरा 2125/2150 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में चल रहा है। हम मानते हैं कि इस समय मकई के नीचे भाव होने तथा एथेनॉल कंपनियों में हल्का चावल जाने से बाजरे के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन आगे चलकर वर्तमान भाव का बाजरा भरपूर लाभ ले जाएगा, क्योंकि उत्पादन में भारी कमी आई है।
Masoor: no downfall from here
New Delhi, 16 January (NNS): The all-round sowing of masoor has already been over and the new crop will arrive after one and one and a half month if the weather will be favourable, despite all this, the prices have been ruling at the lower level from Canada, due to this, the masoor which was selling at Rs 5850/5860 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the sowing of masoor gets affected in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line. The growth of remaining crop reported to be high, but the production may not increase, in these circumstances, there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
मसूर-यहां से मंदा रूकेगा
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) मसूर की बिजाई चारों तरफ हो चुकी है तथा मौसम अनुकूल रहा तो एक डेढ़ महीने बाद फसल आ जाएगी, इन सब के बावजूद भी कनाडा से वर्तमान भाव से नीचे का पड़ता नहीं लग रहा है, इसलिए जो यहां 5850/5860 रुपए प्रति कुंटल में कनाडा की मसूर बिक रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। इधर मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की बोई हुई फसल को पिछेती बरसात से नुकसान हुआ है। आगे जो फसल बची है, उसका ग्रोथ बढ़िया है, लेकिन उत्पादन बढ़ने की संभावना नहीं है, इन परिस्थितियों में अब यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है।
Urad: may increase
New Delhi, 16 January (NNS): In Rangoon, the prices of urad have been ruling at the higher level. On the other hand, no new crop will likely to arrive in the near future. The stock of urad has been consuming in Chandausi and Saharanpur line. Apart from this, the traders are not trading the stored stock from the last two years. The deals of only ups and downs are happening, due to this reason, the prices of urad FAQ and SQ rose by Rs 200 to Rs 7750 and Rs 8475 per quintal respectively in the current week owing to the shortage of the spot stock in the pipeline and the prices will likely to increase during the coming days.
उड़द-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) रंगून में उड़द के भाव ऊंचे हैं। दूसरी ओर निकट में कोई और फसल आने वाली नहीं है। चंदौसी व सहारनपुर लाइन की उड़द सब खप चुकी है तथा पिछले दो वर्षों से कारोबारी स्टॉक का व्यापार बंद कर दिए हैं, केवल आगे पीछे के हो रहे हैं, जिस कारण पाइपलाइन में माल की कमी से बाजार चालू सप्ताह में 200 रुपए बढ़कर एफ ए क्यू 7750 रुपए एवं एसक्यू 8475 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है तथा आगे भी धीरे-धीरे तेजी कायम रहने की उम्मीद है।
Moong: shortage of new stock in the near future
New Delhi, 16 January (NNS): We believe that the production of inferior and superior quality stock reported to be high in Rajasthan, but almost 70 percent of the mills are selling the inferior quality stock in the markets, due to this, the prices of inferior quality have been ruling at the higher level as compared to the superior quality stock. Here, the inferior quality stock have been ruling at Rs 5300/7000 per quintal, whereas, its prices have been ruling between Rs 7600/8000 per quintal owing to the shortage of the stock. No new crop will likely to arrive in the near future and the arrivals pressure of inferior quality stock has already been over in the markets and the arrivals of best quality stock seems weak, in these circumstances, the market will likely to remain high during the coming days.
मूंग-निकट में नया माल नहीं
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजस्थान में हल्के भारी माल का उत्पादन ज्यादा हुआ है, लेकिन 70 प्रतिशत दाल मिलें हल्की क्वालिटी का धोया बनाकर बेच चुकी है, जिससे बढ़िया माल की अपेक्षा हल्के मालों में ज्यादा तेजी आई है। अब यहां 5300/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच हल्के माल बिक रहे हैं, जबकि बढ़िया माल शॉर्टेज में 7600/8000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है तथा हल्के माल का प्रेशर मंडियों में समाप्त हो गया है, बढ़िया माल पहले ही कम आ रहा है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी तेज ही रहने वाला है।
Tur: no pressure of the new stock
New Delhi, 16 January (NNS): The crop of tur gets affected in Maharashtra and Karnataka due to the previous rainfall, due to this reason, there is a lack of arrival pressure in the markets. Presently, the stockists started trading, due to this, the prices showed heavy increment. The market of lemon tur gained by Rs 50 to Rs 7475/7500 per quintal and the prices of pulses also improved by Rs 2 per kg. This year, there is a lack of stock in the Neemach line, due to this, the mills of Katni line are quoting the prices at the higher level. Therefore, the prices of lemon tur may increase to Rs 7475/7500 per quintal during the coming days.
