New Delhi, 20 March (NNS): The new stock of wheat has been started arriving from Chindwada, Shivni and Baitoolganj line of MP, but the harvesting of wheat has stopped due to the hailstorms and the constant rainfall during the last two days and the arrivals of the crop reported to be sluggish in the markets. Here, the new crop has not been arriving from the two days, due to this, its prices improved by Rs 30 to Rs 2635/2665 per quintal. The arrivals of wheat showed downfall and the rainfall seems constant, due to this, the market may increase in future, but it is profitable to purchase the stock at the higher level. Apart from this, the old stock has been selling out at the lower level than the minimum support prices in the markets of the MP along with other states, due to this,  the prices may not show more downfall in Delhi.

गेहूं-बरसात से गेहूं की कटाई रुकी

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा सिवनी बैतूल गंज लाइन में नया गेहूं आने लगा था, लेकिन दो दिनों से लगातार बरसात होने तथा ओलावृष्टि से गेहूं की कटाई रुक गई है तथा मंडियों में गेहूं की आवक पूरी तरह ठप पड़ गई है। यहां भी नया माल 2 दिन आकर अब आना बंद हो गया है, जिससे इसके भाव भी 30 रुपए और बढ़कर 2635/2665 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। गेहूं की आवक के टूटने एवं लगातार बरसात होने से थोड़ा बाजार और बढ़ सकता है, लेकिन इन बढ़े भावों में एक बार रुक कर माल खरीदना चाहिए। वैसे एमपी सहित अन्य राज्यों की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे पुराना नहीं बिक रहा है, जिससे दिल्ली में ज्यादा मंदा नहीं आएगा।

Fine rice: trade seems problematic amid war

New Delhi, 20 March (NNS): The trade of basmati rice gets affected due to the war between Iran and Israel. Now, the exporters are not purchasing the stock at the current level because huge amount of stock has been lying at the ports and the situation seems uncertain due to the war. The payments of the most of the exporters are still stuck to the country. Here, the traders started selling basmati paddy in the markets, in these circumstances, the market will remain weak, but it is profitable to purchase the stock at the current sluggish rates. The availability of rice will expected to be weak after the closure of war. The prices of basmati rice may decline by Rs 200/300 per quintal amid weak buying from the exporters.

बारीक चावल-युद्ध से व्यापार क्षुब्ध

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई की इस बार बिजाई कम हुई है, जिससे बाजार वहां बढ़कर 1950/2050 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं, इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी 1800/1850 रुपए प्रति क्विंटल में गोदामों से मक्की लिवाली है, लेकिन अब माल प्रचुर मात्रा में नहीं मिल रहा है। इस वजह से हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बाजार बढ़ गया है। वर्तमान भाव की मक्की में इंतजार करने के बाद फिर लाभ मिल सकता है।

Maize: weak sowing in Bihar

New Delhi, 20 March (NNS): This year, the sowing of maize reported to be weak in Khagadiya, Begusarai, Manasi, Gulab bagh, Darbhanga and Purnia line of Bihar, due to this, here, the prices rose to Rs 1950/2050 per quintal, due to its effect, it is being purchased at Rs 1800/1850 per quintal from the godowns, but the stock has not been available in huge amount, due to this reason, the market showed uptrend in Haryana and Punjab reach. Presently, the trade will be profitable at the current level during the near future.

मक्की-बिहार में बिजाई घटी

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में काफी घट जाने तथा यूपी के बाद एमपी महाराष्ट्र में फसल आ जाने से एक बार मंदे का दलदल बन गया था। मध्य प्रदेश की मंडियों में 1800/1950 रुपए प्रति क्विटल भाव चल रहे हैं, लेकिन एक सप्ताह से स्टाक वाली कंपनियो में भी माल ज्यादा नहीं है। बाजार में दो दिनों से मजबूत हो गया है, बिहार में बढ़ाकर बिकवाली चल रही है, क्योंकि बिजाई में पोल की खबरें आ रही हैं। अत: वर्तमान भाव में कोई दूर-दूर तक जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।

Millet: lack of arrival pressure of stock

New Delhi, 20 March (NNS): Both the local and upcountry demand of millet showed strong trend as compared to before because maize prices showed uptrend from the lower level. Presently, the consuming industries are using maize rather than millet. However, the all-round  production of millet reported to be weak, due to this reason, the supply showed downfall in the markets. Only the stored stock has been selling out in the markets. Therefore, the millet is being traded at Rs 2050/2100 per quintal in Mauli Barwala reach and the prices may increase after some time.

