New Delhi, 17 March (NNS): The new crop of wheat has been started arriving. Her, the new wheat for mill quality of MP also selling at Rs 2620/2625 per quintal. Here, the government has already closed the tender stock of wheat. We believe that the government is promoting the export of wheat including its products in accordance with the prescribed conditions, but the domestic export prices have been ruling at the higher level as the stock of wheat and its products reported to be sell at the sluggish rates, in these circumstances, it is being traded at Rs 2620/2650 per quintal.
गेहूं-उत्पादन अधिक रहेगा
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) गेहूं की फसल आने लगी है, यहां एमपी का नया गेहूं मिल क्वालिटी 2620/2625 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। इधर सरकार द्वारा टेंडर में गेहूं पहले ही बंद कर दिया गया था। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा कंडीशन के अनुसार गेहूं सहित उत्पादों के निर्यात सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है, लेकिन कुछ देशों में गेहूं व अन्य उत्पाद सस्ता बिकने से घरेलू निर्यात के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान में 2620/2650 रुपए प्रति क्विंटल में ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Fine rice: should purchase at the current level
New Delhi, 17 March (NNS): The buying of fine rice seems weak from the exporters during the last two days, due to this, the market remained close at the same level. Here, rice sela 1718 was being traded at Rs 78007900 per quintal and rice sela 1509 also quoting at Rs 7300/7400 per quintal. Recently, the market showed heavy uptrend, but the market has remained under pressure as the exporters have stopped the procurement at the current rates because the shipments of previous deals have been decreasing due to war between America, Iran and Israel. Its procurement will increase due to the feeble supply of paddy at the lower level and shortage of stock in the rice mills and it is expected that the market may jump in future. The availability of paddy reported to be weak in the rice mills as per the milling. Here, the export demand seems constant in bold rice, but the market may not show uptrend due to the selling of rice stock at the lower level.
बारीक चावल-वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की लिवाली 2 दिन से कमजोर चल रही है, जिससे बाजार फिर से कल ठहराव लिए बंद हुए । यहां चावल 1718 सेला 7800/7900 रुपए बिक गया है, चावल 1509 सेला के भाव भी 7300/7400 रुपए तक बोलने लगे हैं। हाल ही में काफी बाजार ऊपर हो गए थे, लेकिन निर्यातकों द्वारा लिवाली रोक दिए जाने से बाजार थोड़ा दब गया है, क्योंकि पहले के हुए ऊपर के सौदों के शिपमेंट ईरान अमेरिका इजरायल जंग से कम हो रहे हैं। राइस मिलों में माल की कमी होने एवं धान की आपूर्ति घट जाने से नीचे भाव पर फिर लिवाली आ जाएगी, तब उस समय बाजार छलांग लगा जाएगा। मिलिंग के हिसाब से राइस मिलों को धान की उपलब्धि नहीं हो रही है। इधर मोटे चावल में निर्यात मांग बढ़िया चल रही है, लेकिन हेरा फेरी का चावल सस्ते भाव में बिकने से ज्यादा नहीं बढ़ रहे हैं।
Maize: selling seems panic
New Delhi, 17 March (NNS): The arrival pressure of maize seems weak in the markets of MP. In Bihar, its prices rose by Rs 250/300 to Rs 1950/2050 per quintal, due to this, in MP, maize is being traded at Rs 1850/1900 per quintal from godown reach. In Haryana and Punjab reach, its prices gained by Rs 50/75 per quintal, but these prices will be profitable during the near future. In Bihar, the sowing of the crop showed downfall.
मक्की-बिकवाली में घबराहट
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्की का प्रेशर नहीं है। बिहार में हाल ही में 250/300 रुपए बढ़कर 1950/2050 रुपए प्रति क्विटल में गोदाम से लिवाल आने लगे हैं, जिसके चलते मध्य प्रदेश में भी 1850/1900 रुपए के भाव में क्वालिटी के अनुसार गोदाम से मक्की बिकने लगी है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 50/75 रुपए बाजार बढ़ गए हैं, लेकिन इन भावों में धैर्य करने पर आगे चलकर और लाभ मिलने की संभावना है, बिहार में बिजाई घटी है।
Millet: profitable at the current level
New Delhi, 17 March (NNS): The prices of millet have been ruling at the higher level, but the amount of stock declined by 37 percent as compared to the same period of the previous year, due to this reason, the prices may show good uptrend during the near future. We believe that the trade of millet gets affected amid downfall in maize from the last some days, but the markets will be profitable at Rs 2000/2025 per quintal because no new crop of millet will likely to arrive in the near future.
