New Delhi, 29 August (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 100 to Rs 13200 per quintal due to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio.  There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 36 or 0.27 percent to Rs 13296 per quintal due to the nominal speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.

हल्दी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी 100 रुपए मंदी होकर 13,200 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की मामूली लिवाली से सक्रिय वायदा 36 रुपए या 0.27 प्रतिशत सुधरकर 13,296 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुस्ती बनी रह सकती है।

Nutmeg: not likely to increase

New Delhi, 29 August (NNS): The sale of nutmeg reported to be weak at the higher prices, as a result, here, its prices remained firm at Rs 695 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak prices than the normal level in the international markets. There is no possibility of more uptrend in the spot nutmeg prices during the near future.

जायफल : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए का मामूली सुधार हुआ है। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। विदेशों में कीमत तुलनात्मक रूप से मंदी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 29 August (NNS): The sale of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1650 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey.  There is no possibility of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1650 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Coriander: not likely to increase

New Delhi, 29 August (NNS): Here, the prices of coriander badami went down by Rs 100 to Rs 8600 per quintal due to sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive and the prices declined by Rs 100 per quintal in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices slipped by Rs 128 or 1.59 percent to Rs 7922 per quintal because of the higher speculative selling. The spot coriander prices will likely to remain high during the coming one or two days.

धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए के उठाव में थोड़ी कमी आई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 100 रुपए मंदा होकर 8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी आवक बढ़कर करीब 2 हजार बोरियों की होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 128 रुपए 1.59 प्रतिशत मंदा होकर 7922 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 29 August (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1510 per kg owing to the improved sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1725 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1510 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1250/1725 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 29 August (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 20800 per quintal because of the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive and the prices remained stable as similar to previous day. The active contract prices went down by Rs 85 or 0.44 percent to Rs 19235 per quintal because of the weak speculative selling. The market sentiments may affect due to the weak export amid imposition of tariff rates by America. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर जीरे के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 20,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 85 रुपए या 0.44 प्रतिशत मंदा होकर 19,235 रुपए पर आ गया। अमेरिकी टैरिफ की वजह से निर्यात घटने की चर्चाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नहीं है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 29 August (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6100 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the ongoing monsoon season. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।