New Delhi, 02 July (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 300 to Rs 13800 per quintal owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices went down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 158 or 1.12 percent to Rs 13936 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the previous day.
हल्दी : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर हल्दी के उठाव में थोड़ी कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए मंदी होकर 13,800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 158 रुपए या 1.12 प्रतिशत मंदा होकर 13,936 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Nutmeg: no possibility to increase
New Delhi, 02 July (NNS): The sale of nutmeg reported to be sluggish at the higher prices, due to this, here, its prices held firm at Rs 570 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. The prices remained stable at the same level as the prices showed uptrend in the same ratio in Kochi during the previous days. The market sentiments may affect because of the higher arrivals than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot nutmeg prices during the near future.
जायफल : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जायफल की बिक्री में सुस्ती बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 570 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में पिछले दिनों आई इतनी ही तेजी के बाद कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 02 July (NNS): The sale of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मंदा होने का डर नहीं है।
Coriander: not likely to improve
New Delhi, 02 July (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 8200 per quintal due to weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The trading activities have been closed in the famous markets of Rajasthan and the activities will likely to be normal from 5th July. The active contract prices went down by Rs 60 or 0.83 percent to Rs 7202 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will not likely to improve sluggish during the coming one or two days.
धनिया : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आज कामकाज बंद रहा। अब वहां पर 5 जुलाई से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 60 रुपए या 0.83 प्रतिशत मंदा होकर 7202 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 02 July (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut held firm at Rs 1460 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. Its average auction price reported to be at Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held on 12th June, due to this, the markets sentiments gets affected. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1460 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 12 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1812.50 रुपए होने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 02 July (NNS): The prices of cumin declined by Rs 600 to Rs 22000 per quintal because of the weak offtake even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive and the prices slipped by Rs 100/150 per 20 kg in Unjha. The active contract prices slipped by Rs 230 or 1.13 percent to Rs 20040 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices may not show uptrend during the near future.
जीरा : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे के उठाव में थोड़ी कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 600 रुपए और मंदा होकर 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। बीते दिन इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 13-14 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100-150 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 230 रुपए या 1.13 प्रतिशत मंदा होकर 20,040 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Fenugreek: no more downfall
New Delhi, 02 July (NNS): The prices of fenugreek went down by Rs 200 to Rs 5800 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The trading activities have been closed till 4th July and will likely to be normal from 5th July. The market sentiment may affect because of the consumption season off. There is no possibility of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : रुक सकती है मंदी
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर मेथीदाने की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 5800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में कामकाज 4 जुलाई तक बंद है। कामकाज 5 जुलाई से सामान्य होने के आसार हैँ। खपत का सीजन होने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने की मंदी रुक सकती है।
