New Delhi, 07 October (NNS): The game of speculation seems constant in urad, due to this, the market of urad dropped down to Rs 7950 per quintal. The stock of FAQ also ruling at Rs 7150 per quintal. Apart from this, there is a shortage of spot stock, due to this, it is profitable to purchase the stock at the lower level. The reality is that the loading of the stock seems weak in Rangoon. However, the market went down by $10 per tonne, and the racks of Chennai have already been sold out in the markets during the previous days and the sold stock from the speculators has not been able to fulfil the demand of the consumers. The demand of domestic crop seems weak, due to this, the market may increase by Rs 300 after the downfall of Rs 50 per quintal.
उड़द-उतरे हुए माल से टेंपरेरी मंदा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) उड़द में सट्टे बाजी का खेल चल रहा है, जिससे इसमें पिछले दिनों की आई तेजी के बाद चेन्नई से चले हुए कंटेनर लगते ही बाजार घटकर 7950 रुपए प्रति कुंतल पर आ गए हैं। उड़द एफ ए क्यू 7150 रुपए रह गया है। हाजिर में माल ज्यादा नहीं है, इसलिए वर्तमान में जो गिरावट आई है, इसमें माल खरीदना चाहिए। वास्तविकता यह है कि रंगून में लोडिंग ज्यादा नहीं है। हालांकि बाजार 10 डॉलर प्रति टन घटे हैं, पिछले दिनों चेन्नई में जो रैकों के माल लगे हुए हैं, वह पहले ही दाल मिलों के बिके हुए हैं तथा सटोरियों के द्वारा बेचे गए माल की पूर्ति नहीं हो रही है, घरेलू फसल में दम नहीं है, इसलिए एक बार 50 रुपए घटने के बाद 300 रुपए बढ़ जाएंगे।
Wheat: no downfall at the current level
New Delhi, 07 October (NNS): The production of wheat reported to be high, due to this, there were around 299.2 lakh metric tonnes of wheat reported to purchase in the central pool. Along with this, the farmers have stored huge amount of stock on seeing the previous uptrend in the prices. The stockists have stored the stock in the producing markets, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the near future. Now, the prices of wheat may improve by Rs 20/25 per quintal and the further fluctuations depends on the government. When the government will start selling, now, the stored stock will sell in the markets. Therefore, it is profitable to sell the stock at Rs 2810/2825 per quintal.
गेहूं-वर्तमान भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने से केंद्रीय पूल में तो 299.2 लाख मीट्रिक टन के करीब खरीद हुई है, इसके साथ-साथ किसानों द्वारा भी पिछली तेजी को देखकर माल काफी रोक लिया गया है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉकिस्ट ज्यादा माल खरीद कर रोक करके रखे हुए हैं, इन परिस्थितियों में निकट में मंदा नहीं लग रहा है। अभी इसमें 20/25 रुपए ऊपर भाव बन सकते हैं तथा दूरगामी परिणाम सरकार के ऊपर निर्भर करेगा। सरकार जिस समय बेचने लगेगी, उस समय स्टॉक के माल भी निकलेंगे। अत: 2810/2825 रुपए का गेहूं, मुनाफा मिले तो बेचना चाहिए।
Fine rice: not likely to decrease
New Delhi, 07 October (NNS): The new crop of paddy 1509 has been started arriving in UP, Haryana and Punjab line, but the wet stock of paddy has also arriving in the above started which is ruling at Rs 2500/2900 per quintal, due to this reason, the prices of rice sela and its steam went down by Rs 200 which stood that of Haryana at Rs 5500/5600 and that of UP at Rs 5400/5450 per quintal respectively. The prices have been quoting down by Rs 200 per quintal. The prices of steam rice also showed downfall in the same ratio, but the trade should not be done as per the need. The other crop also seems delayed because the combine has not reached in the yields due to unseasonal rain, in these circumstances, the prices of rice may gain to Rs 300/400 per quintal. Now, there is a shortage of best paddy and rice in both the mills and the markets during the near future.
