Wheat: increment amid government’s procurement
New Delhi, 28 April (NNS): The production of wheat reported to be high, despite this, its prices have been ruling between Rs 2725/2730 per quintal due to the rapid purchasing of the stock. Its procurement showed downfall as compared to the same period of the previous year. The government has increased the purchasing target of the stock by 15 percent to 345 lakh metric tonnes and around 217 lakh metric tonnes of the stock has been purchased yet, whereas, the government has not yet issued any particular data after the previous week. Here, the supply of wheat rose by Rs 45/50 per quintal. Today also, the market remained close with the strong trend. Here, it is being traded at Rs 2725/2730 per quintal. The prices of both flour, maida and suji showed uptrend. The government has been purchasing the stock of wheat constantly in UP. The discount on damage wheat increased from 6 percent to 20 percent and the traders should have to purchase 70 percent of the discolour stock as per the guidelines issued by the government, due to this, it is easy to reach on the purchase target.
गेहूं- सरकारी खरीद की रफ्तार बढ़ी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी गेहूं की खरीद युद्ध स्तर पर चलने से इसके भाव बढ़कर 2725/2730 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। गत वर्ष के समान अवधि की तुलना में खरीद अभी कम हुई है। सरकार द्वारा 15 प्रतिशत बढ़ाकर 345 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है तथा अब तक 217 लाख मीट्रिक टन खरीद हो जाने की विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है, जबकि सरकार द्वारा कोई आंकड़े जारी अभी पिछले सप्ताह के बाद नहीं किए गए हैं। गेहूं की आपूर्ति घटने से यहां कल 45/50 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी, आज भी बाजार कुछ मजबूती लिए बंद हुआ। यहां 2725/2730 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो गया। अत: आटा मैदा सूजी दोबारा उछल गए हैं। उत्तर भारत का गेहूं सरकार द्वारा सुचारु रूप से खरीदा जा रहा है। जो डैमेज गेहूं पर 6 प्रतिशत की छूट थी, उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया तथा डिस्कवर माल 70 प्रतिशत तक खरीद किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है, इससे खरीद लक्ष्य तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
Fine rice: will be the shortage of demand
New Delhi, 28 April (NNS): The supply of basmati paddy reduced by 62/63 percent as compared to the same period of the previous year and the market has remained under pressure due to the profit taking selling and weak dmenad from the exporters. On the other hand, the buying from the importers seems weak as the situations have been improving in the other countries including Qatar, due to this reason, the prices of basmati rice and paddy has remained under pressure and here, the exporters have stopped the buying from the markets. We believe that the productivity of paddy have showed more downfall. Therefore, the market may increase after the correction, due to this reason, the prices of rice steam 1401 also ruling between Rs 9800/9900 per quintal. Apart from this, the prices of paddy 1509, 1408 and 1718 and rice also seems sluggish in the weekend. Therefore, the market may increase after the correction during the near future.
बारीक चावल-ग्राहकी की कमी रही
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) बासमती धान में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 62-63 प्रतिशत की कमी रही, तथापि निर्यातकों की मांग कमजोर होने तथा मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार दबे हुए हैं। दूसरी ओर कतर सहित दूसरे देशों में थोड़ा हालात सुधरने से वहां के आयातकों की खरीद कम रही, जिस कारण बासमती प्रजाति के चावल व धान के भाव दब गए तथा यहां निर्यातक मंडियों से चावल की खरीद रोक दिए हैं। हम मानते हैं कि बासमती प्रजाति के धान व सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। अत: करेक्शन के बाद ही फिर बाजार बढ़ेगा। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 9800/9900 रुपए रह गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी सप्ताहांत में सुस्ती का रुख बना हुआ है। अत: करेक्शन के बाद फिर तेजी संभव है।
Maize: market will remain high
New Delhi, 28 April (NNS): The arrivals of maize showed uptrend in the markets of Bihar, despite this, both the stockists and the big companies are purchasing the stock, due to this, its prices rose by Rs 50 to Rs 1800/1900 per quintal. The inferior quality stock also ruling at Rs 1750 per quintal. The farmers have sown less amount of stock as compared to the previous year. We believe that huge amount of stock has been lying in the markets, but the old maize has already been sold out from the godowns due to the higher demand from the ethanol companies, in these circumstances, the prices of maize rose by Rs 40/50 per quintal till 30th April. Its trade will be profitable during the coming days.
मक्की-बाजार और तेज होगा
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मक्की की आवक बढ़ जाने के बावजूद स्टॉकिस्टों एवं बड़ी कंपनियों के खरीद चलने से 50 रुपए बढ़कर 1800/1900 रुपए प्रति क्विंटल वहां बिकने लगी है। हल्के माल भी 1750 रुपए हो गए हैं। बिहार में बिजाई इस बार गत वर्ष की अपेक्षा किसानों ने कम किया है। हम मानते हैं कि स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन एथेनॉल वालों की मांग निकलने से गोदाम से पुरानी मक्की निबट चुकी है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए इसमें 40/50 रुपए प्रति कुंतल की और 30 अप्रैल तक तेजी लग रही है। भविष्य में इसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना दिखाई देने लगी है।
Millet: possibility to increase
New Delhi, 28 April (NNS): We believe that the trade of maize gets affected, but the millet was sold at the higher level as compared to maize before 10 years. In Mauli barwala reach, it is being traded at Rs 2050/2070 per quintal and it is ruling between Rs 1950/2000 per quintal as per the quality and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, its trade will be profitable during the near future.
