New Delhi, 01 May (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 15200 per quintal because of the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 5000 bags of turmeric reported to arrive in the Erode and the prices held firm at the previous level. The contract market remained close, but the active turmeric contract prices improved by Rs 06 or 0.04 percent to Rs 16000 per quintal owing to the nominal speculative buying. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। श्रमिक दिवस के अवसर पर ईरोड में कारोबार बंद रहा। इससे पूर्व वहां इसकी करीब 5 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। वायदा में भी अवकाश रहा लेकिन बीते दिन नाममात्र की लिवाली से सक्रिय वायदा 6 रुपए या 0.04 प्रतिशत सुधरकर 16 हजार रुपए हो गया था। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Red chilli: no possibility to increase
New Delhi, 01 May (NNS): The situation seems serious in Iran and the America wants to coversate again, due to this, the prices held stable at Rs 770 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The trading activities remained close on the occasion of Labour day. The market sentiments may affect due to the lack of activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। ईरान में तनाव जारी है। अमेरिका एक ओर जहां बातचीत का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर वह नए सिरे से युद्ध की तैयारी में भी जुटा होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में कोच्चि में कामकाज बंद रहा। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 01 May (NNS): Here, poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg as there is a fear of war in Iran once again. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect on seeing the problems in import. There is no possibility of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। ईरान में एक बार फिर युद्ध होने की आशंका नजर आ रही है। अमेरिका एक तरफ तो बातचीत का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर ईरान पर फिर से हमला करने की भी कोशिश में जुटा होने के संकेत मिल रहे हैं। यही वजह हैै कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आयात में दिक्कतों को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
Coriander: no possibility of increment
New Delhi, 01 May (NNS): Here, coriander badami prices dropped down by Rs 100 to Rs 14100 per quintal because of the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same proportion. There were around 500/700 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 128 or 01 percent to Rs 12728 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot coriander prices during the near future.

धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए घटकर 14,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 500-700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। वायदा में अवकाश रहा लेकिन बीते दिन सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 128 रुपए या 1 प्रतिशत मंदा होकर 12,728 रुपए पर आ गया था। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की संभावना नहीं है।

Big cardamom: no downfall
New Delhi, 01 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1630 per kg owing to the increment in offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The active contract prices rose to Rs 1375/1806 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। नीलामी में तेजी आने के समाचारों के बाद यहां बड़ी इलायची का उठाव बढ़ गया। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए बढ़कर 1630 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी में बड़ी इलायची में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1375/1806 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 01 May (NNS): The prices of cumin showed constant downfall. Here, cumin prices declined by Rs 100 to Rs 23200 per quintal due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. There was holiday in Unjha, but the arrivals reported to be around 12000/13000 bags in Unjha. The active contract prices slipped by Rs 250 or 1.21 percent to Rs 20430 per quintal due to the weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters. The spot cumin prices may not show uptrend during the coming days.

जीरा : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। जीरे में लगातार मंदी का रुख जारी है। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी उठाव सुस्त ही बना होने से यहां जीरा सामान्य 100 रुपए और नरम होकर 23,200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। बीते दिन भी इसमें इतनी ही नरमी आई थी। ऊंझा में अवकाश रहा लेकिन एक दिन पूर्व वहां इसकी आवक घटकर करीब 12-13 हजार बोरियों की रह जाने तथा कीमत अपरिवर्तित ही बनी होने की सूचना मिली थी। वायदा में भी अवकाश रहा परन्तु बीते दिन सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 250 रुपए या 1.21 प्रतिशत मंदा होकर 20,430 रुपए पर आ गया था। निर्यातकों की मांग का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।