New Delhi, 22 August (NNS): The new crop of urad will likely to arrive in the end of the next month, but there is a shortage of the stock in the pipeline and the sale of best quality dal dhoya and chilka does not seems favourable, due to this, most of the mills are running hand to mouth, due to this reason, there is a shortage of the stock in the markets. The containers of Chennai are continuously go for milling, due to this reason, the stock of SQ also ruling at Rs 8220 per quintal. Its FAQ prices also being traded at Rs 7650 per quintal. The difference between the prices of the stock seems weak as the selling of the small stock reported to be high as compared to the bold stock and the prices will likely to remain high for some days, but it is profitable to sell the stock at the current level.
उड़द-अभी और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि उड़द की नई फसल अगले महीने के अंत में आ जाएगी, लेकिन अभी पाइपलाइन में माल नहीं है तथा फसल बढ़िया होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से अधिकतर दाल मिलें हैंड टू माउथ चल रही थी। इस वजह से बाजार में माल की कमी है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यही कारण है कि 8220 रुपए प्रति क्विंटल एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 7650 रुपए बिक गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन माल बेचते रहना चाहिए।
Wheat: depends on the sale policy of the government
New Delhi, 22 August (NNS): The production of wheat reported to be high and the buying seems high in central pool from the last three to four years, after this, the prices improved by Rs 5/10 to Rs 2835/2840 per quintal, but it is advisable to sell the stock at the current level from the last one month. The further uptrend and downfall depends on the sale policy of the government. This year, the government will increase the reserve price of wheat by Rs 250 per quintal as compared to the previous year, due to this reason, the prices may not show downfall from the current level, but it is profitable to sell the stock at the current rates and the trade should not be done at the higher level.
गेहूं-सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इसमें तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है, इसके बाद भी 5/10 रुपए बढ़कर 2835/2840 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, लेकिन पिछले एक माह के अंतराल एक साथ है इतनी तेजी में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। भविष्य में तेजी मंदी सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का रिजर्व प्राइस, गत वर्ष की अपेक्षा 250 रु बढ़ाकर निर्धारित किया गया है, इस वजह से वर्तमान भाव से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन इन भाव में एक बार बेचना लाभदायक रहेगा, इसमें ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Rice: no more downfall
New Delhi, 22 August (NNS): The export of basmati rice does not seems smooth, despite this, there is a shortage of the stock in the markets and the new crop will likely to arrive after two and a half months, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. However, there is a shortage of demand in the domestic markets, but the shipments will start after the increment in the demand as the prices of Indian rice have been ruling at the lower level in the international markets. Now, the shipments of the stock seems constant, but the exporters have reduced the prices by Rs 100/150 per quintal to control the inflation in the prices, but the prices may not show downfall, but the market may gain by Rs 200/300 per quintal soon.
चावल बारीक-अब और घटना मुश्किल
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि व्यापार निर्यात में बासमती प्रजाति के सभी चावल का सुचारू रूप से नहीं चल रहा है, इन सब के बावजूद भी बाजारों में हाजिर माल की कमी होने तथा नई फसल आने में कम से कम ढाई महीने का समय बाकी होने से वर्तमान भाव से और घटने की गुंजाइश नहीं है। यद्यपि डॉमेस्टिक मार्केट में ग्राहकी का अभाव जरूर बना हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल के भाव सबसे नीचे होने से जब भी डिमांड निकलती है, तो हमारे शिपमेंट होने लगते हैं। अभी शिपमेंट चल रहा है, लेकिन बाजार बढ़ते भाव को रोकने के लिए कल निर्यातकों ने सौ-डेढ़ सौ रुपए घटा दिए थे, लेकिन यहां से और घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि बाजार जल्दी 200/300 रुपए बढ़ जाएगा।
Maize: profitable at the current level
New Delhi, 22 August (NNS): Huge amount of maize has been available in Kasganj, Charra, Aita and Unjhani line. There, the availability of wet maize seems high due to the constant rainfall, due to this, the stock should not be store at the current level. Its prices improved by Rs 10/15 to Rs 1800/2120 per quintal in the markets, whereas, it is being available at Rs 2160/2180 per quintal as per the quality at the rack points. The stock has been selling out n the ethanol and the starch mills. The demand of maize reported to be high from the southern parts of the country. There is a shortage of the stock as the wet stock has been, due to this reason, there is no risk in dry maize and the trade will be profitable during the near future.
