New Delhi, 08 July (NNS): The trading activities reported to be affected due to the constant rainfall during the second day, as a result, here, the price of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 200 to Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained unchanged. The active contract prices softened by Rs 88 or 0.49 percent to Rs 17852 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 8 जुलाई (एनएनएस)। दूसरे दिन भी यहां बारिश होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए मंदी होकर 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। बीते दिन इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 88 रुपए या 0.49 प्रतिशत घटकर 17,852 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 08 July (NNS): The tensions between Iran and America has increased again because the America has attacked on Iran, due to this, the trading activities reported to be sluggish, due to this, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the America again attacked on some areas of Iran. There is no possibility of  more downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 8 जुलाई (एनएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता करीब-करीब टूट गई है क्योंकि अमेरिका ने ईरान में कई स्थानों पर फिर से बमबारी की है। यही वजह है कि यहां सुस्त कामकाज के बीच पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका द्वारा ईरान पर किए नए हमलों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander:  no possibility of long increment

New Delhi, 08 July (NNS): The prices of coriander Badami remained firm at Rs 16400 per quintal due to the weak offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. There were around 400 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 378 or 2.41 to Rs 15338 per quintal because of the increased speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 8 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 400 रुपए का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 378 रुपए या 2.41 प्रतिशत टूटकर 15,338 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की आस नहीं है।

Big cardamom: no long downfall

New Delhi, 08 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1650 per kg because of the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The average auction price reported to be at Rs 1350/1725 per kg in the last auction which held on 02nd July. The market sentiments may affect owing to the weak supply than the normal level. There is no possibility of long downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 8 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां बड़ी इलायची की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1650 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 2 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1725 रुपए रही थी। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin: will remain weak

New Delhi, 08 July (NNS): There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the weak than the normal level and the buying seems weak, due to this, the prices remained stable at the same level. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22400 per quintal owing to the limited buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 235 or 1.14 percent to Rs 20345 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show downfall during the coming days.

जीरा : घट सकता है

नई दिल्ली, 8 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में आज भी हल्की-फुल्की बारिश होने तथा वहां जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली सुस्त ही बनी होने से कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 235 रुपए या 1.14 प्रतिशत मंदा होकर 20,345 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है।

Fenugreek:  no possibility to decrease

New Delhi, 08 July (NNS): The sale of fenugreek reported to be weak even after the ongoing monsoon season, as a result, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas, due to this, the market sentiments may affect. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 8 जुलाई (एनएनएस)। मानसून का सीजन चालू होने के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रह सकता है।