बारीक चावल-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब लाइन में 1509 धान आ रहा है, लेकिन उक्त राज्यों की मंडियों में भीगा हुआ धान आ रहा है, जो 2500/2900 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है। यही कारण है कि चावल सेला व स्टीम दो दिनों के अंतराल 200 रुपए टूटकर हरियाणा का 5500/5600 एवं यूपी का 5400/5450 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में बिक रहा है। बाजार में भी 200 रुपए घटाकर बोलने लगे हैं। स्टीम चावल के भाव भी इसी अनुपात में गिर गया है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मंदा आ गया है। दूसरी फसलें आने में लेट है, क्योंकि पिछेती बरसात से खेतों में कंबाइन नहीं जा पाएगा, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के चावल में फिर शीघ्र 300-400 मिल सकते हैं। अभी राइस मिलों एवं मंडियों में बढ़िया धान तथा चावल की कमी है।
Maize: will remain under pressure
New Delhi, 07 October (NNS): The crop of maize has been selling out in UP, Bihar and the traders are constantly selling the stored stock in the markets because the upcoming kharif crop has been ready in Maharashtra, MP and Rajasthan, due to this reason, the prices showed downfall in the markets of Bihar. There, the maize also being traded at Rs 210/2150 per quintal as per the quality. Apart from this, the stock also ruling at Rs 2075/2100 per quintal in ex godown in the markets of UP and the sluggish amount of stock has been selling in the ethanol companies and the stock has been available at the reasonable prices, due to this reason, the market showed all-round downfall and the stock of dry maize will be profitable during the near future.
मक्की-अभी बाजार दबा रहेगा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी बिहार की आकर निपटने वाली है, स्टॉक के माल घटाकर कारोबारी बेचने लगे हैं, क्योंकि राजस्थान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के खरीफ की आने वाली फसल तैयार खड़ी है। इस वजह से बाजार बिहार की मंडियों में काफी नीचे आ गए हैं। वहां 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार मक्की बिक रही है, यूपी की मंडियों में भी 2075/2100 रुपए का एक्स गोदाम में व्यापार हो रहा है तथा एथेनॉल कंपनियों में माल सस्ता जा चुका है, अभी भी पड़ते में माल मिल रहा है। यही कारण है कि इसका बाजार चौतरफा दबा हुआ है, आगे चलकर सूखी मक्की स्टॉक में लाभ दे जाएगी।
Millet: no more downfall
New Delhi, 07 October (NNS): The new crop of millet has been started arriving and its prices have been ruling between Rs 2050/2075 per quintal in the markets. The stock of dry millet will be profitable at the current rates. The crop of millet has been started arriving in Haryana, Rajasthan and Western UP. The new crop of millet will likely to arrive after a month in Prayagraj line. There, the bali has also been increasing and the weather seems unfavourable, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of dry ginger at the current level. Now, the prices of best millet also ruling between Rs 2200/2225 per quintal in mauli and barwala reach. The prices of millet may not show more downfall because the crop gets destroyed in some areas due to the water logging.
बाजरा-अब ज्यादा नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) बाजरे की नई फसल आने लगी है, इसके भाव मंडी में 2050/2075 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, इन भावों में सूखा बाजरा आगे चलकर लाभ दे जाएगा। बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने लगी है। प्रयागराज लाइन में एक महीने बाद नया बाजरा आएगा। वहां खेतों में बाली निकल रही है तथा मौसम खराब हो रहा है, इन परिस्थितियों में सूखा बाजरा इन भाव में खरीद करना चाहिए। अभी मौली बरवाला पहुंच में बढ़िया बाजरा 2200/2225 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। इससे नीचे बाजरा नहीं जाएगा, क्योंकि अधिक पनियारी से फसल कुछ क्षेत्रों में खराब हो गई है।
Masoor: should purchase at the current level
New Delhi, 07 October (NNS): The supply of masoor has already been over in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line, due to this reason, there, the market showed intermittent uptrend in Bilti as the prices seems high in the markets of North India. However, the market ascended to Rs 6650/6700 per quintal in Bilti after the uptrend in the prices during the previous days. On the other hand, the prices of small masoor also ruling at Rs 85/95 per kg. The stock of Canada also ruling at the sluggish rates, but the milling prices have been ruling at the higher level, in these circumstances, the market showed heavy uptrend, but it is profitable to take the profit at the current level during the near future.