बाजरा-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2050/2070 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 1950/2000 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर लाभ दे जाएगा।
Masoor: prices may increase intermittently
New Delhi, 28 April (NNS): The supply of masoor seems weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Beenaganj, Bhopal and Ashok Nagar line of MP. Now, the traders started purchasing the stored stock. In Bilti, it is being traded between Rs 6700/6750 per quintal as per the quality. We believe that the masoor of Canada also ruling at Rs 6150/6200 per quintal. The production of the stock seems and the mills are purchasing less amount of processed stock, due to this reason, there, desi masoor is being traded at the lower level as comparatively and the prices have been ruling at the higher level. Therefore, the market may likely to remain high on seeing the shortage of the stock in the season.
मसूर-रुकरुक कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है। अब स्टाक के माल हेतु लिवाल आने लगे हैं। यहां बिल्टी में व्यापार 6700/6750 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 6150/6200 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वहां देसी मसूर की अपेक्षा ज्यादा नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। अत: सीजन में माल की कमी को देखते हुए और तेजी लग रही है।
Urad: no more downfall
New Delhi, 28 April (NNS): Here, the prices of urad declined by Rs 50 to Rs 9000 per quintal due to the constant selling pressure from Chennai and weak demand. At lower level, it is being quoted at Rs 8750 per quintal. The prices of urad showed uptrend as compared to Myanmar, but there is a lack of rupee in the markets, due to this reason, the market showed downfall during the last some days. The stock of FAQ also ruling at Rs 8400 per quintal. The demand of urad has been started increasing in these prices, due to this reason, the market may increase after some time. Presently, it is profitable to purchase both inferior and superior quality stock.
उड़द-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने एवं चेन्नई से बिकवाली के प्रेशर में यहां बाजार 50 रुपए घटकर 9000 रुपए प्रति कुंतल रह गया, नीचे में 8750 रुपए भी बोल गये थे। उड़द के भाव म्यांमार में पड़ते से ऊपर हो गये हैं, लेकिन रुपए की तंगी से बाजार यहां कई दिनों से मंदे चल रहे हैं। एफ ए क्यू 8400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया हैं। अब इन भावों में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है, जिस कारण बाजार थोड़ा ठहर कर फिर बढ़ेगा। वर्तमान भाव पर उड़द छोटे-मोटे माल की खरीद करते रहना चाहिए।
Moong: waiting of new stock in the producing markets
New Delhi, 28 April (NNS): The arrivals of old moong has already been over in all the markets and the new crop will likely to arrive soon. There is a shortage of the stock in the private sectors. The tender of MP and Rajasthan has been done at the lower level. The new crop will likely to arrive after some time due to the constant rainfall. The moong of UP and Bihar will arrive after one and a half month. The stock of Rajasthan has been arriving constantly and the mills are purchasing both the inferior and superior quality stock, due to this reason, the moong is being traded at Rs 7000/8400 per quintal and the prices may not show more uptrend and downtrend in future. The new crop of MP will likely to arrive in May.
उड़द-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने एवं चेन्नई से बिकवाली के प्रेशर में यहां बाजार 50 रुपए घटकर 9000 रुपए प्रति कुंतल रह गया, नीचे में 8750 रुपए भी बोल गये थे। उड़द के भाव म्यांमार में पड़ते से ऊपर हो गये हैं, लेकिन रुपए की तंगी से बाजार यहां कई दिनों से मंदे चल रहे हैं। एफ ए क्यू 8400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया हैं। अब इन भावों में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है, जिस कारण बाजार थोड़ा ठहर कर फिर बढ़ेगा। वर्तमान भाव पर उड़द छोटे-मोटे माल की खरीद करते रहना चाहिए।
Tur: possibility of again increment
New Delhi, 28 April (NNS): This year, the prices of green vegetables, potato and cauliflour have been ruling at the lower level and the sale of tur dal also gets affected due to the selling of tomato at the lower level as comparatively. Despite all this, the previously arrived rabi crop gets badly affected in Bihar and Jharkhand due to the constant rainfall. The prices of lemon tur gained by Rs 250 to Rs 7950 per quintal, but the prices of tur may rose by Rs 300 per quintal due to the profit taking selling.