बाजरा-स्टॉक का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) बाजरे में लोकल एवं चालानी मांग पहले की अपेक्षा मजबूत हो गई है, क्योंकि मकई के भाव, नीचे से काफी बढ़ गए हैं। फिलहाल खपत वाले उद्योग, बाजरे की बजाय मक्की डाल रहे हैं। हालांकि इस बार बाजरे का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है, जिस कारण मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। अत: मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2050/2100 रुपए बिक रहा है तथा तेजी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

Masoor: market will remain high

New Delhi, 20 March (NNS): The supply of masoor showed downfall in the markets of MP, due to this, in loose, its prices ascended by Rs 200/300 per quintal. In Bilti, it is being traded at Rs 6575/6625 per quintal. The masoor of Canada also ruling at Rs 6000/6050 per quintal. The reality is that the production of small masoor of Bihar declined by 50 percent, due to this, its prices rose by Rs 300/400 per quintal. On seeing the production and supply, the prices of masoor may increase in the near future.

मसूर-बाजार तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश के मंडियों में घट जाने से वहां लूज में ही 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6575/6625 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक गई। कनाडा की मसूर भी 6000/6050 रुपए हो गई है। वास्तविकता यह है कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 50 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की और तेजी आ गई है। उत्पादन एवं आपूर्ति को देखते हैं भविष्य में और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Urad: prices may increase intermittently

New Delhi, 20 March (NNS): Today, the prices of  urad rose by Rs 100 per quintal due to the unavailability of the stock from Chennai and constant buying from the mills, but the market has remained under pressure by Rs 50 per quintal owing to the constant selling from the speculators and sluggish demand from the mills at the higher level. Urad SQ and FAQ is being traded at Rs 9150/9250 and Rs 8500/8600 per quintal respectively. There is a lack of stock in both Chennai and Delhi, due to this, the market may increase after the correction.

उड़द-रुक-रुक कर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली चलने तथा चेन्नई से घटाकर माल नहीं मिलने से आज 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, लेकिन ऊंचे भाव में दाल मिलों की पकड़ ढीली होने तथा आगे के सौदे सुस्ती में सटोरियों की बिकवाली आने से 50 रुपए बाजार दब गया था। उड़द एस क्यू 9150/9250 रुपए एवं एफ ए क्यू 8500/8600 रुपए प्रति क्विंटल  बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।

Tur: should trade as per the needs

New Delhi, 20 March (NNS): The new crop of tur will likely to arrive after some time. On the other hand,  the old moong has already been sold out in all the states. This year, the arrivals of the crop seems weak in Ranchi and Bihar, whereas, it has already been consumed at the higher level. The prices have not showed uptrend due to the unloading of both inferior and superior quality stock of Rajasthan, but the best quality stock also quoting at Rs 7500/8300 per quintal. Its prices ascended by Rs 200/300 per quintal during the last one week. Both the inferior and superior quality stock also being traded at Rs 6400/7000 per quintal and the trade will be profitable for some days.

मूंग-स्टाक का प्रेशर घटा

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) मूंग की नई फसल अभी आने में विलंब है। दूसरी ओर अन्य सभी राज्यों की पुरानी मूंग निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग इस बार कम आई थी, वही ऊंचे भाव होने से खप गई थी। केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से तेजी नहीं आ पाई, लेकिन बढ़िया माल के 7500/8300 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 6400/7000 के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार में अभी कुछ दिन मुंह मीठा होता रहेगा।

Tur: prices may increase after some time

New Delhi, 20 March (NNS): There is a lack of tur stock in all the markets. The import deals of tur also ruling at the higher level of Rs 8400 per quintal from Rangoon, due to this, the traders of Chennai are also quoting the prices at the higher level after the downfall in the prices, due to this, here also, its prices ascended by Rs 100 to Rs 8150 per quintal. The production of the crop seems weak from Maharashtra and Karnataka. There is a lack of arrival pressure in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur rose by Rs 200 per quintal during the coming days.

तुवर-ठहरकर फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8400 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इसलिए चेन्नई वाले चालू सप्ताह मंदे के बाद बढ़ाकर बोलने लगे हैं, जिससे यहां भी 8100 रुपए से बढ़ाकर 8150 रुपए बोलने लगे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में उत्पादन कम हुआ है। कर्नाटक में आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में जल्दी 200 रुपए की और तेजी आ सकती है।

Gram desi: no more downfall

New Delhi, 20 March (NNS): The crop of gram desi seems unfavourable in the markets of MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. No new crop will likely to arrive on seeing the new crop, but the stock has already been sold out in the mills. Therefore, the market may increase due to the lack of stock. Presently, the prices ascended from Rs 5650 to Rs 5700 per quintal, but the best quality stock has not been available in the prices. The traders are not selling the stock of Australia at the lower level, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level.