मसूर-वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में लगभग समाप्त हो गई है। यही कारण है कि वहां से पड़ता उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लगने से बिल्टी में व्यापार रुक रुक कर बढ़ जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की आई तेजी के बाद गिरकर बाजार 6650/6700 रुपए की बिल्टी में रह गया है। उधर छोटी मसूर शॉर्टेज में क्वालिटी अनुसार 85/95 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कनाडा के माल सस्ते पड़ रहे हैं, लेकिन मीलिंग के बाद उसका भी पड़ता महंगा ही आ रहा है, इन परिस्थितियों में रुक कर फिर बाजार तेज लग रहा है, लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए।
Moong: arrival pressure of both inferior and superior quality stock
New Delhi, 07 October (NNS): The arrival pressure of dhoya moong seems constant, due to this, the prices have been ruling at Rs 4000/7500 per quintal as per the quality. This year, the stock has been available to the mills as per their want due to the difference in its quality, due to this, the prices have not showed heavy uptrend. There is a shortage of best quality stock owing to the weak arrivals of stock in China during the previous days. Therefore, the best quality stock has been available at its own prices. One to two trucks of selected stock also reported to be sold at Rs 7800/7900 per quintal, but the selected mills are purchasing the stock at the current level.
मूंग-हल्के भारी माल का प्रेशर
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) मूंग में धोया क्वालिटी का प्रेशर लगातार बना हुआ है, जिससे 4000/7500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार व्यापार हो रहा है। इस बार क्वालिटी डिफरेंस आने से दाल मिलों को जिस तरह का माल चाहिए, वैसा मिल रहा है, इसलिए तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले दिनों चीन को काफी माल जाने से बढ़िया माल की शॉर्टेज जरूर बन गई है। अत: बढ़िया माल करना माल अपने भाव पर बिक रहा है। सिलेक्टेड माल एक दो गाड़ी 7800/7900 रुपए भी बिकने की खबर मिली है, लेकिन उन मालों को गिनी चुनी दाल मिलें ही खरीद कर रही हैं।
Tur: uptrend but should sell the stock
New Delhi, 07 October (NNS): less amount of containers of tur has been started unloading in the markets of Delhi NCR. On the other hand, the dal of hathras line also improved by Rs 6/7 per kg from the last three days, due to this, here, the upcountry demand of dal also started increasing. The dal of pea has been mixing in Bihar, Bengal and Jharkhand, but the bunk has also been started due to the constant rainfall, due to this reason, the mixers are purchasing less amount of stock, due to this reason, the demand of original tur also showed heavy uptrend. Therefore, the prices of tur may improve by Rs 2/3 per kg, in these circumstances, the prices may show uptrend, but it is profitable to purchase the stock at the current level during the near future.
तुवर-अभी तेजी, किंतु लाभ भी लिजिए
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) तुवर के कंटेनर दिल्ली एनसीआर की मंडियों में कम उतर रहे हैं। दूसरी ओर हाथरस लाइन की दाल 6/7 रुपए प्रति किलो तीन दिनों में बढ़ गई है, जिससे यहां से चालानी मांग दाल की निकलने लगी है। बिहार बंगाल झारखंड में मटर की दाल मिक्सिंग में जा रही है, लेकिन लगातार बरसात से उम्मीद उसमें बंक लगने लगा है, जिस कारण मिक्सिंग वाले अभी काम खरीद कर रहे हैं। इस वजह से ओरिजिनल तुवर की दाल बढ़ गई है। अत: तुवर में जल्दी 2/3 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है। इन परिस्थितियों में अभी तेजी तो आएगी लेकिन मुनाफा भी लेते रहना चाहिए।
Gram desi: uptrend after the swamp of downfall
New Delhi, 07 October (NNS): There is a swamp of downfall in the prices of gram desi during the last one week. Now, the loading of the stock seems unfavourable from the producing markets. Although, pea is the substitute of gram desi and the buying seems weak as the stock seems pricked and the prices of spot deals reported to be high, due to this reason, the prices of gram desi also ruling at Rs 6000 per quintal and the it may reach to Rs 6500 per quintal.