बाजरा-बाजरा-वर्तमान भाव में लाभ
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) बाजरे में तेजी का रुख बना हुआ है, लेकिन मंडियों में स्टाक इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत कम है, जिस कारण देर सवेर अच्छी तेजी मिलने की संभावना है। हम मानते हैं कि कुछ दिन अभी मक्की मंदी रहने से इसका व्यापार प्रभावित रहेगा, लेकिन 2000/2025 रुपए प्रति क्विंटल की मंडियां भरपूर लाभ दे जाएगी, क्योंकि निकट में कोई बाजरा आने वाला नहीं है।
Masoor: no more downfall
New Delhi, 17 March (NNS): The new crop of masoor has been started arriving in Mungaoli, Ganj Basauda, Sagar, Bhopal, Beenaganj and Ashok nagar line. However, the sown crop gets affected in October and November. Now, the stock of Canada has been available at the higher level, but the import showed increment as the dollar reaches to 92. Therefore, it is being traded at Rs 6370/6400 per quintal in Bilti and there is no logic of uptrend in the prices during the near future.
मसूर-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) मसूर की फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज एवं अशोक नगर लाइन में आने लगी है। हालांकि बोई हुई फसल को अक्टूबर-नवंबर में ही नुकसान हुआ था। अब कनाडा के माल भी महंगे आ रहे हैं, लेकिन डॉलर 92 रुपए का हो जाने से आयात महंगा हो गया है। अत: वर्तमान भाव की मसूर 6370/6400 रुपए जो बिल्टी में बिक रही है, इसमें घटने का लोजिक नहीं दिखाई दे रहा है।
Urad: will be more profitable
New Delhi, 17 March (NNS): The import prices of urad have been ruling at the higher level and the trade gets affected amid higher dollar prices. On the other hand, there is a lack of stock in Chennai. Here, the stock has only been lying for the daily consumption in the mills, due to this, the prices of urad Rangoon SQ and FAQ also ruling at Rs 9250 and Rs 8500 per quintal as the arrivals have been over from the Saharanpur line. Now, it is expected that the market may gain by Rs 200/300 per quintal during the coming days.
उड़द-अभी और लाभ देगा
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) उड़द का आयात पड़ता महंगा हो गया है तथा डॉलर ऊंचा होने का भी प्रभाव है। दूसरी ओर चेन्नई में स्टॉक नहीं है, इधर लोकल दाल मिलों में भी माल दैनिक खपत के लिए ही बचा है, उससे अधिक नहीं है। यही कारण है कि सहारनपुर लाइन की आवक समाप्त होते ही रंगूनी एसक्यू 9250 रुपए एवं एफ ए क्यू 8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। अभी भी इसमें जल्दी 200/300 रुपए की और तेजी लग रही है।
Moong: no possibility of more downfall
New Delhi, 17 March (NNS):No new crop of moong has been started arriving from any market rather Rajasthan. We believe that the moong stock has been arriving in Kekari, Kishangarh, Shekhawati line of Rajasthan along with Merta and khatu line, but huge amount of inferior quality stock has already been sold out in the markets, due to this, the prices of best quality stock showed heavy uptrend and the average quality stock also selling at Rs 7500/8300 per quintal and the market may increase by Rs 200 per quintal in the coming week.
