New Delhi, 28 September (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis Increased by Rs 400 to Rs 19200 per quintal in Delhi. It had recently declined by Rs 200/300 per quintal. Arrivals in Erode were reportedly around 1800 bags and its prices went up by Rs 400 per quintal. Strong speculative buying pushed the active futures contract up by Rs 678, or 3.27%, to Rs 21,428 per quintal. Spot turmeric is expected to remain firm during the coming week.

हल्दी : मजबूती बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में मजबूती बनी रह सकती है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 400 रुपए तेज होकर 19,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा 400 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 678 रुपए या 3.27 प्रतिशत उछलकर 21,428 रुपए पर पहुंच गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।

Red Chilli: Expected to Remain Sluggish

New Delhi, 28 September (NNS): Red chilli is expected to remain sluggish over the next five to seven days. As the buying remained weak from the stockists, the prices of 334 No. red chilli remained unchanged at the previous level of Rs 28,000 per quintal in Delhi last week. Prior to this, it had recently gained Rs 3,800. Arrivals in Guntur reportedly declined to around 40,000 bags, while prices remained at the previous day’s level. Weak buying by exporters is affecting market sentiment. Spot red chilli is expected to remain sluggish during the coming week.

लालमिर्च : सुस्त बनी रहने के आसार

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार है। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी आवक घटकर करीब 40 हजार बोरियों की होने जबकि कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की लिवाली कमजोर बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।

Poppy Seeds: No Fear of Decline

New Delhi, 28 September (NNS): Poppy seeds are not expected to face downward pressure over the next five to seven days. Despite sluggish stockist buying even at lower prices, poppy seeds Turkey remained unchanged at the previous level of Rs 1400 per kg in Delhi last week. It had recently declined by Rs 50. With the Strait of Hormuz almost closed and Houthi rebels maintaining a strong presence around the Bab-el-Mandeb, concerns over import disruptions may emerge. This could influence market sentiment. Spot poppy seeds are not expected to decline during the coming week.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने के बाद भी बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट करीब-करीब बंद होने तथा बाब-अल-मंदेब पर भी हुती विद्रोहियों का दबादबा होने से आयात में दिक्कत होने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं है।

Coriander: No Sustained Rally Expected

New Delhi, 28 September (NNS): The prices of coriander Badami increased by Rs 200 to Rs 16400 per quintal in Delhi. It had recently declined in the same ratio. In Baran mandi, the arrivals reported to be around 200/300 bags, while prices remained at the previous day’s level. Increased speculative buying pushed the active futures contract up by Rs 134, or 0.97%, to Rs 14,968 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. A sustained rally in spot coriander is not expected during the coming week.

धनिया : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 16,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 200-300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने सक्रिय वायदा 134 रुपए या 0.97 प्रतिशत तेज होकर 14,968 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Black Pepper : will remain weak

New Delhi, 28 September (NNS): The prices of black pepper markara remained unchanged at Rs 765 per kg in Delhi last week. It had recently gained Rs 5 per kg. Arrivals and prices in Kochi were reportedly unchanged from the previous day. Discussions about higher landed costs for imports from Sri Lanka could influence market sentiment. Spot black pepper is expected to remain sluggish during the coming week.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में सुस्ती छाई रह सकती है। सुधरी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की बढ़त दर्ज की गई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने की चर्चा से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने की आस है।

Cumin: Expected to Remain in limited area

New Delhi, 28 September (NNS): Due to the weak buying from the stockists, the prices of cumin remained unchanged at the previous level of Rs 23,200 per quintal in Delhi last week. It had recently gained Rs 200 per quintal. Arrivals at Unjha were reportedly around 12,000–15,000 bags, while prices declined by Rs 20/25 per 20 kg. Increased speculative selling pushed the active futures contract down by Rs 305, or 1.37%, to Rs 22005 per quintal. This could affect market sentiment. Spot cumin is expected to remain range-bound during the coming week.

जीरा : सीमित दायरे में रहेगा

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में सीमित घटबढ़ होने के आसार हैं। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-15 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 305 रुपए या 1.37 प्रतिशत मंदा  होकर 22,005 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में बना रहने के आसार हैं।

Big Cardamom: No more increment

New Delhi, 28 September (NNS): Weak stockist buying even at lower prices pushed The prices of big cardamom Kanchikhat dropped down by another Rs 60 to Rs 1440 per kg in Delhi due to the weak buying from the stockists even after the downfall in the prices. It had recently declined by Rs 30 per kg. At the latest auction held on September 24, the average auction price reportedly fell to Rs 1200/1375. The arrival of the new crop is influencing market sentiment. No significant rise in spot large cardamom is expected during the coming week.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 60 रुपए और टूटकर 1440 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। 24 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1200/1375 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। नई फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।