मक्की-वर्तमान भाव में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) इस समय यूपी के कासगंज छर्रा एटा उझानी लाइन में मक्की प्रचुर मात्रा में आ रही है। वहां बरसात होने से गीली मक्की की उपलब्धि ज्यादा हो रही है, इसलिए वह स्टॉक के लायक नहीं है। मंडियों में 10-15 रुपए बढ़ाकर लूज व्यापार 1800/2120 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो रहा है, जबकि रैक पॉइंट पर 2160/2180 रु के बीच क्वालिटी अनुसार कारोबारियों की खरीद चल रही है, यह सब माल एथेनॉल एवं स्टार्च कंपनियों में जा रहा है। मक्की में अधिकतर साउथ की मांग बनी हुई है, इस बार गीली मक्की आने से स्टॉक में ज्यादा नहीं जा रही है। यही कारण है कि वर्तमान भाव की सूखी मक्की में जोखिम नहीं है तथा आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगी।
Millet: no more fluctuations
New Delhi, 22 August (NNS): The trade of millet does not seems favourable. There is also a lack of old stock in the markets, despite this, the pries remained stable at the same level during the last some days. Notably, the prices of maize have been trading between Rs 1800/2030 per quintal in the various markets, due to this reason, the sale of millet reported to be feeble. In Haryana and Punjab reach, the kharif crop of Mathura and Jaya line also ruling at Rs 2400 per quintal, whereas, the old stock also ruling at Rs 2445/2450 per quintal. Therefore, the prices may not show downfall till the arrivals of the new crop.
बाजरा-अभी घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, इन सब के बावजूद भी बाजरा पिछले कुछ दिनों से ठहरा हुआ है। गौरतलब है कि मक्की क्वालिटी के अनुसार मंडियों में 1800/2030 रुपए प्रति कुंतल के बीच हल्के भारी बिक रही है। यही कारण है कि बाजरे की बिक्री ठप पड़ गई है। गर्मी वाला मथुरा जाया लाइन का बाजार 2400 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहा है, जबकि पुराना माल 2445/2450 रुपए चल रहा है। अत: नयी फसल आने तक मंदा नहीं है।
Masoor: possibility to decrease
New Delhi, 22 August (NNS): The market of masoor has been decreasing constantly due to the sluggish export demand for the domestic and the neighbouring countries. Here, in Bilti, masoor also being quoted at Rs 6800/6850 per quintal and the availability of the stock seems difficult. Some traders are quoting up the prices by Rs 20/30 per kg. Here, the small masoor also ruling at Rs 9500 per quintal. The prices of dal also ruling at Rs 100/110 per kg. The new crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, the prices may show uptrend. The prices of imported stock may cross Rs 6500 per quintal, but it is profitable to take the profit at the current level.
मसूर- मंदा रुकने के आसार
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों के लिए निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से बाजार लगातार घटती जा रही है। मसूर बिल्टी में यहां 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा अब और माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 20/30 रुपए बढ़ाकर भी बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 9500 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 100/110 रुपए प्रति किलो को पार कर गए हैं। घरेलू नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए फिर तेजी बनने की संभावना है। विदेशी माल में भी 6500 को पार कर सकते हैं, लेकिन एक बार मुनाफा लेना चाहिए।
Moong: selling will be profitable
New Delhi, 22 August (NNS): Huge amount of moong has been delivered for China, but both the inferior and superior quality stock has been selling out after the uptrend in the prices and the demand of dal dhoya and chilka seems unfavourable. The new crop will likely to arrive after a month and the all-round crop seems good, in these circumstances, the trade should be done at the current level, rather than, it is profitable to sell the purchased stock. The inferior quality stock showed downfall from the last two days. Therefore, the prices may decrease by Rs 100/200 per quintal.
मूंग-बिकवाली लाभदायक रहेगी
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) हालांकि बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में निकल चुकी है, लेकिन हल्के भारी माल पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बिकवाली में आ गए हैं तथा दाल धोया एवं छिलका की पकड़ अनुकूल नहीं है। नई फसल एक महीने बाद आने लगेगी तथा फसल चारों तरफ बढ़िया है, इन परिस्थितियों में और तेजी का व्यापार करने की बजाय अपने पिछले दिनों के खरीदे हुए माल को बेचना ज्यादा लाभदायक रहेगा। नीचे वाले माल में दो दिनों से सुस्ती बनी हुई है। अत: 100/200 रुपए की गिरावट लग रही है।
Tur: weak sale of dal
New Delhi, 22 August (NNS): There is a shortage of tur stock in all the markets, but the dal of katni and hathras line has been selling the stock at the lower level. On the other hand, the buttery, khesari dal and pea of MP has been selling directly in the markets of Bihar, Bengal, Assam and Orissa which is mix in the tur dal, due to this reason, the upcountry demand showed downfall from here, due to this the demand of tur seems weak from the mills. As a result, the market showed strong trend, but the trade should not be done at the long uptrend. Here, the prices of lemon tur have been ruling at Rs 6725 per quintal and the market may fluctuates by Rs 1/2 per kg.
