New Delhi, 03 September (NNS): The production of wheat reported to be high and its procurement seems high from the last three to four days in the central pool, after this, its prices improved by Rs 5/10 to Rs 2830/2840 per quintal, but it is profitable to sell the stock at the current level from the last one month. The further uptrend and downfall depends on the sale policy of the government. This year, the government has increased the reserve prices of wheat by Rs 250 per quintal as compared to the previous year, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices, but it is advisable to sell the stock at the current level and the trade should not be done at the higher level.

गेहूं-सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इसमें तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है, इसके बाद भी 5/10 रुपए बढ़कर 2830/2840 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, लेकिन पिछले एक माह के अंतराल एक साथ है इतनी तेजी में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। भविष्य में तेजी मंदी सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का रिजर्व प्राइस, गत वर्ष की अपेक्षा 250 रुपए बढ़ाकर निर्धारित किया गया है, इस वजह से वर्तमान भाव से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन इन भाव में एक बार बेचना लाभदायक रहेगा, इसमें ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine rice: no more downfall

New Delhi, 03 September (NNS): The export of all varieties of basmati rice does not seems favourable, despite this, there is a shortage of spot stock in the markets and the new crop will likely to arrive after a long time amid flood and constant rainfall, due to this reason, the new crop will arrive after a month, due to this reason, there is no possibility of more uptrend in the prices at the current level. Although, there is a shortage of demand in the domestic markets, but the Indian rice has been ruling at the lower level in the international markets, due to this, the demand has been increasing constantly. Now, the shipments of the stock seems constant, but the exporters have purchased the stock at the higher level, due to this reason, the prices may increase from here and the market may gain by Rs 200/300 per quintal during the near future.

चावल बारीक-अब और घटना मुश्किल

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि व्यापार निर्यात में बासमती प्रजाति के सभी चावल का सुचारू रूप से नहीं चल रहा है, इन सब के बावजूद भी बाजारों में हाजिर माल की कमी होने तथा नई फसल आने के समय में बाढ़ एवं बरसात का प्रकोप जारी है, जिस कारण नई फसल के प्रेशर में एक महीने का समय लगेगा जिस कारण वर्तमान भाव से और बढ़ने की संभावना है। यद्यपि डॉमेस्टिक मार्केट में ग्राहकी का अभाव जरूर बना हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल के भाव सबसे नीचे होने से जब भी डिमांड निकलती है, अभी शिपमेंट चल रहा है, लेकिन बाजार बढ़ते भाव निर्यातकों ने खरीद किए थे, इस कारण यहां से और बढ़ने की उम्मीद है, बाजार जल्दी 200/300 रुपए बढ़ जाएगा।

Maize: profitable at the current level

New Delhi, 03 September (NNS): Huge amount of maize has been started arriving in Kasganj, Charra, Aita and Unjhani line. There, the availability of wet maize reported to be high due to the constant rainfall, due to this, it should not be store. Its prices improved by Rs 10/15 to Rs 1800/2120 per quintal in the markets, whereas, the traders are quoting the prices at Rs 2160/2180 per quintal as per the quality. The stock has been constantly been selling out in the ethanol and the starch companies. Most of the demand seems constant from the southern parts of the country. This year, there is a shortage of wet stock, due to this reason, there is no risk in the trade of dry maize at the current level and the trade will be profitable during the near future.

मक्की-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) इस समय यूपी के कासगंज छर्रा एटा उझानी लाइन में मक्की प्रचुर मात्रा में आ रही है। वहां बरसात होने से गीली मक्की की उपलब्धि ज्यादा हो रही है, इसलिए वह स्टॉक के लायक नहीं है। मंडियों में 10-15 रुपए बढ़ाकर लूज व्यापार 1800/2120 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो रहा है, जबकि रैक पॉइंट पर 2160/2180 रु के बीच क्वालिटी अनुसार कारोबारियों की खरीद चल रही है, यह सब माल एथेनॉल एवं स्टार्च कंपनियों में जा रहा है। मक्की में अधिकतर साउथ की मांग बनी हुई है, इस बार गीली मक्की आने से स्टॉक में ज्यादा नहीं जा रही है। यही कारण है कि वर्तमान भाव की सूखी मक्की में जोखिम नहीं है तथा आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगी।

Millet: no more fluctuations

New Delhi, 03 September (NNS): This year, the trade of millet seems unfavourable. There is a shortage of old stock in the markets, despite this, the prices remained stable at the same level from the last some days. Notably, the prices of maize also ruling at Rs 1800/2130 per quintal as per the quality, due to this reason, the sale of millet reported to be weak. The kharif crop of Mathura and Jaya line also being traded at Rs 2400 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the old stock also ruling at Rs 2500/2525 per quintal. Therefore, the prices may not show downfall till the arrivals of the new crop.