तुवर-नये माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) महाराष्ट्र कर्नाटक में तुवर की फसल को पीछेती बरसात से व्यापक नुकसान हुआ है, जिस कारण मंडियों में अब तक माल का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। फिलहाल स्टॉकिस्ट मैदान आ गये हैं, इसलिए इसमें तेजी का समर्थन मिल रहा है। बाजार 50 रुपए और बढ़कर 7475/7500 रुपए लेमन क्वालिटी का यहां गयी है, दाल में भी दो रुपए किलो की तेजी आ गई है। इस बार नीमच लाइन में भी तुवर का स्टॉक नहीं है, जिससे कटनी की दाल मिलें अब बढ़ाकर भाव बोलने लगी हैं। अत: 7475/7500 रुपए की लेमन तुवर को लेने में भविष्य में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।
Gram desi-may increase during the season
New Delhi, 16 January (NNS): The import deals of gram desi of Australia reported to be sluggish, due to this, the prices of gram Rajasthan also showed downfall. According to the traders, the corona prices returned back and its prices again rose to Rs 5900 per quintal due to the constant buying at the lower level from the last 10 days. The prices of its dal also being quoted up in the same ratio. The prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 5450 per quintal. No new crop will likely to arrive from Australia and the upcoming crop will be of higher rates, due to this, there is no risk in the trade at the higher level during the coming days.
देसी चना-सीजन पर और तेज संभव
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) देसी चने के आयात सौदे ऑस्ट्रेलिया के सस्ते होने से राजस्थानी चने में भी भारी मंदा आ गया था। व्यापारियों का कहना है कि यह कोरोना काल के भाव आ चुके थे, जो घटे भाव में पिछले 10 दिनों से लिवाली चलने से बाजार बढ़कर दोबारा 5900 रुपए प्रति क्विंटल लॉरेंस रोड पर हो गया है। दाल के भाव भी उसी अनुपात में बढ़ गए हैं। नीचे में राजस्थानी चना 5450 रुपए तक बन गया था, ऑस्ट्रेलिया से भी ज्यादा माल आने वाले नहीं है, जो माल लगने वाला है, वह भी ऊंचे पड़ते का है, इसलिए व्यापार में अभी रिस्क नहीं है।
Rajma chitra: no long uptrend in the near future
New Delhi, 16 January (NNS): Almost 80 percent of the Indian brazil rajma chitra has been sown in the Barsi line of Maharashtra and the farmers have sown around 20 percent of sugarcane and the quality of the crop reported to be good. The demand of rajma chitra showed strong trend at the lower level after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of new Indian Brazil and China jumped by Rs 4/5 to Rs 85/86 and Rs 100/102 per kg respectively, but there is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.
राजमां चित्रा-निकट में लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) इंडियन ब्राजील की बिजाई महाराष्ट्र के बारसी लाइन में 80 प्रतिशत हुई है तथा 20 प्रतिशत गन्ना माल किसानों ने बोया है, फसल अभी तक बहुत बढ़िया है। पिछले दिनों की आई भारी गिरावट के बाद घटे भाव में पकड़ मजबूत होते ही बाजार चार-पांच रुपए उछलकर इंडियन ब्राज़ील नया 85/86 रुपए एवं चीन 100/102 रुपए प्रति किलो हो गया है, लेकिन निकट में लंबी तेजी का व्यापार नुकसानदायक हो सकता है, इन परिस्थितियों को देखते हुए निकट में लंबी तेजी नहीं लग रही है।
Gram kabuli: no possibility to decrease
New Delhi, 16 January (NNS): Huge amount of new and old stock of gram kabuli has been lying in the markets, due to this, it was being traded at Rs 72/73 per kg, but now, it is ruling at Rs 63/64 per kg. It is being available at Rs 67/68 per kg before two days. The crop may show downfall in the coming season, in these circumstances, the prices will be profitable in the coming season and there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
काबुली चना-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने का नया पुराना स्टॉक भारी मात्रा में पड़ा हुआ है, जिससे सीजन में जो भाव 72/73 रुपए प्रति किलो बिक गए थे, उसके भाव 63/64 रुपए के आसपास रह गए हैं। ऊपर में 2 दिन पहले ही 67/68 रुपए तक बन गया था। आने वाले सीजन की फसल में पोल की खबरें आ रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव सीजन पर ही लाभ दे जाएंगे तथा निकट में भी इससे घटने की गुंजाइश नहीं है।
Pea: trade of old stock should be done
New Delhi, 16 January (NNS): The sown crop of pea gets affected, due to this, there is a lack of demand in the domestic crop. This time, the crop seems weak in Lalitpur and Jhansi line. We believe that the crop of Canada reported to be good, but there, the import prices have been quoting at the higher level as the dollar showed uptrend. In Mumbai, it is being trading at Rs 36/37 per kg. Here also, the traders are selling the stock at Rs 40/41 per kg, on seeing these circumstances, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
मटर-व्यापार पुराने माल का करते रहिए
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) मटर की बोई हुई फसल को नुकसान हुआ है, इसलिए घरेलू फसल में दम बिल्कुल नहीं है। ललितपुर झांसी लाइन में भी इस बार प्रत्यक्ष दर्शी बहुत कम फसल बता रहे हैं। हम मानते हैं कि कनाडा की फसल बढ़िया आई थी, लेकिन वहां भी डॉलर उछल जाने से आयात महंगा हो गया है। मुंबई में 36/37 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। यहां भी 40/41 से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए व्यापार में कोई रिस्क नहीं है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 16 January (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum rose by Rs 200 to Rs 10400/10500 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar improved by Rs 50 to Rs 5550/5600 per quintal owing to the weak selling. In the markets of Haryana, guar prices also being quoted at Rs 5500/5550 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 200 रुपए बढ़कर 10400/10500 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 50 रुपए बढ़कर 5550/5600 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5500/5550 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम जनवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