तुवर-दाल की बिक्री घटी
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी नीचे बिकने लगी है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां से चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार कुछ मजबूत तो रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां लेमन तुवर 6725 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें एक दो रुपए ऊपर नीचे बाजार चलने की उम्मीद है।
Gram desi: possibility of more uptrend
New Delhi, 22 August (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. On the other hand, the market of gram Rajasthan on standing motor improved to Rs 6200 per quintal after the downfall during the previous days due to the higher sale of its dal at the lower level. The prices of its dal strengthened by Rs 25 to Rs 7000/7050 per quintal as per the quality. The market of besan showed downfall at the higher level. No new imported stock will arrive before November, in these circumstances, the trade should be done after some time.
देसी चना-अब फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में दाल की बिक्री निकलने से पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद बाजार सुधर कर 6200 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिकने लगा है। दाल के भाव भी 25 रुपए मजबूत 7000/7050 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। बेसन में भी बढ़त लिए बाजार बंद हुए हैं। नवंबर से पहले कोई नया चना विदेशी आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी खुलकर व्यापार करना चाहिए।
Rajma chitra: will be the shortage of demand
New Delhi, 22 August (NNS): There is a shortage of rajma chitra, but the demand of rajma chitra seems weak in the markets, due to this, the prices of both desi and imported seems feeble as quality wise. Here, the prices of Indian Brazil stock also ruling at Rs 102/105 per kg. Its inferior quality stock also reported to be sold at Rs 100/101 per kg. Here, the stock of China also being traded at Rs 108/112 per kg. The new crop of rajma chitra will likely to arrive after two months, in these circumstances, the market may improve by Rs 5/7 per kg after the increment in the demand.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की थोड़ी कमी
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजमां चित्रा की शॉर्टेज बनी हुई है, लेकिन ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 102/105 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। नीचे वाले माल 100/101 रुपए भी बिकने के समाचार हैं। इधर चीन का व्यापार 108/112 रुपए के बीच चल रहा है। अभी नया माल आने में 2 महीने का पक्का समय बाकी है, इन परिस्थितियों में ग्राहकी निकलते ही 5/7 रुपए बढ़ जाएंगे।
Gram kabuli: no downfall at the current level
New Delhi, 22 August (NNS): The demand of gram kabuli has been started increasing at the lower level. However, some traders quoting the prices of Karnataka’s stock at the higher level, but there is no risk in the trade at the current level due to the higher prices in the international markets along with the arrivals of new crop. The unfiltered stock of Maharashtra also ruling between Rs 65/68 per kg and there is no risk in the trade at the current level.
काबुली चना-वर्तमान भाव में और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने में नीचे वाले भाव पर मांग निकलने लगी है। हालांकि कुछ कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा विदेशों में नया माल आने में लंबा समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में रिस्क नहीं लग रहा है। जो काबुली चना महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 65/68 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इसमें व्यापार में जोखिम दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है।
Pea: should purchase at the lower level
New Delhi, 22 August (NNS): Huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the next crop will arrive in September and October in the international markets, despite this, the prices of pea Russia and Canada also reported to be sold at Rs 3250 and Rs 3300 per quintal respectively as the consumption increased by four times. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, whereas, there, the traders are quoting the prices at Rs 3320 per quintal, in these circumstances, the pea which was being sold at Rs 36 per kg, but now, the prices improved by Rs 2/3 per kg during the near future.
मटर- निचले स्तर पर, अब खरीदिए
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा अगली फसल भी विदेशों में सितंबर-अक्टूबर में आ जाएगी, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3250 एवं कनाडा की 3300 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, जबकि कुछ कारोबारी वहां 3320 रुपए प्रति क्विंटल भी बोल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 36 रुपए किलो बिक रही है, इसमें 2/3 रुपए प्रति किलो तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 20 August (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held strong at Rs 9800/9900 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5250/5300 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed nominal uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 22 अगस्त (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9800/9900 रू प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5250/5300 रु प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4900 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में मामूली तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