बाजरा-अभी घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, इन सब के बावजूद भी बाजरा पिछले कुछ दिनों से ठहरा हुआ है। गौरतलब है कि मक्की क्वालिटी के अनुसार मंडियों में 1800/2130 रुपए प्रति कुंतल के बीच हल्के भारी बिक रही है। यही कारण है कि बाजरे की बिक्री ठप पड़ गई है। गर्मी वाला मथुरा जाया लाइन का बाजार 2400 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहा है, जबकि पुराना माल 2525/2525 रुपए चल रहा है। अत: नयी फसल आने तक मंदा नहीं है।

Masoor: possibility of more downfall

New Delhi, 03 September (NNS): The market of masoor has been started decreasing constantly due to the sluggish export from the neighbouring countries and the domestic markets. In Bilti, masoor prices remained stable at Rs 6850/6880 per quintal and the availability of the stock seems difficult. Some traders are quoting up the prices by Rs 20/30 per quintal. Here, small masoor also gained to Rs 9500 per quintal. The prices of dal rose by Rs 100/110 per kg. The new domestic crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the prices of imported stock also ascended by Rs 6500 per quintal.

मसूर-मंदा रुकने के आसार

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों के लिए निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से बाजार लगातार घटती जा रही है। मसूर बिल्टी में यहां 6850/6880 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा अब और माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 20/30 रुपए बढ़ाकर भी बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 9500 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 100/110 रुपए प्रति किलो को पार कर गए हैं। घरेलू नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए फिर तेजी बनने की संभावना है। विदेशी माल में भी 6500 को पार कर सकते हैं।

Urad: possibility of more uptrend

New Delhi, 03 September (NNS): The new crop of urad will likely to arrive in the next month, but there is a shortage of the stock in the pipeline and the sale of its dal dhoya and chilka does not seems favourable, due to this, most of the mills are running hand to mouth, due to this reason, there is a shortage of the stock in the markets. The new containers of Chennai are constantly milling, due to this reason, the stock of urad SQ is being traded at Rs 8120 per quintal. Its FAQ prices also available at Rs 7550 per quintal. The small stock has been selling at the higher level as compared to the bold stock, due to this, the difference between the prices of both the stock reported to be high and the prices may increase after some time, but it is profitable to sell the stock at the current level.

उड़द-अभी और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि उड़द की नई फसल अगले महीने के अंत में आ जाएगी, लेकिन अभी पाइपलाइन में माल नहीं है तथा फसल बढ़िया होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से अधिकतर दाल मिलें हैंड टू माउथ चल रही थी। इस वजह से बाजार में माल की कमी है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यही कारण है कि 8120 रुपए प्रति क्विंटल एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 7550 रुपए बिक गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन माल बेचते रहना चाहिए।

Moong: selling will be profitable

New Delhi, 03 September (NNS): Although, huge amount of moong has been selling out from China, but both the inferior and superior quality stock also selling out constantly after the heavy uptrend in the prices and the demand of both dal dhoya and chilka does not seems favourable. The new crop will likely to arrive after a month and the all-round crop seems good, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current level during the previous days rather than uptrend in the prices. The prices of inferior quality stock reported to be sluggish. Therefore, the prices may decrease by Rs 100/200 per quintal during the near future.

