New Delhi, 18 November (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis have been ruling at Rs 24500/24600 per quintal owing to the constant selling during the last two days, but now, its prices slipped by Rs 1000 to Rs 23400/23500 per quintal amid weak speculative buying from the last two days. The arrivals reported to be weak in the markets and the prices of the old stock showed constant downfall from the last some years. Both the big traders and the stockists have hoarding their stock on seeing the expectations of increment in the prices, due to this, there is a shortage of supply in the markets. The market showed uptrend because of the constant speculation and buying in the contract market. It is expected that the market may increase after some time during the near future.
हल्दी : ठहरकर मुनाफा देगी
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में इस समय तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बिकवाली के चलने हाजिर में हल्दी इरोड गट्टा भाव 2 दिन पूर्व 24500/24600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए थे। लेकिन अब दो दिनों से डिब्बा कमजोर होने से हल्दी 1000 रुपए घटकर 23400/23500 रुपए रह गई। आगे धैर्य बनाकर रखिए क्योंकि मंडियों में हल्दी की आवक काफी कम है और पिछले कुछ वर्षों से पुराने स्टॉक में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। भाव में लगातार तेजी की उम्मीद को देखते हुए बड़े व्यापारी और स्टॉकिस्ट अपनी उपज को रोककर रख रहे हैं, जिससे बाजार में आपूर्ति की किल्लत बढ़ गई है। वायदा बाजार पर नए सिरे से लिवाली और सट्टेबाजी के चलते भी कीमतों में तेज उछाल आया है। निकट भविष्य के अंदर इसमें ठहरकर तेजी दिखाई दे रही है।
Nutmeg: will remain strong
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of nutmeg improved by Rs 5 to Rs 740/745 per kg. The arrivals reported to be constant in the markets from the producing areas. The prices have not showed uptrend and the market remained stable at the same level due to the appropriate amount of availability of the stock and increment in supply. Both the importers and the big traders have stored their stock at the higher level and they are selling out their old stock in the markets to gain the profit and the prices may increase during the near future.
जायफल : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) जायफल की कीमतों हाल ही में 5 रुपए की तेजी आई है। जिससे जायफल के भाव 740/745 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में जायफल की नई आवक लगातार बनी हुई है। सप्लाई बढ़ने और स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों की ऊपरी बढ़त थम गई है और बाजार में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। आयातकों और बड़े व्यापारियों ने पहले ऊंचे भावों पर स्टॉक जमा किया था, वे अब भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में लगातार अपना पुराना माल बाजार में निकाल रहे हैं। और निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेरी दिखाई दे रही है।
Poppy seeds: no possibility of downfall
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of poppy seeds Turkey reduced by Rs 50 to Rs 1300/1400 per kg. The new crop of poppy seeds have been started arriving in March and April, due to this, the prices have remained under pressure amid increment in the arrivals of the new crop in the markets. The supply of the stock seems high amid heavy availability of the imported stock and arrivals of the new stock. Both the big traders and the stockists are doing limited selling at the lower level despite the recent downfall in the prices. The prices may not show more downfall during the near future.
पोस्तदाना : घटने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) पोस्तदाना में इस समय स्थिरता देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। हाल ही में आई मामूली नरमी के बावजूद, बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर अपने स्टॉक की बिकवाली को काफी सीमित कर दिया है। आगामी दिनों मे इसमें मंदे की संभावना नहीं है।
Coriander: profitable at the current level
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of coriander badami gained by Rs 800 to Rs 1860/18900 per quintal. The arrivals of coriander reported to be weak in the big markets along with MP and Rajasthan, due to this, there is a shortage of coriander in the spot market. Apart from his, the supply reported to be weak as the stock have hoard huge amount of stock. The supply of coriander reported to be limited in the international markets, due to this, the demand of coriander has been ruling at the higher level in the international markets. However, the speed of export seems weak as the prices have been ruling at the higher level. The prices may increase after some time during the coming days.
धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय मजबूती का का रुख बना हुआ है। हाल ही में इसमें 800 रुपए की मजबूती आने से बादामी के भाव बढ़कर 18600/18900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य से कम बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। वैश्विक स्तर पर भी धनिया की आपूर्ति सीमित होने के कारण भारतीय धनिया की अंतरराष्ट्रीय मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि ऊंचे भावों के कारण बीच-बीच में निर्यात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।
Big cardamom: prices will increase after some time
New Delhi, 18 November (NNS): The new crop of big cardamom has been started arriving in the markets. On the other hand, old stock has also been available in the markets. The demand of big cardamom has been increasing constantly in the domestic markets due to the starting of the winter and the festival season of November and December. The demand seems high from the spices companies, wholesale purchasers and the local markets. Here, the prices of big cardamom softened by Rs 20 to Rs 1580/1630 per kg. This year, the production of big cardamom reported to be high and the market will likely to remain high during the coming days.
बड़ी इलायची : ठहरकर तेज रहेगी
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में इस समय मजबूती के बाद स्थिरता देखने को मिल रही है। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। नवंबर-दिसंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग निरंतर निकल रही है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है। यहां पर कैंचीकट के भाव 20 रुपए नरम होकर 1580/1630 रुपए प्रति किलो रह गए। बताया जा रहा है कि, इस बार फसल की पैदावार अच्छी हुई है। फिर भी आगे सर्दियों की आहट को देखते हुए बाजार आगे तेज रहेगा।
Cumin: may increase in future
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of average quality cumin went down by Rs 200 to Rs 29800/30500 per quintal in the contract market. The situation seems uncertain owing to the unfavourable weather conditions and constant sowing in October and November during the upcoming rabi season in Gujarat and Rajasthan, due to this, the contract market showed uptrend. The arrivals of cumin seems limited in the famous markets including Unjha, whereas, both the farmers and the traders have hoard the stock in the expectations of the increment in the prices.
जीरा : आगे और उबल सकता है
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी देखी गई है। आज एवरेज क्वालिटी के भाव डिब्बे में 200 रुपए नरम होकर 29800/30500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन के तहत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से ठीक पहले मौसम तथा तापमान के मिजाज को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल देखा जा रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं।
Fenugreek: will be profitable
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of fenugreek remained stable at the same level and there is no need to get panic and it is expected that the prices of fenugreek will remain strong due to the shortage of the stock in the markets and constant demand from the pharmacy industry. Recently, the prices of average quality fenugreek gained by Rs 200 to Rs 8900/9000 per quintal. The arrivals of the new crop seems weak in the famous producing areas like Rajasthan and MP. On seeing these circumstances, the prices may increase during the coming days.
मेथीदाना : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद स्थिरता देखी जा रही है। लेकिन घबराने की बात नहीं है, फार्मेसी उद्योग की ओर से निकल रही निरंतर मांग और मंडियों में कम स्टॉक के चलते आने वाले दिनों में मेथीदाना मजबूत बना रहेगा। हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव बढ़कर 8900/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख मेथीदाना उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए इसका भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।