देसी चना-ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं है। नई फसल को देखकर अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है। लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। अत: फसल आने पर भी माल की कमी से बाजार बढ़ सकता है। वर्तमान में 5650 से बढकर 5700 रुपए भाव हो गये हैं, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के माल भी ज्यादा घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Rajma chitra: no trade of downfal

New Delhi, 20 March (NNS): The arrival pressure of rajma chitra Indian Brazil showed downfall from the markets, here, the prices again reach to Rs 84/85 per kg. In Mumbai and Barsi line, it is being quoted at Rs 74/77 per kg. Here, its prices improved by Rs 2/3 to Rs 106/108 per kg owing to the lack of demand in the current week. The prices have been ruling at the higher level in China and it is expected that the market may increase amid weak unloading of Indian Brazil stock.

राजमां चित्रा-अब मंदे का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का दबाव मंडियों में घटने लगा है, यहां दोबारा 84/85 रुपए प्रति किलो हो गया है। मुंबई बारसी लाइन में इसके भाव 74/77 रुपए बोलने लगे हैं, इधर चीन भी  चालू सप्ताह में ग्राहकी के अभाव में 2/3 रुपए बढ़कर 106/108 रुपए हो गया है। चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, इंडियन ब्राज़ील कम उतरने से इसमें अभी कुछ और बाजार बढ़ सकता है।

Gram kabuli: possibility to increase

New Delhi, 20 March (NNS): There is a lack of gram kabuli stock, despite this, there, its prices have been quoted up by Rs 200/250 due to the higher supply in Karnataka and Maharashtra. The new stock also reported to be sold at Rs 58/62 per kg in the producing markets. Here, the new and the old stock of Sawda line also being quoted at Rs 62/64 per kg. The reality is that the arrivals of the new crop reported to be weak and the prices have been ruling at the higher level in the international markets.  The Indian gram kabuli has been selling at the sluggish rates as compared to the other countries, in these circumstance, there is no possibility of more downfall in the prices. The deals reported to be weak from the other countries amid war between Iran and Israel.

काबुली चना-और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी की कमी के बावजूद नयी फसल कर्नाटक महाराष्ट्र में आपूर्ति नहीं बढ़ने से वहां 200/250 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 58/62 रुपए बिकने की खबर आ रही है। यहां सावदा लाइन का नया पुराना 62/64 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि आई हुई फसल बिजाई की दृष्टि से कम है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा सस्ता पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, केवल ईरान इजरायल जंग से बाहर के सौदे कम हो रहे हैं।

Pea: will be profitable intermittently

New Delhi, 20 March (NNS): The stock of pea has been selling out constantly at the Indian ports because its consumption reported to be high. On the other hand, in Canada, its prices gained by $10/15 per tonne. Apart from this, huge amount Indian currency has to spent due to the weak rupee against the American dollar. On the other hand, the war seems ongoing between Iran, Israel and America, due to this reason, fewer cargo shipments are arriving via sea routes, due to this reason, the traders are selling the stock at Rs 37/38 per kg at the Indian ports. Here also, its prices held strong at Rs 40/41 per kg and the new crop has already been sold out in the markets, but there is lack of arrival pressure in all the markets. The market has not showed uptrend from the stock of Canada and the market may increase after some time during the coming days.

मटर-इस बार रुक रुक कर लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में 10-15 डॉलर प्रति टन चालू सप्ताह भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है, इस वजह से समुद्री है मार्ग से माल वाहक कम आ रहे हैं। यही कारण है कि भारतीय बंदरगाहों पर 37/38 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 40/41 रुपए प्रति पर बाजार पर मजबूती लिए टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, केवल कनाडा के माल से बाजार अपेक्षित नहीं उठ पा रहा है। आगे बाजार उछल जाएगा।

Guar gum: will remain strong

New Delhi, 20 March (NNS): The prices of guar gum ascended by Rs 100 to Rs 10100/10200 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, it sprices also held strong at Rs 5450/5500 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices improved by Rs 50 to Rs 5300/5350 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices due to the constant demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.  

ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण ग्वार गम के भाव 100 रुपए बढ़कर 10100/10200 रुपये प्रति क्विंटल हो गये। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5450/5500 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 50 रुपये बढ़कर 5300/5350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में ग्राहकी को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।