मूंग-बिकवाली लाभदायक रहेगी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) हालांकि बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में निकल चुकी है, लेकिन हल्के भारी माल पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बिकवाली में आ गए हैं तथा दाल धोया एवं छिलका की पकड़ अनुकूल नहीं है। नई फसल एक महीने बाद आने लगेगी तथा फसल चारों तरफ बढ़िया है, इन परिस्थितियों में और तेजी का व्यापार करने की बजाय अपने पिछले दिनों के खरीदे हुए माल को बेचना ज्यादा लाभदायक रहेगा। नीचे वाले माल में दो दिनों से सुस्ती बनी हुई है। अत: 100/200 रुपए की गिरावट लग रही है।

Tur: weak sale of its dal

New Delhi, 03 September (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets, but the dal of katni and hathras line has been selling at the lower level. On the other hand, the stock of Butteri, Khesari and pea has been selling out constantly in Bihar, Bengal and Assam which is mixing in tur dal, due to this reason, the demand of tur showed downfall in the mills due to the weak upcountry demand. As a result, the market showed strong trend, but the trade should not be done at the long uptrend. Here, lemon tur also being traded at Rs 6600 per quintal and the market may fluctuates by Rs 1/2 per quintal.

तुवर-दाल की बिक्री घटी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी नीचे बिकने लगी है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां से चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार कुछ मजबूत तो रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां लेमन तुवर 6600 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें एक दो रुपए ऊपर नीचे बाजार चलने की उम्मीद है।

Gram desi: possibility of more uptrend

New Delhi, 03 September (NNS): The supply of gram desi reported to be weak from the producing market. On the other hand, the prices of gram Rajasthan on standing motor improved to Rs 6050 per quintal after the downfall in the prices due to the higher sale at the lower level. The prices of dal strengthened by Rs 25 to Rs 6825/7000 per quintal as per the quality. The prices of besan showed strong trend.  No new imported crop will likely to arrive before November, in these circumstances, the trade will be profitable during the near future.

देसी चना-अब फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में दाल की बिक्री निकलने से पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद बाजार सुधर कर 6050 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिकने लगा है। दाल के भाव भी 25 रुपए मजबूत 6825/7000 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। बेसन में भी बढ़त लिए बाजार बंद हुए हैं। नवंबर से पहले कोई नया चना विदेशी आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी खुलकर व्यापार करना चाहिए।

Rajma chitra: shortage of demand

New Delhi, 03 September (NNS): There is a shortage of rajma chitra in the markets, but the prices of both desi and imported stock seems feeble owing to the heavy shortage of demand in the markets. Here, the prices of Indian brazil also ruling at Rs 100/103 per kg as per the quality. The inferior quality stock also reported to be sold at Rs 97/98 per kg. Here, the trade of China also being available at Rs 105/109 per kg. Now, the new crop has been started arriving, in these circumstances, the market may increase after the increment in the demand.

राजमां चित्रा-ग्राहकी की थोड़ी कमी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजमां चित्रा की शॉर्टेज बनी हुई है, लेकिन ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 100/103 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। नीचे वाले माल 97/98 रुपए भी बिकने के समाचार हैं। इधर चीन का व्यापार 105/109 रुपए के बीच चल रहा है। अभी नया माल आने लगा है, इन परिस्थितियों में ग्राहकी निकलते बढ़ जाएंगे।

Gram kabuli: no downfall at the current level

New Delhi, 03 September (NNS): The demand of gram kabuli has been started increasing at the sluggish rates. However, the traders are quoting huge amount of stock has been lying in Karnataka, but there is a lack of arrival pressure in the market and the imported stock will likely to arrive after a long time in the international markets. Along with this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets and there is no risk in the trade at the current level. The unfiltered stock of gram kabuli of Maharashtra was ruling at Rs 65/68 per kg and there is no risk in the trade at the current level during the near future.

काबुली चना-वर्तमान भाव में और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने में नीचे वाले भाव पर मांग निकलने लगी है। हालांकि कुछ कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा विदेशों में नया माल आने में लंबा समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में रिस्क नहीं लग रहा है। जो काबुली चना महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 65/68 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इसमें व्यापार में जोखिम दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है।

Pea: should purchase at the lower level

New Delhi, 03 September (NNS): Huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the next crop will in September and October in the international markets, despite this, the consumption of pea increased by 4 times, due to this, the prices of pea Russia and Canada also ruling at Rs 2950 and Rs 3050 per quintal respectively. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, on seeing these circumstance, the pea which was being traded at Rs 36 per kg at the current level and now, the prices may improve by Rs 2/3 per kg.

मटर-निचले स्तर पर, अब खरीदिए

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा अगली फसल भी विदेशों में सितंबर-अक्टूबर में आ जाएगी, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 2950 एवं कनाडा की 3050 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 36 रुपए किलो बिक रही है, इसमें 2/3 रुपए प्रति किलो तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।