मूंग-यहां से घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) राजस्थान के अलावा और कोई मूंग का लंबा चौड़ा स्टॉक नहीं है। हम मानते हैं कि राजस्थान के केकड़ी किशनगढ़ शेखावाटी लाइन के अलावा मेड़ता खाटू लाइन का माल आ रहा है, लेकिन हल्के माल निपट चुके हैं, इसलिए बढ़िया माल में धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है तथा जो एवरेज माल 7500/8300 बिक रहे हैं, इसमें 200 रुपए की बढ़त आगामी एक सप्ताह में मिल सकती है।
Tur: market will remain high
New Delhi, 17 March (NNS): The tur has not been available in any market and the mills and the main thing is that there is a shortage of raw stock in the mills of Katni line because the arrivals of the stock seems weak from the Neemach line. The reality is that the weather reported to be unfavourable in UP and the upcoming crop gets affected and the traders are quoting the prices at the higher level in Maharashtra and Karnataka, due to this reason, the market again reached to Rs 8300 per quintal after the correction in the prices and it may gain by Rs 300/400 per quintal during the near future.
तुवर-बाजार और तेज रहेगा
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी एवं दाल मिल में ज्यादा नहीं है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कटनी लाइन की दाल मिलों में भी कच्चे माल की कमी है, क्योंकि नीमच लाइन से माल कम आ रहा है। वास्तविकता यह है कि यूपी में फसल पिछले वर्ष भी खराब थी तथा आने वाली फसल भी प्रभावित हुई है तथा महाराष्ट्र कर्नाटक में जो अधिक बोल रहे थे, वह केवल अफवाह साबित हुई है। यही कारण है कि लेमन तुवर कल करेक्शन के बाद आज पुन: 8300 रुपए प्रति क्विंटल हो गई तथा इसमें 300/400 रुपए प्रति क्विंटल जल्दी बढ़ जाने के आसार बन गए हैं।
Gram desi: higher milling prices
New Delhi, 17 March (NNS): The market of gram desi showed uptrend as similar to the pulses as soon as the gram desi crop is reach because the germination of the crop seems weak in the producing areas. On the other hand, no new crop of Australia will arrive. There is a lack of old stock in MP and also a lack of arrival pressure in the markets. The stock of Maharashtra and Karnataka also ruling at the higher level. The quality of the crop seems similar in Rajasthan as similar to the previous year, in these circumstances, there is no risk in the trade at Rs 5700 per quintal. Its prices also quoting at Rs 6350 per quintal in the mills, whereas, the stock has not been selling at the current level. Presently, the stock of gram also ruling at Rs 6450 per quintal.
देसी चना-मिलिंग बेपड़ता
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) देसी चने की फसल जैसे ही तैयार होगी, अन्य दलहनों की तरह यह भी बाजार तेज हो जाएगा, क्योंकि उत्पादक क्षेत्रों में पहले ही फसल का जर्मिनेशन कम हुआ था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का भी उतरने वाला नहीं है। मध्य प्रदेश में पुराना स्टॉक नहीं है, आई हुई फसल का प्रेशर नहीं है। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल के पड़ते भी नहीं है। राजस्थान में पिछली बार की तरह ही है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 5700 रुपए प्रति क्विंटल के देसी चने में कोई जोखिम नहीं है। दाल, मिलों में 6350 रुपए बोल रहे हैं, जबकि नहीं बिक रही है वर्तमान भाव के चने से 6450 रुपए का कम से कम पड़ता लग रहा है।
Rajma chitra: higher import prices from China
New Delhi, 17 March (NNS): The prices of rajma chitra have been ruling at the higher level in China, due to this, the import deals have been done by some of the importers. Presently, the trading activities of Indian Brazil reported to be constant. Here, it is being traded at Rs 8500 per quintal, after this, it is selling at Rs 7900/8000 per quintal. The traders are purchasing the stock of Indian Brazil because the quality of the crop seems high. Its stock has not been available at the higher level at the current level but there is merely a conspiracy underway to disrupt the market. There, the amount of crop reported t be weak as comparatively, due to this reason, the market will likely to remain high during the near future. The importers are quoting the prices at the higher level, but the trade reported to be high in Indian Brazil stock. Therefore, the market will likely to remain high during the near future.
