New Delhi, 29 October (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis dropped down by Rs 200 to Rs 14300 per quintal due to the weak sale at the higher prices. During the previous, the prices have gone down in the same ratio.  There were around 4500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices dropped down by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 352 or 2.34 percent to Rs 14690 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 14,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 4500 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की बिकवाली के दबाव में सक्रिय वायदा 352 रुपए या 2.34 प्रतिशत टूटकर 14,690 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Nutmeg: will remain strong

New Delhi, 29 October (NNS): Here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 700 per kg because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.

जायफल : मजबूत जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 29 October (NNS): Here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of weak supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming one or two days.

पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति अपने सामान्य स्तर के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की आस नहीं है।

Coriander: not likely to improve

New Delhi, 29 October (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9500 per quintal owing to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The auction of coriander has not been held in the famous markets of Rajasthan due to the higher rainfall. The active contract prices went down by Rs 24 or 0.29 percent to Rs 8186 per quintal because of weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to improve during the coming one or two days.

धनिया : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 9500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। वर्षा के कारण राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में धनिए की नीलामी नहीं हो पाई। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 24 रुपए या 0.29 प्रतिशत नरम होकर 8186 रुपए रह गया। इससे बाजार की धरणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 29 October (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1670 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1887 per kg in the last auction which held on 16th October, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1670 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही मे इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। 16 अक्तूबर को हुई अभी तक की नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1887 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Cumin: may show downfall

New Delhi, 29 October (NNS): The prices of cumin slipped by Rs 200 to Rs 20600 per quintal owing to the weak sale at the higher prices. During the previous day, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive and the prices reduced by Rs 20 per 20 kg in Unjha. The active contract prices dropped down by Rs 370 or 1.82 percent to Rs 19910 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the changes of weather in Gujarat. The spot cumin prices may fluctuates during the coming one or two days.

जीरा : और घट सकता है

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जीरे की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 20,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। बीते दिन इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 370 रुपए या 1.82 प्रतिशत गिरकर 19,910 रुपए पर आ जाने की जानकारी मिली। गुजरात में मौसम में हुए नवीनतम बदलाव से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और घट सकता है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 29 October (NNS): The prices of fenugreek went up by Rs 200 to Rs 6200 per quintal because of the improved offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The trading activities reported to be weak in the famous markets of the country due to the constant rainfall. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर मेथीदाने के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 200 रुपए तेज होकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व इसमें हाल ही में इतनी ही मंदी आई थी। वर्षा के कारण राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में कामकाज करीब-करीब ठप्प ही बना रहा। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।