New Delhi, 17 August (NNS): Here, the prices of turmeric Erode gatha asitis ascended by Rs 500 to Rs 19100 per quintal because of increased buying from the stockists. There were around 1800 bags of turmeric reported to arrive and the prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 488 to 2.47 percent to Rs 20240 per quintal due to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.
हल्दी : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 500 रुपए तेज होकर 19,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 488 रुपए या 2.47 प्रतिशत उछलकर 20,240 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Red chilli: no possibility to increase
New Delhi, 17 August (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 24200 per quintal because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: will remain sluggish
New Delhi, 17 August (NNS): the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg because of the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the closure of Strait of Hormuz. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the near future. .
पोस्तदाना : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने का अनुमान है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में सुस्ती जारी रह सकती है।
Coriander: limited uptrend and downfall
New Delhi, 17 August (NNS): The prices of coriander Badami improved by Rs 100 to Rs 16600 per quintal due to the increased buying and selling even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive in the Baran Mandi of Rajasthan and the prices remained firm at the previous level. The active Contract prices gained by Rs 196 or 1.28 percent to Rs 15510 per quintal amid increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of limited uptrend and downfall in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : सीमित तेजी-मंदी
नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए की तेजी-मंदी सीमित ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए सुधरकर 16,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढने से सक्रिय वायदा 196 रुपए या 1.28 प्रतिशत तेज होकर 15,510 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए की तेजी-मंदी सीमित ही बनी रहने की आस है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 17 August (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg due to the improvement during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments mein affect because of the constant import from Sri Lanka. The spot black paper prices will likely to remain sluggish during the near future.
कालीमिर्च : सुस्त बनी रहेगी
नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से हो रहे आयात से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Cumin: no possibility of improvement
New Delhi, 17 August (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal due to the sluggish buying from the stockists after the downfall in the prices during the previous days. Recently, it’s prices slipped by Rs 200 per quintal. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha Mandi and the prices gained by Rs 20/25 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 80 or 0.39 percent to Rs 22220 per quintal because of the sluggish speculative buying, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of improvement in the prices during the coming days.
जीरा : सुधार की आशा नहीं
नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा बढ़ने का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह हां जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए की वृद्धि होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली में कमी आने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.39 प्रतिशत नरम होकर 22,220 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में सुधार की आशा नहीं है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 17 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1650 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have reduced by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1300/1675 per kg in the last auction which held on 13thAugust. The market sentiments may affect as the new crop will likely to in the first half of the upcoming month and the end of the current month. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 13 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1675 रुपए रही थी। चालू महीने के अंत या आगामी महीने के आरंभिक पखवाड़े में नई फसल शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