देसी चना- दलदल के बाद तेजी
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल देसी चने में मंदे का दलदल बन गया था। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से लोडिंग अनुकूल नहीं है। यद्यपि देसी चने का सब्सीट्यूट मटर है तथापि इसमें डंक लगने से दाल में मिक्सिंग वाले अब कम खरीद रहे हैं तथा पीछे से हाजिर सौदे ऊंचे बोलने लगे हैं। जिस कारण देसी चना 6000 रुपए प्रति क्विंटल को पार कर गया है तथा जल्दी 6500 बन सकता है।
Rajma chitra: higher prices of the new stock
New Delhi, 07 October (NNS): The market of rajma chitra showed uptrend due to the lack of spot stock of rajma chitra and the prices may improve by Rs 5/6per kg due to the higher demand. Apart from this, there is a lack of both desi and imported stock. Its prices improved by Rs 3/4 per kg during the current week and the best quality stock has not been available. The prices of inferior quality stock also being quoted at the current rates. Therefore, the market may increase after the increment in demand, otherwise, the market remained unchanged.
राजमां चित्रा- अब नये माल के पड़ते नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा में हाजिर माल नहीं होने से बाजार बढ़ा हुआ है तथा आगे भी ग्राहकी निकलने पर 5/6 रुपए प्रति किलो की और बढ़त बन सकती है। यहां देसी विदेशी माल स्टॉक में नहीं है, चालू सप्ताह के अंतराल बाजार 3/4 रुपए बढ़ हैं, बढ़िया माल नहीं है। क्वालिटी हल्की होने से ये भाव बोले जा रहे हैं। अत: ग्राहकी निकलने पर बाजार बढ़ सकता है, अन्यथा यही टिका रहेगा।
Gram kabuli: possibility to increase
New Delhi, 07 October (NNS): Some traders are quoting huge amount of gram kabuli stock in Karnataka, but it seems less as expectedly. Presently, the demand reported to be weak at the current level. Huge amount of stock has already been sold out from the markets of Maharashtra and the arrivals of the stock seems feeble in Maharashtra. The prices have been ruling at the higher level in the other countries, in these circumstances, the prices of Maharashtra also ruling at Rs 63/66 per kg and there is no risk in the trade at the current level during the near future.
काबुली चना-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने का स्टॉक कर्नाटक में कुछ कारोबारी अधिक बता रहे हैं, लेकिन उसमें स्टॉक जितना अपेक्षा कर रहे हैं, उतना नहीं है। वर्तमान के भाव केवल ग्राहकी नहीं होने से दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र की मंडियों में स्टाक लगभग निपट चुका है, मध्य प्रदेश में भी इस बार माल ज्यादा नहीं आया है। दूसरे देशों में ऊंचे भाव नहीं होने से आयात नहीं हो पाएगा, इन सारी परिस्थितियों में जो महाराष्ट्र के भाव 63/66 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं, इसमें रिस्क नहीं है।
Pea: profitable at the current level.
मटर- वर्तमान भाव में लाभ का सौदा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) यद्यपि मटर का आयात प्रचुर मात्रा में पहले का हुआ है। वर्तमान के सौदे में पड़ते महंगे आ रहे हैं, इसलिए सौदे कारोबारी कम कर रहे हैं, इन सब के बावजूद भी खपत अधिक होने से इसमें आगे चलकर माल का प्रेशर घट जाएगा, इसलिए मटर के व्यापार में अब रिस्क नहीं है, जहां पड़ते में माल मिले, वहां खरीदना चाहिए तथा स्टॉक के माल को घबराकर बेचने का समय नहीं है।
Guar gum: no more downfall
New Delhi, 07 October (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum remained stable at Rs 8800/8900 per quintal owing to the weak demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also being quoted at Rs 4800//4850 per quintal because of the weak selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4750/4800 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-अधिक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 8800/8900 रूपये प्रति क्विंटल। पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4800/4850 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4750/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
