New Delhi, 25 March (NNS): Here, turmeric erode gatha asitis went up by Rs 200 to Rs 14400 per quintal owing to the higher buying from the stockists. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Erode. The active contract prices ascended by Rs 232 or 1.64 percent to Rs 14400 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : मजबूती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए तेज होकर 14,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड मंड़ी में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 232 रुपए या 1.64 प्रतिशत तेज हाकर 14,400 रुपए पर जा पहुंचा। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Nutmeg: will likely to remain stable
New Delhi, 25 March (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak even after the sluggish trading activities, as a result, here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 720 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the sluggish activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
जायफल : स्थिरता बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। पहले से ही कामकाज सुस्त बना होने के बाद ईरान की जंग 27वें दिन भी जारी होने से जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता सुस्त ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 25 March (NNS): This is the 27th day of war in Iran, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot poppy seeds prices will not likely to decrease during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। ईरान की जंग 27वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इसकी वजह से तुर्की से आयात की संभावना बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Coriander: held strong
New Delhi, 25 March (NNS): Here, the prices of coriander badami went up by Rs 200 to Rs 12300 per quintal due to the higher sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 1000/1200 bags of coriander reported to be arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 260 or 2.25 to 11790 per quintal due to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain strong during the near future.
धनिया : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री में और बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 12,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 1000-1200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 260 रुपए या 2.25 प्रतिशत उछलकर 11,790 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रहने की आस है।
Big cardamom: no decrement
New Delhi, 25 March (NNS): The prices of big cardamom improved by Rs 20 to Rs 1670 per kg owing to the higher buying and higher import prices in Nepal. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be around Rs 1400/1650 per kg in the last auction which held on 19th March. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। नेपाल से आयात का पड़ता अपेक्षाकृत रूप से ऊंचा होने और यहां लिवाली बढ़ने से बड़ी इलायची में थोड़ी वृद्धि हुई है। यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए तेज होकर 1670 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। 19 मार्च को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1650 रुपए रही थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cumin: held strong
New Delhi, 25 March (NNS): There was holiday in Unjha due to the march closing. During the previous day, there were around 40000/45000 bags of cumin reported to arrive and the prices reduced by Rs 20/25 per kg. Here, the prices of cumin gained by Rs 200 to Rs 23300 per 20 kg due to the higher buying from the stockists. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices gained by Rs 215 or 0.98 percent to Rs 22160 per quintal due to the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में मार्च क्लोजिंग के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला अवकाश शुरू हो गया है। एक दिन पूर्व वहां जीरे की करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली थी। यहां घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इसेसे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 215 रुपए या 0.98 प्रतिशत तेज होकर 22,160 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Fenugreek: no possibility of uptrend
New Delhi, 25 March (NNS): The sale of fenugreek reported to be weak after the downfall in the prices, due to this, here, fenugreek prices held stable at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the markets of Rajasthan. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
मेथीदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