तुवर-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) इस बार हरी सब्जियां एवं आलू गोभी के भाव इस बार मंदे चल रहे हैं तथा टमाटर भी गत वर्ष की अपेक्षा सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री प्रभावित हुई है। इन सबके बावजूद पिछेती बेमौसमी बरसात से बिहार झारखंड में आई हुई रबी सीजन वाली तूवर को काफी नुकसान हुआ है। गत सप्ताह 250 रुपए बढ़कर लेमन तुवर 7950 रुपए प्रति कुंतल हो गई थी, लेकिन मुनाफा वसूली बिकवाली से जो तुवर वर्तमान में बिक रही है, इसमें 300 रुपए की यहां से तेजी लग रही है।
Gram desi: lack of arrival pressure of the new stock
New Delhi, 28 April (NNS): The arrivals of gram desi seems weak from Rajasthan and MP, due to this, here, the stock of Rajasthan and Australia have been ruling between Rs 5570/5650 per quintal. The prices of its dal also jumped by Rs 100 per quintal due to the constant demand of its dal. There is a lack of arrival pressure in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this, the prices showed good uptrend. Therefore, it is profitable to purchase the best quality stock at the higher level. The productivity of gram desi seems weak in all the states. Therefore, the market may likely to remain high during the near future.
देसी चना-नये माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) राजस्थान मध्य प्रदेश से चने की आवक नहीं है, जिससे यहां राजस्थानी एवं ऑस्ट्रेलिया के माल 5570/5650 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रह गए हैं। दाल में शादियों की मांग से सौ रुपए प्रति कुंतल की नीचे भाव से मजबूती आ गई है। राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में आवक का प्रेशर नहीं बनने से ग्राहकी निकलते ही अच्छी तेजी दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की उत्पादकता कम बैठ रही है। अत: बाजार यहां से तेज लग रहा है।
Rajma chitra: should sell at the lower level
New Delhi, 28 April (NNS): The prices of rajma chitra Indian Brazil dropped down by Rs 400/500 per quintal during the last 10 days owing to the weak all-round buying from Haryana, Punjab and Delhi NCR. Here, the stock of Indian Brazil also ruling at Rs 8400/8500 per quintal as per the quality. There is a lack of demand in these prices. The reality is that almost 90 percent of the stock has been purchased by the stockists and the stock of China also being available at the upper level of $15/20 per tonne because there also, the famers are selling less amount of stock. The prickers are taking a lot of profit in Indian Brazil. The arrived crop reported to be around 7 lakh bags to 6 lakh bags in the Barsi line. On seeing this, the prices may increase intermittently during the near future.
राजमां चित्रा-नीचे भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा में दिल्ली एनसीआर एवं हरियाणा पंजाब की चौतरफा लिवाली कमजोर पड़ने से 400/500 रुपए प्रति कुंतल की इंडियन ब्राज़ील माल में 10 दिनों के अंतराल गिरावट आ गई है। यहां इंडियन ब्राज़ील माल क्वालिटी के अनुसार 8400/8500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने की खबर है, इन भाव में भी ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। वास्तविकता यह है कि इंडियन ब्राज़ील माल 90 प्रतिशत स्टॉकिस्टों के घर में जा चुका है तथा चाइना का माल 15-20 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर मिल रहे हैं, क्योंकि वहां भी किसान माल की कमी से बेचू कम आ रहे हैं। इंडियन ब्राज़ील माल में चुगाई वालों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। आई हुई फसल बारसी लाइन में 7 लाख बोरी की बजाय अब 6 लाख बोरी आने का ताजा रिपोर्ट है, इसे देखते हुए इसमें रुक-रुक कर तेजी ही आएगी।
Gram kabuli: no more downfall
New Delhi, 28 April (NNS): The prices of gram kabuli Maharashtra dropped down from 64/65 to Rs 60/63 per kg. we believe that there is a lack of demand in these prices, but the traders are not selling the stock at the lower level in the producing markets. On the other hand, its prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the market may show uptrend as the situation will be normal in the other countries. The arrivals of the crop slipped by 40/42 percent in the Dabra line of MP. There is a shortage of old stock in the markets, but the crop gets affected in Maharashtra, in these circumstances, the prices will likely to remain high during the near future.
काबुली चना-अब मंदे को विराम
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चना महाराष्ट्र का 64/65 से घटकर 60/63 रुपए नीचे में रह गया। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी का काफी सन्नाटा चल रहा है, लेकिन नीचे भाव में उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति विश्व के बाजारों मे बनने लगेगी, यहां भी बाजार उछल जाएगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल 40-42 प्रतिशत कम आई है। पुराना स्टाक ज्यादा बचा है, लेकिन महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में तेजी लग रही है।
Pea: should trade at the current level
New Delhi, 28 April (NNS): The production of pea showed downfall and the prices gained by Rs 40/50 per quintal, despite this, the market has remained under pressure due to the lack of demand. Here also, it is being quoted at Rs 4250/4300 per quintal. The reality is that supply of pea has already been over in the Lalitpur and Jhansi line. In Kanpur, pea is being traded at Rs 4350/4400 per quintal. Therefore, it is profitable to trade at the current level.
मटर-व्व्यापार में मजूरी मिलेगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने तथा बंदरगाहों पर 40-50 रुपए प्रति कुंतल बाजार मजबूत हो जाने के बावजूद भी ग्राहकी का सन्नाटा होने से थोड़ा बाजार पिछले सप्ताह दबा रहा। यहां भी 4250/4300 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि ललितपुर झांसी लाइन में मटर की आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, कानपुर में भी 4350/4400 रुपए मटर का व्यापार हो गया। अत: इस बार हर भाव में मजूरी मिलती रहेगी।