राजमां चित्रा-चीन से आयात पड़ता नहीं
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) चीन में राजमां चित्रा के ऊंचे भाव होने से आयात सौदे गिने चुने आयातक ही कर रहे हैं। वर्तमान में इंडियन ब्राज़ील पर व्यापार का खेल चल रहा है। यहां 8500 रुपए प्रति क्विंटल यहां बिकने के बाद पुन: 7900/8000 रुपए का बेचू आने लगे हैं। इन भाव में शत प्रतिशत कारोबारी इंडियन ब्राज़ील नया खरीद रहे हैं, क्योंकि क्वालिटी बहुत बढ़िया आई है। इसमें भी क्वालिटी खोलकर माल प्रचुर मात्रा में नहीं मिल रहा है, केवल बाजार तोड़ने की साजिश चल रही है। वहां फसल भी पूर्व अनुमान से कम बताने लगे हैं, जिस कारण भविष्य में बाजार तेज रहने वाला है। चीन के माल में भी आयातक पड़ते के अभाव में ऊंचा बोल रहे हैं, लेकिन फिलहाल इंडियन ब्राजील में ही व्यापार ज्यादा हो रहा है। अत: ठहरकर तेजी आएगी।
Gram kabuli: will be the shortage of demand
New Delhi, 17 March (NNS): The gram kabuli of Maharashtra, MP and Karnataka has been arriving constantly. Now, the stock has not been available as per the season, but the market has remained under pressure owing to the lack of demand. However, nominal amount of pricked stock has also been purchasing at the current level and the market has been decreasing constantly owing to the lack of rupee in the markets. Presently, the stockists are facing a lot of problems, there, the new stock also ruling at Rs 58/60 per kg. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level during the near future.
काबुली चना-ग्राहकी की भारी कमी
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक का काबुली चना आने को लगा है, अभी सीजन के अनुरूप माल नहीं आ रहा है, लेकिन ग्राहकी की भारी कमी होने से दबा हुआ है। हालांकि चुगाई वाले काबुली चने में छिटपुट लिवाल आ रहे हैं, तथापि बाजारों में रुपए की तंगी से लगातार बाजार टूटते जा रहे हैं। वर्तमान में स्टॉकिस्टों को भारी नुकसान लगा है, वहां नया माल 58/60 रुपए प्रति किलो रह गया है। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 17 March (NNS): The sown crop of pea gets affected in the markets of UP and MP. On the other hand, the sown crop gets affected due to the rainfall in October, in these circumstances, there is a lack of desi sock in these prices, but the old stock has also been lying at the ports and the new deals have also been arriving constantly, due to this, the market has remained under pressure. In Canada, it is being traded at Rs 4000/4050 per quintal. The prices have remained under pressure at the Indian ports. Therefore, it is profitable to trade at the current level because the import deals have been ruling at the higher level on seeing the constant increment in dollar.
मटर-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) यूपी एमपी की मंडियों में बोई हुई मटर की फसल को पोल की भी खबरें आने लगी है। दूसरी ओर अक्टूबर की बरसात से बिजाई काफी प्रभावित हुई है, इन सारी परिस्थितियों में देसी माल में कोई दम नहीं है, लेकिन अभी पुराने माल बंदरगाहों पर पड़े हुए हैं तथा नए सौदे भी आ रहे हैं, जिससे बाजार अपेक्षाकृत दबा हुआ है। यहां कनाडा की मटर में 4000/4050 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर भी भाव दबे हुए हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए, क्योंकि डॉलर जिस गति से बढ़ रहा है, आगे आयात सौदे और महंगे पड़ेंगे।
Guar gum: will remain bullish
New Delhi, 17 March (NNS): The prices of guar gum held strong at Rs 10000/10100 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices also strengthened at Rs 5400/5450 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices improved by Rs 50 to Rs 5300/5350 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand. Apart from this, the market will remain strong during the coming days.
ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण ग्वार गम के भाव 10000/10100 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5400/5450 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 50 रुपये बढ़कर 5300/5350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। होली के कारण वायदा कारोबार बंद रहा। भविष्य मे ग्राहकी को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।
